icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
147105
Satpal GargSatpal GargFollow13 Sept 2024, 06:36 am

बिजली मुलाजिमों द्वारा चल रही हड़ताल 3 दिन भी जारी, मांगों पूरा न होने तक हड़ताल रहेगा जारी

Patran, Punjab:

पातडां डबीजन स्तर पर बिजली मुलाजिम जत्थेबंदियों ने सामुहिक छुट्टी लेकर हड़ताल पर हैं। सरकार और मुलाजिमों के बीच कोई बातचीत न होने पर मुलाजिमो का गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। डिवीजन कार्यलय के बाहर रोष प्रदर्शन कर रहे बिजली मुलाजिमों ने पंजाब सरकार और पावर काम मैंनेजमैट के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मांगों मानें जाने तक हड़ताल जारी रखने की बात कहीं गई। वहां हड़ताल के कारन बिजली सप्लाई को चालु रखने के लिए पावरकाम मैंनेजमैट ने किए आरजी प्रबंध कर बिजली सप्लाई चालू की जा रही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अछनेरा में घरेलू विवाद से महिला हत्या: शव घर में जलाने की बात सामने

Agra, Uttar Pradesh:अछनेरा में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला ग्राम कुकथला से महिला के लापता होने की पुलिस को मिली सूचना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की जांच के दौरान महिला के पति से पुलिस ने की पूछताछ पूछताछ में पति ने घरेलू विवाद में हत्या की बात कबूली महिला की हत्या के बाद शव घर में जलाने की बताई बात पुलिस टीम ने बताए गए स्थान से शव के अवशेष बरामद किए मौके से महिला का मोबाइल फोन भी पुलिस ने किया बरामद मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज, जांच जारी एसीपी अछनेरा शैलेन्द्र सिंह ने दी पूरे मामले की जानकारी
0
0
Report

CBI ने डिजिटल अरेस्ट दिखाकर डॉक्टर से 48 लाख से अधिक की ठगी: तीन गिरफ्तार

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर: बुजुर्ग डॉक्टर से 48.20 लाख की साइबर ठगी – 3 आरोपी गिरफ्तार. CBI और क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर डॉक्टर को 7 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया. पांचवीं पास आतिश ने खुद को CBI अफसर बताकर डॉक्टर को धमकाया. प्रतापगढ़ में ऑफिस खोलकर बोगस फर्म के जरिए ठगी का नेटवर्क चल रहा था. गिरफ्तार आरोपियों में महिला शामिल. सरगना मुकुल चौबे फरार. एंकर: कानपुर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग डॉक्टर से 48 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. साइबर क्राइम टीम ने मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने खुद को CBI, क्राइम ब्रांच और इंटरपोल का अधिकारी बताकर डॉक्टर को आतंकी गतिविधियों और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में फंसाने की धमकी दी. इसके बाद डॉक्टर को सात दिनों तक वीडियो कॉल के जरिए डिजिटल अरेस्ट रखा गया और जांच के नाम पर 48 लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए. पुलिस के मुताबिक, ठगी के लिए आरोपियों ने प्रतापगढ़ में बोगस फर्म का ऑफिस तक खोल रखा था. VO: कानपुर के स्वरूप नगर निवासी 73 वर्षीय डॉक्टर योगेश चंद्र मिश्रा साइबर ठगी का शिकार हो गए. 10 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई. कॉल करने वाले ने खुद को टेलीकॉम अथॉरिटी ऑफ इंडिया का अधिकारी बताया और कहा कि उनके आधार से लिंक मोबाइल नंबर का इस्तेमाल मुंबई में धमकी भरी कॉल और अश्लील सामग्री भेजने जैसी गतिविधियों में हुआ है। इसके बाद डॉक्टर को व्हाट्सऐप पर CBI और इंटरपोल के फर्जी दस्तावेज भेजे गए. अलग-अलग लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच और CBI मुंबई का अधिकारी बताकर डॉक्टर को गंभीर अपराधों और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने की धमकी दी. आरोपियों ने जांच के नाम पर उन्हें सात दिनों तक वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट रखा. इसी दौरान डॉक्टर से कुल 48 लाख 20 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। बाद में जब डॉक्टर एक करोड़ रुपये की FD तुड़वाने बैंक पहुंचे तो बैंक अधिकारियों को शक हुआ. पूछताछ में पूरा मामला सामने आया और इसके बाद साइबर थाने में FIR दर्ज कराई गई. पुलिस की जांच में 25 लाख 98 हजार 200 रुपये का ट्रांजेक्शन बोकॉयो कांट्रेक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के खाते में मिला. जांच में सामने आया कि फर्म वासु और कंचन प्रजापति के नाम पर थी. दोनों ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए फर्म बनाई और प्रतापगढ़ से इसका संचालन कर रहे थे. डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट करने में इस्तेमाल मोबाइल नंबर रायबरेली निवासी आतिश कुमार का मिला. पुलिस के मुताबिक आतिश पांचवीं पास है और उसने खुद को CBI अधिकारी बताकर डॉक्टर को धमकाया था. पुलिस ने वासु, कंचन और आतिश को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के कथित सरगना मुकुल चौबे की तलाश जारी है. पुलिस के अनुसार बोगस फर्म के खाते के खिलाफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में NCRP पोर्टल पर चार शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें करीब 1.42 करोड़ रुपये की ठगी का पता चला है. आरोपियों से जुड़े खाते से 611 म्यूल अकाउंट में रकम ट्रांसफर किए जाने की भी जांच की जा रही है.
0
0
Report

