140118
श्री आनंदपुर साहिब में पंचायत चुनाव का उत्साह, क्या होगा परिणाम?
Anandpur Sahib, Punjab:ब्लॉक श्री आनंदपुर साहिब के 169 गांवों की पंचायतों के लिए नामांकन पत्र भरे गए। चरण गंगा स्टेडियम में सुबह से ही भीड़ और उत्साह देखने को मिला। हालांकि, प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने के कारण व्यवस्थाओं में कुछ कमी नजर आई। वहीं, नूरपुर बेदी ब्लॉक के 178 गांवों की पंचायतों के लिए नामांकन के अंतिम दिन बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन भरे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बूंदी में शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन मुस्तैद, मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण बूंदी, 13 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निर्वाचन पर्यवेक्षक भावना शर्मा ने गुमानपुरा और गाडेगाल के मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप, पेयजल और रोशनी सहित सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव ने एसपी अवनीश कुमार शर्मा के साथ हिंडोली, दबलाना और नैनवां क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान दलों से चर्चा कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए。0
0
Report
कोटा JK लोन अस्पताल: ECG टेक्नीशियन सतीश कुमार के सुसाइड मामले में तीन अधिकारियों पर कार्रवाई
Kota, Rajasthan:कोटा जेके लोन अस्पताल के ECG टेक्नीशियन सतीश कुमार सुसाइड मामला, सुसाईड नोट में लिखे तीनो जिम्मेदार अधिकारियों पर हुई कार्रवाई, दोनों नर्सिंग अधीक्षक व अस्पताल अधीक्षक डॉ. निर्मला शर्मा को हटाया अधीक्षक पद से, तीनों पदों पर नए अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, सुसाइड नोट लिखकर अस्पताल के तीन अधिकारियों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप, दर्ज FIR के आधार पर हुई कार्रवाई, नयापुरा थाना व रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस जुटी मामले की जांच में,0
0
Report
बड़की कुल्हड़िया मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
Khajuria Khurd, Bihar:मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल से रेफर होने के बाद बनारस ट्रॉमा सेंटर में तोड़ा दम, पोस्टमार्टम के लिए लाया गया शव व्यो - बड़की कुल्हड़िया मोड़ के समीप मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़की कुल्हड़िया निवासी रामनिवास राम के पुत्र शिशु कुमार के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है और घर में कोहराम मचा हुआ है। अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में परिजनों द्वारा दिए गए बयान के अनुसार, शिशु कुमार बड़की कुल्हड़िया वाले मार्ग से होकर जा रहे थे। इसी दौरान बड़की कुल्हड़िया मुख्य सड़क के मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के समय परिजन या आसपास के लोग धक्का मारने वाले वाहन को देख नहीं सके और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद परिजन घायल अवस्था में शिशु कुमार को तत्काल इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बनारस ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर बनारस ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया। बनारस ट्रॉमा सेंटर में मौत होने के बाद परिजन शव को वापस अनुमंडलीय अस्पताल, मोहनिया लेकर लौटे हैं। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने पूरी घटना की जानकारी साझा की। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच गई है। पुलिस की मौजूदगी में आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
बाराबंकी में ट्रेन की चपेट आकर महिला और तीन बच्चियां मौत, परिवार में कोहराम
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां और तीन मासूम बेटियों की मौत, परिवार में मचा کوहराम --पिता के साथ बाजार गई थी 12 वर्षीय बेटी, घर पर मां और तीन बच्चियों की मौत से मची चीख-पुकार; हादसे की वजह स्पष्ट नहीं बाराबंकी शहर में आज देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और उसकी तीन मासूम बेटियों की मौत हो गई। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। फिलहाल महिला और बच्चियों के ट्रेन की चपेट में आने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मृतकों की पहचान कोतवाली नगर क्षेत्र के गांधी नगर निवासी किरण देवी पाल (39), उनकी जुड़वा बेटियों कनिष्का और अनुष्का (7) तथा छोटी बेटी काव्या (5) के रूप में हुई है। किरण के पति राम तेजपाल वन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वह मूल रूप से बहराइच जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में परिवार के साथ बाराबंकी में रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार की 12 वर्षीय बेटी रिया अपने पिता राम तेजपाल के साथ बाजार गई हुई थी। इसी दौरान किरण देवी अपनी तीनों बेटियों के साथ ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। जब परिवार को इस घटना की जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया। एक साथ पत्नी और तीन बेटियों को खोने से राम तेजपाल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। महिला अपनी तीनों बेटियों के साथ रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंची और हादसा किन हालात में हुआ, पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी。 बाइट-मृतका की बड़ी बेटी。0
