147105
पातडां में अनियंत्रित थार ने मचाई तबाही वही एक की गई जान और सात हुए घायल
Patran, Punjab:पातडां में आज शाम करीब 4 बजे संगरूर रोड पर ट्रक यूनियन के सामने एक तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी रेहड़ी, नाई की दुकान, एक्टिवा और मोटरसाइकिल से टकरा गई। हादसे में सात लोग घायल हुए और एक व्यक्ति की जान चली गई। थार ने एक्टिवा को 30 मीटर तक घसीटा, जिससे दो ट्रक ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गए। नाई की दुकान पर बैठे दो लोग भी जख्मी हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चित्रकूट का प्राचीन देवी स्थल उपेक्षित , बिजली पानी सड़क के साथ मंदिर के जीर्णोद्धार की उठी माँग
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:मानिकपुर में मां दुर्गा के स्वरूप आनंदी माई का मंदिर है। ब्लाक मुख्यालय से लगभग पांच किमी दूरी पर रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में स्थित आनंदी माई का यह मंदिर लोगों की आस्था और विश्वास का केंद्र बना है। मरवरिया पहाड़ पर स्थित इस मंदिर में नवरात्र में काफी भीड़ लगती है । दुर्गा स्वरूप आनंदी माई का यह मंदिर पहाड़ पर लगभग पांच सौ मीटर की ऊंचाई पर है। यहां के पुजारी चंद्रमा दास महाराज बताते हैं कि किंवदती यह है कि सालों पहले एक निसंतान महिला संतान की आस में पहाड़ में लगभग एक हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थापित आनंदी माई की प्रतिमा की पूजा के लिए जाती थी। उनकी कृपा से जब महिला को गर्भ ठहर गया तो उसे ऊपर जाने पर दिक्कत होने लगी। इस पर उसने मां से प्रार्थना की कि थोड़ा नीचे आ जाओ। इस पर आनंदी माई ने उसे स्वप्न दिया कि जब वह पूजा को आएगी तो वह भी उसके साथ नीचे आ जाएंगी। शर्त यह रहेगी कि पीछे मुड़कर न देखे। दूसरे दिन जब आनंदी माई आधी दूरी पर पहुंचीं तो महिला ने मुड़कर देख लिया और मां वहीं पर ठहर गईं। लोगों ने बाद में वहां मंदिर बनवा दिया। गौरतलब है कि चंद्रमादास वैसे तो रुखमा खुर्द निवासी हैं। उनका कहना है कि 17 साल पहले उनको स्वप्न आया और तब से वह यहां पूजा करने आ गए। दूरदराज के लोगों का लगता है जमावड़ा मानिकपुर के अलावा जिगनवाह, हेला, बगदरी, निही चिरैया, रानीपुर, गिदुरहा, सकरौंहा, लक्ष्मणपुर, खिचरी, शेखापुर आदि आसपास के तमाम गांवों के लोग मां आनंदी के दर्शन करने आते हैं। यहां आए देशराज, नर्वद, मेवालाल आदि ने बताया कि यह स्थान प्रशासन की उपेक्षा झेल रहा है। टाइगर रिजर्व रास्ता नहीं देता, जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है। हैंडपंप ठूंठ बने पड़े हैं और बिजली नहीं है। जंगल इलाके में स्थित यहां सुरक्षा की कमी भी लोगों को दिक्कत देती है।0
0
Report
नीलगाय से टकराई क्रेटा कार, स्ट्रीट लाइट के खंभे टूटे
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल स्थित रामपुर मोड़ पर गुरुवार रात करीब 10 बजे अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से क्रेटा कार हादसे का शिकार हो गई। कप्तानगंज की ओर से आ रही कार नीलगाय से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर से खंभा टूट गया और नीलगाय दूर जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक को हल्की चोटें आईं। इसके बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।0
0
Report
Advertisement
PM-KISAN सम्मान निधि से 10 करोड़ किसानों के खाते में रिकॉर्ड ₹18,000 करोड़ ट्रांसफर
Noida, Uttar Pradesh:PM-KISAN सम्मान निधि करोड़ों छोटे किसानों की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन गई है। आज, करीब 10 करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे ₹18,000 करोड़ से ज़्यादा ट्रांसफर किए गए हैं। PM-KISAN सम्मान निधि के तहत करीब ₹4.5 लाख करोड़ सीधे छोटे किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए गए हैं。0
0
Report
किशनगढ़ की सिलोरा पंचायत में शांतिपूर्ण मतदान, महिलाओं ने दिखाया जज़्बा
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ के सिलोरा पंचायत समिति की 36 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। दोपहर तीन तक करीब 60 फीसदी मतदान 36 ग्राम पंचायत में हुआ जबकि अभी भी मतदान बूथों के बाहर लंबी कतारें लगी है गांव डीडवाड़ा में लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। गांव की बदहाल सड़कें और जगह-जगह पसरा कीचड़ भी महिलाओं के हौसले नहीं डिगा पा रहा। मुश्किल रास्तों से गुजरकर महिलाएं मतदान केंद्र पहुंच रही हैं। इस बार चुनाव में सड़क, पानी जैसे बुनियादी मुद्दों की गूंज साफ सुनाई दे रही है। ग्रामीण गांव की दशा और दिशा बदलने की उम्मीद के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है。0