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट: दिल्ली में दलों का धरना, BNSS धारा 163 लागू

New Delhi, Delhi:चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट का मामला दिल्ली पुलिस के मुताबिक कांग्रेस,लेफ्ट और आम आदमी पार्टी ने जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन की परमिशन मांगी है दिल्ली पुलिस ने अब तक किसी को परमिशन नहीं दी है इंडियन यूथ कांग्रेस पार्टी ने 1 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक प्रदर्शन की इजाजत मांगी है लेफ्ट और आम आदमी पार्टी ने 2 अक्टूबर को प्रदर्शन करने की परमिशन मांगी है दिल्ली पुलिस के मुताबिक नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू है अगर कोई भारी भीड़ के साथ इक्कठा होता है तो भीड़ गैर कानूनी मानी जाएगी..
0
0
Report
Advertisement

झारखंड: प्रज्ञा केंद्र संचालकों के वेतन-मानदेय को लेकर राज्यपाल से मुलाकात

Ranchi, Jharkhand:रांची: झारखंड प्रदेश डिजिटल पंचायत सचिवालय प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। प्रज्ञा केंद्र संचालक झारखंड के अलग-अलग जिलों में संचालित प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं को डिजिटल माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं। इनमें मंईयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना और अबुआ आवास योजना समेत कई योजनाएं शामिल हैं। प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दावा है कि राज्य में करीब 4,345 प्रज्ञा केंद्र/सीएससी केंद्र संचालित हैं। उनका कहना है कि इन केंद्रों पर काम करने वाले संचालकों को काफी कम मानदेय मिल रहा है। प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिशिर टोप्पो ने कहा कि वे पिछले करीब 15 वर्षों से पंचायत स्तर पर काम कर रहे हैं और सरकार की योजनाओं एवं विभिन्न सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से प्रज्ञा केंद्रों के लिए करीब 7,500 रुपये तक का प्रावधान किया जाता है, जबकि उन्हें मानदेय के रूप में मात्र करीब 2,475 रुपये मिलते हैं। संचालकों का कहना है कि वे सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पंचायत में बैठकर काम करते हैं। संचालकों ने मांग की है कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए और सीएससी के साथ सरकार के एमओयू की समीक्षा की जाए। उनका कहना है कि वे पहले भी कई बार संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रख चुके हैं, लेकिन अब तक उचित समाधान नहीं हुआ है। इसी को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप और उचित कार्रवाई की मांग की। शिशिर टोप्पो ने आरोप लगाया कि सीएससी से जुड़े अधिकारियों द्वारा प्रज्ञा केंद्र संचालकों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनके दो साथियों की आत्महत्या के मामले भी सामने आए हैं और इन मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं होती है, तो प्रज्ञा केंद्र संचालक आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।
0
0
Report

