140118
पूर्व स्पीकर राणा केपी सिंह ने मंडियों में धान उठान न होने पर जताई चिंता
Anandpur Sahib, Punjab:पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर राणा केपी सिंह ने आज नंगल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब की मंडियों में धान का उठान न होने के कारण किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राज्य में 10 साल तक शासन किया और ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसानों को मंडियों में रात गुजारनी पड़ी हो। राणा केपी सिंह ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस अपने स्तर पर भी संघर्ष शुरू करेगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फतेहपुर गरबा नाइट में हजारों की भीड़, उत्साह का माहौल
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर – फतेहपुर, सीकर. फतेहपुर में गरबा महोत्सव के प्रति लोगों में जबरदस्त क्रेज दिखा गया. राजस्थानी-गुजराती गानों के साथ डांडियो की खनक के बीच महोत्सव में उत्साह का माहौल नजर आया. शनिवार रात आयोजित चटकारा गरबा नाइट के दौरान पूरा मैदान बच्चों, युवाओं और महिलाओं से खचाखच भरा था. हर कोई झूमते-थिरकते दिख रहा था. गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो, ढोलडा ढोल रे नगाडा, ओढ़नी उड़ी-उड़ी जाए, केसरियो रंग और नकाडा संग ढोल जैसे गानों पर लोग जमकर नाचे. चारों ओर जोश और उत्साह का नजारा था. यहां हर कोई पारंपरिक परिधान पहने गरबा खेलने पहुंचा. फतेहपुर के सबसे बड़े गरबा नाइट के आयोजन में सभापति अंजू भिंडा भी पहुंची. मां अंबे की वंदना की. हजारों लोगों ने मां अंबे की वंदना के साथ गरबा की शुरुआत की. फतेहपुर के सबसे बड़े गरबा आयोजन में शहरभर से बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे; रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट और भक्ति संगीत युवक-युवतियां, महिलाएं और बच्चे गरबा-डांडिया की धुन पर थिरकते दिखाई दे रहे थे. पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी महिलाओं ने गरबा पांडाल में जमकर डांस किया.0
0
Report
करौली-मासलपुर मार्ग पर टेंपो भिड़ंत: एक की मौत, सात घायल
Karauli, Rajasthan:करौली-मासलपुर मार्ग पर खेड़ा गांव के पास एनएच-23 पर शनिवार रात दो टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में थ्री व्हीलर टेंपो में सवार मुरारी कुशवाह निवासी भगोरा, थाना बसेड़ी, जिला धौलपुर की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए. सभी घायलों को करौली जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया. हादसे में फोर व्हीलर टेंपो का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया. मृतक का शव जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है. मासलपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, थ्री व्हीलर टेंपो में सवार लोग कैलादेवी माता के दर्शन करने के बाद अपने गांव भगोरा लौट रहे थे. इसी दौरान खेड़ा गांव के पास दोनों टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो में सवार लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस और विभिन्न साधनों से करौली जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया. मासलपुर थाना पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.0
0
Report
रायबरेली में भाजपा नेताओं काफिले को रोकने का आरोप, पुलिस ने जांच शुरू कर दी
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में क्षेत्र भ्रमण पर निकले भाजपा नेता सिद्धार्थ पासी और रश्मि पासी के काफिले को घेरने और रास्ते में बाइक खड़ी कर रोकने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि दो बाइकों पर सवार होकर चार लोग मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि इन लोगों ने काफिले के सामने बाइक खड़ी कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूरा मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र का है, जहां भाजपा नेता कमासिन मंदिर से गठिया पंडाल की ओर जा रहे थे। सीओ सलोन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