0
Report
ग्वालियर पशु मेले में घोड़ा दौड़ के दौरान घोड़ी की मौत, LIVE वीडियो सामने
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में पशु मेले के दौरान दर्दनाक हादसा, घोड़ी की मौत का LIVE VIDEO आया सामने। ग्वालियर के पशु मेले में घोड़ा दौड़ के दौरान एक घोड़ी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घोड़ी दौड़ प्रतियोगिता में शामिल थी, तभी दौड़ते-दौड़ते अचानक उसकी मौत हो गई। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है。 दरअसल, ब्लॉक में आयोजित पशुपालक सम्मेलन के दौरान बैलगाड़ी और घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद पशुपालकों और मेले में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का माहौल है।0
0
Report
सिंगरौली में आवारा मवेशियों पर गुस्सा, ग्रामीणों ने नगर निगम कार्यालय का घेराव किया
Singrauli, Madhya Pradesh:आवारा मवेशियों को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, मवेशियों के झुंड के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारी सिंगरौली में आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन.... वार्ड क्रमांक 28 अशोक वार्ड, कचनी के सैकड़ों ग्रामीण नगर निगम कार्यालय पहुंचे.... मवेशियों के झुंड के साथ निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर जमकर नारेबाजी... शहरी वार्ड के कई लोगों ने निगम आयुक्त को सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन... आवारा मवेशियों को पकड़कर गौशालाओं में भेजने सहित कई मांगें उठाईं... सड़क, नाली, सफाई और बंद स्ट्रीट लाइटों की समस्या भी उठाई.... ग्रामीणों ने प्रशासन को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम.... मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन और नगर निगम कार्यालय के घेराव की चेतावनी.... सिंगरौली जिले में आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर दिखाई दिया। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 28 अशोक वार्ड, कचनी के सैकड़ों ग्रामीण शुक्रवार को आवारा मवेशियों के झुंड के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। ग्रामीणों ने मुख्य गेट पर जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आवारा मवेशियों के कारण सड़कों पर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, वहीं खेतों में घुसकर मवेशी किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने नगर निगम आयुक्त के नाम 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें आवारा मवेशियों को पकड़कर सुरक्षित गौशालाओं में भेजने, वार्ड में नियमित सफाई, कचरा उठाने का रोस्टर सार्वजनिक करने, जर्जर सड़कों और नालियों की मरम्मत तथा बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को बदलने जैसी मांगें शामिल हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से इन समस्याओं को लेकर शिकायत की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नगर निगम प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। कहा कि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण चरणबद्ध आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और नगर निगम कार्यालय का घेराव करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर बड़ी संख्या में मवेशियों को लेकर फिर से निगम कार्यालय पहुंचेंगे। प्रदर्शन में ग्रामीणों के साथ कांग्रेस नेता राम ब्रिज कुशवाहा भी मौजूद रहे। वहीं, नगर निगम के कार्यपालन यंत्री अरविंद मंडलोई ने भी ग्रामीणों की मांगों को लेकर अपनी बात रखी। अब देखना होगा कि सात दिनों के अल्टीमेटम के बाद नगर निगम प्रशासन इन समस्याओं पर कितना गंभीर कदम उठाता है।0
0
Report
Advertisement
कोटा में जीजा पर साले कपिल जैन का चाकू से हमला; आरोपी गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:Kota दादाबाड़ी थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, जीजा मौलिक जैन पर साले कपिल जैन ने किया था चाकू से हमला, चाकू मारकर हत्या की वारदात के आरोपी को किया गिरफ्तार, भारत विकास परिषद हॉस्पिटल के ICU के बाहर वेटिंग हॉल मे आरोपी ने किया था हमला, कपिल जैन को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार किया बरामद, पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी, शहर SP तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में DSP मनीष शर्मा के सुपरविजन में CI बलदेव राम टीम की कारवाई0
