icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दीपोत्सव महापर्व से महाकाल दरबार में संध्या आरती का भव्य उत्साह

Ujjain, Madhya Pradesh:दीपों की रोशनी और फुलझड़ियों से जगमगाया महाकाल दरबार, भक्तिमय माहौल में हुई संध्या आरती उज्जैन। ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में एकादशी तिथि पर दीपोत्सव महापर्व का शुभारंभ हुआ। इस खास अवसर पर संध्या आरती के दौरान मंदिर में दीप प्रज्वलित किए गए और फुलझड़ियां जलाई गईं। दीपों की रोशनी और फुलझड़ियों से महाकाल दरबार का माहौल और भी आकर्षक नजर आया। आरती के दौरान भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए यह खास पल रहा। दीपोत्सव की शुरुआत के साथ ही मंदिर परिसर में उत्सव और भक्ति का माहौल दिखाई दिया。
0
0
Report

उज्जैन के होटल श्री गंगा: 2 लाख जुर्माना, गीला-सूखा कचरा एक साथ रखने पर कार्रवाई

Ujjain, Madhya Pradesh:गीले और सूखे कचरे को मिलाकर रखा जा रहा था, ड्रेनेज और एसटीपी प्लांट भी मिला बंद; निगम ने नोटिस जारी कर सुधार के दिए निर्देश उज्जैन। देवास रोड स्थित होटल श्री गंगा पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। नगर निगम की टीम को निरीक्षण के दौरान होटल में सफाई और अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी कई कमियां मिलीं। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के बजाय एक साथ रखा जा रहा था। वहीं, होटल का ड्रेनेज सिस्टम और एसटीपी प्लांट भी बंद मिला। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर एसबीएम नोडल अधिकारी एवं सहायक आयुक्त रविकांत मगरदे, सहायक आयुक्त घनश्याम मचार और पवन कुमार फुलफकीर सहित निगम की टीम होटल का निरीक्षण करने पहुंची थी। जांच के दौरान सामने आया कि होटल से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की व्यवस्था नहीं थी। इसके अलावा ड्रेनेज और एसटीपी प्लांट बंद मिला। प्लांट के टैंकों में गाद भरी हुई थी और पूरी व्यवस्था खराब हालत में पाई गई। इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने होटल प्रबंधन पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही व्यवस्थाओं में जरूरी सुधार करने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए नोटिस भी जारी किया है। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी कालूराम सोलंकी, स्वच्छता निरीक्षक यश धौलपुरे और फीडबैक फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम भी मौजूद रही। नगर निगम ने शहर के अन्य होटल और बड़े संस्थानों को भी चेतावनी दी है कि वे गीले और सूखे कचरे को अलग रखें और अपने ड्रेनेज व एसटीपी प्लांट को चालू हालत में रखें। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

छिंदवाड़ा में 16 वर्षीय युवक ने 17 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया जिसमें 16 वर्षीय नाबालिक युवक ने 17 वर्षीय नाबालिक लड़की को सफ़ेद रंग की कार से अपहरण कर अपने साथ ले गया। लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि लड़के ने लड़की का अपहरण कर लिया है। घटना तब हुई जब लड़की और उसकी माँ खेत से काम करके लौट रहे थे। दिव्य धाम कॉलोनी के पास एक कार आई और धक्का देकर जबरदस्ती लड़की को कार में बैठाकर ले जाया गया। परिजनों ने देहात थाने में FIR दर्ज करवाई है। छिंदवाड़ा सीएसपी अभिषेक चौधरी ने बताया कि 4 नवंबर 2026 को थाना देहात छिंदवाड़ा में सूचना मिली कि बच्ची चमन मोहल्ला गुरैया की रहने वाली है, 17 वर्ष 10 माह की है और उसका अपहरण हो गया है। उनकी मां की सूचना पर अपराध क्रमांक 659/26, धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया है। विवेचना जारी है और बच्ची की तलाश की जा रही है। मां ने अपनी सूचना में बताया है कि एक लड़के पर संदेह है, जिसका नाम एफआईआर में दर्ज किया गया है। चूंकि दोनों नाबालिग हैं, दोनों की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में जैसे ही उनकी गिरफ्तारी होती है, बच्ची और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर में डीपी आग ने मेंटेनेंस पर उठे सवाल, बड़ा हादसा टला

Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर शहर के गिरवर रोड स्थित बजरंग कॉलोनी में शुक्रवार सुबह विद्युत विभाग की डीपी में अचानक आग लग गई। डीपी से आग की लपटें उठती देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा दी गई, अन्यथा आसपास खड़े वाहनों और डीपी के नीचे पड़े कचरे के कारण बड़ा हादसा हो सकता था। शहर में विद्युत विभाग द्वारा आए दिन मेंटेनेंस के नाम पर कई-कई घंटे बिजली बंद रखी जाती है। इसके बावजूद विद्युत डीपी में आग लगने और अन्य तकनीकी समस्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं। बजरंग कॉलोनी में हुई इस घटना ने एक बार फिर विद्युत विभाग की मेन्टेनेंस व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रहवासियों का कहना है कि मानसून से लेकर त्योहारी सीजन तक अलग-अलग कारणों से बिजली कटौती की जाती है, लेकिन इसके बाद भी विद्युत व्यवस्था में सुधार नजर नहीं आता। दो सप्ताह पहले ही किया गया था मेन्टेनेंस स्थानीय रहवासियों ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा करीब 15 से 20 दिन पहले ही इलाके में मेन्टेनेंस का कार्य किया गया था। इस दौरान कई घंटों तक बिजली बंद रही थी। शुक्रवार सुबह लोगों ने डीपी में लगी आग देखी। उन्होंने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अग्निशमन यंत्र की मदद से आग बुझाई। रहवासियों ने मेन्टेनेंस कार्य के बावजूद डीपी में आग लगने की घटना को लेकर विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। समय रहते बुझाई आग, टल सकता था बड़ा हादसा डीपी के नीचे काफी मात्रा में कचरा पड़ा हुआ था, वहीं आसपास चार पहिया वाहन भी खड़े थे। ऐसे में यदि आग समय रहते नहीं बुझाई जाती तो आग कचरे और वाहनों तक पहुंच सकती थी, जिससे आसपास के क्षेत्र में बड़ा हादसा होने की आशंका थी। डायल 112 की टीम की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इधर, घटना के संबंध में विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। ऐसे में डीपी में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका।
0
0
Report
Advertisement

दीपावली मेले की म्यूजिक नाइट ने शहरवासियों को थिरकाया

Dungarpur, Rajasthan:फिल्मी गीतों पर थिरके शहरवासी, दीपावली मेले की म्यूजिक नाइट में जमाया रंग, आर्केस्ट्रा और डांस परफॉर्मेंस ने बांधा समां, लक्ष्मण मैदान में देर रात तक छाया संगीत का जादू। डूंगरपुर नगर परिषद की ओर से शहर के लक्ष्मण मैदान में आयोजित दीपावली मेले में गुरुवार रात म्यूजिक नाइट के दौरान संगीत और मनोरंजन का शानदार संगम देखने को मिला। आकर्षक रोशनी के बीच आर्केस्ट्रा म्यूजिक और फिल्मी गीतों पर डांस परफॉर्मेंस ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर शहरवासी भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। देर रात तक मैदान में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत ‘जय गणेशा देवा, जय गणेशा’ की प्रस्तुति के साथ हुई। इसके बाद एक से बढ़कर एक फिल्मी गीतों पर कलाकारों ने डांस परफॉर्मेंस देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। संगीत की धुनों और शानदार प्रस्तुतियों के बीच दर्शक तालियां बजाते नजर आए। कई लोग अपनी जगह पर ही थिरकने लगे। सभापति सुशीला गुप्ता ने कलाकारों का स्वागत किया। म्यूजिक नाइट के साथ मेले में खरीदारी और मनोरंजन का दौर भी जारी रहा। मेले में लगी दुकानों पर लोगों ने घरेलू सामान और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं की खरीदारी की। वहीं, बच्चों और युवाओं ने विभिन्न झूलों का लुत्फ उठाया। लक्ष्मण मैदान में सजे दीपावली मेले में परिवारों के साथ पहुंचे लोगों ने खरीदारी, झूलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। म्यूजिक नाइट ने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया। संगीत, रोशनी और मनोरंजन के बीच शहरवासियों ने दीपावली मेले की शाम को यादगार बनाया。
0
0
Report

