140118
भारी बरसात के कारण बरसाती नाले उफान पर
Anandpur Sahib, Punjab:सुबह से हो रही लगातार बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है, वहीं सुबह से हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी है. बरसाती खड्डों मैं साफ-सफाई के अभाव में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है, जिससे लोग परेशान हैं बहुत सारी समस्याओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से हो रही इस बारिश के कारण कई बरसाती नाले और खड्ड उफान पर हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भीषण गर्मी में वाहनों में आग, हरिद्वार- कानपुर में हड़कंप, जनहानि नहीं
Dehradun, Uttarakhand:भीषण गर्मी के चलते वाहनों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। हरिद्वार और कानपुर में अचानक वाहनों में आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि दोनों ही हादसों में कही भी जनहानि नहीं हुई।0
0
Report
सीवान पुलिस ने बुलेट अंसारी हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Siwan, Bihar:सीवान पुलिस ने चर्चित बुलेट अंसारी हत्याकांड का खुलासा किया है। इस मामले में दो मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी रंजिश में 23 मई को बुलेट अंसारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मैरवा SDPO गौरी कुमारी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है। गौरतलब है कि 23 मई को नौतन थाना क्षेत्र के ठाकुर के रामपुर गांव में आरोपियों ने बुलेट अंसारी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 2 जून की शाम दो मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी नौतन के रामपुर गांव के प्रशांत श्रीवास्तव और विकास पटेल है। प्रशांत के ऊपर वर्ष 2014 से लेकर 2026 तक हत्या के प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट का मामले नौतन में दर्ज है। पुलिस दोनों के अपराधीक इतिहास को खंगाली रही है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।0
0
Report
दुर्ग पुलिस की सोशल मीडिया पर सख्ती: भड़काऊ रील बनाने वाले 6 पर कार्रवाई, 2 गिरफ्तार Durg Police
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले 6 लोगों पर कार्रवाई की। 'किंग', 'डॉन' जैसे नाम से हथियार-नशाखोरी दिखाने वाली आईडी चिन्हांकित की गईं। 4 नाबालिगों से पोस्ट हटवाकर परिजनों को काउंसलिंग दी गई। 2 वयस्क कुलदीप सिंह और दुर्गेश सोनी पर थाना छावनी में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हुई। एक वायरल रील में मारपीट दिखी। पुलिस ने चेताया- सोशल मीडिया पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं।पुलिस ने जुलूस निकाला जिसमें अपराधी बोल रहे हैं "वीडियो बनाना पाप है पुलिस हमारे बाप है"0
0
Report
Advertisement
उदाकिशुनगंज में जमीन विवाद के चलते परिवार पर हमला, घायल
Madanpur, Bihar:मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के अखरी पंचायत के वार्ड संख्या-11 में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। पड़ोसी पक्ष के 15-20 लोग लाठी, डंडा और लोहे की रॉड लेकर मो. मंसूर के घर पर पहुंच गए और घर में घुसकर महिलाओं समेत परिवार के लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल मो. मंसूर, मो. इम्ताज, अमीना खातून, मैब खातून, मो. सलीम, मो. अकरम, मो. अजाजुल, नजमी खातून और अफ्रीना खातून गंभीर रूप से घायल हैं और सदर अस्पताल मधेपुरा में भर्ती हैं। रिश्तेदारों के अनुसार मो. मंसूर का पड़ोसी मो. जियाउल और मो. हीरा के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपितों ने हमला किया और पूरे परिवार को निशाना बनाया। घटना की सूचना पर इलाके में तनाव है; थानाध्यक्ष ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है और लिखित आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
चांदनी चौक के 100 मीटर में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
Khajuria Khurd, Bihar:शहर में अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन का बड़ा कदम, चांदनी चौक के आसपास 100 मीटर दायरे में चला अभियान वियो - कैमूर जिले के मोहनिया में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्ण और एसडीम रत्ना प्रियदर्शनी ने संयुक्त रूप से शहर में अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में, विशेष रूप से चांदनी चौक के आसपास के 100 मीटर के दायरे में सड़क को अवरुद्ध करने वाले ठेलों और अवैध निर्माण को हटाने का कार्य किया गया। डीएसपी गोपाल कृष्ण ने स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि कानून के पालन और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए चलाया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों और दुकानदारों को सड़क से हटाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि सड़कों पर जाम न लगे। वहीं, एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने जानकारी दी कि अतिक्रमणकारियों पर अब तक 14 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार निगरानी रखेंगी। यदि फिर से उल्लंघन पाया जाता है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यातायात को सुगम बनाने के लिए स्थायी रूप से बाइक पार्किंग के लिए जगह चिह्नित की जा रही है, ताकि शहर को जाम से मुक्ति मिल सके। प्रशासन की इस सख्त पहल से अवैध अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया है। बाइट - गोपाल कृष्ण, एसडीपीओ मोहनिया बाइट - रत्ना प्रियदर्शनी, एसडीएम मोहनिया0
0
Report
भाजपा कार्यालय से शाम सात बजे का इनपुट, क्या बदलेगी राजनीतिक स्थिति?
