140118
बीबीएमबी ने अनधिकृत निवासियों के खिलाफ की कार्रवाई, खाली करवाए गए मकान
Anandpur Sahib, Punjab:भाखड़ा व्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के सिविल विभाग ने गैर-कानूनी तौर पर मकान में रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। विभाग ने उन्हें मकान खाली करने का आदेश दिया और कई घरों का सामान भी जब्त किया। यह कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ की गई जो बिना अनुमति के बीबीएमबी की संपत्तियों में निवास कर रहे थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नौगांवां साइबर ठगी गिरोह के 2 गिरफ्तार: पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन किया
Alwar, Rajasthan:नौगावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार अलवर जिले में चल रहे “साइबर संग्राम अभियान 3.0” के तहत नौगावां थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को परिचित बनकर मैसेज भेजते थे कि उनके खाते में गलती से पैसे ट्रांसफर हो गए हैं और इसी बहाने उन्हें झांसे में लेकर ठगी करते थे। थानाधिकारी हरदयाल यादव ने बताया कि जिले में ऑनलाइन ठगी, सेक्सटॉर्शन, OLX फ्रॉड, म्यूल अकाउंट, फर्जी सिम और एटीएम से जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रामगढ़ वृत्ताधिकारी पिंटू कुमार के निर्देशन में टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर खरखड़ी क्षेत्र में दबिश देकर नाजिर खान (20) और आदिल (23) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी समूह बनाकर लोगों को फर्जी मैसेज भेजते थे और भरोसा जीतने के बाद साइबर ठगी करते थे। आरोपी नाजिर खान 30 प्रतिशत कमीशन पर फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराता था, जिनमें ठगी की रकम मंगवाई जाती थी। इसके बाद वह कमीशन काटकर बाकी रकम अपने साथी आदिल को दे देता था। बाइट:हरदयाल एसएचओ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हरदयाल यादव सहित पुलिस टीम और जिला क्यूआरटी की अहम भूमिका रही।0
0
Report
सहारनपुर मै भीम आर्मी का धरना प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर हकीकत नगर रामलीला मैदान में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओ का धरना प्रदर्शन। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों की मौजूदगी में गूंजे नारे, कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पर अड़े प्रदर्शनकारी, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, सहारनपुर के हकीकत नगर स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान में सोमवार को भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं और महिलाओं की मौजूदगी के बीच प्रदर्शन ने बड़ा रूप ले लिया। प्रदर्शन में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सचिन चौधरी अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे, वहीं राव केसर भी अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन स्थल पर मौजूद रहे और आंदोलन को समर्थन दिया। धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने एक स्वर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों को गंभीरता से सुना जाए और संबंधित प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पूरे कार्यक्रम के दौरान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और सामाजिक न्याय के समर्थन में नारे लगाए गए वही प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। रामलीला मैदान और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे, लेकिन मौके पर धरना स्थल पर सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने मौके पर ही ज्ञापन लेने का प्रस्ताव रखा, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे ज्ञापन केवल कलेक्ट्रेट कार्यालय में ही सौंपेंगे। इस मुद्दे पर प्रदर्शनकारी अपने निर्णय पर अडिग रहे वही हालातों को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शन कर रहे भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओ को कलेक्ट्रेट स्थित DM कार्यालय पर ज्ञापन देने की अनुमति दी0
0
Report
नोहर में सलमा के घर चोरी, 20 तोला सोना और 2 किलो चांदी गायब