रानोली में फर्जी मतदान के आरोप, भारी आक्रोश और पुलिस चौकसी

Tonk, Rajasthan:पीपलू टोंक रानोली में फर्जी मतदान और चुनावी गड़बड़ी के आरोप, वोटिंग से अधिक बैलेट पेपर मिलने का दावा; मौके पर भारी आक्रोश एंकर...पीपलू पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत रानोली में मतदान प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया। प्रत्याशियों और ग्रामीणों ने फर्जी मतदान एवं चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। साथ ही मतदान से अधिक बैलेट पेपर मिलने का भी आरोप लगाया जा रहा है। मामले को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को देखते हुए रानोली में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है और क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। लोगों की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की जा रही है। गौरतलब है कि पीपलू पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 31 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें रानोली ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए सबसे अधिक 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। अब सभी की नजरें प्रशासन की जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं。
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में कंटेनर के भीतर गुप्त तहखाना बनाकर विदेशी शराब पकड़, चालक गिरफ्तार

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में शराब माफियाओं के खिलाफ उत्पाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कंटेनर में तहखाना बनाकर छिपाई गई विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। कंटेनर से डेढ़ सौ से अधिक कार्टून विदेशी शराब जब्त की गई है, साथ ही चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि शराब की यह खेप मेघालय से कंटेनर के जरिए बेगूसराय लाई जा रही थी। खास बात यह है कि कंटेनर बाहर से पूरी तरह खाली दिखाई दे रहा था, लेकिन जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो नीचे गुप्त तहखाना मिला, जिसमें भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई थी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। आपको बता दें कि बेगूसराय में शराब तस्करों ने शराब की खेप को ठिकाने तक पहुंचाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखकर उत्पाद पुलिस भी हैरान रह गई। शराब तस्करों ने एक कंटेनर के अंदर गुप्त तहखाना बना रखा था और उसी तहखाने में 180 कार्टून विदेशी शराब छिपाकर तस्करी की जा रही थी। हालांकि, उत्पाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब की बड़ी खेप को बरामद कर लिया है। साथ ही कंटेनर चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मेघालय से एक कंटेनर में भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर बेगूसराय लाई जा रही है। सूचना मिलते ही उत्पाद पुलिस की अलग-अलग टीमों ने तेघड़ा और बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बीच घेराबंदी कर जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली। शुरुआत में कंटेनर पूरी तरह खाली दिखाई दे रहा था, लेकिन जब पुलिस ने बारीकी से जांच की तो कंटेनर के नीचे गुप्त तहखाना मिला। इसके बाद तहखाने को खोलकर तलाशी ली गई तो उसके अंदर से 180 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुई। कंटेनर में शराब छिपाने के लिए बनाए गए गुप्त तहखाने को देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कंटेनर के अंदर विशेष जगह बनाकर शराब की खेप छिपाई गई थी, ताकि जांच के दौरान किसी को शक नहीं हो। इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि मेघालय से भारी मात्रा में शराब कंटेनर में छिपाकर बेगूसराय लाई जा रही है। सूचना के आधार पर अलग-अलग टीमों को लगाया गया और तेघड़ा एवं बछवाड़ा के बीच कार्रवाई करते हुए शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। इस दौरान कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है, ताकि शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके.
0
0
Report
Advertisement

