icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
140118
Bimal KumarBimal KumarFollow11 Oct 2024, 12:43 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फारबिसगंज में प्रदर्शन से चुनाव पारदर्शिता पर भारी सवाल

Forbesganj, Bihar:फारबिसगंज प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने SIR की प्रक्रिया और चुनाव व्यवस्था को लेकर गहरा विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि मतदाताओं का अधिकार और चुनाव पारदर्शिता से जुड़े सवालों का स्पष्ट समाधान होना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान वोट चोरी बंद करो लोकतंत्र बचाओ जैसे नारे भी लगाए गए, वही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह के इस्तीफे की भी मांग करते हुए चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों का निष्पक्ष जवाब मांगा गया।
0
0
Report

बद्रीनाथ धाम में रिकॉर्ड श्रद्धालु, यात्रा सीजन में 19 लाख से अधिक दर्शन

Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:बद्रीनाथ धाम में इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ यात्रा चल रही है। अब तक के यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं की संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं। बद्रीनाथ धाम में एक यात्रा सीजन में सर्वाधिक 18 लाख 40 हजार श्रद्धालुओं के दर्शन का रिकॉर्ड था, लेकिन इस बार यह आंकड़ा अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही पार हो गया है। मंगलवार 6 अक्टूबर तक 19 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। खास बात यह है कि यात्रा सीजन समाप्त होने में अभी डेढ़ माह से अधिक का समय शेष है। बीओ- यात्रा के दूसरे चरण में भी बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार लगातार बद्रीनाथ धाम में डेरा डाले हुए हैं और यात्रा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। एसपी खुद व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं, ताकि देश-दुनिया से धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। वर्तमान में बद्रीनाथ धाम में प्रतिदिन करीब 17 हजार से 20 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं, इन दिनों पितृ पक्ष चलने के कारण भी बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। देश के विभिन्न हिस्सों के साथ ही विदेशों से भी श्रद्धालु अपने पितरों का पिंडदान और तर्पण करने के लिये बद्रीनाथ धाम स्थित ब्रह्मकपाल पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच पुलिस प्रशासन की ओर से धाम में यातायात, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। यात्रा के अंतिम चरण में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन व्यवस्थाओं को और मजबूत करने में जुटा है।
0
0
Report

हिसार की कटला रामलीला 10 अक्टूबर से भव्य मंचन के साथ लौटेगी

Hisar, Haryana:129 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को समेटे हिसार की ऐतिहासिक श्री कटला रामलीला कमेटी आगामी 10 अक्टूबर से रामलीला के भव्य मंचन का आगाज़ करने जा रही है, जिसकी तैयारियाँ पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ अंतिम चरण में हैं। श्री कटला रामलीला कमेटी के प्रधान विनोद गुप्ता ने मीडिया को बताया कि बेहद छोटे स्तर पर शुरू हुई यह रामलीला आज पूरे हरियाणा की एकमात्र ऐसी सांस्कृतिक परंपरा है जो इतने लंबे समय से निरंतर जारी है। डॉ. विनोद गुप्ता के साथ कमेटी के अन्य पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि यह आयोजन न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण रहा है—चौधरी देवीलाल, भजन लाल, ओमप्रकाश चौटाला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा से लेकर मनोहर लाल तक प्रदेश के तमाम दिग्गज मुख्यमंत्रियों ने यहाँ के विजयदशमी उत्सव में शिरकत की है। आज के डिजिटल दौर में भी इसका आकर्षण ज़रा भी कम नहीं हुआ है और रोज़ाना दो घंटे के मंचन के दौरान पूरा शहर उमड़ पड़ता है। इस बार रामलीला को जीवंत बनाने के लिए वृंदावन से विशेष कलाकारों का दल पहुँच रहा है, वहीं विजयदशमी पर उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध कारीगरों द्वारा की जाने वाली विख्यात आतिशबाज़ी मुख्य आकर्षण रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

गोमती नदी के जलस्तर से लखनऊ बैकुंठ धाम जलमग्न, लाशों की चिताएं पानी में

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर का प्रभाव अब बैकुंठ धाम में भी देखने को मिल रहा है। बैकुंठ धाम के अंदर तक पानी भर चुका है लाशों को जलाने के लिए घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है अगर ऐसे ही हालात रहे तो लाशों को जलाने के लिए कुछ चबूतरे ही बचेंगे बाकी जलमग्न हो जाएंगे। गोमती नदी लगातार अपना रौद्र रूप दिखा रही है जिसकी जद में फैजुल्लागंज के अलावा शहर के कई इलाके हैं और अब लाशों को जलाने के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। आश्चर्य की की बात यह है कि लोगों ने इसे एक पर्यटन स्थल बना लिया है और भरे हुए पानी में गोते लगा रहे हैं एक दूसरे के ऊपर पानी फेंक रहे हैं。
0
0
Report

सरपंच चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रचार 24 घंटे में शुरू, ग्रामीण नाराज़

