140118
दिल्ली के लव कुमार बने करोड़पति, 500 रुपये में जीते 3 करोड़ का इनाम
Anandpur Sahib, Punjab:दिल्ली के रहने वाले लव कुमार की किस्मत ने उन्हें चमत्कारी रूप से करोड़पति बना दिया। वह पंजाब के नंगल में अपने रिश्तेदारों से मिलने आए थे और नंगल बस स्टैंड के पास 500 रुपये की पंजाब स्टेट दिवाली बंपर लॉटरी खरीदी। इस लॉटरी ने उन्हें 3 करोड़ रुपये का दूसरा इनाम जितवाया। अब लव कुमार अचानक करोड़पति बन गए हैं और उनकी किस्मत को देखकर सभी हैरान हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झालावाड़ मनोहरथाना में शहरी सेवा शिविर निरीक्षण, लाभार्थियों को आवास पट्टे वितरित
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ मनोहरथाना (झील?) मनोहरथाना (झालावाड़) एंकर इंट्रो_ राज्य झालावाड़ जिले के मनोहरथाना में आयोजित शहरी सेवा शिविर का जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिविर में उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को जनहित के कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने पात्र 11 लाभार्थियों को आवासीय पट्टों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे नागरिकों को राहत मिल रही है। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद शंभूलाल मीणा, एसडीएम पुष्कर मित्तल, विकास अधिकारी कैलाश मीणा, अधिशासी अधिकारी पुखराज मीणा, दिनेश मंगल, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, लाली बाई, परमानंद लोधा, बृजेश बांगला, रामकिशन, रामदयाल सहित नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।0
0
Report
जन सुराज के नेताओं का भाजपा में शामिल होना बड़ा झटका
Patna, Bihar:पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में जन सुराज पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा. जन सुराज के कई प्रमुख नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान जन सुराज के दीघा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे बिट्टू सिंह, कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे के.सी. सिन्हा और मनेर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे गोपाल सिंह भाजपा में शामिल हुए. इनके साथ बड़ी संख्या में जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा का दामन थामा. पिछले विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी ने के.सी. सिन्हा को कुम्हरार, गोपाल सिंह को मनेर और बिट्टू सिंह को दीघा विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था. इन सभी को भाजपा अपने में शामिल कराके जन सुराज को बड़ा झटका दी है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बीजेपी की नीतियों से प्रभावित होकर जन सुराज के कई नेता आज बीजेपी में शामिल हुए. इन सभी का बीजेपी में स्वागत है ये सभी लोग मजबूती से बीजेपी में काम करेंगे0
0
Report
बागेश्वर के भनार क्षेत्र में बारिश के बाद बिजली आपूर्ति बहाल, ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के भनार क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की बदहाली की तस्वीर सामने आई है। तेज बारिश के बाद पूरा इलाका करीब एक हफ्ते तक अंधेरे में डूबा रहा। आरोप है कि बिजली विभाग सीमित संसाधनों और कम कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचा, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों को खुद मोर्चा संभालना पड़ा. बागेश्वर के भनार क्षेत्र में हुई भारी बारिश ने बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। कई जगह बिजली के तार टूटने से पूरा इलाका करीब एक सप्ताह तक अंधेरे में डूबा रहा। बिजली नहीं होने से लोगों के मोबाइल फोन बंद हो गए और ग्रामीणों को संचार सहित रोजमर्रा की कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि कई दिनों बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन कम संख्या और पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण वे टूटे तारों को जोड़ने में असहाय नजर आए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने खुद आगे बढ़कर कर्मचारियों का सहयोग किया। ग्रामीणों की मेहनत और विभाग के संयुक्त प्रयासों से आखिरकार बिजली आपूर्ति बहाल हुई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली.0
0
Report
Advertisement
पूर्व विधायक रामसरन वर्मा के थप्पड़ वायरल वीडियो पर बवाल
