140118
श्री आनंदपुर साहिब में नशे के खिलाफ बैठक, डीएसपी अजय सिंह ने किया पुलिस और जनता के सहयोग पर जोर
Anandpur Sahib, Punjab:श्री आनंदपुर साहिब के डीएसपी अजय सिंह ने आज चंगर क्षेत्र के गांव मस्सेवाल में क्षेत्र की पांच पंचायतों के सरपंचों और प्रमुख व्यक्तियों के साथ नशे को रोकने के लिए एक विशेष बैठक की। DSP अजय सिंह ने बैठक में कहा कि नशे पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए पुलिस को आम लोगों का सहयोग चाहिए। उन्होंने बताया कि अगर नशे को रोकना है तो गांव के लोग पुलिस का सहयोग करें, तभी इस पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चौमूं में AI MRI और डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन, ग्रामीणों को सुविधाएं
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर चौमूं में अत्याधुनिक AI आधारित MRI एवं डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ के.आर. मेमोरियल हॉस्पिटल में शुरू हुई नई चिकित्सा सुविधाएं पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने फीता काटकर किया उद्घाटन चौमूं सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को मिलेगा लाभ AI तकनीक से MRI जांच की सुविधा अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर से किडनी रोगियों को मिलेगी राहत मरीजों को जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा जयपुर0
0
Report
बाइक टक्कर से शुरू विवाद, अखलासपुर में दो पक्षों की मारपीट के 9 घायल
Khajuria Khurd, Bihar:अखलासपुर गांव में शनिवार बाइक से ठोकर लगने पर विवाद बढ़ा, पुलिस मामले की जांच में जुटी। कैमूर जिले के अखलासपुर गांव में शनिवार को बाइक से एक युवक को ठोकर लगने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से कुल 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बाइक से युवक को ठोकर लगने के बाद पहले दोनों पक्षों में कहासूनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में एक पक्ष के रामप्रसाद सिंह के पुत्र संजय सिंह, बलदेव सिंह, ओमप्रकाश सिंह तथा संजय सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से अक्षय कुमार, खुदीराम, उनके पुत्र पप्पू राम, बबलू कुमार और पप्पू राम की पत्नी रिंकू देवी चोटिल हुई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर घटना के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
बिलासपुर हिंसा पर SP का बयान - दोनों पक्षों पर FIR, कोतवाली में धारा 144 लागू, सोशल मीडिया पर निगरान
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के मसानगंज, कोतवाली में रक्षाबंधन की रात सोशल मीडिया कमेंट पर भड़के विवाद के बाद पथराव में TI समेत 50 से अधिक लोग घायल हुए। मामले में एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की FIR दर्ज कर ली गई है। आपराधिक व असामाजिक तत्वों को तितर-बितर किया गया। कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू है ताकि भीड़ जमा न हो। सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई और निगरानी जारी है।0
0
Report
Advertisement
सीएम मोहन यादव ने अमित शाह को मध्यप्रदेश के जनकल्याण योजनाओं की प्रगति बताई
Noida, Uttar Pradesh:सीएम डॉ मोहन यादव आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर उन्हें मध्यप्रदेश में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से अवगत कराए तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।इस दौरान सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और उपलब्धियों की भी जानकारी दी।0
0
Report
बस्सी के ट्रक में भीषण आग, चालक-खलासी ने जान बचाई
Noida, Uttar Pradesh:बस्सी (जयपुर ग्रामीण) ट्रक में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप चलते ट्रक में अचानक लगी आग, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, गत्ते से भरा हुआ था ट्रक, आग लगते ही चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान, दोनों चालक-खलासी सुरक्षित, सूचना पर पहुंची कानोता थाना पुलिस, आग बुझाने के प्रयास, कानोता थाना क्षेत्र में बगराना पुलिया पर हुआ हादसा0
0