हांसी में दूषित पेयजल समाधान के लिए 150 करोड़ का आरसीसी टैंक प्रोजेक्ट शुरू

Hansi, Haryana:हांसी में दूषित पेयजल की समस्या पर जनस्वास्थ्य विभाग का बड़ा कदम 15 टैंकों में से 9 आरसीसी टैंक, 6 नए टैंक बनेंगे हांसी में पेयजल समस्या से निपटने के लिए करीब 150 करोड़ का नया प्रोजेक्ट हांसी के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते भूजल स्तर के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की समस्या सामने आई है।जनस्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले दो वर्षों में कई इलाकों में भूजल स्तर तेजी से ऊपर आया है। इसके चलते जमीन के नीचे मौजूद पानी ग्रामीण जलापूर्ति के एसएस टैंकों में रिसकर मिल रहा है, जिससे पानी पीने योग्य नहीं रह पा रहा। हांसी में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए करीब 150 करोड़ रुपये का नया प्रोजेक्ट, बढ़ते भूजल स्तर से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में आरसीसी टैंकों का निर्माण होगा। विभाग की ओर से पानी के लैबोरेटरी टेस्ट और सब-सॉइल टेस्ट करवाए गए। जांच में सामने आया कि जिन टैंकों की गहराई सामान्य तौर पर करीब 8 से 12 फीट होती है, वहां भूजल स्तर भी करीब 8 से 10 फीट तक पहुंच गया है। ऐसे में ग्राउंड वाटर टैंकों में मिक्स होकर पानी को केमिकल तौर पर अनफिट कर रहा है।समस्या को देखते हुए सरकार ने प्रभावित गांवों में पुराने ईंटों के टैंकों को आरसीसी टैंकों में बदलने और नए आरसीसी टैंक बनाने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने प्राथमिकता के आधार पर इसके एस्टीमेट तैयार कर सरकार को भेजे हैं। हांसी क्षेत्र में बकलाना, जमावड़ी, सिंघवा खास, उगालन, मदनहेड़ी, पुथी मंगलखा, मामनपुरा, सोरखी, सुल्तानपुर और जामनीखेड़ा समेत कई गांवों में काम प्रस्तावित है। वहीं उमरा, गढ़ी, गुराना, पुट्ठी सामन और रामायण में भी मौजूदा ईंटों के टैंकों को आरसीसी टैंकों में बदलने की योजना है। संजीव त्यागी जनस्वास्थ्य विभाग कार्यकारी अभियंता ने बताया कि पहले से चल रहे कार्य में 15 टैंकों में से 9 आरसीसी टैंक और 6 नए टैंक बनाए जाएंगे। इसके अलावा पांच अलग-अलग कार्यों के तहत 10 और आरसीसी टैंकों का निर्माण प्रस्तावित है। विभाग के मुताबिक सरकार ने एस्टीमेट को प्राथमिक मंजूरी दे दी है। अब सॉयल बेयरिंग कैपेसिटी टेस्ट और अन्य तकनीकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। विभाग को उम्मीद है कि अगले बरसात के सीजन से पहले ये आरसीसी टैंक तैयार हो जाएंगे, जिससे भूजल के टैंकों में मिलने की समस्या कम होगी और लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा.
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
Advertisement

खेतड़ी में 129 फव्वारा नोजल चोरी, किसानों का प्रदर्शन तेज

Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं खेतड़ी नगर थाना इलाके में चोरों का आतंक लगातार तीसरे दिन 5 किसानों के खेतों को बनाया निशाना चोर 5 खेतों से 129 फव्वारा नोजल चोरी कर ले गए चोरी की घटनाओं से किसानों और ग्रामीणों में आक्रोश ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर दो दिन में खुलासे की मांग की पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू की, गश्त बढ़ाई झुंझुनूं जिले के खेतड़ी नगर थाना इलाके के बड़ाऊ, नंगली सलेदी सिंह, रसूलपुर गांव में फव्वारा नोजल चोरी की घटनाएं लगातार तीसरे दिन भी जारी रहीं। अज्ञात चोरों ने पांच किसानों के खेतों को निशाना बनाते हुए कुल 129 फव्वारा नोजल चोरी कर लिए। लगातार तीन दिनों से खेतों में हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों और ग्रामीणों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार नंगली सलेदी सिंह निवासी श्योपाल मेघवाल के खेत से 60 नोजल, सुरेंद्र कुमावत के खेत से 17 नोजल, वीरेंद्र सिंह तंवर के खेत से 17 नोजल, पप्पू के खेत से 17 नोजल और बुलाराम के खेत से 18 नोजल चोरी हुए हैं। किसानों को खेतों पर पहुंचने के बाद चोरी की जानकारी मिली। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि दो दिन के अंदर चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। चोरी की सूचना मिलने पर खेतड़ी नगर थानाधिकारी राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चोरी हुए खेतों का मौका मुआयना किया। पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस तकनीकी सूत्रों के आधार पर साक्ष्य जुटा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस गश्त भी बढ़ाई गई है। घटनास्थलों से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
0
0
Report