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत में पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा का एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विधायक ने जब युवक के थप्पड़ जड़े तो उनका विधायक बेटा विवेक वर्मा भी मौके पर थे। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक दिन पहले का है, जब पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री रामचरण वर्मा अपने विधायक पुत्र विवेक वर्मा के साथ नगर पालिका बीसलपुर के बर्खास्त कर्मचारी उपेंद्र के आत्महत्या प्रकरण में शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे थे। मृतक परिवार कुछ मांगोको लेकर बात कर रहा था तभी एक युवक ने भी आत्महत्या प्रकरण को लेकर कोई बात कह दी जिसके बाद रामसरण वर्मा नाराज हो गए और पलक झपकते ही तेजी के साथ बढ़कर उसके तमाचे जड़ दिए। इसके बाद युवक वहां से हट गया। पूर्व विधायक की संवेदनहीनता की चर्चा अब जोरों पर है।0
0
Report
जालौन पुलिस ने 15 हजार के इनामिया आरोपी मंगल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन पुलिस ने 15 हजार के इनामिया आरोपी को किया गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहा इनामिया आरोपी गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी मंगल सिंह दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में लंबे समय से चल रहा था फरार, पुलिस ने फरार चल रहे इनामिया आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, जालौन कोतवाली पुलिस ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे अंडरपास के नीचे से की गिरफ्तारी।।0
0
Report
धींगपुर स्कूल में शिक्षक के स्थानांतरण के विरोध पर तालाबंदी, टीसी कटाने की चेतावनी
Sikar, Rajasthan:धींगपुर स्कूल में शिक्षक के स्थानांतरण के विरोध परतालाबंदी, टीसी कटाने की चेतावनी, सीकर जिले के खाटूश्यामजी सदार थाना क्षेत्र के धींगपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हिंदी साहित्य के शिक्षक नेमीचन्द के स्थानांतरण का विरोध किया गया। नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया और शिक्षक का तबादला रद्द करने की मांग उठाई। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं और ग्रामवासियों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ विरोध जताते हुए कहा कि शिक्षक नेमीचन्द के स्थानांतरण से उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी और उनका भविष्य संकट में पड़ जाएगा। छात्रों ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर स्थानांतरण तुरंत निरस्त करने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीईओ शर्मिला मौके पर पहुंचीं और विद्यार्थियों व ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत कराया। छात्रों ने स्पष्ट कहा कि उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रखने के लिए शिक्षक नेमीचन्द का विद्यालय में बने रहना जरूरी है। ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग शीघ्र पूरी नहीं की गई तो विद्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। साथ ही मांग नहीं माने जाने पर सभी छात्र सामूहिक रूप से विद्यालय से टीसी कटवाने का कदम उठाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग और प्रशासन की होगी।0
0
Report
Advertisement
बैतूल में इंद्रा वार्ड के अतिक्रमण हटाने पर स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच तनातनी
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल नगर पालिका परिषद के इंद्रा वार्ड में सड़क निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यहां 25 मकान सड़क निर्माण के दायरे में आने पर हटाए जा रहे हैं, नगरपालिका ने आज अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। रहवासियों का आरोप है कि वे पिछले 60 वर्षों से यहां रह रहे हैं और नगरपालिका जबरन उनकी निजी जमीन पर बने मकान तोड़ रही है। लोग कह रहे हैं कि पहले से 20 फीट चौड़ी सड़क होने के बावजूद उसे 10 फीट और बढ़ाया जा रहा है। सभी गरीब तबके के लोग हैं और बड़ी मेहनत से अपना आशियाना बनाया है, ऐसे में बारिश के दौरान उनके मकान तोड़ने से सभी के सामने दिक़तें खड़ी हो गई हैं। नगरपालिका अधिकारियों का कहना है कि यह अतिक्रमण हटाने की वैधानिक कार्रवाई है। अधिकारियों के मुताबिक, पिछले 6 महीनों से नोटिस दिए जा रहे थे और राजस्व विभाग की कार्रवाई के बाद अब सड़क निर्माण शुरू किया गया है। सवाल यह है कि विकास के नाम पर कार्रवाई है या फिर वर्षों पुराने आशियाने तोड़कर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है।0