Lucknow, Uttar Pradesh:भाजपा कार्यालय से ये शाम सात बजे का इनपुट है0
0
Report
Advertisement
बोकारो पॉश क्षेत्र में चोरी: CCTV तोड़कर चार हजार के सामान पर हाथ साफ
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के पॉश क्षेत्र में चोरी: CCTV तोड़कर चार हजार के सामान पर हाथ साफ। घटना सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के आंबेडकर स्थित दुकान के फ्रिज के ताला को काटकर घटित हुई। इससे पहले लगभग चार बार चोरी की घटना हो चुकी है। मौके पर सेक्टर 4 थाना पुलिस जांच में जुटी है। दुकानदार संतोष कुमार ने कहा कि चोरों के आतंक से परेशान हैं और यह क्षेत्र कई अधिकारियों के रहते हैं।0
0
Report
नालंदा में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, पुलिस जांच जारी
Pariaunna, Bihar:नालंदा थाना क्षेत्र के महुरी हॉल्ट के पास चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भोजपुर जिले के छिनगांव निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है, जो दिल्ली में रहकर काम करते थे। परिजनों के अनुसार अजय कुछ दिन पहले राजगीर आए थे और वापस लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर नालंदा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है。0
0
Report
दिलचस्प खबर: सीएमएचओ का सुबह का निरीक्षण, बूंदी के हेल्थ सेंटरों में स्वच्छता का आकलन
Noida, Uttar Pradesh:स्वच्छ और स्वस्थ बूंदी अभियान को लेकर सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. सामर का अलसुबह मैराथन निरीक्षण पीएचसी सुवासा, उप स्वास्थ्य केंद्र बाजड़ और एएनएमटीसी सेंटर तालेड़ा का किया औचक निरीक्षण स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का लिया जायजा स्टोर में कंडम सामग्री मिलने पर कमेटी गठित करने के निर्देश जर्जर भवनों और छतों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी से समन्वय के आदेश सफाई व्यवस्था में खामियां मिलने पर संबंधित प्रभारियों को चेतावनी दो दिवस में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई के संकेत लंबे समय से बंद एएनएमटीसी सेंटर तालेड़ा की मरम्मत के निर्देश आमजन से स्वास्थ्य सेवाओं पर लिया फीडबैक सीएमएचओ बोले— स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी जिला कलेक्टर के विजन के तहत लगातार जारी रहेंगे औचक निरीक्षण0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा: UTL पावर बस हमले के विरोध पर CSR फंड और रोजगार की मांग
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में UTL पावर कंपनी की बस द्वारा दो छात्रों पर कथित हमले के विरोध में 'करप्शन फ्री इंडिया' संगठन ने गौतम बुद्ध नगर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन ने घायल छात्रों को कंपनी में नौकरी देने और कंपनी के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) फंड के उपयोग में कथित अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग की。 संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि नगला चमरू गांव के छात्र मोहित भाटी और अभिषेक कथित बस हमले में घायल हुए थे। संगठन ने उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर UTL पावर कंपनी में रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके अतिरिक्त, कंपनी के CSR फंड के कथित दुरुपयोग और भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच की भी मांग उठाई गई。 प्रदर्शन के बाद, संगठन के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मेधा रूपम को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश पांडे को सौंपा। चौधरी प्रवीण भारतीय ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित छात्रों को न्याय नहीं मिला और CSR फंड की अनियमितताओं की जांच नहीं हुई, तो संगठन जनहित में बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा। उन्होंने जिलाधिकारी से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित छात्रों को उचित सहायता दिलाने का आग्रह किया। इस दौरान बलराज हूंण, धर्मेंद्र भाटी, आकाश नागर, सोनू भाटी, डॉ. अजय भाटी, श्यामवीर, अनुज भाटी, निंदर, अशोक, केशा नंबरदार, सतीश, हरिंदर, केशपाल, सुन्नी, कौशन अंकित, राहुल, अमर और प्रमोद सहित कई ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
अवैध मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन से हटाने की तयारी
