icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
147105
Satpal GargSatpal GargFollow26 Aug 2024, 03:36 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हापुड़: विपक्ष के प्रदर्शन के बीच संजय निषाद ने कहा—जांच और पारदर्शिता जरूरी

Noida, Uttar Pradesh:हापुड़ (उत्तर प्रदेश): CEC के इस्तीफ़े की मांग को लेकर विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा, "मैं सरकार से चाहूंगा कि ग्राउंड रिपोर्ट अपने कार्यकर्ताओं के आधार पर जमीनी हकीकत के आधार पर ही करें। ये अधिकारियों के कहने पर कुछ ना किया करें। मैं चुनाव आयोग से भी कहूंगा कि चुनाव आयोग देश का आयोग है, एक संवैधानिक संस्था तो पारदर्शिता का लेवल होना चाहिए अगर उनके ऊपर आरोप लग रहा तो उसको खंडन करना चाहिए। विपक्ष से भी कहना चाहूंगा कि पहले आपको जांच की मांग करनी चाहिए और जांच में जो दोषी हों, फिर उस पर कार्यवाही हो। नहीं तो हर आदमी एक आदमी से इस्तीफा मांगने लगे तो कल इनकी भी सरकार आएगी, तब सब इनका भी इस्तीफा मांगने लगेंगे। तो ऐसा नहीं होता है ना। आज के लोकतंत्र में जांच की व्यवस्थाएं है तो पहले जांच के दायरे में लाया जाए और जांच होने के बाद अगर दोष है तब उस पर कार्यवाही हो।
0
0
Report

प्रतापगढ़ के स्कूलों में बच्चों के अधिकारों کی सुरक्षा के लिए विधिक जागरूकता शिविर

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर विभिन्न विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। जिला एवं सेशन न्यायाधीश आशा कुमारी ने बच्चों को दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने और भयमुक्त वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। शिविरों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम और पॉक्सो कानून की जानकारी देते हुए शारीरिक दंड, बुलिंग, भेदभाव और अनुचित स्पर्श के प्रति जागरूक किया गया। प्राधिकरण के सचिव सुंदरलाल खारोल ने कानूनी सहायता के लिए हेल्पलाइन 15100, बाल सहायता के लिए 1098 और आपात स्थिति में 112 पर संपर्क करने की जानकारी दी। अभियान का उद्देश्य विद्यालयों को बच्चों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक स्थान बनाना रहा।
0
0
Report

देवगढ़ में शतचंडी महायज्ञ से भक्तिमय हुआ माहौल, बीज माता का महाअभिषेक

Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ हेडर/हेडलाईन : देवगढ़ में शतचंडी महायज्ञ से भक्तिमय हुआ माहौल, बीज माता का महाअभिषेक एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले की पूर्व राजधानी देवगढ़ में आश्विन नवरात्र महोत्सव के तहत आयोजित शतचंडी महायज्ञ के तीसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां भगवती की विशेष आराधना हुई। यजमान भरत गोस्वामी परिवार ने स्थापित देवताओं का पूजन कर बीज माता का महाअभिषेक किया। श्री ब्रह्मज्योति वैदिक गुरुकुल के बटुकों ने सवा लाख नवार्ण मंत्रों का जाप, बगलामुखी मंत्र जाप और दुर्गासप्तशती पाठ किया। यज्ञाचार्य पंडित दिनेश द्विवेदी के sान्निध्य में श्री सूक्त और नवार्ण मंत्रों से हवन हुआ। शाम को महाआरती के साथ श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
0
0
Report
Advertisement

देवगढ़ में अवैध सागवान परिवहन पकड़ा गया, 42 गीले गट्टे सहित आरोपी गिरफ्तार

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से सागवान की लकड़ी का परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से सागवान के 42 गीले गट्टे बरामद कर परिवहन में प्रयुक्त पिकअप बोलेरो को जब्त किया है। आरोपी के पास लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या अनुज्ञापत्र नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड के निर्देशन में यह कार्रवाई की। थानाधिकारी कानाराम सिरवी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध लकड़ी परिवहन के मामले में कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर को सहायक उपनिरीक्षक रामसिंह पुलिस जाब्ते के साथ गश्त के दौरान नकोर कस्बे मेंReached थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सादड़ी फला ग्यासपुर मुख्य सड़क पर एक पिकअप बोलेरो में सागवान के गीले गट्टे भरे हुए हैं। वाहन खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा है और चालक उसमें बैठा हुआ है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां अंधेरे में सड़क किनारे खड़ी पिकअप में एक व्यक्ति चालक की सीट पर बैठा दिखाई दिया। पुलिस जाब्ते को देखकर उसने वाहन से उतरकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान रमेश मीणा, निवासी गोदलिया फला ग्यासपुर, थाना देवगढ़, जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें सागवान के कुल 42 गीले गट्टे भरे मिले। लकड़ी के परिवहन के संबंध में वैध लाइसेंस या अनुज्ञापत्र मांगे जाने पर आरोपी ने ऐसा कोई दस्तावेज नहीं होना बताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सागवान की लकड़ी और परिवहन में प्रयुक्त पिकअप बोलेरो जब्त कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा तथा राजस्थान वन अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण में आगे की जांच जारी है।
0
0
Report

