147105
पंजाब में स्कूली खिलाड़ियों के लिए शुरू हुए जोन पातडां गर्म रूत खेल
Patran, Punjab:पंजाब सरकार ने गर्म रूत खेलों के तहत विभिन्न स्कूलों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। सरकारी हाई स्कूल हामझेडी में मार्शल आर्ट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 32 स्कूलों के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। कराटे में 82 लड़कियां और बॉक्सिंग में 18 लड़के शामिल हुए। 14, 17 और 19 वर्ष के आयु वर्ग में प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। अधिकारियों ने छात्रों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
नौतनवा पुलिस की तत्परता से 5 घंटे में दो लापता नाबालिग सकुशल बरामद
Ram Nagar, Uttar Pradesh:महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र से लापता हुए दो नाबालिग बच्चों को पुलिस टीम ने अपहरण का मुकदमा दर्ज होते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 5 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही तलाश अभियान शुरू किया और नईकोट से दोनों बच्चों को बरामद किया। पुलिस के मुताबिक मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
CBI ने आयकर अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; पूछताछ जारी
Patna, Bihar:CBI ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के बाद CBI की टीम ने जाल बिछाकर आयकर विभाग की एक महिला अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अधिकारी पर किसी काम के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत की जांच के बाद CBI ने कार्रवाई की और तय योजना के तहत महिला अधिकारी को रिश्वत की रकम लेते पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद CBI टीम अधिकारी से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर में 2.67 करोड़ के गबन पर आशुतोष मंगलम की गिरफ्तारी, बहन फरार
Muzaffarpur, Bihar:मुज़फ्फरपुर में जीविका दीदियों के मशरूम हाट बनाने के नाम पर 2.67 करोड़ रुपये के गबन का आरोपी आशुतोष मंगलम गिरफ्तार; उसकी बहन शिवानी कुमारी फरार. दोनों भाई-बहन ने Smart Gravity AgroTech Pvt Ltd बनाकर जीविका दीदियों के नाम पर लोन लेकर फर्जीवाड़ा किया. मुज़फ्फरपुर व गोपालगंज जिलों के जीविका दीदियों को मशरूम हाट के नाम पर ठगा गया; पहले 2.67 करोड़ का लोन उठाकर आरोपी फरार हो गया. ग्रामीण एसपी के अनुसार दामुचक क्षेत्र के आशुतोष कुमार मंगलम ने सरकारी राशि का गबन किया था; सरैया थाना में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं. बहन शिवानी की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है; आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.0
0
Report
ड्रग्स के खिलाफ आवाज़ उठाने वालों की मौत, चन्नी ने मांगा इंसाफ
Sangrur, Punjab:कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी आज दिरबा के तूर बंजारे गांव पहुंचे और परिवार के साथ अपना दुख बांटा। पंजाब में ड्रग्स का कहर जारी है और ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने वालों को खुलेआम निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामला सामने आया है जहां ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक दलित व्यक्ति गुलजार सिंह की मौत हो गई है। आरोप है कि उसने ड्रग तस्करों और आरोपियों से मिली धमकियों के कारण आत्महत्या कर ली। दिरबा के तूर बंजारे मामले में गुलजार सिंह की मौत के बाद परिवार गहरे सदमे और डर में है। परिवार वालों का आरोप है कि गुलजार सिंह को ड्रग तस्कर लगातार डरा-धमका रहे थे, जिसके कारण उसे अपनी जान देनी पड़ी। परिवार ने पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं कि मृतक का उनकी सहमति के बिना और रीति-रिवाजों का पालन किए बिना जबरन अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता चरणजीत सिंह चन्नी मौके पर पहुंचे और परिवार के साथ अपना दुख बांटा। मीडिया से बात करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब में ड्रग्स को लेकर जिस तरह से माहौल बना है, वह बहुत बुरा है और पंजाब में ड्रग्स के मामले में जिस तरह से देखा जा रहा है कि पंजाब सरकार लगातार आम जनता पर दबाव बना रही है, उसी वजह से गुलज़ार सिंह, जिन्होंने ड्रग्स के मामले पर सवाल उठाए थे, लेकिन उन्हें मौत का सामना करना पड़ा और अब परिवार इंसाफ़ मांग रहा है। उन्होंने कहा कि हम परिवार के साथ हैं और जिस भी परिवार को मदद की जरूरत होगी, हम उन्हें इंसाफ़ दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे।0