पटना डांडिया नाइट्स में अनंत सिंह ने अनुज सिंह के लिए वोट माँगे—हल्ला मचा देने वाला प्रचार
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना अनंत सिंह डांडिया नाइट्स में मंच पर निकाला पर्चा, जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के लिए मांगा वोट JDU से बाहुबली विधायक अनंत सिंह पटना में डांडिया नाइट्स के कार्यक्रम में पहुंचे अनंत सिंह ने मंच से ही जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में वोट की अपील कर दी। अनंत सिंह अपनी ही पार्टी JDU के MLC उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोले हुए हैं। अब सांस्कृतिक मंच से अनुज सिंह के पक्ष में प्रचार कर सियासी हलचल और तेज कर दी है।0
0
Report
पटना में मलाइका शेरावत ने लालू-राबड़ी परिवार से मुलाकात की, वीडियो वायरल
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग बॉलीवुड के मशहूर अभिनेत्री मलाइका शेरावत पटना पहुंची। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका शेरावत ने लालू राबड़ी तेज प्रताप यादव रोहिणी आचार्य से मुलाकात की। मलाइका शेरावत पटना में आयोजित डांडिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थी। कार्यक्रम से पहले मल्लिका शेरावत लालू यादव के घर पहुंची जहां पर परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर मल्लिका शेरावत और अपने परिवार का वीडियो डालकर मल्लिका शेरावत का धन्यवाद दिया। कहा आज का दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद खास और यादगार दिन है।0
0
Report
आमत क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची को जहरीले सांप ने डंसा, अस्पताल में मौत
Rajsamand, Rajasthan:आमत क्षेत्र में खेत पर खेल रही 8 वर्षीय मासूम को सर्प ने डंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम. सेलागुडा पंचायत के शिवनाल क्षेत्र की हृदय विदारक घटना, परिवार में पसरा मातम. पिता के साथ खेत पर गई थी बालिका, खेल-खेल में हुआ हादसा. आमेट, राजसमंद.0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर-गढ़ हाईवे पर मीट से भरा ऑटो पकड़ा, हंगामे के बीच गौमांस का आरोप
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर-गढ़ हाईवे पर मीट से भरा ऑटो पकड़े जाने पर हंगामा। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मीट को गौमांस होने का आरोप। ऑटो को नई मंडी चौकी ले जाकर पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं पर आरोपी की पिटाई का आरोप। सीओ सिटी प्रखर पांडे समेत भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद। जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे मीट के नमूने, रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई। थाना देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र का मामला。0
0
Report
दिल्ली के मायापुरी में केरल से साइबर फ्रॉड आरोपी गिरफ्तार; 98,001 रुपए बैंक खाते में मिले
Delhi, Delhi:दिल्ली के मायापुरी पुलिस ने केरल से साइबर-फ्रॉड के आरोपी को किया गिरफ्तार आरोपी के बैंक अकाउंट में मिले ₹98,001 रुपए गुप्त सूचना पर साइबर-फ्रॉड के एक मामले में केरल के कोझिकोड से एक आरोपी को किया गिरफ्तार बैंक अकाउंट छह साइबर-क्राइम शिकायतों से जुड़ा पाया गया, जिसमें यह मामला भी शामिल है मायापुरी में महिला की शिकायत पर हुआ मामला दर्ज उसके बाद पुलिस केरल आरोपी तक पहुंची पश्चिमी जिला के मायापुरी थाने की पुलिस ने महिला से साईबर ठगी के मामले को लेकर मायापुरी थाने में मामला दर्ज किया गया और आरोपी को पकड़ने के लिए पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के दिशा निर्देश पर एक टीम गठित की गई।और मायापुरी पुलिस टीम एक साइबर फ्रॉड को लेकर दिल्ली से केरल पहुंची और उसके बाद केरल में काफी छापेमारी करने के बाद आरोपी को पकड़ लिया।