0
Report
ट्रेलर से टक्कर: बुजुर्ग बाइक सवार की मौत स्टेट हाईवे-13 पर
Sikar, Rajasthan:लोकेशन अजीतगढ़ सीकर रिपोर्टर प्रकाश चंद सैनी ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार बुर्जुग की दर्दनाक मौत,स्टेट हाईवे-13 पर हादसा मृतक है रामपुरा-थोई निवासी फूलचंद बल्डवाल,थोई थाना पुलिस मौकै पर,हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम एंकर अजीतगढ़ इलाके के थोई थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे-13 पर भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। अजीतगढ़ रोड पर लांबा की ढाणी के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया,आस पास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया गया,जहां चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रामपुरा-थोई निवासी फूलचंद बल्डवाल जो कि बजे मोटरसाइकिल से थोई से अपने गांव रामपुरा जा रहे थे। इसी दौरान लांबा की ढाणी के पास अजीतगढ़ की ओर से आ रहे ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फूलचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद सीएचसी थोई लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थोई थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जूटी है。0
0
Report
बिसरख वेस्ट की इकोविलेज-2 में बंद फ्लैट में आग, दमकल ने काबू पाया
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र की इकोविलेज-2 सोसायटी में शुक्रवार शाम को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंद पड़े फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग सोसायटी के टावर A-2 के 8वें फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट में लगी। फ्लैट से धुआं और आग की लपटें उठती देख सोसायटी के निवासियों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस और दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया, जिससे आग अन्य फ्लैटों तक फैलने से बच गई। गनीमत यह रही कि घटना के समय फ्लैट बंद था, जिसके चलते किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि करीब सवा 6 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, सूचना मिलते ही तीन गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया लेकिन सोसाइटी में मौजूद मेंटेनेंस टीम ने वहां पर मौजूद अग्निशमन उपकरणों और दमकल की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है,यह आग बंद पड़े फ्लैट में लगी थी,यह फ्लैट काफी लंबे समय से बंद पड़ा था,जिसमें काफी कबाड़ा भरा हुआ था,आग किस वजह से लगी इसकी जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
खंडवा बिल्डिंग में आग, तीसरी मंजिल पर फंसी महिला और दो बच्चियां सुरक्षित निकली
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में BSNL की बिल्डिंग में आग लगने से हड़कंप मच गया. तीसरी मंजिल पर फंसी महिला और दो बच्चियां, पुलिस ने सुरक्षित निकाला. इलेक्ट्रिक बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका. खंडवा में बस स्टैंड के पास BSNL की बिल्डिंग में आग लगने से हड़कंप मच गया. बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर रह रहे कर्मचारी परिवार की एक महिला और दो बच्चियां फंस गईं. सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई प्रवीण आर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. मुख्य गेट बंद होने पर टीआई और पुलिसकर्मी गेट कूदकर अंदर पहुंचे और मशक्कत के बाद तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि BSNL बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर यह आग लगी थी. यहां कर्मचारी का परिवार रहता है. कमरे के गेट के पास आग लगी थी. फायर फाइटर टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी की मदद से आग पर काबू पाया. धुआं बाहर निकालने के लिए खिड़कियों के कांच भी तोड़े गए. प्रारम्भिक आशंका है कि इलेक्ट्रिक बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी. बोर्ड में आग लगने के साथ केबल भी जल गई. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया.0
0
Report
धनबाद में चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू, कोयलांचल में आराधना और साफ-सफाई पर जोर