0
Report
पटना के गुरुदेव पैरामेडिकल कॉलेज ने स्वास्थ्य शिक्षा में पहचान बनाई
Patna, Bihar:कोरोना महामारी का वो दौर... जब पूरी दुनिया स्वास्थ्य संकट से जूझ रही थी और देश में डॉक्टरों के साथ-साथ नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की जरूरत भी तेजी से महसूस हुई। इसी चुनौतीपूर्ण समय में राजधानी पटना में वर्ष 2020 में शुरू हुआ गुरुदेव पैरामेडिकल कॉलेज... आज स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में अपने अलग पहचान बना रहा है। हेल्थकेयर, नर्सिंग, पैरामेडिकल और टेक्निकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले छात्रों को यहां पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर भी विशेष जोर दिया जाता है। गुरुदेव ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स के अधीन संचालित इस संस्थान में पैरामेडिकल, नर्सिंग, मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। कॉलेज के चेयरमैन डॉ. शैलेंद्र कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने का प्रयास किया जा रहा है। संस्थान में आधुनिक क्लासरूम के साथ अत्याधुनिक लैब की सुविधा उपलब्ध है, जहां अनुभवी शिक्षक छात्रों को थ्योरी के साथ विषय से जुड़ी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी देते हैं। कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक, वर्ष 2020 से अब तक यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में कॉलेज के करीब 70 फीसदी छात्र अव्वल रहे हैं। यही वजह है कि संस्थान में पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान को भी प्राथमिकता दी जाती है। छात्रों को सदर अस्पताल, रेलवे अस्पताल और अन्य प्रतिष्ठित निजी अस्पतालों में वास्तविक परिस्थितियों में प्रशिक्षण और इंटर्नशिप का अवसर भी उपलब्ध कराया जाता है। कॉलेज में कार्यशील ओपीडी की सुविधा भी है, जहां छात्रों को अपने विषय से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का मौका मिलता है। इसके अलावा हॉस्टल, लाइब्रेरी और अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, ताकि छात्रों को पढ़ाई के लिए बेहतर और सकारात्मक वातावरण मिल सके। कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने वाले कई छात्र आज मेदांता, पारस और फोर्ड हॉस्पिटल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संस्थान की ओर से छात्रों के करियर को ध्यान में रखते हुए प्लेसमेंट पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। अब कॉलेज प्रबंधन बिहार के अलग-अलग जिलों में संस्थान का विस्तार करने की तैयारी में है, ताकि राज्य के ज्यादा से ज्यादा छात्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य शिक्षा पहुंच सके और हेल्थकेयर क्षेत्र को प्रशिक्षित मानव संसाधन मिल सके।0
0
Report
Advertisement
यूके संसद में विश्व नेतृत्व मंच के सम्मान से महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सम्मानित
Noida, Uttar Pradesh:MAHARASHTRA DEPUTY CM EKNATH SHINDE FELICITATED WITH AWARD AT WORLD LEADERSHIP FORUM IN UK PARLIAMENT0
0
Report
धामूपुर में अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने दी
Ghazipur, Uttar Pradesh:देश की आन-बान और शान के प्रतीक परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद अब्दुल हमीद के 61वें शहादत दिवस पर गाजीपुर का धामूपुर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पहुंचकर वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि अब्दुल हमीद जैसे वीर सैनिकों का बलिदान देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के सभी 21 परमवीर चक्र विजेताओं को अभूतपूर्व सम्मान दिया है। अंडमान-निकोबार के द्वीपों का नाम इन वीरों के नाम पर रखकर राष्ट्र ने अपने शूरवीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह केवल नामकरण नहीं, बल्कि देश के वीर बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा सेना के साथ खड़े दिखाई देते हैं। चाहे लद्दाख की बर्फीली चोटियां हों या राजस्थान का तपता रेगिस्तान, प्रधानमंत्री जवानों के बीच जाकर उनका मनोबल बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं कहते हैं कि सैनिकों के बीच से उन्हें जो ऊर्जा मिलती है, उसे वह देश की सेवा में समर्पित करते हैं। अपने संबोधन में नित्यानंद राय ने अमर शहीद अब्दुल हमीद की वीरता का उल्लेख करते हुए कहा कि 1965 के भारत-पाक युद्ध में उन्होंने वह कर दिखाया था, जिसकी कल्पना भी दुश्मन नहीं कर सकता था। दुनिया जिन अमेरिकी पैटन टैंकों से भय खाती थी, उन्हें भारतीय सेना के इस जांबाज सिपाही ने अपने अदम्य साहस से ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की सेना केवल आधुनिक हथियारों से नहीं, बल्कि अपने अटूट हौसले, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति के बल पर लड़ती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के जवान माइनस 50 डिग्री की बर्फीली ठंड से लेकर 55 डिग्री की झुलसा देने वाली गर्मी तक हर परिस्थिति में भारत माता की रक्षा के लिए सीना तानकर खड़े रहते हैं। यही कारण है कि भारतीय सेना दुनिया की सबसे सम्मानित सेनाओं में गिनी जाती है। उन्होंने युवाओं से शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा और सेवा का जज्बा ही भारत को विश्व में नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है। कार्यक्रम के दौरान पूरा धामूपुर "अब्दुल हमीद अमर रहें" और "भारत माता की जय" के नारों से गूंज उठा तथा लोगों ने वीर सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।0
0
Report
सहारनपुर में जुमे की नमाज को लेकर भारी पुलिस अलर्ट, ड्रोन निगरानी और फ्लैग मार्च
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में मस्जिद प्रकरण के बाद शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी सिटी व्योम बिंदल के नेतृत्व में घंटाघर से जामा मस्जिद और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च में आरआरएफ और पीएसी के जवान शामिल रहे। जामा मस्जिद समेत संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस लगातार ड्रोन कैमरों के जरिए भी निगरानी कर रही है। छतों की भी जांच की जा रही है, ताकि किसी तरह की संदिग्ध या आपत्तिजनक गतिविधि न हो सके। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि जुमे की नमाज को लेकर आरआरएफ और पीएसी का पर्याप्त डिप्लॉयमेंट किया गया है। इंटेलिजेंस टीम भी पूरी तरह सक्रिय है। पुलिस ने संभ्रांत नागरिकों और समाज के विभिन्न लोगों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। एसपी सिटी ने लोगों से अपील की है कि जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। वहीं, सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है। आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो या भ्रामक सामग्री वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में मिड-डे मील घोटाला: माफियाओं के साये में बच्चों की रोटियां
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक खाद्यान्न मामले पर कांग्रेस सांसद राकेश राठौर का योगी सरकार पर बड़ा हमला। कांग्रेस सांसद बोले सरकारी योजनाएं लूट का जरिया बनी हुई है सीतापुर वह जनपद है जहां पर भूमाफिया ही नहीं बल्कि गल्ला माफिया गन्ना माफिया और न जाने किस्म किस्म तरह के माफिया रहे। यह माफियाओं की धरती रही है। यहां शुरू से ही गल्ला माफिया पनपते रहे। भाजपा और सत्ता के संरक्षण में वह मिड डे मील का राशन खा गए। बहुत शर्मनाक है 3 महीने से मिड डे मिल नहीं बंटा बच्चों के बीच। और यहां प्रशासन के अधिकारी कान में तेल डालकर रुई लगाकर बैठे थे। उनको नहीं पता था कि 3 महीने से इतनी लूट मची हुई है। 50% बीलो टेंडर लिया ।सांसद बोले, जो आदमी इतना बिलो टेंडर लगा के ही बच्चों का मिड डे मील खा ही जाएंगे।इस मामले में भी लीपा पोती होगी । गिरफ्तारी हो जानी चाहिए। उनके दरवाजे पर अब तक बुलडोजर खड़ा हो जाना चाहिए,कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।0
0
Report
गाजीपुर की वीरभूमि से गरजे संजय सेठ! बोले-नया भारत न झुकता है, न रुकता है, न किसी के आगे हाथ...