Report
देश में सकारात्मक कहानियों की लहर: उम्मीदें बंधी, हर क्षेत्र में खुशहाली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
दिल्ली सरकार ने फायर सर्विस संशोधन नियम 2026 जारी कर सुरक्षा UBBL से जोड़ा
New Delhi, Delhi:The Government of National Capital Territory of Delhi has notified the Delhi Fire Service (Amendment) Rules, 2026. Issued by the Lieutenant Governor under the Delhi Fire Service Act, 2007, the new rules align building fire safety standards directly with the updated Unified Building Bye-Laws (UBBL). Statement by Delhi Home Minister Shri Ashish Sood: "The safety and security of every citizen of Delhi is our government's topmost priority. By notifying the Delhi Fire Service (Amendment) Rules, 2026, we are aligning our fire safety standards directly with the Unified Building Bye-Laws. These revised rules enforce modern, mandatory safety measures across all buildings—ranging from 6-meter clear access routes for fire engines to automated continuous monitoring, sprinkler systems, and dedicated emergency power backups. Furthermore, a standardized auditor inspection checklist will bring complete transparency and accountability to safety compliance. We are committed to building a safer, more resilient, and modern Delhi."0
0
Report
उन्नाव CHC में SDM निरीक्षण: गंदा पानी, दवा स्टॉक ऑनलाइन न होने, बिल्डिंग उजागर
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव: एसडीएम के निरीक्षण में सीएचसी की खुली पोल एसडीएम दिग्विजय सिंह के निरीक्षण में सामने आया कि मरीज़ों को बाहर से दवा और जांच कराने के लिए किया जा रहा मजबूर पीने के पानी, एक्स-रे रूम और रसोई के पास भरा मिला गंदा पानी और कीचड़ सीएचसी में कंप्यूटर तो आए, लेकिन ब्रॉडबैंड इंटरनेट न होने से ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज नहीं हो रहा दवाओं का स्टॉक सीएचसी की बिल्डिंग बेहद जर्जर, एक्स-रे रूम का पंखा और परिसर का हैंडपंप भी खराब हालत में मिला एसडीएम ने ईओ पुरवा पर जताई नाराज़गी, सीएचसी परिसर में जल निकासी और साफ-सफाई दुरुस्त करने के दिए कड़े आदेश पुरवा तहसील अन्तर्ग सीएचसी पुरवा का मामला।0
0
Report
बाराबंकी में पीडब्ल्यूडी कार्यालय में आग, शॉर्ट सर्किट से नुकसान
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड कार्यालय में लगी आग, मचा हड़कंप बाराबंकी में कचहरी स्थित लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के कार्यालय में अचानक आग लग गई। बंद कार्यालय से धुआं निकलते देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, मौके पर पहुंची गाड़ियों ने कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है, वहीं कार्यालय में रखे कुछ उपकरण जल गए व कई फाइलें भी चपेट में आ गई। यह घटना शनिवार की देर शाम हुई। बताया जा रहा कि कार्यालय बंद करके सभी लोग निकल गए थे। वहां से गुजर रहे लोगों ने तेजी से धुआं निकलते देख अग्निशमन विभाग को खबर की। दो गाड़ियां कुछ ही देर में मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरु कर दिया। कुछ देर में आग पर काबू तो पा लिया पर धुआं कमरों में भर गया। पानी छोड़ने से एक कंप्यूटर व इंवर्टर खराब हो गया वहीं कुछ फाइलें आग की चपेट में आ गईं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है.0
0
Report
Advertisement
एमजीएम अस्पताल की लिफ्ट बीच में फंसी, 20-25 मरीज और परिजन परेशान
