140118
पंजाब में नगर परिषद के अस्थायी कर्मचारियों में 163 रुपये वृद्धि पर रोष
Anandpur Sahib, Punjab:पंजाब सरकार द्वारा नगर परिषद के अस्थायी कर्मचारियों के वेतन में मात्र 163 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी के फैसले का कर्मचारियों ने विरोध किया है। इस मामूली वृद्धि से नाराज कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आक्रोशित हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महादेव सट्टा ऐप मामला: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर, छत्तीसगढ़: महादेव सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को सीबीआई की विशेष अदालत ने 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आठ दिन की सीबीआई रिमांड अवधि पूरी होने के बाद कोर्ट ने यह आदेश दिया, जिसके पश्चात उसे रायपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि राज्य सरकार और केंद्र की अधिसूचना के बाद सीबीआई ने 18 दिसंबर, 2024 को छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराध शाखा (EOW) से इस मामले की जांच अपने हाथ में लेते हुए एफआईआर दर्ज की थी। Mahadev Betting App Case: Alleged Kingpin Saurabh Chandrakar Sent to Judicial Custody Till November 190
0
Report
खटीमा पहुंचे MP मुख्यमंत्री मोहन यादव, धामी के नेतृत्व की प्रशंसा
Bahara Boj, Uttarakhand:उत्तराखंड के खटीमा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। ग्राम मेलाघाट के अशोक फार्म स्थित शहीद हरिकिशन चंद इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री यादव ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड प्रदेश लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और प्रदेश में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।0
0
Report
उन्नाव की बैटरी-सोलर फैक्ट्री में आग, शॉर्ट सर्किट अनुमान
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज उन्नाव: आबादी के बीच लगाए गए बैटरी व सोलर सिस्टम कारखाना में लगी आग। कारखाना में धुवा व लपटें देखकर मची अफरा तफरी । मोहल्ले के लोग समर्सिबल पम्प से आग पर काबू पाने में जुट गए । सूचना पर फायर बिग्रेड ने पहुंचकर आग पर पाया काबू। शार्ट सर्किट से आग लगने का जताया जा रहा है अंदेशा । CFO व FSO ने मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की पड़ताल की। सदर कोतवाली क्षेत्र के हाकिम टोला की घटना।0
0
Report
Advertisement
संभल में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर, मस्जिद के अवैध निर्माण गिरा
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चल रहा था.. 17 लेखपालों की टीम और भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मस्जिद के अवैध निर्माण को गिरा दिया गया प्रशासन का संदेश साफ है,धार्मिक स्थल हो या कोई दूसरी संपत्ति...निर्माण के लिए नियम और अनुमति जरूरी है....कानून के दायरे से बाहर किया गया निर्माण कार्रवाई के दायरे में आएगा0
0
Report
मंदसौर: 89.3 किलो डोडाचुरा के साथ ग्रे महिंद्रा XUV500 गिरफ्तार
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: मंदसौर से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के जरिए लग्जरी कार में नशीला पदार्थ डोडा चूरा तस्करी करने वाले शख्स को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी के पास से लगभग 89.300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा बरामद किया गया है जिसकी कीमत 180000 रुपए है। मंदसौर थाना अफजलपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वाले को पकड़ा गया। मादक पदार्थ तस्करी में प्रयुक्त ग्रे कलर की महिंद्रा XUV500 कार को जप्त किया गया। कुल 89 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के साथ पंजाब के तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 11.2026 को अफजलपुर थाना पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर के सूचना प्राप्त हुई कि एक ग्रे कलर की महिंद्रा XUV500 कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP16AZ6768 में डोडाचुरा लेकर एक व्यक्ति भाटरेवास होते हुए सीतामउ तरफ 8 लेन होते हुए पंजाब तरफ जाने वाला है प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी अफजलपुर द्वारा टीम गठित कर दलौदा बिलांत्री आम रोड हाई स्कूल के पास नाकाबंदी करवाई गई। नाकाबंदी के दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए ग्रे कलर की महिंद्रा XUV500 जिसका रजिसेशन नंबर UP16AZ6768 आता हुआ दिखाई दिया, जिसे फोर्स की मदद से घेरा बंदी कर रोका गया। पुलिस ने कार चालक वरिन्दर सिंह पिता हरजिन्दर सिंह जट सिक्ख उम्र 35 वर्ष निवासी जर्ग थाना पायल जिला लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार किया गया; कार चालक का नाम पता पूछते पुछताछ में अपना नाम वरिन्दर सिंह बताया गया। गिरफ्तार आरोपी - वरिन्दर सिंह, फरार आरोपी - जीवन निवासी भाटरेवास थाना अफजलपुर जिला मंदसौर। जप्त मश्रुका - अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 89 किलो 300 ग्राम किमती 180000 रुपए; ग्रे रंग की महिंद्रा XUV500 कार रजिस्ट्रेशन नंबर UP16AZ6768 किमती 600000।0
0
Report
कवर्धा के ग्राम पंचायत भागुटोटला में सरपंच पर मारपीट का आरोप, जांच शुरू