0
Report
भोपाल: लखन पटेल हटाने के बाद घोटाले के आरोप, कांग्रेस मांगती है पूरी जानकारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राज्य मंत्री लखन पटेल को पशुपालन विभाग से हटाये जाने पर कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने कहा "अभी पूरी इसकी विस्तृत जानकारी मिल नहीं पाई है, लेकिन सचिव और मंत्री के बीच स्थानांतरण को लेकर जो विवाद हुआ था और पशुपालन के लिए जो आहार आता है, उस आहार की खरीद में कोई बड़ा घोटाला हुआ है.... वहीं सरकार की मंत्री निर्मला भूरिया सवाल से बचते हुए नजर आई उन्होंने कहा या मुख्यमंत्री का अधिकार होता है इस पर कुछ भी नहीं कह सकती....0
0
Report
देवघर एम्स के राजनीतिक इस्तेमाल पर बीजेपी-झामुमो में टकराव, ताला लगाने की धमकी
Ranchi, Jharkhand:देवघर एम्स को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी आमने सामने है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने एम्स को रेफर सेंटर बताया साथ ही बीजेपी के राजनीतिक गतिविधि का केंद्र बताते हुए, कहा स्वास्थ्य विभाग राजनीतिक का अड्डा बनेगा तो ताला मार दूंगा इस पर बीजेपी ने चेतावनी देते हुए कहा, इस तरह के बयान से स्वास्थ्य मंत्री परहेज करें नहीं तो बीजेपी के कार्यकर्ता उनके घर पर ताला मारने का काम करेगें। देवघर एम्स को लेकर बयानबाजी तेज हो गया है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा देवघर एम्स की बात करें तो ये कांग्रेस की देन है पर देवघर एम्स रेफर सेंटर बन गया है, जब सदर हॉस्पिटल के भरोसे ही देवघर एम्स चल रहा तो फिर एम्स का क्या औचित्य है। देवघर एम्नीस डायरेक्टर को साफ साफ कहा है, अगर एम्स में कोई राजीतिक गतिविधि हो गया तो हमसे बुरा कोई नहीं होगा। वो संस्था लोगों की जान बचाने के लिए है न कि नेतागिरी के लिए । बीजेपी के नेता वहां आते हैं और कार्यक्रम करते हैं , स्वास्थ्य विभाग राजनीति का अड्डा नहीं, अगर दोबारा पॉलिटिकल एक्टिविटी देवघर एम्स में हो गया तो मैं ताला मार दूंगा。 बाइट ...इरफान अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री जबकि झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ताला लगाने की बात से मैं सहमत नहीं हूं, पर अगर एम्स से रेफर किया जाए , एम्स से बड़ा स्वास्थ्य सेंटर कोई हो नहीं सकता और वहां से रेफर दुर्भाग्यपूर्ण है, इसमें कैसे सुधार किया जाए और बीजेपी के नेताओं के राजनीतिक गतिविधि का वो केंद्र बन जाए तो ये उससे भी दुर्भाग्यजनक है। देवघर एम्स को राजनीति का अड्डा बनने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए जो भी उचित होगा सरकार करेगी बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो जबकि इसपर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा झारखंड का दुर्भाग्य है कि ऐसे सम्मानित जगहों पर ऐसे हल्के लोग जब बैठ जाएंगे तो ऐसी ही बातें सुनने को मिलेगी।इरफान अंसारी स्वास्थ्य मंत्री हैं पहले उनको अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए कि झारखंड में स्वास्थ्य की क्या व्यवस्था चल यही है, कहीं खाट पर खून डोली पर , कहीं साइकिल पर मरीज को ले जाया जा रहा है उनको ये चीज नजर नहीं आ रहा, हल्की बात कर के सिर्फ सुर्खियों में रहना चाहते हैं। स्वास्थ्य मंत्री को इतनी हल्की बातें न कर अपने स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए और राज्य की जनता की सेवा करनी चाहिए। बाइट ...बालमुकुंद सहाय, प्रदेश उपाध्यक्ष, बीजेपी बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, स्वास्थ्य मंत्री जब किसी अस्पताल में ताला लगाने की बात करें तो समझ लीजिए उनको रिनपास में इलाज की जरुरत है और रिनपास उनके ही विभाग में आता है। स्वास्थ्य मंत्री की ऐसी कहने की हिमाकत कैसे हुई कि किसी अस्पताल में वो ताला लगा देंगे। बड़े प्रयास के बाद पीएम और सांसद निशिकांत दुबे की पहल के बाद वहां एम्स आया है। पूरे संथाल परगना क्षेत्र का रेफरल हॉस्पिटल तो वो है और उसमें वो ताला बंद करने की बात में रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री को चेतावनी है कि इस तरह के बयान से परहेज करें नहीं तो स्वास्थ्य मंत्री के घर पर बीजेपी के कार्यकर्ता ताला लगाने का काम करेगें। बाइट ...प्रतुल शाहदेव, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी0
