140117
भाखड़ा बांध का आज ही के दिन हुआ था लोकार्पण
Nikkuwal, Punjab:बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड) ने अपना 61वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर बीबीएमबी ने भाखड़ा बांध के निकट शहीदी स्मारक पर भाखड़ा बांध के निर्माण के दौरान शहीद हुए कर्मचारियों को श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया। इस बीच हिमाचल पुलिस के जवानों और स्कूली छात्रों ने भी अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर स्कूली बच्चों की कला प्रतियोगिता एवं एक किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
61 घंटे बाद तालाब से बाहर दिखा ओमप्रकाश का शव, गांव में पसरा सन्नाटा*
Brijmanganj, Uttar Pradesh:बृजमनगंज (महराजगंज)। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बंजरहा सोनबरसा के फुलवरिया के पूरब टोला में तालाब में डूबे 38 वर्षीय ओमप्रकाश का शव 61 घंटे बाद सोमवार सुबह 7 बजे पानी से बाहर दिखा। शव दिखते ही चीख-पुकार सुनकर पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। बताते चलें कि शुक्रवार की रात 7 बजे ओमप्रकाश भोजन के बाद तालाब किनारे टहलने गए थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे तालाब में डूब गए। छोटी बेटी प्रीति ने आवाज सुनी और तालाब की ओर दौड़ी। उसने अपने पिता का सिर और हाथ पानी में देखा और परिवार के लोगों को बताया। जब तक लोग टॉर्च लेकर पहुंचे, ओमप्रकाश पानी में डूब चुके थे। ग्रामीणों ने रातभर उन्हें पानी से निकालने की कोशिश की, लेकिन सुबह तक सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को खबर दी। एसडीआरएफ और एसएसबी के गोताखोरों ने 48 घंटे तक पूरे तालाब में सर्च अभियान चलाया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद गांव वाले और परिवार वाले ओमप्रकाश के तालाब में न होने की बात करने लगे। लोग और परिवार वाले आशंका जताने लगे कि वह पानी से निकलकर कहीं बाहर चला गया है। लेकिन सोमवार सुबह 7 बजे जब शव पानी से बाहर दिखा, तो परिवार की आस खत्म हो गई। गांव में कोहराम मच गया। चीख-पुकार से पूरा गांव मातम में छा गया। ओमप्रकाश चाय की दुकान चलाकर परिवार का खर्च उठाते थे। उनके परिवार में 35 वर्षीय पत्नी कलावती, 17 वर्षीय बेटी नंदनी, 15 वर्षीय बेटी प्रीति और 13 वर्षीय बेटा अरुण हैं। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि शव को पानी से निकालकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है और अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुट गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है।0
0
Report
डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Unnao, Uttar Pradesh:**सहजनी-शंकरपुर मार्ग पर देवारा खुर्द गांव के पास हुआ हादसा, बाइक के उड़े परखच्चे; घायल कानपुर रेफर** **उन्नाव।** गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी-शंकरपुर मार्ग पर देवारा खुर्द गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना की सूचना पर गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं एसडीएम सदर राजेश कुमार विश्वकर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव और सीओ सिटी विनी सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक की हालत नाजुक देखते हुए उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।0
0
Report
जालौन मे पत्नी से शादी का विवाद सुलझाने पहुंचे पति के साथ जमकर हुई मारपीट,वीडियो वायरल,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन पत्नी से शादी का विवाद सुलझाने पहुंचे पति के साथ जमकर हुई मारपीट, पत्नी और उसके परिजनों ने युवक के साथ की जमकर मारपीट, युवक को घेरकर लात-घूसों से जमीन पर पटककर की पिटाई, युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, मारपीट के दौरान युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, सिर में आई गंभीर चोटें, नाजुक हालत में घायल युवक को जिला अस्पताल उरई में कराया गया भर्ती, एट थाना क्षेत्र के मोहल्ला अम्बेडकर नगर का मामला।0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर के बंडा में पुलिस ने बार बालाओं का डांस बंद कराया, तो रामायण के सभी पात्र धरने पर बैठे