0
Report
स्टेट हाईवे 77 पर टोल लागू, फारबिसगंज-हरीपुर में टोल नाका चालू
Forbesganj, Bihar:स्टेट हाईवे 77 से गुजरने वाले गाड़ियों को अब टोल टैक्स देना पड़ेगा जिसके लिए अररिया जिले के फारबिसगंज हरीपुर में टोल नाका का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। फोर लेन सड़क से स्टेट हाईवे 77 फारबिसगंज से कुर्सेला तक जाती है जिधर से रोजाना sैकड़ों व्यावसायिक वाहनों का परिचालन होता है लेकिन अभी तक इस सड़क मार्ग में टोल टैक्स नहीं लिया जाता था। नेपाल की तरफ से भागलपुर से लेकर झारखंड तक जाने वाली व्यावसायिक वाहन इसी सड़क मार्ग का इस्तेमाल करती है लेकिन टोल टैक्स निर्माण पूर्ण हो जाने के बाद उन गाड़ियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। टोल टैक्स को लेकर बिहार सरकार की नई नीति के तहत स्टेट हाईवे पर चलने वाली गैर व्यावसायिक वाहनों को कोई टोल नहीं देना होगा और टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के अंदर के गैर व्यावसायिक वाहनों को 250 रुपए में पूरे महीने सड़क पर चलने की छूट मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
इंदौर में भाजपा की भव्य पदयात्रा लोकतंत्र बचाओ का संदेश दे गई
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अराजकता हटाओ लोकतंत्र बचाओ के संदेश के साथ भव्य पदयात्रा निकाली गई। सुभाष नगर चौराहे से शुरू हुई इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल हुए यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं सामाजिक संगठनों व्यापारिक संगठनों और विभिन्न समाजों के लोगों की भागीदारी देखने को मिली। पूरे मार्ग पर उत्साह और जनसमर्थन का माहौल नजर आया। इंदौर के सुभाष नगर चौराहे से शुरू हुई इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव विप्लव कुमार देव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित इंदौर की सभी विधानसभा क्षेत्रों के विधायक और बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। इस पदयात्रा की खास बात यह रही कि यात्रा में सबसे आगे संत-महात्मा चलते नजर आए। वहीं किन्नर समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी इसमें सहभागिता कर अपना समर्थन दिया। अलग-अलग व्यापारी संगठनों के सदस्य भी हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पदयात्रा में शामिल हुए। भाजपा द्वारा आयोजित इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत बनाने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और अराजकता के खिलाफ एकजुटता का संदेश देना बताया गया। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने इसे एक विशाल जनसमूह का रूप दे दिया। इंदौर की सड़कों पर निकली इस पदयात्रा में राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक और व्यापारिक संगठनों की भागीदारी भी देखने को मिली। भाजपा नेताओं ने इस आयोजन के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती और सामाजिक एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया।0
0
Report
दो दिन की बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी फसलें देख छलका दर्द
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:कटाई के समय बारिश बनी आफत, खड़ी फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट की चिंता परतावल/महराजगंज। क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी फसलें बारिश और तेज हवा के कारण गिरने लगी हैं। पककर तैयार हो रही फसलों को नुकसान पहुंचने से किसान मायूस हैं। जिस फसल को तैयार करने के लिए किसानों ने दिन-रात मेहनत की, अब उसी फसल को कटाई के समय बर्बाद होते देख उनके चेहरे पर चिंता साफ नजर आ रही है। स्थानीय किसानों का कहना है कि खेती में बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी पर काफी खर्च करने के बाद फसल तैयार होती है। किसान पूरे साल अच्छी पैदावार की उम्मीद लगाए रहते हैं, लेकिन ऐन कटाई के समय मौसम की मार उनकी उम्मीदों पर पानी फेर रही है। खेतों में गिरी फसलों को देखकर किसानों को पैदावार कम होने और आर्थिक नुकसान की आशंका सता रही है। किसानों के लिए यह बारिश किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है। पहले ही खेती की लागत बढ़ने से किसान परेशान हैं, वहीं अब बेमौसम बारिश ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। यदि मौसम का यही रुख बना रहा तो फसलों को और नुकसान पहुंच सकता है। इससे किसानों की आमदनी पर भी असर पड़ने की आशंका है। स्थानीय किसानों ने फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी परेशानी को गंभीरता से लेते हुए नुकसान का आकलन कर राहत दिलाने की दिशा में कदम उठाएगा। मेहनत पर मौसम की मार किसानों के लिए फसल केवल अनाज नहीं, बल्कि पूरे परिवार की सालभर की उम्मीद होती है। ऐसे में कटाई के समय बारिश से फसल का गिरना उनके लिए दोहरी मार है। खेतों में बिखरी फसलें किसानों की मेहनत और उनकी उम्मीदों पर पड़े मौसम के प्रहार की कहानी बयां कर रही हैं।0