धरियावद डोर-टू-डोर राशन सर्वे से पात्रता निर्धारण शुरू

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से राशन योजना के लाभार्थियों की पात्रता जांचने के लिए डोर-टू-डोर सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। अक्टूबर से दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान के दूसरे चरण के तहत पात्र लाभार्थियों के नाम सूची में जोड़े जाएंगे, जबकि अपात्र पाए जाने वाले लाभार्थियों के नाम हटाए जाएंगे। इसी को लेकर जिला रसद अधिकारी हरि प्रसाद बलाई और प्रवर्तन निरीक्षक प्रदीप परमार धरियावद दौरे पर रहे। अधिकारियों ने नगर के वार्ड नंबर 10 और वार्ड नंबर 4 में घर-घर पहुंचकर लाभार्थियों की पात्रता एवं अपात्रता से जुड़ी जानकारी जुटाई। सर्वे के दौरान वर्ष 2011 में शहरी वार्डों के लिए चयनित लाभार्थियों की सूची के आधार पर जानकारी का सत्यापन किया गया। जिला रसद अधिकारी हरि प्रसाद बलाई ने बताया कि अभियान का उद्देश्य खाद्य योजना के वास्तविक पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सर्वे के बाद वंचित पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी, वहीं निर्धारित मापदंडों के अनुसार अपात्र पाए जाने वाले लाभार्थियों के नाम सूची से हटाए जाएंगे। विभाग की इस पहल से लाभार्थियों की सूची को अद्यतन करने और पात्र परिवारों तक राशन योजना का लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी।
0
0
Report

प्रतापगढ़ में नवरात्रि सुरक्षा के लिए DSP की अगुआई में रूट मार्च

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर में आगामी त्योहारों और नवरात्रि पर्व के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पुलिस अलर्ट नजर आई। कल देर शाम जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग, पुलिस उपाधीक्षक बाबूलाल मुरारिया और कोतवाली थाना प्रभारी शम्भूसिंह झाला अचानक सूरजपोल चौकी पहुंचे। यहां से पुलिस अधिकारियों ने रूट मार्च शुरू किया, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। रूट मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने रास्ते में आने वाले नवरात्रि गरबा पांडालों का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यवस्थाओं पर नजर रखी। इस रूट मार्च में 55 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। त्योहारों के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से पुलिस की यह सक्रियता देखने को मिली।
0
0
Report
Advertisement

छोटीसादड़ी में अवैध शराब तस्करी का खुलासा, 113 पेटी शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देशी-अंग्रेजी शराब और बीयर की कुल 113 पेटियाँ बरामद कीं, साथ ही 61,210 रुपये की नकदी भी जब्त की गई. मौके से पिकअप वाहन को भी कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. बताया गया है कि 13 अक्टूबर को गौमाना पुल पर नाकाबंदी के दौरान छोटीसादड़ी कस्बे से आ रहे पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया, पर चालक ने वाहन वापस घुमाने का प्रयास किया. तलाशी के दौरान 113 पेटियाँ शराब/बीयर मिलने के साथ नकदी भी बरामद हुई. आरोपियों में अनिल मीणा (ढावटा, छोटीसादड़ी), अनिल शर्मा (सेवरा, धमोतर), और अनिल मीणा (बोडो का फला, धोलापानी) शामिल हैं. पुलिस इन अवैध शराब की आपूर्ति और परिवहन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.
0
0
Report

शारदीय नवरात्रि को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट,लेहड़ा मंदिर पहुंच डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने किए दर्शन