Jamshedpur, Jharkhand:एमजीएम अस्पताल की लिफ्ट बीच में फंसी, 20-25 मरीज और परिजन हुए परेशान जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के सरकारी दावों के बीच शनिवार को एक बार फिर व्यवस्थागत खामियां सामने आ गईं। जानकारी के अनुसार, अस्पताल की एक लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में बंद हो गई, जिसमें करीब 20 से 25 लोग सवार थे। लिफ्ट रुकते ही अंदर मौजूद मरीजों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर तक लोग लिफ्ट में फंसे रहे, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल कर्मियों और तकनीकी कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर राहतकार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लिफ्ट में फंसे लोगों में कई मरीज, बुजुर्ग और उनके परिजन शामिल थे। बंद लिफ्ट में घुटन और डर के कारण कुछ लोगों की तबीयत भी बिगड़ने लगी। हालांकि समय रहते सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। गौरतलब है कि एमजीएम अस्पताल में लिफ्ट खराब होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार लिफ्टों में तकनीकी खराबी सामने आ चुकी है, जिसके कारण मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी झेलनी पड़ी है। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं ने अस्पताल की रखरखाव व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से लिफ्टों की नियमित जांच और मरम्मत सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।0
0
Report
नीमकाथाना के रायपुर में ओवरलोड ट्रेलर ने बाइक टक्कर, मामा-भांजा घायल
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना के रायपुर गांव में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. ओवरलोड ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी. हादसे में बाइक सवार मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को नीमकथाना जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर ओवरलोड ट्रेलर को आग के हवाले कर दिया. सूचना पर पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया.0
0
Report
अंकित बालियान हत्याकांड के विरोध में प्रस्तावित कैंडल मार्च नहीं निकल सका, 30-40 किसान हिरासत म
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली ...... जनपद शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी में हरियाणवी अभिनेता अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के कार्यकर्ताओं और किसानों में आक्रोश देखने को मिला। हत्याकांड के विरोध में संगठन की ओर से शनिवार को शामली में कैंडल मार्च निकालने का आह्वान किया गया था। किसान वीवी इंटर कॉलेज से शिव चौक तक कैंडल मार्च निकालने की तैयारी में थे। हालांकि, मार्च शुरू होने से पहले ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब 30 से 40 किसानों एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को थाने ले जाया गया, जिसके चलते कैंडल मार्च नहीं निकल सका। आप को बता दे कि भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की ओर से हरियाणा कलाकार अंकित हत्याकांड के मामले में आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च का आयोजन प्रस्तावित था। वहीं संगठन के पदाधिकारियों और किसानों ने वीवी इंटर कॉलेज से एकत्र होकर शिव चौक तक शांतिपूर्ण तरीके से मार्च निकालने का निर्णय लिया था। बताया गया कि किसान और संगठन के कार्यकर्ता निर्धारित स्थान पर पहुंचने लगे थे। इसी दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी प्रदाधिकारियो ओर कार्यकर्ताओ को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हिरासत में लिए गए किसानों और कार्यकर्ताओं को पुलिस थाने ले गई। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के जिला अध्यक्ष निखिल खेवाल ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण तरीके से कैंडल मार्च निकालकर अंकित बालियान हत्याकांड में न्याय की मांग की जानी थी, लेकिन पुलिस प्रशासन ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए किसानों को मार्च निकालने से रोक दिया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि किसान संगठन किसी प्रकार का विवाद या उपद्रव नहीं करना चाहता था। कैंडल मार्च का उद्देश्य मृतक अंकित बालियान को श्रद्धांजलि देना और उसके परिवार को न्याय दिलाने की मांग को मजबूती से उठाना था। इसके बावजूद पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के अधिकार को रोकने जैसा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि अंकित बालियान हत्याकांड में न्याय मिलने तक किसानों की आवाज उठती रहेगी। संगठन ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