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में पुलिस ने बार बालाओं का डांस रुकवाया तो मेला प्रशासन ने मेला बंद करने का ऐलान कर दिया। इतना ही नहीं रामायण का मंचन कर रहे राम, लक्ष्मण सीता और रावण के पात्र भी पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गए। मेला प्रशासन ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल देर रात तक रामलीला मंच के कलाकार धरने पर बैठे रहे। दरअसल बंडा नगर पंचायत में मौसम खराब होने के कारण 4 दिन बाद पुतला दहन होना था। लेकिन पुलिस ने अनुमति न होने का हवाला देते हुए बार डांसर कार्यक्रम बंद कर दिया। बार बालाओं का डांस बंद होने से नाराज मेला प्रशासन ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरा मेल बंद करने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद रामायण के सभी पत्र राम, लक्ष्मण सीता हनुमान समेत सभी कलाकार भी धरने पर बैठ गए। मेला प्रशासन का आरोप है कि पुलिस मेल चलवाने के लिए पैसे की मांग कर रही है। मेला कमेटी का कहना है कि बार बालाओं का डांस बंद करने से मेला देखने वाले लोग यहां नहीं आएंगे। इसके बाद सभी कलाकार और मेला प्रशासन धरने पर बैठ गए। यह धरना प्रदर्शन देर रात तक चलता रहा। फिलहाल पुलिस की तरफ से अभी तक मिला चलाने की अनुमति नहीं दी गई है। फिलहाल रामलीला में रावण गुस्से में दिखाई दिया।0
0
Report
जालौन: पत्नी से विवाद सुलझाने पहुंचे युवक की पिटाई,; जिला अस्पताल उरई में भर्ती
Orai, Uttar Pradesh:जालौन: पत्नी से विवाद सुलझाने पहुंचे युवक की पिटाई,; जिला अस्पताल उरई में भर्ती उरई (जालौन)। जनपद के एक क्षेत्र में पत्नी के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक अपनी पत्नी से जुड़ा विवाद समाप्त करने के उद्देश्य से संबंधित स्थान पर पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और पत्नी तथा उसके परिजनों ने मिलकर युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।0
0
Report
जालौन में पुलिस लाइन्स उरई में ‘रेड/ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज 2026’ का हुआ सफल आयोजन,
Orai, Uttar Pradesh:पुलिस लाइन्स उरई में ‘रेड/ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज 2026’ का हुआ सफल आयोजन, आपातकालीन तैयारियों का हुआ सजीव परीक्षण आज दिनांक 22.11.2026 को पुलिस लाइन्स उरई में पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत की उपस्थिति में ‘रेड/ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज 2026’ का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल के माध्यम से किसी भी आपातकालीन स्थिति, हवाई हमले की चेतावनी अथवा आपदा के दौरान विभिन्न विभागों की तत्परता, संसाधनों की सक्रियता और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली (Quick Response System) का व्यवहारिक परीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री घनश्याम अनुरागी एवं अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ ईशान सोनी, क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजेश कमल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री अरविन्द कुमार सिंह, एसडीआरएफ सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण व स्थानीय लोग उपस्थित रहे । *मॉक ड्रिल का संचालन निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार चरणबद्ध रूप से किया गया:* अभ्यास का शुभारंभ सामान्य जनजीवन के प्रदर्शन के साथ हुआ, जिससे यह दर्शाया गया कि सामान्य परिस्थितियों में अचानक आपात स्थिति उत्पन्न होने पर किस प्रकार प्रतिक्रिया दी जाती है। तत्पश्चात हवाई हमले की सूचना (रेड अलर्ट) के संकेत के रूप में लगातार दो मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन बजाया गया। सायरन बजते ही पुलिस लाइन्स तथा आसपास के निर्धारित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर ब्लैक आउट की स्थिति उत्पन्न की गई, ताकि वास्तविक आपात स्थिति की परिस्थितियों का सजीव अनुभव एवं अभ्यास किया जा सके। *आपातकालीन बचाव एवं राहत कार्यों का सजीव प्रदर्शन* एसडीआरएफ टीम द्वारा मकानों में फंसे लोगों को सुरक्षित तरीके से निकालने का अभ्यास किया गया। इसके अतिरिक्त, दुर्घटनाग्रस्त एवं क्षतिग्रस्त कार का शीशा तोड़कर तथा अवरोधक दीवार को काटकर अंदर फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने की तकनीकी प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया गया। *अग्निशमन एवं बचाव:* गैस सिलेंडर तथा पेट्रोल से लगी आग पर त्वरित नियंत्रण पाने व उसे बुझाने का अभ्यास किया गया। साथ ही, अग्निशमन कर्मियों द्वारा विशेष फायर सूट पहनकर आग या धुएं से प्रभावित घर के अंदर फंसे व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रदर्शन हुआ। चिकित्सा एवं प्राथमिक उपचार रेस्क्यू किए गए घायलों को मौके पर ही त्वरित प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया तथा स्ट्रेचर की सहायता से सुरक्षित रूप से एम्बुलेंस तक पहुंचाकर आगे की चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। अभ्यास के उपरान्त पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा बताया गया