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : नोहर में चोरों के हौसले बुलंद, सरकारी अध्यापक के घर पर दिन दहाड़े चोरी, वार्ड नंबर 35 सरकारी अध्यापक सलमा के घर दोपहर एक बजे हुई चोरी, घर से 20 तोला सोना व दो किलो चांदी ले गए चोर, पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज, नोहर पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच0
0
Report
Advertisement
अलवर में कांग्रेस का विजय जुलूस: इस्तीफे की मांग पर सरकार पर हमला
Alwar, Rajasthan:अलवर में कांग्रेस का विजय जुलूस, पैदल march के साथ सरकार पर निशाना अलवर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश गंगावत के नेतृत्व में शनिवार को शहीद स्मारक से नगर निगम तक पैदल march आयोजित किया गया, दिल्ली में राहुल गांधी को प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस की कार्यवाही पर विरोध जताया वही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के स्तीफे के बाद इसे विजय जुलूस का रूप दिया गया , इस मार्च में जिलेभर से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को युवाओं के संघर्ष की जीत बताते हुए सरकार से माफी की मांग की。 सभा में पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित कई नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य पर चिंता जताते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की। इस मौके पर रामगढ़ पूर्व विधायक साफिया खान ,राजगढ़ विधायक मांगे लाल मीणा ने केंद्र सरकार की नीतियों पर विरोध जताया । बाइट्स:कांग्रेसी नेता कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओ ने शहीद स्मारक से नगर निगम तक पैदल march निकाला और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सत्याग्रह का समापन किया।0
0
Report
हाथोज धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ, संत सम्मेलन की तैयारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu जयपुर शहर के हाथोज धाम श्रीदक्षिणमुखी बालाजी मंदिर में भक्तिमय वातावरण के बीच गुरु पूर्णिमा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। महोत्सव के पहले दिन बालाजी का मनमोहक मोगरा फूल बंगला सजाया गया, जिसकी दिव्य छटा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इस अवसर पर 108 आसनों पर सामूहिक रूप से सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने पूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति भाव से पाठ में भाग लेकर बालाजी महाराज का गुणगान किया तथा राष्ट्र, समाज और विश्व के कल्याण एवं सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। हाथोज धाम के पीठाधीश्वर एवं हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत 26 जुलाई दोपहर में राम नाम संकीर्तन एवं संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएग। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से संत-महात्मा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे。 उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु कृपा, आध्यात्मिक ऊर्जा एवं संतों के सान्निध्य का लाभ लेने का आह्वान किया。0
0
Report
नीट पेपर लीक के इस्तीफे के बाद डूंगरपुर में कांग्रेस ने जश्न मनाया
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे व युवाओं की मांगे पूरी होने पर कांग्रेस ने खुशी मनाई। दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक मामले में आंदोलन के 36 वे दिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे व अन्य मांगे पूरी होने के बाद डूंगरपुर में कांग्रेस ने जश्न मनाया। कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक विजय जुलूस निकालकर नेताओं ने आतिशबाजी की और इसे देश के करोड़ों युवाओं, छात्रों और लोकतंत्र की जीत बताया। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष व डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा ने कहा कि नीट पेपर लीक को लेकर पिछले एक महीने से जंतर मंतर पर छात्रों द्वारा आंदोलन किया गया था। आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया। यह खुशी की बात है और यह गांधी-चक्रवर्ती नहीं, बल्कि लोकतंत्र की जीत है। राहुल गांधी ने मुद्दे को सड़क से संसद तक उठाया और कोटा से पूरे हिंदुस्तान में कांग्रेस के संगठनों ने छात्रों की आवाज बुलंद की। गौरतलब है कि NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक को लेकर देश भर के छात्र संगठनों और विपक्षी दलों द्वारा इस्तीफे की मांग की जा रही थी। भारी दबाव के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने पद छोड़ा, जिसे विपक्षी दल व छात्र संगठन नैतिक और लोकतांत्रिक जीत मान रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