लातहतार के करमाही पुल की स्थिति खतरनाक, प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग

Latehar, Jharkhand:लातेहार जिला लातेहार के मनिका प्रखंड अंतर्गत करमाही और दुन्दु गांव के बीच स्थित पुल की स्थिति अत्यंत खतरनाक हो गई है पुल के कुछ भाग की कंक्रीट टूट कर बर्बाद हो गई और यहां चौड़े गड्ढे बन गए हैं । इसके अलावा पुल पर बिछाया गया सरिया भी कई स्थानों पर टूट गई और सड़क पर बाहर निकल आई है सड़क पर चलने वाले लोग बताते हैं कि यहां की जो स्थिति बन गई है, वह कभी भी भयावह घटना का कारण बन सकती है । स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि यहाँ हमेशा खतरा बना रहता है । छोटी गाड़ियों के लिए तो स्थिति और भी विकराल है दो पहिया अथवा चार पहिया वाहन का चक्का कभी भी पुल में फंस सकता है और बड़ी घटना घट सकती है वहीं जो सरिया बाहर निकल आई है, वह भी जानलेवा हो गई है । रमेश उरांव ने बताया कि इस सड़क पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है । परंतु जो स्थिति यहां बनी है उसे देखते हुए ऐसा लगता है कि यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है । इसलिए प्रशासन को तत्काल इस मामले में संज्ञान लेकर यहां मरम्मत कार्य करवाना चाहिए । बताते चलें कि यह रास्ता करमाही से सीधे मटलोंग पंचायत को जोड़ता है । लातेहार जिला मुख्यालय से मटलौंग तक जाने वाले लोग भी इसी रास्ते का उपयोग करते हैं प्रत्येक दिन इस रास्ते से हजारों लोग आवागमन करते हैं । स्थानीय लोग बताते हैं कि मामले की सूचना पहले भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी गई थी, परंतु इस मामले में उनके द्वारा कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई । जिसके कारण पुल की स्थिति दिन प्रतिदिन और भी खतरनाक होती जा रही है । इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग, विशेष प्रमंडल के कार्यकारी अभियंता पुनई उरांव से जब जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि इसकी सूचना उन्हें नहीं थी अब सूचना मिली है तो इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मरम्मत कार्य करवाया जाएगा ।
0
0
Report

दीपावली-छठ के लिए मिट्टी के दिए बनाते किशुन देव पटित परिवार, मांग बढ़ी

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां मझौलिया में दीपावली और छठ को लेकर मिट्टी के दिया कोशी हाथी बनाने का कार्य अंतिम चरण में है मझौलिया के अहवर कुड़िया पंचायत में कुम्हार परिवार मिट्टी का दिया और छठ के पारंपरिक हाथी बनाते है जिसकी मांग दूर दूर तक है मझौलिया का कुम्हार परिवार पंचायत का सम्पन्न परिवार है किशुन देव पडित की पत्नी पंचायत की मुखिया है किशुन देव पडित बताते है कि हम अपनी सभ्यता संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ा रहे है सुबह से लेकर दस बजे तक पूरा परिवार मिट्टी का बर्तन बनाते है फिर पंचायत का काम देखते है अबकी बार क्षेत्र में मिट्टी के बर्तनों के प्रति लोगों का रुझान बढ़ गया है दिया की बिक्री भी खूब हो रही है चाइनीज झालर से लोगों का रुझान कम हुआ है कुम्हार किशुन देव पडित ने अपील किया कि मिट्टी के बर्तन हमारे धार्मिक परम्पराओं को मजबूत करता है सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक बढ़ाता है इसलिए दीपावली में सभी लोगों को मिट्टी का दिया जलाना चाहिए
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top