Kawardha, Chhattisgarh:पंचायत परिसर में सरपंच से मारपीट का आरोप कवर्धा जिले के ग्राम पंचायत भागुटोला में पंचायत परिसर में कचरा फेंकने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत के सरपंच ने गांव के ही कुछ लोगों पर पंचायत भवन परिसर में कचरा फेंकने और विरोध करने पर पंचों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में सरपंच की शिकायत पर कवर्धा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 और 115(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं सरपंच ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सरपंच के अनुसार 7 नवंबर 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे उन्होंने पंचायत परिसर का ताला खोला तो वहां कचरा बिखरा हुआ मिला। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने अपने घर का कचरा पंचायत परिसर में फेंक दिया था। सरपंच का कहना है कि जब उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सामने इस संबंध में संबंधित लोगों को समझाइश देने की कोशिश की, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान नोकचंद साहू और अन्य लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के समय पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण भी मौजूद थे। सरपंच ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि इससे पहले भी पंचायत परिसर में निजी सामान रखने और कांच के टुकड़े जैसी नुकसान पहुंचाने वाली वस्तुएं फेंकने की घटनाएं हुई थीं। इस संबंध में पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा आपत्ति जताने के बावजूद विवाद जारी रहा।0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र में CSC आईडी से साइबर ठगी: दो गिरफ्तार
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में साइबर अपराधियों ने जनसेवा केंद्रों को ही साइबर ठगी का जरिया बना लिया है। जनसेवा केंद्रों की निष्क्रिय पड़ी CSC आईडी को दोबारा एक्टिव कराने के नाम पर संचालकों से यूजर आईडी और पासवर्ड हासिल कर इन्हीं आईडी को साइबर अपराधियों के हाथों बेचा गया और लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई। दूसरी तरफ, अन्य लोगों के दस्तावेजों का उपयोग कर फर्जी CSC आईडी भी बनवाई जा रही थीं। सोनभद्र साइबर क्राइम पुलिस ने इस गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है; इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और एक पल्सर बाइक बरामद हुई है। पुलिस की जांच में कई जनसेवा केंद्रों और पीड़ितों के नाम सामने आए हैं। एक युवक को गुजरात पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था और उसे जमानत करानी पड़ी थी। जांच के मुताबिक, संविदा पर कार्यरत आशीष कुमार पाण्डेय ने बंद पड़ी CSC आईडी दोबारा चालू कराने का भरोसा देकर यूजर आईडी और पासवर्ड हासिल कर लिए, फिर पासवर्ड बदलकर इन्हें साइबर अपराधियों को दे दिया गया। दूसरे लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उनके नाम से नई CSC आईडी भी बनवाई जाती थी और सत्यापन के बाद उन्हें एक्टिवेट कर दिया जाता था। जिन लोगों ने बैंक खाते खुलवाने या अन्य कामों के लिए दस्तावेज दिए थे, वही उनके लिए मुसीबत बन गए। मामले में विशाल पटेल, सुशील कुमार, रमेश कुमार गुर्जर और सविता के नाम सामने आए हैं; गुजरात पुलिस ने कुछ आरोपी को गिरफ्तार किया था और बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। गिरफ्तार लोगों में चुनार (अपुर) क्षेत्र के उस्मानपुर निवासी आशीष कुमार पाण्डेय और वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के नवापुरा निवासी अभय कुमार गौंड शामिल हैं। उनके कब्जे से दो स्मार्टफोन और एक बाइक बरामद हुई है। आरोपी के विरुद्ध साइबर क्राइम थाने में धारा 318(4) और IT एक्ट की धारा 66(D) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़़े अन्य लोगों और CSC आईडी के दुरुपयोग के संबंध में पूछताछ कर रही है।0
0
Report
छात्रावास अधीक्षकों की एक दिवसीय हड़ताल: पाँच सूत्रीय मांगों पर आयुक्त को ज्ञापन
Saiki, Bihar:पाँच सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रावास अधीक्षकों की एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल, आयुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन。 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुरुवार को छात्रावास और आश्रमों के अधीक्षकों अपनी लंबित समस्याओं को लेकर लामबंद नजर आए। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ के आह्वान पर जिला इकाई के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त को आयुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा。 ऑनलाइन काम के लिए संसाधन—कंप्यूटर, इंटरनेट और ऑपरेटर की मांग, निजी खर्च का दबाव न बने। मेस और अवकाश में सुधार 30 दिन का मेडिकल अवकाश मिले, 24 दिन की उपस्थिति पर पूरा भुगतान हो। सेवा शर्तों का निर्धारण काम के घंटे तय हों, महिला अधीक्षकों के लिए स्पष्ट गाइडलाइन बने। पदोन्नति और कैडर विभागीय परीक्षा के जरिए उच्च पदों पर पदोन्नति का अवसर मिले। VSK ऐप और बजट प्रभारी अधीक्षकों को ऐप से छूट और संचालन के लिए समय पर बजट मिले。 संघ का कहना है कि बिना संसाधन उपलब्ध कराए उनसे रोजाना HMS पोर्टल पर ऑनलाइन काम करवाया जा रहा है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। साथ ही, मेस राशि में होने वाली कटौती और तय कार्य घंटों के अभाव में अधीक्षकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी पांच सूत्रीय मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया, तो वे आगे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे。0