कैथल में ई-रिक्शा से प्रतिबंधित गोलियों के साथ नशीला इंजेक्शन बनाने वाला तस्कर गिरफ्तार
Kaithal, Haryana:कैथल जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सैल कैथल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ई-रिक्शा में प्रतिबंधित गोलियों से नशीले इंजेक्शन तैयार कर बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित 18 ऐडनोक टैबलेट, 591 ग्राम नशीला घोल, 29 खाली प्लास्टिक शीशीयां, 2 सिरिंज तथा वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद हुई। डीएसपी रमेश चंद्र ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप की अगुवाई में एएसआई जसमेर सिंह की टीम थाना शहर क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें एक गुप्त सूचना मिली कि रेलवे गेट कैथल क्षेत्र निवासी गौरव ई-रिक्शा में घूम-घूमकर प्रतिबंधित नशीली गोलियों को पशुओं की लिक्विड दवा में घोलकर छोटे इंजेक्शन तैयार करता है तथा नशा करने वालों को बेचता है। जो अब भी अपनी ई रिक्शा मे खनौरी रोड बन्द पैट्रोल पम्प के पास किसी को तैयार किये हुऐ इन्जैक्शन बेचने के लिए खडा है। तुरंत रेड करके आरोपी को तैयार किये हुऐ इन्जैक्शन व प्रतिबन्धित गोलियों सहित काबू किया जा सकता है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी का परिचय देते हुए तुरंत कैथल महाराणा प्रताप चौक से आगे खनौरी रोड स्थित बंद पेट्रोल पंप के पास दबिश दी। मौके पर एक ई-रिक्शा में बैठे युवक को काबू किया गया जिसकी पहचान गौरव निवासी अरबरिया मोहल्ला, रेलवे गेट कैथल के रूप में हुई। पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंचे डीएसपी मुख्यालय बीर भान के समक्ष की गई जांच व तलाशी दौरान आरोपी की जेब से 18 प्रतिबंधित ऐडनोक टैबलेट बरामद हुईं। इसके बाद ई-रिक्शा की तलाशी लेने पर सीट के नीचे रखे एक पॉलीथीन बैग से 591 ग्राम नशीला घोल, 29 खाली प्लास्टिक की शीशीयां तथा 2 सिरिंज बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह प्रतिबंधित गोलियों को पशुओं की लिक्विड दवा में मिलाकर नशीला घोल तैयार करता है और उसे छोटी शीशियों में भरकर सिरिंज सहित नशा करने वालों को बेचता था। ड्रग कंट्रोल अधिकारी द्वारा बरामद गोलियों को प्रतिबंधित बताया गया। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई मंजीत द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
इटावा में योगी के दौरे की सुरक्षा कड़ी, करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में कल होने वाले मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है जिसे लेकर डीएम और एसएसपी अधिकारी के साथ मीटिंग कर दिशा निर्देश दे दिये गए हैं। जनपद के अलावा बाहर जनपद से पुलिस फोर्स को बुलाया गया है। पुलिस लाइन हेलीकॉप्टर से उतरकर नुमाइश पांडाल पहुंचेंगे जहां पर 400 करोड़ से अधिक रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद दौरा है वह पुलिस लाइन हेलिपैड पर उतरकर नुमाइश पांडाल पहुंचेंगे जहां पर 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर नुमाइश पांडाल में तैयारियां पूरी कर ली गई है डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस कर्मियों के साथ में ब्रीफिंग कर उनको दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को देखते हुए अन्य जनपदों से पुलिस बल को बुलाया गया है सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी ना हो जिसको लेकर पुलिस बल पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है।0
0
Report
झांसी के सीपरी बाजार में महिलाओं की क्रूर पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। आवास विकास चौराहे पर बीच सड़क महिलाओं ने एक युवक को पकड़कर चप्पलों से पीटा। जब युवक के परिवार की एक युवती बीच-बचाव के लिए आई तो उग्र महिलाओं ने उसको भी नहीं बख्शा, उस पर भी चप्पलें बरसाईं और चांटे मारे। इसके बाद दोनों पक्षों की महिलाएं आमने-सामने भिड़ गईं और काफी देर तक सड़क पर मारपीट चलती रही। जिसे देखने के लिए भीड़ जमा हो गई थी लेकिन कोई बीच-बचाव के लिए आगे नहीं आया। इस दौरान किसी राहगीर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है。0
0