Nautanwa, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में शारदीय नवरात्रि को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। देवी मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है जिसको देखते हुए श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने प्रसिद्ध लेहड़ा देवी मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर दर्शन किए और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने आयोजकों को भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि नवरात्रि के दौरान भारत के साथ नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु लेहड़ा देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ प्रबंधन, कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि नवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाए। महराजगंज के फरेंदा स्थित प्रसिद्ध लेहड़ा देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी तरह की असुविधा न हो। खासकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। प्रशासन का दावा है कि नवरात्रि के दौरान जिले के सभी प्रमुख मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों पर सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। बाइट : गौरव सिंह सोगरवाल डीएम महराजगंज
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज के जंगल में बसा है लेहड़ा देवी का दरबार, महाभारत काल से है इस मंदिर का कनेक्शन

Nautanwa, Uttar Pradesh:शारदीय नवरात्रि की धूम आज हर तरफ है. मां दुर्गा के मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ा हुआ है.  मंदिर चाहे जहां का भी हो सब का एक अलग ही महत्व होता है. उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के फरेंदा तहसील में स्थित मां आद्रवन देवी का मंदिर यहां पर जो कोई भी सच्चे दिल से मन्नत मांगता है उसकी हर मुराद जरुर पूरी होती है.  मां के प्रति एक नाविक के कुचक्र और पांडव काल के कई कहानियों से जुड़े इस मंदिर में हर साल लाखों लोगों की भीड़ होती है.  मां के दरबार की फैली लोकप्रियता के कारण यहां भारत के अनेक राज्यों के साथ-साथ नेपाल से भी काफी संख्या में मां के भक्त आते हैं और इस जंगल के बीच में स्थित दरबार में अपनी अरदास लगाते हैं. वी/ओ- महाराजगंज के फरेंदा में स्थित माँ लेहड़ा का भव्य मंदिर इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कई हजार साल पहले यहां एक नदी बहती थी. जहां एक दिन माँ एक किशोरी का रूप रख कर गईं और नाव से नदी पार कराने को कहा. मां की सुंदरता से आशक्त हो नाविक ने उनसे छेडख़ानी करनी चाही जिस पर कुपित होकर माँ ने नाविक और नाव के साथ उसी छड़ जल समाधि ले ली.  आज भी वह नदी यही पर बहती है और नाव के अवशेष दिखते है.  साथ ही यही पर अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने मां की अराधना की थी और द्रोपदी के आंचल फैलाकर आशीर्वाद मांगने पर मां ने पांडवों को विजय श्री का आशीर्वाद दिया था. बाइट- ओम प्रकाश पांडेय,मुख्य पुजारी वी/ओ- भक्तों की हर मुराद पूरी करने वाली मां लेहड़ा देवी के इस मंदिर में हर रोज हजारों भक्तों का मेला लगा रहता है. लोग यहां आते हैं अपनी दुखों को लेकर और यहां से जाते हैं मुरादें पूरी कर के. भारत नेपाल सीमा पर स्थित इस मंदिर पर जिस तरह भक्तों की हुजूम उमड़ रहा है उसे देखकर तो यही कहा जा सकता है कि मां के दरबार में हाजिरी लगाने से जहां हर पाप कट जाते हैं. मां लेहड़ा वाली भक्तों की मुरादें भी पूरी करने  का काम करती है. बाइट- शालनी शाही, श्रद्धालु वी/ओ-इस मंदिर में एक प्रथा है कि जो भी यहां नर्तकी को अपने आंचल पर नचावत है उसकी हर मुराद पूरी होती है जिस कारण हर समय यहां पर नृत्य होता रहता है. इसके साथ ही शादी विवाह और मुंडन के कार्यक्रम भी यहां पर होते रहते हैं.  इस समय भारत के अनेक प्रांतो के अलावा नेपाल से भी भारी संख्या में भक्तों का हुजूम रहता है.  यहां आने वाले भक्तों का मानना है कि उन्होंने यहां मां के दरबार में जो भी अरदास लगाई है मां उसे जरूर पूरा किया करती है. बाइट- अभिषेक सिंह, श्रद्धालु बाइट-शशांक,श्रद्धालु
0
0
Report

नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़ से तबाही को देखते हुए एसडीएम निचलौल ने किया निरीक्षण