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पूरे कोयलांचल में छठी मैया की भक्ति और भगवान सूर्य की आराधना का माहौल है। छठ के पहले दिन नहाय-खाय का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। इस दिन व्रती पवित्र स्नान कर तन और मन की शुद्धता के साथ छठ महापर्व का संकल्प लेते हैं। परंपरा के अनुसार व्रती अरवा चावल, चने की दाल और सेंधा नमक से तैयार कद्दू की सब्जी को प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी प्रसाद ग्रहण करते हैं। सिंह मेंशन में भी छठ महापर्व पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। झरिया की विधायक रागिनी सिंह इस वर्ष छठ व्रत कर रही हैं। इस दौरान उनके पति एवं धनबाद के महापौर संजीव सिंह पूरी निष्ठा के साथ उनका सहयोग कर रहे हैं। घर में छठ की पारंपरिक तैयारियां चल रही हैं और परिवार के सदस्य भी पर्व की व्यवस्थाओं में जुटे हैं। इस अवसर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि छठ महाबपर्व आस्था, पवित्रता, अनुशासन और समर्पण का पर्व है। वह पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ छठी मैया की आराधना की। रागिनी सिंह ने कहा, छठी मैया के प्रति सच्चे मन और पूर्ण आस्था के साथ जो भी व्रत करता है, उनकी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं। मेरी भी मनोकामनाएं छठी मैया ने पूरी की हैं। यह पर्व हमें विश्वास, संयम और परिवार की एकजुटता का संदेश देता है।” वहीं महापौर संजीव सिंह ने कहा कि उनके आवास पर उनकी पत्नी रागिनी सिंह छठ व्रत कर रही हैं। नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व पूरे परिवार और समाज के लिए आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। सिंह मेंशन आवास के पीछे स्थित तालाब में भी परिवार के सदस्यों के साथ आसपास के लोग छठ पूजा करते हैं। इसे देखते हुए तालाब की सजावट और अन्य तैयारियां की जा रही हैं। महापौर ने कहा कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम की ओर से शहर के सभी प्रमुख छठ घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा रही हैं। जहां भी कमियां हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छठ जैसे पवित्र पर्व पर व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।0
0
Report
धनबाद के केंदुआडीह में खटाल के नीचे गिरने से 27 वर्षीय महिला की मौत
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर 4 नंबर खटाल के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घर से शौच के लिए निकली महिला की बंद पड़ी आउटसोर्सिंग कंपनी के नीचे गिरने से जान चली गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे खटाल में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, बासुदेवपुर निवासी सूरज यादव की पत्नी काजल देवी शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर से पुराना खटाल की ओर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान रास्ते में एक पत्थर पर उसका पैर फिसल गया और वह सिजुआ एरिया की बंद पड़ी आउटसोर्सिंग कंपनी के नीचे जा गिरी। गिरने से काजल गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल लेकर गए। लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद काजल को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत की खबर सुनते ही पति और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही केंदुआडीह पुलिस मृतिका के घर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमसीएच, धनबाद भेज दिया है। वहीं, मृतका के मायके वालों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।0
0
Report
Advertisement
मढ़ौरा के निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान मौत, परिवार ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
Chapra, Bihar:छपरा। सारण में स्वास्थ्य व्यवस्था की निगरानी पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के असोईयां स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना में गर्भस्थ शिशु को भी नहीं बचाया जा सका। जच्चा-बच्चा दोनों की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही तथा पैसे की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया। मृतका की पहचान मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी रोहित कुमार पासवान की पत्नी लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, लक्ष्मी देवी को गुरुवार को प्रसव के लिए असोईयां स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि अस्पताल में मौजूद कथित चिकित्सक दिनेश राय ने इलाज के नाम पर पैसे की मांग की। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। परिजनों का दावा है कि एंबुलेंस से दूसरे अस्पताल ले जाने के दौरान ही महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। इस घटना ने निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है। सवाल यह है कि आखिर असोईयां जैसे इलाके में संचालित इस निजी अस्पताल को किसकी अनुमति से चलाया जा रहा था? क्या अस्पताल के पास वैध निबंधन, प्रसव कराने की सुविधा, प्रशिक्षित चिकित्सक और आवश्यक चिकित्सा संसाधन उपलब्ध थे? यदि अस्पताल मानकों के विपरीत संचालित हो रहा था तो स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था अब तक क्या कर रही थी? हंगामे के दौरान अस्पताल व्यवस्थापक के मौके से गायब होने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है। अब स्वास्थ्य विभाग की जवाबदेही तय होनी चाहिए। अस्पताल के निबंधन, चिकित्सक की योग्यता, प्रसव संबंधी सुविधाओं और इलाज के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया की जांच कराई जानी चाहिए। यदि अस्पताल अवैध रूप से संचालित पाया जाता है या इलाज में लापरवाही प्रमाणित होती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। केवल जांच का आश्वासन देकर मामले को ठंडे बस्ते में डालना एक परिवार के साथ हुए इस कथित अन्याय को और गंभीर बना देगा।0