सीकर में राज्‍यपाल बागड़े के दौरे पर पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती का 75वां जन्मदिन

Sikar, Rajasthan:सीकर: राज्यपाल हरि भाऊ बागडे का सीकर दौरा, पूर्व सांसद के जन्मदिन पर आयोजित सामाजिक समरसता कार्यक्रम में हुए शामिल सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती के 75 में जन्मदिन के अवसर पर आज सुबह से ही पिपराली वैदिक आश्रम में सामाजिक समरसता सहित धार्मिक आयोजन की धूम रही जिसमें राज्यपाल हरिभाऊ बागडे सहित कई जनप्रतिनिधि और नेता भी शामिल हुए। वैदिक आश्रम के सामने स्थित खेल स्टेडियम में पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती के 75 वें जन्मदिन पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम में साधु संतों के सानिध्य में 75 दिवसीय 75 कुंडिय यज्ञ में पूर्ण आहुति भी हुई। पूर्णाहुति कार्यक्रम में राज्यपाल हरीभाऊ बागडे, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाडी, पूर्व विधायक रतन जलधारी सहित कई जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहे। इसके साथ ही वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि यज्ञ पर्यावरण के शुद्धिकरण के लिए भी अति आवश्यक है। इस तरह के आयोजन से सामाजिक समरसता बढ़ती है तो वही धार्मिक कार्य कर्मों के प्रति युवाओं को भी प्रेरणा मिलती है।
0
0
Report
Advertisement

Brajesh Pathak: SP दावों पर BJP का स्पष्ट रुख, राज्यसभा के तीसरे उम्मीदवार पर चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Brajesh Pathak (Deputy Chief Minister / BJP) on SP claim of BJP alliance MLAs in contact with SP/ SP preparing to announce third Rajya Sabha candidate समाजवादी पार्टी अपने परिवार को देखे उनको भारतीय जनता पार्टी से एक भी विधायक मिलने वाला नहीं है भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के लिहाज़ से सबसे बड़ी पार्टी है और भारतीय जनता पार्टी में ही ढेर सारे दूसरे दलों के विधायक आने को आतुर हैं और भारतीय जनता पार्टी समय आने पर ज़रूर ऐसे सभी माननीय विधायकों के बारे में विचार करेगी काम करेगी और भारतीय जनता पार्टी फिर मैं दोहराता हूँ सत्ता इसमें प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। राज्यसभा पर आप इंतजार करें और भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशी शीघ्र ही आपके समक्ष लिस्ट लेकर के हम आएंगे。
0
0
Report

मुजफ्फरपुर में भवन के बरामदे का प्लास्टर गिरने से कई घायल

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र में अचानक भरभरा कर गिरा सामुदायिक भवन के बरामदा का प्लास्टर. घटना में आधा दर्जन से ऊपर बच्चे और लोग बुरी तरह जख्मी. घटना के बाद मौके पर मचा हड़कंप. पूरा घटना मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के भवानीपुर में स्थित सामुदायिक भवन केंद्र का है, जहाँ एक युवती के द्वारा निजी तौर पर बच्चों को बैठा कर पढ़ाया जा रहा था ट्यूशन. तभी सामुदायिक भवन के छत का प्लास्टर टूट कर बच्चों और वहां पर बैठे लोगों के ऊपर गिर पड़ा. घटना में घायल सभी लोगों का स्थानीय स्तर पर हो रहा है इलाज. हथौड़ी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कर रही मामले की जांच
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top