0
Report
बालाघाट कांग्रेस संगठन में बड़ी कार्रवाई, निष्कासन की घोषणा
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट मे कांग्रेस संगठन में बड़ी कार्रवाई... विधायक विवेक पटेल के खिलाफ टिप्पणी करना पूर्व जिला पंचायत सदस्य को पड़ा भारी... रामकुमार नागपुरे कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित... खैरलांजी मे शरद पूर्णिमा कार्यक्रम में दिया था आपत्तिजनक भाषण.... कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं विधायक संजय उइके ने जारी किया निष्कासन आदेश.... सार्वजनिक मंच से की गई टिप्पणी को संगठन ने माना पार्टी विरोधी गतिविधि।0
0
Report
Advertisement
बद्रीनाथ से लौटता हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत छह यात्री सवार
Jalaun, Uttar Pradesh:बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ में चाई गांव के पास क्रैश हुआ, पायलट समेत छह यात्री थे सवार,0
0
Report
पूर्व सांसद आर. के. सिन्हा के निधन पर गहरी श्रद्धांजलि और शोक
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व सांसद श्री आर. के. सिन्हा जी के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि! ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा उनके परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!0
0
Report
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव प्रचार तेज, भाजपा ने जनसंपर्क बढ़ाया
Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान में पंचायती राज चुनाव ने ले गे चुनावी सरगर्मी जोरा पर है। जिसने लागै सगळी पार्टीयां गांव-गांव में अपने प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा कर रया है अर मतदान करण री अपील कर रया है। इणी तरियां जिले के सुरतगढ़ माइन आज भाजपा नेतां ने भी अपने प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क किया अर मतदाताओं से वोट री अपील की। इण दौरान भाजपा के प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी विजेंद्र पुनिया अर भाजपा नेतां से खास बात करी।0
0
Report
Advertisement
चुनाव को लेकर बाबूलाल धायल का वॉकथ्रू: सियासी तूफान की आहट
Noida, Uttar Pradesh:चुनाव को लेकर वॉकथ्रू बाबूलाल धायल।0
0
Report
उत्तराखंड में मौसम करवट, हल्द्वानी-नैनитыाल में बारिश, ठंड की दस्तक
Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है, हल्द्वानी नैनीताल और आसपास के इलाकों में बारिश हो रही है, इसके बाद पहाड़ी इलाकों में भी ठंड ने दस्तक दे दी है, मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद नैनीताल जिला प्रशासन ने एहतियाती तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को 24 घंटे मोबाइल फोन चालू रखने और अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ही मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आपदा कंट्रोल रूम को और अधिक सक्रिय रखने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता और राहत कार्य शुरू किए जा सकें, मौसम खराब होने की आशंका के बीच जिला प्रशासन ने आम जनता से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। प्रशासन ने साफ कहा है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें।0
0
Report
उमकली को ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाने की मांग तेज, मतदान बहिष्कार के बीच ग्रामीण
Pali, Rajasthan:पाली जिले के रोहट पंचायत समिति के देवान ग्राम पंचायत के अधीनस्थ उमकली गांव की ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है, दो दिन पूर्व भी जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की चुनाव में भी मतदान का बहिष्कार किया था तो वहीं अब भी पंच सरपंच के चुनाव में भी उमकली गांव के मतदाताओं द्वारा बहिष्कार किया जा रहा है उनकी मांग यह है कि मापदंडों के आधार पर उमकली ग्राम पंचायत बननी चाहिए लेकिन उनके द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है ऐसे में ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उमकली से देवान ग्राम पंचायत 10 से 12 किलोमीटर दूर है तो वहीं यातायात की सुविधा भी मौजूद नहीं है ऐसे में उमकली को ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाने की मांग लगातार कर रहे हैं ।0
0
Report
Advertisement