उसके बाद केरल से आरोपी को दिल्ली लेकर आई और आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना सारा जुर्म कबूल कर लिया।पकड़े गए आरोपी की पहचान राजू 43केरल के रूप में हुई।आरोपी के बैंक अकाउंट में 98 हजार रुपए भी मिले ।बैंक अकाउंट छह साइबर-क्राइम शिकायतों से जुड़ा पाया गया, जिसमें यह मामला भी शामिल है।पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर-फ्रॉड के मामलों को लेकर महिला ने मायापुरी थाने में BNS की धारा 318(4)/61(2) के तहत मामला रजिस्टर्ड किया गया। जिसमें महिला ने बताया कि अपने जॉइंट केनरा बैंक अकाउंट से बिना इजाज़त के डेबिट ट्रांज़ैक्शन की रिपोर्ट की थी। ₹98,001 और ₹98,002 के दो ट्रांज़ैक्शन, कुल ₹1,96,003, की पहचान की गई। टीम ने बैंक रिकॉर्ड की जांच की, नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर मौजूद ट्रांज़ैक्शन डिटेल्स चेक कीं और संबंधित बैंकों से ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स हासिल किए। जांच में पता चला कि ₹98,001 केरल के कोझिकोड के रहने वाले राजू के नाम पर सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे। यह अकाउंट NCRP पर छह साइबर-क्राइम शिकायतों से भी जुड़ा पाया गया, जिसमें यह मामला भी शामिल है। इन नतीजों पर कार्रवाई करते हुए, टीम केरल के कोझिकोड गई, जहाँ 43 साल के राजू को पकड़ा गयाऔर उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद सारा खुलासा हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।0
0
Report
महंगाई के बीच दशहरा: पुश्तैनी पुतलों को बनाए रखने की जद्दोजहद
Patran, Punjab:पातड़ां में दशहरा पर्व पर बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले बनाने का काम पुश्तैनी तौर पर करने वाले कारीगर मुहम्मद इफ्तखार आज भी अपनी कला को जीवित रखते हैं. बदलते समय और बढ़ती महंगाई के बीच इस काम को जारी रखना उनके लिए चुनौती बनता जा रहा है. करीब 25 दिन की मेहनत से तैयार किए जाने वाले इन पुतलों के निर्माण में कारीगर को काफी समय और मेहनत लगानी पड़ती है. मुहम्मद इफ्तखार के अनुसार, वह इस काम को अपने पूर्वजों से सीखकर आगे बढ़ा रहे हैं. लेकिन अब नई पीढ़ी इस पुश्तैनी काम में ज्यादा रुचि नहीं ले रही है और उनके बच्चों ने भी इस काम से किनारा कर लिया है. ऐसे में पारंपरिक कला को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर ही है. 60 फीट का रावण, 55 फीट का कुंभकर्ण और 50 फीट का मेघनाथ. दशहरा पर्व के लिए तैयार किए जा रहे पुतलों में रावण का पुतला करीब 60 फीट, कुंभकर्ण का 55 फीट और मेघनाथ का 50 फीट ऊंचा बनाया गया है. इन विशाल पुतलों को तैयार करने के लिए कारीगर को कई दिनों तक लगातार मेहनत करनी पड़ती है. पुतलों के निर्माण में लगने वाली सामग्री और मजदूरी की लागत बढ़ने से भी कारीगरों की मुश्किलें बढ़ रही हैं. पुश्तैनी कला को बचाए रखने की चुनौती. मुहम्मद इफ्तखार जैसे कारीगर अपनी मेहनत और हुनर के दम पर दशहरा पर्व की परंपरा को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. हालांकि, महंगाई और नई पीढ़ी की घटती रुचि के कारण इस पारंपरिक काम का भविष्य चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है. यदि ऐसी कलाओं को जीवित रखना है तो कारीगरों के हुनर को सम्मान देने के साथ नई पीढ़ी को भी इस काम से जोड़ने की जरूरत है.0
0
Report
Advertisement
रामलीला मंच पर विधानसभा चुनाव की इच्छा, पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने किया संकेत
Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਰਾਮਲੀਲਾ 'ਚ ਜੋਤੀ ਪੂਜਨ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ ਸਾਬਕਾ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਦੇ ਧਰਮਪਤਨੀ ਅਮਰਿਤਾ ਵੜਿੰਗ - ਭਾਸ਼ਣ ਦੌਰਾਨ ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਤੋ ਚੋਣ ਲੜਣ ਦੀ ਅਸਿੱਧੇ ਰੂਪ 'ਚ ਇਛਾ ਪ੍ਰਗਟ ਕੀਤੀ - ਬੋਲੇ ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾ ਗਿਦੜਬਾਹਾ ਦਾ ਵਿਕਾਸ ਕੀਤਾ ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਵੀ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ - ਅਮਰਿਤਾ ਵੜਿੰਗ ਦਾ ਪੇਕਾ ਸ਼ਹਰ ਵੀ ਸ਼੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ0