0
Report
Advertisement
डीएमएफ भुगतान अटका: राजनांदगांव के बीच फंसी रकम, ग्राम पंचायतों में आर्थिक संकट
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले की तीन ग्राम पंचायतों का लाखों रुपये का डीएमएफ भुगतान पिछले चार साल से राजनांदगांव में अटका हुआ है। काम पूरा होने, मूल्यांकन और उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा होने के बावजूद भुगतान नहीं होने से सरपंच, सप्लायर और मजदूर आर्थिक संकट में हैं। अब पंचायत प्रतिनिधियों ने 15 दिन के भीतर भुगतान नहीं होने पर कार्यालय घेराव की चेतावनी दी है. मामला ग्राम पंचायत मंडला का है, जहां वित्तीय वर्ष 2022-23 में डीएमएफ मद से 10 लाख रुपये की लागत से वृक्षारोपण और सुरक्षा कार्य कराया गया था। कार्य पूरा होने के बाद केवल 5 लाख रुपये का भुगतान हुआ, जबकि 4 लाख 57 हजार 885 रुपये का भुगतान आज तक लंबित है। जनपद पंचायत कई बार मांग पत्र भेज चुकी है, लेकिन राशि जारी नहीं हुई. सिर्फ मंडला ही नहीं, ग्राम पंचायत जुरलाकला और केसला के खपरीकलार में भी डीएमएफ मद से कराए गए कार्यों का लाखों रुपये का भुगतान अटका है। कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र, उपयोगिता प्रमाण पत्र, एमबी, गुणवत्ता प्रमाण पत्र और फोटो भी राजनांदगांव भेजे गए थे। इसके बावजूद वर्षों से फाइल आगे नहीं बढ़ी। जिला विभाजन के बाद भुगतान की जिम्मेदारी राजनांदगांव और खैरागढ़ के बीच उलझ गई है। खैरागढ़ अधिकारियों का कहना है कि फंड राजनांदगांव के पास है, इसलिए वहीं से भुगतान होना है। वहीं राजनांदगांव प्रशासन का कहना है कि पूरा विवरण मिलने पर जांच कर नियमानुसार राशि जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।0
0
Report
परिवारिक समस्या से पानी की टंकी पर चढ़े व्यक्ति का रेस्क्यू सफल
Sikar, Rajasthan:हैडर/हैडलाइन- परिवारिक मामलों को लेकर पानीं की टंकी पर चढ़े व्यक्ति को रेस्क्यू कर सकुशल नीचे उतारा गया। एंकर इन्ट्रो- सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ शहर के रघुनाथ बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास आज सुबह परिवारिक मामलों से परेशान एक व्यक्ति पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलने के बाद लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस नगरपालिका प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। लेकिन पानी की टंकी पर चढ़े व्यक्ति की तरफ से कोई हलचल नहीं थी। सीकर सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम के सदस्य पानी की टंकी पर चढ़े और समझाइस का प्रयास किया। करीब आधा घंटे के रेस्क्यू के बाद परिवारिक मामले को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा हमीरपुर निवासी मोहनलाल महला को सकुशल नीचे उतारा गया। जिसे पुलिस ने तुरंत लक्ष्मणगढ़ जिला अस्पताल पहुंची जहां उसका मेडिकल चेकअप करवाया गया। लक्ष्मणगढ़ थाना प्रभारी महेंद्र कुमार साहु ने बताया कि परिवारिक मामलों को लेकर आज सुबह पानी की टंकी पर चढ़ गया था। जिसे सकुशल नीचे उतारा गया है पुलिस पूछताछ में जुटी है।0
0
Report
जैसलमेर पुलिस ने 50 जरूरतमंद बाइक चालकों को निशुल्क हेलमेट वितरित
Jaisalmer, Rajasthan:सड़क सुरक्षा महाअभियान: जैसलमेर पुलिस ने 50 जरूरतमंद बाइक चालकों को बांटे निशुल्क हेलमेट, एसपी बोले– "घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है" जैसलमेर जिला पुलिस की ओर से 2 से 16 जुलाई तक चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा महाabiyan के तहत बुधवार को हनुमान चौराहा स्थित गांधी दर्शन के आगे सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने पुलिस अधिकारियों के साथ करीब 50 गरीब एवं जरूरतमंद दुपहिया वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट वितरित किए और सभी को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। एसपी अभिषेक शिवहरे ने कहा कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि जो लोग आर्थिक कारणों से हेलमेट नहीं खरीद सकते थे, उन्हें सुरक्षा के उद्देश्य से निशुल्क हेलमेट उपलब्ध कराए गए हैं। एसपी ने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा, देश में हर वर्ष बड़ी संख्या में लोगों की जान सड़क हादसों में जाती है। उन्होंने युवाओं और आमजन से अपील करते हुए कहा, "जब भी घर से वाहन लेकर निकलें, यह जरूर याद रखें कि घर पर कोई आपकी सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहा है।" कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बैनर और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। लोगों को ISI मार्क वाले हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने की समझाइश दी गई। जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के प्रति नैतिक दायित्व भी है। बाइट: अभिषेक शिवहरे, जिला पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर।0
