Bed. टेट पास बेरोजगार अध्यापक बेरीगेट तोड़ शिक्षा मंत्री की कोठी के बाहर पहुंचा
Anandpur Sahib, Punjab:ईटीटी टीईटी पास बेरोजगार 5994 अध्यापक यूनियन पंजाब बेरिगेड तोड़ शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के आवास के पास पहुंच गए, इसी बीच पुलिसकर्मियों और शिक्षकों के बीच धक्का मुक्की हो गई, इन नेताओं का कहना है कि 28 अगस्त 2024 को चंडीगढ़ में राज्य कमेटी के सदस्यों के साथ हुई बैठक में शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार दोपहर 30 अगस्त को प्रोविजनल सूचियां जारी करने का आश्वासन दिया था फिर शनिवार दोपहर 12 बजे तक सूचियां जारी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन शनिवार दोपहर 1 बजे तक भी कुछ नहीं किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