0
Report
भिंड यातायात ने नि:शुल्क हेलमेट वितरित कर सुरक्षा का संदेश दिया
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड में यातायात जागरूकता अभियान के तहत एसपी सूरज वर्मा ने बांटे निःशुल्क हेलमेट, सड़क हादसों से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक। इसी खतरे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भिंड यातायात पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से अनूठी पहल की। लहार चुंगी चौराहे पर बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले दोपहिया चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की समझाइश देते हुए संदेश दिया कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि अनमोल जिंदगी की सुरक्षा का कवच है। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत, अटेर एसडीओपी रविंद्र वास्कले, एसबीआई शाखा प्रबंधक मुबारक अली अंसारी सहित पुलिस और बैंक के अधिकारी मौजूद रहे। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय स्वयं हेलमेट पहनें और पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। संदेश साफ़ है,सुरक्षित सफर, सुरक्षित परिवार,हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं।0
0
Report
टीकाकुंड हनुमान मंदिर में माता रानी का जागरण आयोजन सम्पन्न
Karauli, Rajasthan:टीकाकुंड हनुमान मंदिर में माता रानी का जागरण हिण्डौन सिटी। हिण्डौन में टीकाकुंड हनुमान मंदिर परिसर में माँ दुर्गा पूजा महोत्सव समिति की ओर से शारदीय नवरात्र महोत्सव के तहत माता रानी का जागरण आयोजित किया गया। जागरण में माता के भजन, लांगुरिया गीत और आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति हुई。0
0
Report
Advertisement
करौली के चौराहों पर निशुल्क भोजन शाला प्रेरणा से बेंचों का उद्घाटन, पार्षद मीणा ने किया उद्घाटन
Karauli, Rajasthan:श्री राधा मदन मोहन निशुल्क भोजन शाला की प्रेरणा से लगाई गई चौराहों पर बेंच, करौली। श्री राधा मदन मोहन निशुल्क भोजन शाला की प्रेरणा से तीन बड़ चौराहे पर पांच बेंच लगाई गई है। जिनका उद्घाटन वार्ड नंबर 6 के पार्षद धर्म सिंह मीणा द्वारा फीता काट कर किया गया और भोजन शाला की प्रेरणा को सराहा।0
0
Report
करौली पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 95 नामांकन वैध, प्रक्रिया आगे बढ़ी
Karauli, Rajasthan:करौली पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 95 नामांकन वैध पाए गए, करौली । करौली पंचायत समिति आम चुनाव के तहत पंचायत समिति सदस्य पद के लिए प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम राकेश कुमार रावत द्वारा वार्डवार संवीक्षा की गई। पंचायत समिति सदस्य पद पर निर्वाचन हेतु कुल 119 आवेदकों ने 175 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए थे। संवीक्षा के उपरांत कुल 95 नामांकन निर्वाचन के लिए वैध पाए गए।0
0
Report
वाशीम में सूखे ने काला ऊस की फसल पर भारी असर डाला
Washim, Maharashtra:वाशीम : वाशीम में दुष्काळाचा फटका आता काळ्या उसाच्या शेतीलाही बसलाय. खाण्यासाठी प्रसिद्ध असलेल्या काळ्या उसाची यंदा पावसाअभावी वाढ खुंटली असून, शेतकऱ्यांच्या हातातोंडाशी आलेला घास हिरावला गेलाय. ऑक्टोबर महिन्यात १० ते १५ फुटांपर्यंत वाढणारा ऊस यंदा केवळ ४ ते ५ फुटांपर्यंतच वाढलाय. परिणामी, प्रति नग ५० ते ८० रुपयांना विकला जाणारा काळा ऊस आता अवघ्या १० ते १५ रुपयांना विकण्याची वेळ शेतकऱ्यांवर आलीय. एकरी १ ते १.५ लाख रुपये खर्च करूनही उत्पादनातून खर्च भरून निघणं कठीण झालंय. त्यामुळे आर्थिक संकटात सापडलेल्या शेतकऱ्यां समोर आता पुढील वर्षासाठी उसाचं बेणं टिकवण्याचंही मोठं आव्हान उभं राहिलंय.0
0
Report
Advertisement