0
Report
मरौना में सीओ की गाड़ी से बालक भरत कुमार की मौत, परिवार में कोहराम
Bihar:मरौना प्रखंड क्षेत्र में मरौना अंचलाधिकारी अपने सरकारी वाहन पर सवार होकर मरौना प्रखंड क्षेत्र में जा रहे थे, इसी दरम्यान मरौना प्रखंड क्षेत्र के तौफ़ीर चौक के पास एक 3 वर्षीय बालक को सीओ के सरकारी वाहन से ठोकर लग गया. जब तक घायल बालक को अस्पताल पहुँचाया गया तब तक घायल बालक की मौत हो गई, अस्पताल पहुँचने के बाद चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया. मृतक बालक की पहचान नदी थाना क्षेत्र के तोफिर वार्ड नंबर-10 निवासी राधे मंडल के 3 वर्षीय पुत्र भरत कुमार के रूप में हुई है, तीन वर्षीय बालक भरत कुमार की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. घटना को लेकर जानकारी मिली है कि 3 वर्षीय भरत कुमार अपनी नानी के साथ ननिहाल में रहता था. घटना के समय वह अपनी नानी के साथ ही दुकान गया था. इसी दौरान अचानक सड़क पार करने लगा. बताया जा रहा है कि उसी समय मरौना अंचलाधिकारी अभिजीत कुमार अपनी सरकारी वाहन से वहां से गुजर रहे थे, इस बीच बच्चा अचानक गाड़ी के सामने आ गया, गाड़ी से बच्चा को ठोकर लग गई, जिसमे तीन बर्षीय भरत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया गया है कि घटना के बाद अंचलाधिकारी अभिजीत कुमार खुद गाड़ी से उतरकर ग्रामीणों के सहयोग से घायल भरत कुमार को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली लेकर पहुंचे। जहां अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी मिली है कि मृत बालक भरत अपने पिता का इकलौता पुत्र था, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलने पर निर्मली और नदी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची, और घटना की जांच शुरू कर दी है. घटना की बाबत मरौना के सीओ अभिजीत कुमार ने बताया की vehicle के आगे अचानक आ जाने से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है, कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया गया है, सरकारी नियमानुसार जो भी प्रावधान है उसे पूरा किया जाएगा.0
0
Report
मथुरा सीट पर राजनीतिक सरगर्मी तेज, मतदाता सूची घटने से उभरी नई चुनौतियाँ
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा सीट पर राजनीतिक सरगर्मी तेज: मतदाता सूची में भारी गिरावट और नए समीकरणों के बीच क्या हैं आगामी चुनाव की चुनौतियाँ? मथुरा:।उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा और इसकी बेहद महत्वपूर्ण विधानसभा सीट पर राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। मथुरा की चुनावी राजनीति हमेशा से ब्रज क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सियासी समीकरणों की धुरी रही है。 मथुरा विधानसभा सीट (निर्वाचन क्षेत्र संख्या-84) एक हाई-प्रोफाइल और बेहद चर्चित शहरी सीट है। यहाँ के जातीय समीकरणों में मुख्य रूप से ब्राह्मण और बनिया मतदाता सबसे प्रभावशाली संख्या में हैं, जबकि जाट, ठाकुर, मुस्लिम और एससी मतदाता भी चुनावी परिणामों में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। पिछले दो विधानसभा चुनावों (2017 और 2022) में यहाँ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भारी अंतर से जीत दर्ज की है। वर्ष 2022 के चुनाव में भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप माथुर को 1 लाख से अधिक वोटों के भारी अंतर से हराया था。 वर्तमान चुनाव और प्रमुख चुनौतियाँ हालिया विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद मथुरा विधानसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या में एक चौंकाने वाली कमी दर्ज की गई है। जहाँ 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान इस सीट पर कुल 4,72,650 मतदाता दर्ज थे, वहीं एसआईआर के बाद यह संख्या घटकर 3,80,330 पर आ गई है—यानी सीधे तौर पर 92,320 मतदाता कम हुए हैं। इतनी बड़ी संख्या में वोटरों का कम होना राजनीतिक दलों और चुनाव प्रबंधन के लिए एक बड़ी और नई चुनौती बन गया है。 चूँकि पिछले दो चुनावों से भाजपा ने इस सीट पर एक लाख से ज्यादा के अंतर से जीत हासिल करके अपनी पकड़ मजबूत की है, ऐसे में विपक्षी दलों (सपा-कांग्रेस गठबंधन आदि) के सामने इस मजबूत किले को भेदने और अपने मतों को एकजुट करने की बड़ी चुनौती होगी। इसके अलावा शहरी विकास, तीर्थयात्रा प्रबंधन, व्यापारिक सहूलियतें और स्थानीय स्तर पर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना सभी दलों के प्रत्याशियों के लिए परीक्षा का विषय रहेगा। मतदाता सूची में बड़े बदलाव और नए समीकरणों के बीच सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं。0
0
Report
Advertisement