Jaipur, Rajasthan:चुनावी कार्यक्रम के तकनीकी और कानूनी पहलुओं ने उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की नींद उड़ा दी है, सरपंच के उम्मीदवारों को इस बार जनता के बीच चुनाव चिन्ह के साथ प्रचार करने के लिए बहुत कम समय मिलेगा। आधिकारिक चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रचार के महज कुछ ही घंटों का समय मिल रहा है, जिसे लेकर गांवों में बहस छिड़ी हुई है। राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 3 अक्टूबर 2026 को पंचायती राज चुनावों का शंखनाद कर दिया गया है। 14,403 ग्राम पंचायतों में आचार संहिता लागू हो चुकी है और चारों तरफ चुनावी बिसात बिछने लगी है। लेकिन इस बार का यह महामुकाबला ग्रामीण राजनीति के सबसे अहम पद- यानी 'सरपंच' के प्रत्याशी के लिए एक बड़ी परीक्षा बन गया है। दरअसल, आयोग द्वारा जारी चुनावी कार्यक्रम के बारीक कानूनी पन्नों को पलटने पर एक ऐसी जमीनी हकीकत सामने आई है जिसने उम्मीदवारों की नींद उड़ा दी है। तकनीकी नियमों के जाल के कारण सरपंच उम्मीदवारों को आधिकारिक चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद प्रचार के लिए 24 घंटे से भी कम यानी महज कुछ घंटों का समय मिल रहा है। इसे लेकर सोशल मीडिया से लेकर चौपालों तक ऐतराज जताया गया है। एक तरफ जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों को नामांकन के बाद प्रचार के लिए काफी वक्त मिल रहा है, दूसरी ओर भावी सरपंचों के लिए नामांकन दाखिल होने और जांच के बाद अधिकृत उम्मीदवार बनने तक का सफर चंद घंटों का है। चुनाव चिन्ह शाम होते होते मिलेंगे और मतदान अगले दिन सुबह से शुरू हो जायेगा। ऐसे में नेताओं के चेहरों पर उदासी पसर रही है। पिछले कुछ चुनावों में सरपंचों को भी ठीक ठाक वक्त मिल जाता था पर अब गांवों में बिना उम्मीदवारी के गाड़ियां दौड़ाने के सिवा उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है। चुनाव चिन्ह क्या आवंटित होगा उसे कैसे मतदाताओं तक पहुँचायेंगे इसके लिए अभी से रणनीति बनना शुरू हो रही है। एक तरफ कम पढ़े लिखे ग्रामीण इस वक्त को नाकाफी मानते हैं तो दूसरी तरफ गांव की पंचायती के कई सक्रिय चेहरे मानते हैं कि हर घर में मोबाइल है इसलिए चुनाव चिन्ह के प्रचार में ज्यादा दिक्कतें नहीं आयेंगी। जमाना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया के दबदबे का है, इसलिए गांवों के पंचायतों के चुनाव में इसका जमकर उपयोग देखने को मिलेगा।
0
0
Report

टोंक नगर परिषद के मेयर मयंक गोयल वार्ड 27 में जनसुनवाई कर समस्याएं सुनीं

Tonk, Rajasthan:एंकर - नगर परिषद सभापति मयंक गोयल शहर की समस्याओं को लेकर एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। सभापति लगातार शहर के अलग-अलग वार्डों में पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और मौके पर समाधान के निर्देश दे रहे हैं। आज सभापति मयंक गोयल ने वार्ड नंबर 27 में जनसुनवाई की। वार्ड पार्षद अकबर खान के साथ सभापति ने वार्डवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने साफ-सफाई, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सभापति के सामने रखीं। सभापति मयंक गोयल ने कहा कि आने वाले दिनों में शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा, वहीं वार्डों में सड़क संबंधी समस्याओं को भी दूर करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर के सभी 60 वार्डों में जाकर आमजन की समस्याएं सुनने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही वार्ड नंबर 27 के लोगों ने नहर सहित सड़को की समस्या बताई है जिनका जल्द समाधान किया जाएगा। शहर के पार्कों का भी निरीक्षण किया गया है। पार्कों में भी और विकास होगा। बाइट -01- मयंक गोयल,सभापति, नगर परिषद टोंक बाइट -02- अकबर खान,पार्षद वार्ड नंबर 27
0
0
Report
Advertisement

ओबीसी समाज ने जातियों के लिए यूनिक कोड व मास्टर लिस्ट बनाने की मांग जारी रखी

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh in Rajasthan on Wednesday OBC समाज के नागरिकों ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें आगामी जनगणना में जातियों की सही और वैज्ञानिक गणना सुनिश्चित करने की मांग की गई। ज्ञापन में ओबीसी की स्पष्ट और अलग श्रेणी रखने, हर जाति के लिए विशिष्ट वैज्ञानिक कोड तय करने और राज्यवार मानकीकृत जाति मास्टर लिस्ट बनाने की मांग उठाई गई। पार्षद गुरदीप चहल ने कहा कि भारत में एक ही जाति को अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जिससे आबादी के आंकड़े बंट सकते हैं। इसलिए प्रमाणित पर्यायवाची नामों को एक ही मानक कोड से जोड़ने की वैज्ञानिक व्यवस्था हो।
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर में सेवा ज्योति यात्रा: मोदी के नेतृत्व का विकासगान