Noida, Uttar Pradesh:दो वॉक थ्रू, बुलडोजर एक्शन पर तसलीदार की बाइट पुलिस अधिकारी की बाइट सुरक्षा का विजुअल लाइव एक्शन का विजुअल अवैध मदरसा एक करोड़ 23 लाख जुमार्ना, 2021 मदरसा चल रहा था । 2025 में खाली करने के लिये राजस्व विभाग के द्वारा खाली करने के लिये बोला गया था सरकारी बंजर जमीन पर बना था । 12 बीघा में बना था मदरसा । प्रशासन एंक्शन के समय किसी गांव के लोगों को अंदर आने नहीं दिया।0
0
Report
कटनी में एटीएम धोखाधड़ी: रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से 11 हजार निकाले गए
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में एक एटीएम मशीन में रुपया निकलने गए रिटायर्ड कर्मचारी अपनी पेंशन का रुपया निकालने गए तो वो खुद धोखाधड़ी का शिकार हो गए ओर उनके खाते से रुपया किसी ओर शख्श ने निकल लिया। मामला रंगनाथ थाना क्षेत्र के भट्टा मोहल्ला क्षेत्र का है जहाँ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम लगा हुआ है। दोपहर में जीवन लाल चौधरी जिन्होंने अपना कार्ड मशीन में डाला तो पैसा नहीं निकला, फिर एक व्यक्ति आया और उनकी मदद का आश्वासन देकर मशीन में कार्ड डालने को कहता रहा, जिसके बाद एटीएम से पैसे नहीं निकलते हैं। बाद में व्यक्ति कहता है कि मशीन में पैसे नहीं हैं और कहीं और से निकाल लेने को कहकर भाग जाता है। जीवन लाल चौधरी ने अपना कार्ड निकाल लिया तो उन्होंने देखा कि कार्ड निर्मला पटेल के नाम का है। इसके बाद वे उसे ढूंढते रहे पर वह नहीं मिला। कुछ देर बाद वे अपने खाते की जाँच करते हैं तो उनके खाते से ₹11000 निकल चुके थे। उनसे शिकायत दर्ज कराई गयी कि किसी ने उनका एटीएम बदलकर उनके खाते से पैसे निकाल लिए हैं।0
0
Report
Advertisement
चित्तोड़गढ़-टोंक के किसानों के लिए दिन में दो बार बिजली आपूर्ति का बड़ा कदम
Jaipur, Rajasthan:अब 26 जिलों में दिन के दो ब्लॉक में बिजली चित्तौड़गढ़-टोंक के किसानों को भी राहत CM भजनलाल का संकल्प ,2027 तक दिन में बिजली का वादा ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के निर्देशन में कदम चित्तौड़-टोंक के जुड़े किसानों को बड़ी सौगात सर्वाधिक कृषि उपभोक्ताओं वाले चित्तौड़गढ़ में अब दिन में सिंचाई किसानों की रात मजबूरी खत्म, प्रदेश के 26 जिलों में कृषि को दिन में दो बार बिजली आपूर्ति0
0
Report
एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते लेखपाल दीप चंद्र यादव को गिरफ्तार किया
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या. रुदौली तहसील में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की। लेखपाल दीप चंद्र यादव को कथित रूप से घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पीड़ित व्यक्ति अपने कार्य के लिए लंबे समय से तहसील के चक्कर लगा रहा था। आरोप है कि लेखपाल द्वारा लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी। धन की मांग से परेशान होकर पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद टीम ने मामले का सत्यापन किया। जांच के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान लेखपाल को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तारी की खबर से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है, मामले की जांच जारी।0
0
Report
DM के निरीक्षण के बाद मधवलिया गौशाला को मॉडल गौशाला बनाने का निर्देश
Maharajganj, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोवंश सुरक्षा और रखरखाव के प्रस्थाह पर महाराजगंज जनपद में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सख्त कदम उठाए हैं। गौशालाओं की स्थिति जानने के लिए गौशाला मधवलिया का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्था, उनका संचालन और निराश्रित गोवंश के लिए शासन की दिशा-निर्देशों के अनुसार नियंत्रण अपेक्षित है। मधवलिया गौशाला को आत्मनिर्भर और मॉडल गौशाला के रूप में प्रस्तुत करने पर चर्चा हुई। जनपद के स्वयं सहायता समूहों द्वारा कई उत्पाद बनाए जा रहे हैं, जिसमें वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन प्रमुख है, जो देश के बेहतरीन उत्पादों में से एक माना जा रहा है। जिला प्रशासन के द्वारा गौशालाओं में वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रयास भी जारी हैं। मधवलिया में अन्य संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है ताकि जनपद की सभी गौशालाएं प्रदेश में शीर्ष स्थान पर पहुँच सकें।0
0
Report
Advertisement