कि वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य को देखते हुए किसी भी आकस्मिकता / आपात स्थिति से निपटने के लिए हमारी सभी एजेंसियां तैयार हैं या नहीं, इसी की परख के लिए यह परंपरागत ड्रिल आयोजित की गई। इस मॉक एक्सरसाइज का मूल उद्देश्य विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर अंतर-विभागीय समन्वय स्थापित करना, उपलब्ध संसाधनों की कार्यक्षमता का आकलन करना तथा किसी भी आपदा या आकस्मिक घटना के समय जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। SDRF व फायर सर्विस की इमरजेंसी यूनिट द्वारा प्रदर्शन किया गया। मौके पर आम नागरिक, बच्चे, सिविल डिफेंस, प्रशासन व पुलिस के लोग उपस्थित रहे । यदि कभी किसी तरह का हमला/ आकस्मिकता होती है तो सबसे पहले अपने आप को सुरक्षित जगह पर छिपना है तथा आस-पास के लोगों को भी सुरक्षित जगह पर जाने के लिए बताना है ।0
0
Report
Advertisement
मुरादाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25000 रुपये के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी वांछित बदमाश रिहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने हरथला चौकी क्षेत्र से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी की थी। 22 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कांठ रोड स्थित निर्माणाधीन रिंग रोड के पुल के नीचे घेराबंदी की थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक, अवैध तमंचा, कारतूस, मोबाइल और 620 रुपये बरामद किए हैं।0
0
Report
चित्रकूट में नहर सफाई के नाम पर बड़ा गोलमाल ,किसानो ने की जाँच की माँग
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:रबी फसलों की बुआई और सिंचाई के महत्वपूर्ण समय में जिले की नहरों की साफ-सफाई (सिल्ट सफाई) के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से केवल कागजों पर खानापूर्ति कर सरकारी बजट का बंदरबांट किया जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर नहरें और माइनर आज भी झाड़ियों, कचरे और सिल्ट से अटी पड़ी हैं। रसिन पंचायत के किसानो ने बताया की रसिन बांध से निकली मुख्य नहर सहित अधिकांश नहरों में सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है । आक्रोशित किसानों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कागजों पर सफाई, जमीनी हकीकत बदहाल क्षेत्र के किसानों का कहना है कि हर साल नहरों की सिल्ट सफाई के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये का बजट पास होता है, लेकिन धरातल पर नाममात्र का काम भी नहीं कराया जाता। कई नहरों और अल्पिकाओं में केवल जेसीबी मशीन चलाकर थोड़ी-बहुत मिट्टी किनारे डाल दी गई है, जबकि नहर के अंदर उगी बड़ी-बड़ी घास, झाड़ियां और जमा सिल्ट जस की तस बनी हुई है। टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी, सिंचाई संकट गहराया नहरों की ठीक से सफाई न होने के कारण पानी का प्रवाह बाधित हो रहा है और नहरों के अंतिम छोर (टेल) तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इस समय गेहूं, चना और सरसों जैसी रबी फसलों की सिंचाई का पीक समय चल रहा है। समय पर पानी न मिलने से किसानों की फसलें सूखने के कगार पर हैं और उन्हें निजी नलकूपों से महंगे दामों पर सिंचाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों को यह भी डर सता रहा है कि सिल्ट और झाड़ियों के कारण नहरों में पूरी क्षमता से पानी छोड़े जाने पर कच्चे किनारे टूट सकते हैं, जिससे खेतों में जलभराव होकर फसल बर्बाद हो जाएगी। उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग स्थानीय किसानों और किसान संगठनों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जिले की सभी प्रमुख नहरों, राजबाहों और माइनरों में कराए गए सिल्ट सफाई कार्यों का भौतिक सत्यापन (ग्राउंड वेरिफिकेशन) कराया जाए। किसानों का कहना है कि भुगतान से पहले स्वतंत्र टीम से जांच कराई जाए और बिना काम किए फर्जी बिल पास करने वाले ठेकेदारों व जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।0
0
Report
चित्रकूट के रसिन पंचायत अंतर्गत कोरियन पुरवा में आजादी के बाद से आज तक नहीं हुआ सड़क निर्माण