Report
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर प्रधानमंत्री से शीघ्र निर्णय की उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:Better late than never. Shri Dharmendra Pradhan has submitted his resignation. I hope that the Prime Minister will also take an immediate and timely decision. I appreciate and congratulate all the students for their peaceful conclusion to the movement. I hope that now peace will soon be established in the world of Indian education and that the young people will have ample opportunities for their bright future and progress. देर आये दुरुस्त आये। श्री धर्मेंद्र प्रधान ने त्यागपत्र दे दिया है। आशा करता हूं कि प्रधानमंत्री जी भी इस पर शीघ्र ही समयोचित निर्णय लेंगे। उन सभी छात्रों को बधाई देता हूं कि उन्होंने आंदोलन को शांतिपूर्वक समाप्त कर दिया। मैं आशा करता हूं कि अब भारतीय शिक्षा जगत में शीघ्र शांति स्थापित हो जाएगी और छात्रों को अपने उज्जवल भविष्य तथा प्रगति के लिए व्यापक अवसर प्राप्त होंगे।0
0
Report
नापासर में 3 घंटे हथियारबंद नाकाबंदी: पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज किया
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर नापासर में 3 घंटे तक हथियारबंद नाकाबंदी रेलवे फाटक के पास नापासर थाना पुलिस का सघन चेकिंग अभियान रेंज आईजी ओम प्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर विशेष अभियान, थानाधिकारी कविता पूनिया ने स्वयं संभाला अभियान का मोर्चा हर छोटे-बड़े वाहन की तलाशी, संदिग्धों और नशा तस्करों पर रखी पैनी नजर बिना हेलमेट और तीन सवारी चलने वालों पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन और हेलमेट पहनने की दी समझाइश पुलिस ने कहा-नशे और अपराध के खिलाफ अभियान लगातार रहेगा जारी0
0
Report
जयपुर में कांग्रेस का विजय जुलूस, टीकाराम जूली ने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया
Jaipur, Rajasthan:कांग्रेस का विजय जुलूस टीकाराम जूली-शांति धारीवाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल स्टैचू सर्किल से शुरू हुआ जुलूस राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे को बताया युवाओं की जीत -जूली सरकार को झुकना पड़ा- जूली राजस्थान में दर्जन भर पेपर लीक, नकल बताकर दबाए गए मामले- जूली नेहा शर्मा जयपुर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में जश्न का माहौल। जयपुर में कांग्रेस पार्टी ने निकाला विजय जुलूस। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और शांति धारीवाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए।जयपुर की सड़कों पर आज कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी ने इसे युवाओं और विपक्ष की जीत बताते हुए विजय जुलूस निकाला।0
0
Report
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीकर में एसएफआई ने जश्न मनाया
Sikar, Rajasthan:सीकर: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद सीकर में छात्र संगठन एसएफआई ने आतिशबाजी कर मनाया जीत का जश्न एंकर...... नीट पेपर लीक मामले को लेकर देश में चल रहे धरना प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अपने मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सीकर में छात्र संगठन एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने सीकर शहर के कल्याण सर्किल पर आतिशबाजी कर इस देश के युवाओं की जीत बताया। छात्र संगठन एसएफआई के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र ढाका ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफा देने के बाद कहा कि हालांकि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने काफी देरी से अपना इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को देश में चल रहे आंदोलन के चलते एहसास होने लगा कि मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को भी अपना इस्तीफा देना पड़ेगा। इसी अंदेशा को महसूस करते हुए और छात्रों के आंदोलन को देखते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया है। यह छात्र समुदाय की बहुत बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि जब नीट पेपर ली का मामला सामने आया तो सबसे पहले सीकर में छात्र संगठन एसएफआई ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया था और छात्र संगठन से पूरे देश में लगातार छात्रों के बीच जाकर मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। आज आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्र सरकार विद्यार्थी वर्ग के सामने जो की है जो युवाओं की जीत है। धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा के बाद छात्र संगठन एसएफआई पहले सीकर शहर के कल्याण सर्किल पर युवाओं की जीत को लेकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि मोदी सरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री के स्थिति को जल्द से जल्द मंजूर करें और एनटीए को बर्खास्त करें। इसके साथ ही अन्य को मांगों को मानते हुए भविष्य में जो इस बार गड़बड़ियां हुई है भविष्य में ऐसी धांधली और गड़बड़ियां नहीं हो इसको लेकर उचित कदम उठाए जाएं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के देश के युवाओं को भाड़े के टटू बताने के बयान की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है जिसके चलते आज छात्रों के सामने सरकार झुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह है अंदेशा नहीं था कि छात्रों का मूवमेंट इतने बड़े स्तर पर पहुंचे जाएगा। आने वाले समय में जब भी मंत्री युवाओं के सामने आएंगे तो उन्हें इस बात का जवाब भी देना पड़ेगा की आखिर इतने बड़े आंदोलन के बाद ही सरकार को क्यों झुकना पड़ा? उन्होंने कहा कि देश का युवा सरकार की दमनकारी नीतियों के सामने भी नहीं चुका और सरकार की दमनकारी नीति के बावजूद भी मजबूती के साथ आंदोलन में डटा रहा, जिसके चलते ही आज देश के युवाओं और छात्रों की बड़ी जीत हुई है। उन्होंने प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान को लेकर भी कई सवालिया निशान खड़े किए। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र संगठन एसएफआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट - विजेंद्र ढाका प्रदेशाध्यक्ष छात्र संगठन एसएफआई, राजस्थान।0
0
Report
लखीमपुर खीरी मितौली क्षेत्र में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने चलाया अतिक्रमण सफाई अभियान,
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी। तहसील मितौली क्षेत्र के थाना मितौली में सावन माह को लेकर के थाना क्षेत्र में चला अतिक्रमण पर अभियान। अतिक्रमण अभियान में तहसीलदार मितौली थाना प्रभारी महेश पाठक पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कस्बा मितौली में पूर्व से चेतावनी के बाद भी जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था उन पर अभियान चला करके अतिक्रमण को साफ कराया गया, कस्बा कस्ता में सड़क के किनारे दोनों तरफ अनाधिकृत रूप से लगी दुकानों को तहसीलदार की मौजूदगी में चेतावनी दी गई की सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण दो दिन के अंदर हटा ले नहीं तो जेसीबी के द्वारा कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण का सफाई किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी स्वयं की होगी।0
0
Report
नीड पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च मानसां में प्रदर्शन
Mansa, Punjab:ਕੈਂਡਲ ਮਾਰਚ ਦੌਰਾਨ ਫੋਟੋ ਖਿਚਵਾਉਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਾਂਗਰਸੀ ਆਪਸ ਚੋਂ ਹੁੰਦੇ ਰਹੇ ਖਿੱਚੋਤਾਣ ਐੱਸ ਦੀ ਹਾਲਤ: ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨਵੱਲੋਂ ਸਭ ਨੂੰ ਅਨੁਸ਼ਾਸਨ ਵਿਚ ਚੱਲਣ ਦੀ ਅਪੀਲ, ਪਰ ਕਿਸੇ ਨੇ ਨਹੀਂ ਮੰਨੀ. ਮਾਨਸਾ ਵਿਚ ਨੇੜੇ ਜ਼ਿਲਾ ਕਾਂਗਰਸ ਵੱਲੋਂ ਨੀਡ ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੈਂਡਲ ਮਾਰਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਹੀ ਫੋਟੋ ਖਿਚਵਾਉਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਖਿੱਚੋਤਾਣ ਹੁੰਦੇ ਰਹੇ. ਜਿਲਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਨੀਡ ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜੰਤਰ ਮੰਤਰ ਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਹੋ ਰਹੇ ਸਨ ਪਰ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਉੱਤੇ ਤਸੱਦਦ ਢਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਹੱਕ ਲਈ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅਸਤੀੱਫਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ. ਮੈਂ ਬਰਾਬਰ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਅਜਿਹੇ ਮਾਮਲੇ ਤੋਂ ਸਬਕ ਲੈਂਦੇ ਹੋਏ ਅੱਗੇ ਤੋਂ ਕੋਈ ਲੀਕ ਪੇਪਰ ਨਾ ਹੋਵੇ.0
0
Report
Advertisement