0
Report
हनुमान मंदिर दान पेटी चोरी: सीसीटीवी में चोर कैद, क्षेत्र में आक्रोश
Damoh, Madhya Pradesh:हनुमान मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, लोगों में आक्रोश... दमोह जिले के हटा में प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में आज सामने आई चोरी की वारदात के बाद लोगों में आक्रोश है और इस चोरी ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए है। दरअसल हटा के ककराई स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में आज जब श्रद्धालु पहुंचे तो सब कुछ रोज की तरह था लेकिन यहां की दान पेटी गायब थी, जिसके बाद हड़कंप मचा और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया और उसमें खुलासा हुआ कि एक अज्ञात चोर ये पेटी ले गया है, पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और कुछ दूर स्थित एक खेत में खाली दान पेटी मिली है। हटा थाना इंचार्ज के मुताबिक दमोह से टेक्नीकल टीम को बुलाया गया है और साक्ष्य जुटाये जा रहे है और जल्दी ही आरोपी चोर गिरफ्तार होगा।0
0
Report
Advertisement
दमोह पुलिस की हेलमेट जागरूकता अभियान: हेलमेट पहनने वालों को फूल, बिना हेलमेट चालान
Damoh, Madhya Pradesh:जो हेलमेट पहनते थे उन्हें फूल देकर सम्मानित किया गया और बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों के चालान काटे गए. दमोह पुलिस की एक पहल है. दमोह जिले में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है कि हादसों में कमी और मौतों के आंकड़े कम हों. इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस के साथ एसपी आनंद कलादगी खुद आला अधिकारियों के साथ सड़क पर उतरे और उस अभियान में ऐसे बाइक सवारों को पुष्प गुच्छ दिए जो ट्रैफिक नियम पालन कर रहे थे और हेलमेट पहन रहे थे. वहीं मौके पर हेलमेट न लेने वालों को फाइन किया गया. इसके अलावा जिन बाइकर्स को हेलमेट नहीं मिल पाया, उन्हें हेलमेट दिए गए. अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अभियान जारी रहेंगे और लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा.0
0
Report
मदनगंज में पुरानी रंजिश के खूनी संघर्ष में आठ घायल, पुलिस जांच जारी
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ के मदनगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया और दोनों तरफ से एक-दूसरे पर ईंट-पत्थरों से हमला शुरू हो गया। अचानक हुए इस संघर्ष से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के मकान आमने-सामने स्थित हैं। ईंटों से भरी ट्रॉली खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते उग्र हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट और पथराव में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए राजकीय वाई.एन. अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मदनगंज थाना प्रभारी भवानी सिंह अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटनाक्रम की जानकारी ली। घायलों में एक पक्ष के शिवराज, शंकर राणा, मनीष राणा और ललिता डोली, जबकि दूसरे पक्ष के राहुल एवं विशाल रेगर सहित अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल मदनगंज थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के कारणों और घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।0
0
Report
लखीमपुर घर में घुसा सांप, मची सनसनी।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के निघासन दक्षिण रेंज के छीटन पुरवा गांव में राहुल मौर्य के घर में 6 फिट लंबा सांप देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में घर में मौजूद लोगों ने बच्चों को घर से बाहर सुरक्षित निकाल कर वन विभाग को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने घर में छुपे बैठे सांप कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। आधे घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद सांप को वन विभाग की टीम ने दबोच लिया। रेस्क्यू अभियान वनकर्मी अक्षय मौर्य व राजन कुमार के नेतृत्व में की गई। जिसके बाद सांप को उसके प्राकृतिक वास में छोड़ दिया गया।0
0
Report
Advertisement