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:अक्टूबर 2026 में चित्रकूट की रसिन ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले कोरिनपुरवा (कोरियन पुरवा) के ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने अप्रोच रोड और स्कूल तक सड़क न होने के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुँचकर प्रदर्शन किया था। ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, कोरिनपुरवा तक जाने के लिए पक्की अप्रोच रोड और प्राइमरी स्कूल तक लगभग 150 मीटर की सड़क का अभाव है/ बच्चों की पढ़ाई पर असर. रास्ते में कीचड़ और गड्ढे भरे होने के कारण प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले 25 से अधिक बच्चों को हाथ में चप्पल-जूते लेकर निकलना पड़ता है, और दुर्घटना के डर से कई अभिभावकों ने छोटे बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। आपातकालीन सेवाओं में बाधा. गांव तक वाहन और एंबुलेंस न पहुंच पाने के कारण गंभीर स्थिति में मरीजों और प्रसव पीड़ित महिलाओं को चारपाई पर रखकर डेढ़ किलोमीटर तक पैदल मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है।निजी खेतों की मेड़ से आवाजाही. पक्का रास्ता न होने के कारण ग्रामीण निजी भूमिधरी और खेतों की मेड़ से होकर गुजरने को मजबूर हैं, जो ट्रैक्टर आदि चलने से कई जगह टूट चुकी है।0
0
Report
Advertisement
चित्रकूट के लक्ष्मण पहाड़ी में गंदगी का आलम, टंकी की सफाई न होने से श्रद्धालु नाराज
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:कामदगिरि परिक्रमा मार्ग से जुड़े लक्ष्मण पहाड़ी क्षेत्र में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं और नालियों की सफाई न होने से मार्ग पर गंदा पानी बह रहा है। इससे खास तौर पर लेटकर परिक्रमा लगाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी हो रही है . • श्रद्धालुओं ने लक्ष्मण पहाड़ी स्थित पानी की टंकी के आसपास फैली गंदगी पर नाराजगी जताई है और जिला प्रशासन से तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की है।ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का कहना है कि उच्च अधिकारियों के पूर्व में दिए गए सफाई निर्देशों के बावजूद जिम्मेदार विभाग नियमित साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।0
0
Report
चित्रकूट में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:चित्रकूट में समाजवादी पार्टी के नए जिला कार्यालय (पीडीए भवन) का उद्घाटन 22 नवंबर 2026 को मुलायम सिंह यादव और वीरांगना झलकारी बाई की जयंती के अवसर पर किया है | यह कार्यालय जिला मुख्यालय में स्थित है| उद्घाटन कार्यक्रम में एमएलसी मानसिंह यादव और राष्ट्रीय प्रवक्ता/पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिले में पार्टी की गतिविधियों में जिलाध्यक्ष शिव शंकर सिंह यादव और सदर विधायक अनिल प्रधान सक्रिय रहे हैं।0
0
Report
स्वस्थ शरीर और सशक्त मन ही वर्दी की असली ताकत: डीजी प्रशिक्षण जी.पी. सिंह
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) माना में रविवार को मेटा क्लिनिक द्वारा लगभग 500 महिला आरक्षक प्रशिक्षुओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन करते हुए डीजी (प्रशिक्षण) जी.पी. सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर और सशक्त मन ही वर्दी की असली ताकत है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा एनीमिया या तनाव जैसी समस्याओं को न छिपाने की अपील की। इस दौरान चिकित्सकों ने प्रशिक्षुओं की स्वास्थ्य जाँच कर आवश्यक परामर्श दिया। Healthy Body and Strong Mind are the True Strength of Uniform: DG Training G.P. Singh0
0
Report
Advertisement
दोहरे हत्याकांड से दहला मुजफ्फरनगर, दादूपुर गांव में दो लोगों की हत्या, एसएसपी पहुंचे मौक पर
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के ग्राम दादूपुर में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब फायरिंग की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। वहीं, इस दोहरे हत्याकांड में घटनास्थल को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि जिस मकान में वारदात हुई है, उसके राशन कार्ड और बिजली बिल उत्तराखंड राज्य के पाए गए हैं। एसएसपी सूरज कुमार राय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया है। पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर को डायल 112 के माध्यम से थाना पुरकाजी पुलिस को ग्राम दादूपुर में कुछ लोगों द्वारा फायरिंग किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को अस्पताल भिजवाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार एवं फील्ड यूनिट की टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक पड़ताल में पुरानी रंजिश को वारदात की वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस के सामने घटनास्थल को लेकर एक पेचीदा स्थिति भी सामने आई है। जिस मकान में घटना हुई है, उससे संबंधित राशन कार्ड और बिजली का बिल उत्तराखंड राज्य के पाए गए हैं। ऐसे में घटनास्थल मुजफ्फरनगर जनपद में आता है या उत्तराखंड के किसी अन्य जनपद में, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस फिलहाल परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। वहीं, राजस्व विभाग से घटनास्थल के संबंध में रिपोर्ट मांगी जा रही है। रिपोर्ट में यदि घटनास्थल किसी अन्य जनपद का पाया जाता है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है तथा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।0