Nautanwa, Uttar Pradesh:नेपाल के गोरखा जिले में रविवार सुबह बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही हुई है। इस घटना के बाद भारत-नेपाल सीमा से सटे महराजगंज जिले का प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। नेपाल में हुई आपदा को देखते हुए प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और नेपाल के आपदा प्रबंधन अधिकारियों के संपर्क में है। आपदा की आशंका को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों से जुड़ी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में आज एसडीएम निचलौल अवनीश त्रिपाठी ने नेपाल से निकलने वाली नारायणी नदी की स्थिति का निरीक्षण किया। जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। वाल्मीकि बैराज का डाउनस्ट्रीम डिस्चार्ज 37 हजार 200 क्यूसेक दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान से काफी नीचे है। उन्होंने बताया कि प्रशासन के सभी संबंधित विभागों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। नेपाल से निकलने वाली नदियों में पानी का डिस्चार्ज बढ़ने पर तत्काल संबंधित विभागों को अलर्ट किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को भी समय रहते सूचना दी जाएगी। प्रशासन ने सोहगीबरवा, शिकारपुर, भोतहा और टेलफॉल के आसपास के गांवों के ग्राम प्रधानों को भी सतर्क रहने के लिए सूचित किया है। किसी भी आपात स्थिति में ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी रखी गई है। वॉक थ्रू विथ एसडीएम निचलौल अवनीश त्रिपाठी वी/ओ- फिलहाल महराजगंज में स्थिति सामान्य बताई जा रही है लेकिन नेपाल में हुई बाढ़ की घटना को देखते हुए प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी या किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें।
0
0
Report

दरभंगा DMCH में शराब पीते वीडियो से हड़कंप, तीन महिला कर्मी समेत एक युवक

Darbhanga, Bihar:दरभंगा के सबसे बड़े अस्पताल DMCH में शराब पार्टी, तीन महिला कर्मी और एक युवक ट्रॉली कर्मी शामिल। दरभंगा के सबसे बड़े अस्पताल से बड़ी खबर आई सामने, DMCH के तीन सफाई महिला कर्मी और एक युवक ट्रॉली कर्मी का शराब पीते वीडियो हुआ वायरल, वायरल वीडियो में शराब का टेट्रा पैक पैकेट फाड़ स्प्राइट के साथ मिला कर पीते वीडियो आया सामने, DMCH के सर्जिकल भवन में शराब पीने का वीडियो आने से मचा हड़कम्प, खास कर महिलाओं के शराब पीते देख चर्चा जोरों पर, SSP जगुनाथ रेड्डी ने वीडियो पर लिया संज्ञान SHO बेता को दिए जांच के आदेश, DMCH के अस्पताल अधीक्षक डॉ जगदीश चंद्र ने कहा वीडियो की सत्यता जांच के बाद कर्मियों की चिन्हित कर होगी करवाई।
0
0
Report
Advertisement

बक्सर दुर्गा पूजा के लिए प्रशासन-पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाएं कड़ी कर दीं

Buxar, Bihar:बक्सर में दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों और मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इसे देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष तैयारी की है। इसके तहत शहर का रूट चार्ट तैयार किया गया है, ताकि भीड़भाड़ वाले इलाकों में बड़े और छोटे वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित किया जा सके और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन की ओर से रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों और मरीजों को विशेष छूट दी गई है। वहीं, आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस को भीड़ से निकालकर अस्पताल तक पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत के अनुसार विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की जाएगी। बक्सर के एसपी शुभम आर्य ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में मां दुर्गा का दर्शन कर सकें और पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
0
0
Report

बलिया में केतकी सिंह के डांडिया नाइट्स डांस-धर्म का अनूठा संगम

Ballia, Uttar Pradesh:शारदीय नवरात्र में बांसडीह विधानसभा से भाजपा विधायक केतकी सिंह द्वारा आयोजित डांडिया नाइट्स में भक्ति ,संगीत और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला। हजारों की संख्या में महिलाओं एवं लड़कियों ने डांडिया नृत्य किया। भाजपा विधायक केतकी सिंह ने भी डांडिया के साथ जमकर नृत्य किया। भाजपा विधायक ने कहा कि आज का GEN Z अपने धर्म और परंपराओं के साथ अपनी पहचान बनाने आता है। लिहाजा डांडिया नाइट्स यह साबित करता है कि गुजरात से लेकर बलिया तक हम सब एक हैं। वही दूरदराज गांव में आयोजित डांडिया नाइट्स में शामिल हजारों महिलाओं और लड़कियों ने कहा कि पहले यह संभव नहीं था कि की लड़कियां घरों से बाहर निकल सके लेकिन योगी सरकार में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जो बदलाव आए हैं उसका नतीजा है कि अब ग्रामीण स्तर पर भी महिलाएं रात में उत्सव मना सकती है। वॉकथ्रू- भाजपा विधायक केतकी सिंह से बातचीत वॉकथ्रू -डांडिया करती महिलाओं एवं लड़कियों से यूपी में कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर बातचीत
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top