नानामऊ घाट पर तैयारियों का जायजा, डीएम ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। छठ पूजा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह और बांगरमऊ विधायक की मौजूदगी में नानामऊ घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान घाटों पर साफ-सफाई, शौचालय, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा और पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को परखा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि छठ पूजा से पहले सभी तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं। घाटों पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ महिलाओं और पुरुषों के लिए पर्याप्त शौचालय तथा महिलाओं के लिए अलग चेंजिंग रूम बनवाने को कहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने और आवागमन की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाटों पर पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए और किसी भी स्तर पर सुरक्षा में लापरवाही न हो। गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग के साथ बल्लियां लगवाई जाएं, ताकि श्रद्धालु निर्धारित सुरक्षित सीमा से आगे न जा सकें। इसके साथ ही गोताखोरों को सक्रिय रखने और उनके संपर्क नंबर उपलब्ध रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को स्नान, पूजा और अर्घ्य देने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने उपजिलाधिकारी को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने तथा संबंधित अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी बांगरमऊ बृजमोहन शुक्ला, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
डॉ. अरविंद शर्मा के आवास पर कबीर पंथ भंडारे: संतों का आशीर्वाद और समाज सेवा का संदेश
Jhajjar, Haryana:अपने दादा जानकी प्रसाद के समय से चली आ रही धार्मिक एवं सामाजिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के आवास पर कबीर पंथ की तीन दिवसीय वाणी के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान संत समाज की मौजूदगी में श्रद्धालuos ने प्रसाद ग्रहण किया और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारे में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस अवसर पर डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि संत मत में ध्यान, सेवा और सत्संग का विशेष महत्व है। संतों के सानिध्य से मनुष्य को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और समाज में सेवा व सद्भाव की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को एकजुट करने और मानव सेवा की भावना को बढ़ावा देना भी है। बाजरा खरीद के ई-पोर्टल को लेकर दिया गया जवाब भंडारे के दौरान बाजरा खरीद के ई-पोर्टल के बंद होने को लेकर पूछे गए सवाल पर कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा स्पष्ट है कि किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाए और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की भी यही सोच है कि किसानों की उपज की खरीद सुनिश्चित की जाए। प्रदूषण को लेकर जताई चिंता कैबिनेट मंत्री ने बढ़ते वायु प्रदूषण पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदूषण की रोकथाम केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में किसान पराली जलाने को लेकर पहले की अपेक्षा अधिक जागरूक हुए हैं और इसका असर भी दिखाई दे रहा है। डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा किसानों से पराली न जलाने की लगातार की गई अपील का हरियाणा में सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अभी भी पराली जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, इसलिए वहां भी इस दिशा में और अधिक सजगता एवं जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण की समस्या का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।0
0
Report
हांसी में दिनदहाड़े चोरी: बंद मकान से 5 लाख के गहने चुरा लिए
Hansi, Haryana:हांसी में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, बंद मकान के दो ताले तोड़कर करीब 5 लाख के गहने चोरी,CCTV में भागता नजर आया चोर शोक प्रकट करने गया था परिवार, पीछे से चोर ने घर को बनाया निशाना; बेटे ने चोर का पीछा किया, लेकिन हाथ नहीं आया चोर हांसी। शहर के डडल पार्क के नजदीक दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। यहां चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए दो तालों को तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी हुए गहनों की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। वारदात के समय परिवार के सदस्य किसी परिचित की मौत पर शोक प्रकट करने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। चोर सीसीटीवी फुटेज में भागता नजर आया। आपको बता दे कि डडल पार्क के नजदीक हुई चोरी के बाद आरोपी सीसीटीवी फुटेज में भागता हुआ नजर आ रहा है। वारदात के दौरान परिवार के सदस्य शोक प्रकट करने गए हुए थे। इसी दौरान चोर ने बंद मकान के दो ताले तोड़कर अंदर रखे गहनों पर हाथ साफ कर दिया। सोनू के अनुसार चोर घर से सोने की दो अंगूठियां, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने का ताबीज और चांदी की दो पाजेब चोरी कर ले गया। उन्होंने बताया कि जब उनका बेटा उमेश घर पहुंचा तो उसने चोर को चोरी करते हुए देख लिया। इसके बाद उमेश ने तुरंत चोर का पीछा किया और उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर के हाथ में कुछ ऐसा लगा हुआ था, जिससे हाथ फिसल गया और वह पकड़ में नहीं आ सका। बेटे ने काफी दूर तक चोर का पीछा किया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं, मामले की सूचना मिलने पर किला चौकी पुलिस हरकत में आई। किला चौकी इंचार्ज सूबे सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।दिनदहाड़े हुई इस वारदात से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अब पुलिस के सामने चोर का पता लगाने और चोरी हुए गहने बरामद करने की चुनौती है।0
0
Report
Advertisement