0
Report
Advertisement
Modi की Slovakia यात्रा के दौरान मिला उपहार, रिचर्ड राशी मशहूर ठेकुआ खा रहे
Noida, Uttar Pradesh:स्लोवाक नेशनल काउंसिल के चेयरमैन रिचर्ड राशी बिहार का मशहूर ठेकुआ खा रहे हैं, जो उन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया यात्रा के दौरान तोहफ़े में दिया था।0
0
Report
जशपुर पुलिस ने दिन में 552 किलो 16 ग्राम गांजा तीन कारों से जब्त किया
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:जशपुर पुलिस ने दिन में 552 किलो 16 gram गांजा तीन कारों से जब्त किया. इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर जंगल की ओर फरार हो गये. जब्त गांजा और तीनों वाहनों की कुल कीमत 1 करोड़ 20 लाख 82 हजार 400 रुपये आंकी गई है. सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर जशपुर पुलिस ने कुनकुरी और बगीचा थाना क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की. पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से गांजे की बड़ी खेप कारों के जरिए अंबिकापुर की ओर ले जाई जा रही है.kunकुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संदिग्ध इनोवा कार का पीछा किया. चालक वाहन छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया. तलाशी लेने पर कार से 311 किलो 35 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 46 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है. पुलिस ने गांजे के साथ इनोवा कार भी जब्त कर ली है. बगीचा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्रेजा और अर्टिगा कार को घेराबंदी कर पकड़ा. ब्रेजा का चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन अर्टिगा में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों वाहनों से 240 किलो 810 ग्राम गांजा बरामद हुआ. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने तस्करों के लिए रेकी करने की बात स्वीकार की है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन्द्र राउत और मोहम्मद समीर, दोनों निवासी सुंदरगढ़, उड़ीसा के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS Act की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है. फरार दोनों वाहन चालकों की तलाश जारी है.0
0
Report
बक्सर क्षतिग्रस्त ओवरब्रिज पर जन्मदिन पार्टी, FIR दर्ज; प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की
Buxar, Bihar:बक्सर में जी मीडिया की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। 13 जुलाई को जी मीडिया ने क्षतिग्रस्त इटाढ़ी रोड ओवरब्रिज (ROB) पर जन्मदिन की पार्टी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की खबर प्रमुखता से प्रसारित की थी। खबर सामने आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और आयोजनकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बक्सर के एसडीओ अविनाश कुमार ने बताया कि जी न्यूज़ के माध्यम से जानकारी मिली थी कि बंद और क्षतिगस्त पुल पर स्थानीय लोगों द्वारा डीजे और अश्लील गानों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाई जा रही थी। इतना ही नहीं, पुल निर्माण विभाग के कर्मियों ने जब कार्यक्रम रोकने का प्रयास किया तो आयोजकों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। मामला गंभीर होने के कारण संबंधित आयोजनकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। गौरतलब है कि यह वही ओवरब्रिज है जो क्षतिग्रस्त होने के कारण आम लोगों की आवाजाही के लिए बंद है। ऐसे संवेदनशील स्थल पर जन्मदिन समारोह आयोजित किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने भी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल उठाए थे। अब प्रशासन की कार्रवाई के बाद यह स्पष्ट संदेश गया है कि सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