0
Report
रिश्वतखोरी मामले में फंसी GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचला गिरी निलंबित, राज्य कर आयुक्त ने की कार्रवाई
Kanker, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के कांकेर में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचला गिरी को राज्य कर आयुक्त ने निलंबित कर दिया है। आरोप है कि अधिकारी ने एक कबाड़ी कारोबारी से मामला निपटाने के एवज में डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी। कारोबारी की शिकायत पर ACB की टीम ने जाल बिछाकर आंचला गिरी और उसके साथी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद विभाग ने यह बड़ी कार्रवाई की है। GST Assistant Commissioner Aanchala Giri Suspended in Bribery Case by State Tax Commissioner0
0
Report
मुजफ्फरनगर: 13 दिसंबर की सामाजिक समरसता महारैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटे मंत्री नरेंद्र कश्यप,
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर: 13 दिसंबर की सामाजिक समरसता महा रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटे मंत्री नरेंद्र कश्यप, गोकुल सिटी आवास पर उमड़ा सर्वसमाज का जनसैलाब,1000 से अधिक कार्यकर्ताओं, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़े लोगों ने लिया हिस्सा; महा रैली की तैयारियों को लेकर बनी व्यापक रणनीति महर्षि कश्यप धाम, बघरा में होगा महर्षि कश्यप सेवा धाम का भव्य भूमि पूजन; उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे मुख्य अतिथि, केंद्र एवं प्रदेश सरकार के एक दर्जन से अधिक मंत्रियों, सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रण गाजियाबाद/मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप ने आगामी 13 दिसंबर 2026 को जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम बघरा स्थित महर्षि कश्यप धाम में आयोजित होने वाली सामाजिक समरसता महा रैली एवं महर्षि कश्यप सेवा धाम के भूमि पूजन कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस आयोजन को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित आसपास के जनपदों में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंत्री नरेंद्र कश्यप स्वयं लगातार बैठकों, जनसंपर्क अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम की तैयारियों की कमान संभाले हुए हैं। इसी क्रम में शनिवार को मुजफ्फरनगर के गोकुल सिटी स्थित मंत्री नरेंद्र कश्यप के आवास पर सर्वसमाज की एक विशाल बैठक आयोजित की गई। बैठक में 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, समाज के वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि 13 दिसंबर को होने वाले इस आयोजन को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में विशेष उत्साह और उत्सुकता है। बैठक का माहौल पूरी तरह सामाजिक एकजुटता, संगठनात्मक सक्रियता और महा रैली की तैयारियों को समर्पित रहा। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि 13 दिसंबर को महर्षि कश्यप धाम की पावन भूमि पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाया जाएगा। बैठक में विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़े लोगों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम के सर्वसमाज आधारित स्वरूप को भी रेखांकित किया। महा रैली को लेकर व्यापक रणनीति, गांव-गांव तक पहुंचेगा निमंत्रण बैठक में 13 दिसंबर के कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। जनपद मुजफ्फरनगर के साथ-साथ आसपास के जनपदों, विधानसभा क्षेत्रों और ग्रामीण अंचलों में जनसंपर्क अभियान को और अधिक गति देने पर विशेष जोर दिया गया। इसके लिए क्षेत्रवार कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की जिम्मेदारियां तय करने, गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रित करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक कार्यक्रम का संदेश पहुंचाने पर चर्चा की गई। बैठक में यह भी तय किया गया कि समाज के बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय प्रतिष्ठित व्यक्तियों को विशेष रूप से कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। आयोजन की सफलता के लिए व्यापक स्तर पर संपर्क, समन्वय और जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े सामाजिक आयोजन की वास्तविक सफलता जनभागीदारी से ही सुनिश्चित होती है0
0
Report
Advertisement