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर की वीर भूमि धामूपुर में परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के 61वें बलिदान दिवस पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने देशभक्ति और सैन्य शक्ति का ऐसा संदेश दिया, जिसने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। उन्होंने वीर अब्दुल हमीद को 140 करोड़ देशवासियों का नायक बताते हुए भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की जमकर सराहना की। वहीं विपक्ष द्वारा स्वदेशी हथियारों पर उठाए जा रहे सवालों का भी करारा जवाब दिया। दरअसल गाजीपुर के दुल्लहपुर स्थित धामूपुर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने परमवीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि 1965 के भारत-पाक युद्ध में अब्दुल हमीद ने दुश्मन के पैटन टैंकों को ध्वस्त कर भारतीय सेना के शौर्य का ऐसा इतिहास रचा, जिस पर पूरा देश गर्व करता है। संजय सेठ ने कहा कि चाहे कारगिल युद्ध हो या ऑपरेशन सिंदूर, हर मोर्चे पर भारतीय सेना का पराक्रम दुनिया ने देखा है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय सेना अत्याधुनिक और स्वदेशी हथियारों से लैस है तथा देश की सीमाओं पर हर परिस्थिति में तिरंगे की रक्षा के लिए मुस्तैद है। रक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना केवल युद्ध ही नहीं लड़ती बल्कि प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं के समय सबसे पहले राहत और बचाव कार्य में भी आगे रहती है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों को अपनी सेना पर गर्व है। स्वदेशी हथियारों को लेकर विपक्ष के सवालों पर जवाब देते हुए संजय सेठ ने कहा कि भारत का रक्षा उत्पादन और रक्षा निर्यात लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि देश का डिफेंस प्रोडक्शन 1 लाख 78 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है और भारत दुनिया के 102 देशों को रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर रक्षा क्षेत्र की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। नया भारत न किसी के सामने झुकता है, न आंख चुराता है और न ही किसी के सामने हाथ फैलाता है।0
0
Report
पट्टी में सड़क हादसा, गाय से टकराकर युवक घायल। डायल 112 ने सीएचसी पट्टी पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज रेफर।
Patti, Uttar Pradesh:पट्टी, प्रतापगढ़। रात करीब 9:30 बजे पट्टी से अपने घर की ओर जा रहे 28 वर्षीय अखिलेश गौतम, पुत्र सोमई गौतम, निवासी ग्राम भूसहर, अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गए। गाय से टक्कर इतनी जोरदार थी कि अखिलेश गौतम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान क्षेत्र में गश्त कर रहे डायल 112 के मुख्य आरक्षी राजू सिंह चालक प्रमोद सिंह की नजर घायल युवक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए घायल अखिलेश गौतम को पट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया और उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। पट्टी सीएचसी में चिकित्सकों द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया गया। डॉ. के.सी. प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सड़क पर खुले में घूम रहे मवेशी लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। प्रशासन और संबंधित जिम्मेदारों को इस समस्या की ओर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है, ताकि ऐसे हादसों में किसी की जान न जाए। रिपोर्ट — पट्टी, प्रतापगढ़0
0
Report
Advertisement
वर्धा रायपुर में बाघ हमले से किसान की मौत, सांसद अमर काळे ने मदद की मांग
Wardha, Maharashtra:वर्धा: रायपुर में बाघ के हमले में किसान भगवान धुर्वे की मौत हो गई। शव लेने से गाँव वालों ने इनकार किया। किसान का शव घर लौटते समय घटी घटना में घायल नहीं; मौत की पुष्टि शव-विच्छेदन के बाद हुई। परिवार एक करोड़ रुपये की सहायता की मांग कर रहा है। सांसद अमर काळे ने रायपुर में मुलाकात कर गाँव वालों से चर्चा की; वन विभाग के अधिकारी और तहसीलदार उपस्थित थे। मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 25 लाख रुपये की सहायता दी जाए, अन्यथा राज्य सरकार एक करोड़ रुपये की सहायता दे, ऐसी मांग सांसद अमर काळे ने की।0
0
Report
चेन्नई: टीएन के मुख्यमंत्री विजय लंदन के लिए रवाना, चेन्नई एयरपोर्ट से दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI: TN CM VIJAY LEAVES FOR LONDON/VISUALS FROM CHENNAI AIRPORT0
0
Report
सुवेंदु अधिकारी ने कहा नियम थोपे नहीं जा रहे; कालीघाट मंदिर में मछली खाई
Noida, Uttar Pradesh:आज ही कोलकाता विधानसभा में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि जो आए थे उन्होंने अपनी बात कह दी है, इसका मतलब ये नहीं है कि कोई नियम किसी पर थोपा जा रहा है और उसके बाद आज ही शाम को कौशिकी अमावस्या के अवसर पर सुवेंदु कालीघाट मंदिर पहुंचे. वहाँ माँ काली के प्रसाद में मछली थी, वो मछली उन्होंने खाई।0
0
Report
Advertisement