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजapur में बुधवार को भाजपा द्वारा “सेवा ज्योति यात्रा” का आयोजन किया गया। मां राजराजेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, जिले के तीनों भाजपा विधायक, संगठन जिलाध्यक्ष और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, संकल्प सभा को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है, मंत्री इंदर सिंह परमार और विधायकगण बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ सेवा ज्योति यात्रा में हाथों में मशाल लेकर निकले, यह यात्रा गांधी हाल तक पहुंचने के बाद वहां से अपनी-अपनी विधानसभा की ओर रवाना हो गई ! कार्यक्रम के दौरान सभा स्थल पर मौजूद लोग गर्मी से परेशान होते दिखे ,पूरे कार्यक्रम के दौरान लोग हाथों से हवा करते दिखे, कार्यक्रम स्थल पर कुछ कलर भी रखे थे जो नाकाफी थे और सभा के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आसपास पेड़ो के नीचे बैठकर गर्मी से राहत पाते दिखे !
0
0
Report

बस्तर बाढ़: राहत—पुनर्वास के लिए 9.39 करोड़ रुपये जारी

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में बाढ़ से हुए नुकसान के बीच जिला प्रशासन ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों को तेज कर दिया है, आपदा से प्रभावित परिवारों को अब तक कुल 9 करोड़ 39 लाख 29 हजार रुपये की राहत राशि जारी की जा चुकी है, अब तक हुए सर्वे के अनुसार जिले में 744 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त पाए गए जबकि 159 मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त पाए गए, जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस वित्तीय सहायता में सबसे बड़ा हिस्सा मकानों की क्षतिपूर्ति के रूप में दिया गया है, जिसके तहत कुल 8 करोड़ 78 लाख 15 हजार 398 रुपये वितरित किए गए हैं, इसमें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 8 करोड़ 2 लाख 23 हजार 391 रुपये तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 75 लाख 92 हजार 7 रुपये की सहायता शामिल है, इसके अतिरिक्त घरों में रखे बर्तन व अन्य घरेलू सामग्रियों के नुकसान के एवज में प्रभावितों को 52 लाख 45 हजार रुपये, जनहानि के मामलों में आश्रितों को 8 लाख रुपये का मुआवजा और पशुहानि के मामलों में 69 हजार 500 रुपये की राहत राशि का त्वरित भुगतान किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

CMO के आदेश पर सांवरिया मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का पंजीकरण निरस्त, भर्ती मरीज शिफ्ट

Nagpur, Maharashtra:झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज के सामने बने सांवरिया मल्टीस्पेशलिटी प्राइवेट हॉस्पिटल का पंजीकरण सीएमओ के आदेश पर निरस्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल संचालक को उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का नवीन प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के लिए 10 दिन का समय दिया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि में प्रमाण पत्र सीएमओ कार्यालय में जमा नहीं कराया गया। इसके बाद उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष अग्निहोत्री की ओर से हॉस्पिटल का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रमाणपत्र उपलब्ध न कराए जाने की स्थिति सामने आने के बाद कार्रवाई करते हुए हॉस्पिटल का पंजीकरण निरस्त किया गया और हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को दूसरी अस्पताल में शिफ्ट दिया गया है, साथी सीएमओ की ओर से दिए गए आदेश पर सांवरिया मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
0
0
Report

विकसित भारत संकल्प: धमतरी में विशाल पदयात्रा के साथ 2047 की दिशा तय

Dhamtari, Chhattisgarh:स्लग - विकसित भारत का संकल्प, भाजपा ने निकाली विशाल पदयात्रा\n\nवर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को लेकर देशभर में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा के तहत धमतरी में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया...... कार्यक्रम में कुरूद विधायक अजय चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से सभा से जुड़े.... इस दौरान विकसित भारत के विजन को जन-जन तक पहुंचाने और इसमें आम नागरिकों की भागीदारी पर जोर दिया गया..... वही सभा को संबोधित करते हुए विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा है..... इसी सोच और विजन को लेकर देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं..... उन्होंने कहा विकसित भारत का सपना केवल सरकार के प्रयासों से पूरा नहीं होगा, बल्कि इसके लिए देश के हर नागरिक की भागीदारी और जिम्मेदारी जरूरी है..... अजय चंद्राकर ने कहा देश की तरक्की में समाज के हर वर्ग की भूमिका अहम है और जब सरकार के साथ आम जनता भी इस संकल्प से जुड़ेगी, तभी वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल किया जा सकेगा..... वहीं सभा समाप्त होने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुरानी कृषि उपज मंडी से गांधी मैदान तक विशाल पदयात्रा निकाली..... हाथों में पार्टी के झंडे लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल हुए और नारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए..... पदयात्रा के दौरान पूरे रास्ते सियासी जोश दिखाई दिया..... भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी के जरिए पार्टी ने जहां विकसित भारत के संदेश को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की, वहीं एकजुटता और अपनी संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन भी किया।\n\nबाइट - अजय चंद्राकर, विधायक कुरूद
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top