निकाय चुनाव 2026: सुमेरपुर-तखतगढ़ में नामांकन ने दिखाया घमासान, उम्मीदवारों की भिड़ंत तेज
Pali, Rajasthan:निकाय चुनाव 2026, सुमेरपुर में 129, तखतगढ़ में 65 नामांकन, टिकट को लेकर घमासान तेज नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर सुमेरपुर और तखतगढ़ में नामांकन के दूसरे दिन सियासी सरगर्मियां तेज हो गईं। दोनों नगर पालिकाओं में दावेदारों और समर्थकों की भीड़ देखने को मिली। सुमेरपुर में दूसरे दिन 129 नामांकन दाखिल हुए। RO एवं SDM कालूराम कुम्हार के अनुसार पहले दिन 16 और दूसरे दिन 129 आवेदन आए, जिससे अब तक कुल 145 नामांकन हो चुके हैं। दूसरे दिन भाजपा के करीब 66, कांग्रेस के करीब 20, AAP के 2 और करीब 41 निर्दलीय आवेदन शामिल हैं। सुमेरपुर में कुल 35 वार्ड हैं। वहीं तखतगढ़ में दूसरे दिन 65 नामांकन दाखिल हुए। RO पूरण कुमार तथा ARO जितेन्द्र कुमार बवेरवाल के अनुसार इनमें भाजपा के 40, कांग्रेस के 12 और निर्दलीय 13 आवेदन शामिल हैं। तखतगढ़ में कुल 25 वार्ड हैं। भाजपा और कांग्रेस की आधिकारिक प्रत्याशी सूची अभी जारी नहीं हुई है, इसके बावजूद कई दावेदार पार्टी के नाम और सिंबल के साथ नामांकन दाखिल कर रहे हैं। कई वार्डों में एक ही पार्टी से दो-दो दावेदारों के मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है। रविवार को नामांकन प्रक्रिया का अवकाश रहेगा। सोमवार नामांकन का अंतिम दिन होगा। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आवेदन जमा किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।0
0
Report
VIP ट्रीटमेंट के वीडियो से कुंडेरा पुलिस प्रणाली पर उट्ठे सवाल
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर की कुंडेरा थाना पुलिस द्वारा 25 हजार के इनामी हार्डकोर अपराधी सद्दाम बिहारी को पुलिस कस्टडी में वीआईपी ट्रीटमेंट देने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद कुंडेरा थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस द्वारा हार्डकोर अपराधी को वीआईपी ट्रीटमेंट देना का वीडियो राजस्थान पुलिस के ध्येय वाक्य ,, आमजन में विश्वास अपराधियों में डर ,, के बिल्कुल उलट नजर आ रहा है। दरअसल हाल ही में कुण्डेरा थाना पुलिस ने कई अपराधों में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी हार्डकोर बदमाश सद्दाम उर्फ बिहारी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद कुण्डेरा थाना पुलिस सद्दाम बिहारी को कोर्ट में पेश करना था। जिसके चलते कुण्डेरा थाना पुलिस उसे गंगापुरसिटी लेकर गई। जहां उसे पुलिस रिमाण्ड दिया गया था। कुण्डेरा थाना पुलिस द्वारा हार्डकोर अपराधी सद्दाम को लाने ले जाने के दौरान वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया। जिसका वीडियो सामने आया है । बताया जा रहा है कि गंगापुरसिटी से वापस आते समय सद्दाम मलारना डूंगर में एक दुकान पर रूका था। जहाँ उसे पुलिस की मौजूदगी में वीआईपी ट्रीटमेंट में नाश्ता करवाया गया। जिसका वीडियो सद्दाम के एक समर्थक ने सोशल मीडिया पर स्टेट्स भी लगाया गया था। हालांकि विवाद बढ़ता देख समर्थक ने यह वीडियो डिलीट भी कर दिया । मामले को लेकर कुण्डेरा थानाधिकारी दिलीप वर्मा का कहना है कि सद्दाम बिहारी को शुक्रवार को गंगापुर सिटी कोर्ट में पेश किया गया था। वापस आते समय एएसआई को शॉपिंग करनी थी। इसी दुकानदार ने पुलिस को चाय नाश्ता करवाया था तो सद्दाम बिहारी को भी चाय पिलाई गई थी。0
0
Report
सोजत निकाय चुनाव: दावेदारों का दबाव बढ़ा, सूची कैसे बनेगी तय?
Pali, Rajasthan:सोजत निकाय चुनाव टिकट की तस्वीर बाकी, दावेदारों का बढ़ा दबाव, 29 अगस्त तक 59 नामांकन दाखिल भाजपा 33, कांग्रेस 14 और 12 निर्दलीय, 27 अगस्त के 3 आवेदन जोड़कर कुल 62 प्राप्त, दूसरे दिन आरओ कार्यालय में दावेदारों और समर्थकों की बढ़ी भीड़, भाजपा-कांग्रेस की आधिकारिक सूची का अब भी इंतजार, महिला दावेदारों में भी खासा उत्साह दिखा, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रवि प्रकाश के निर्देशन में प्रक्रिया जारी, 31 अगस्त के अंतिम दिन पर टिकी निगाहें—कौन रहेगा मैदान में, कौन हटेगा पीछे?0
0
Report
Advertisement
