icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
147105
Satpal GargSatpal GargFollow2 Oct 2024, 01:15 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नूंह के बिछौर थाने में कांस्टेबल अंकित कुमार की मृत्यु, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Nuh, Haryana:नूंह जिले के बिछौर थाना में तैनात एक कांस्टेबल की ह्रदय गति रुकने से मृत्यु होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बताया कि उन्हें पुलिस ने सुचना दी कि बिछोर थाने में तैनात कांस्टेबल अंकित कुमार अपने साथियों के साथ अपने कमरे में सो रहा था, तभी अचानक उनकी ह्रदय गति रूकने से उनकी मौके पर ही बिछौर थाने में मौत हो गई। जैसे ही बिछौर थाने में तैनात अंकित कुमार की मृत्यु होने की खबर सामने आई तो तुंरत बिछौर थाना पुलिस ने इसकी सूचना अंकित कुमार के परिजनों को दी। उसके बाद बिछौर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और मृतक कांस्टेबल अंकित कुमार के परिजनों के पहुंचने के बाद मांड़ी खेड़ा अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया है। मृतक कांस्टेबल अंकित कुमार के परिजनों ने बताया कि जैसे ही उन्हें बिछौर थाना पुलिस द्वारा सुचना मिली कि कांस्टेबल अंकित कुमार की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई है, वो तुरंत मांड़ीखेड़ा अस्पताल पहुंचे, लेकिन अभी तक उन्हें ये पता नहीं चल पाया है कि अंकित कुमार की मृत्यु कैसे हुई है। परिजनों ने बताया कि तीन साल पहले ही अंकित कुमार हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे, कुछ दिन पहले ही वो तबादला होकर बिछौर थाने में आए थे। उन्होंने बताया कि अभी कुछ दिनों पहले ही उनकी शादी तय हुई थी और फरवरी में उनकी शादी होने वाली थी। परिजनों ने बताया कि कांस्टेबल अंकित कुमार की मृत्यु होने का मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पाएगा। वहीं थाना प्रभारी बिछौर इंस्पेक्टर सुखबीर का कहना है कि जैसे ही उन्हें पता चला कि कांस्टेबल अंकित कुमार की अचानक तबियत खराब हुई है, उन्होंने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल अंकित कुमार के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वो स्वयं और अपनी टीम के साथ राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
0
0
Report

संगम विहार में पानी भरने से सड़क बेहाल; गाड़ियां-बाइकें पानी में तैरने लगीं

बाद संगम विहार में बारिश के बाद सड़क जलमग्न हो गई, कमर तक पानी दिखाई दिया। गाड़ियां और बाइक तैरती दिखीं। संगम विहार, दक्षिण दिल्ली। बदहाल सड़कें और पानी निकालते जनरेटर दृश्य। बारिश के बाद बांध रोड संगम विहार की हालत खराब हो गई और कमर तक पानी भर गया। तस्वीरों में रोड पर पानी और गाड़ी-बाइक के तैरने की तस्वीरें दिखती हैं। यह वही सड़क है जो संगम विहार से महरौली, हरियाणा, यूपी और अन्य राज्यों को जोड़ती है। बारिश के बाद सड़क की हालत बदतर हो जाती है और लोगों को इमरजेंसी हॉस्पिटल या जरूरी काम के लिए निकलना मुश्किल पड़ता है; लोग जाम में फंस जाते हैं और घंटों लग जाते हैं। यह समस्या काफी समय से चली आ रही है; लोगों ने विभाग और एमपी-एमएलए से शिकायत की, पर समाधान नहीं निकला。
0
0
Report

शिमला के टुटीकंडी ISBT के पास पेड़ गिरने से ट्रैफिक बाधित, पुलिस हटाने में जुटी

Shimla, Himachal Pradesh:शिमला के टुटीकंडी ISBT के नज़दीक HRTC पेट्रोल पंप के पास पेड़ गिरने से सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ है। फिलहाल इस मार्ग से केवल छोटे वाहन ही गुजर पा रहे हैं। मौके पर पुलिस तैनात है और संबंधित विभाग की टीम पेड़ हटाने के काम में जुटी हुई है। पेड़ गिरने से किसी जानी नुकसान की खबर नहीं है। शिमला पुलिस के मुताबिक, इस सड़क को जल्द से जल्द यातायात के लिए सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शिमला पुलिस की ओर से वाहन चालकों से अपील की गई है कि पुलिस के निर्देशों का पालन करें और सावधानी से वाहन चलाएं.
0
0
Report
Advertisement

खाटूश्यामजी से अपहरण: 20 माह के बच्चे की सकुशल बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

Sikar, Rajasthan:सीकर: खाटूश्यामजी से चोरी हुआ 20 माह का बच्चा सकुशल बरामद, निःसंतान महिला गिरफ्तार सीकर पुलिस की 6 टीमों ने 500 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले, हरियाणा के बल्लभगढ़ से बच्चे को किया दस्तयाब सीकर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन करने आए परिवार के 20 माह के बच्चे रौनक के अपहरण के मामले में सीकर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में बिहार निवासी 30 वर्षीय महिला पिंकी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के पिछले करीब चार साल से संतानहीन थी और बल्लभगढ़ में किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक 15 अगस्त की शाम खाटूश्यामजी मंदिर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी रामबहादुर जाटव का 20 माह का बेटा रौनक परिवार से अलग हो गया था। परिजनों ने तलाश की, लेकिन बच्चे का पता नहीं चला। इसके बाद 16 अगस्त को खाटूश्यामजी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल करीब 100 जवानों को तलाश अभियान में लगाया और छह अलग-अलग टीमें गठित कीं। पुलिस टीमों ने खाटूश्यामजी कस्बे से लेकर हरियाणा तक होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस, दुकानों और रास्तों पर लगे 500 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। हजारों वाहनों की आवाजाही की भी जांच की गई। CCTV फुटेज में एक महिला बच्चे रौनक को उंगली पकड़कर अपने साथ ले जाती दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने CCTV फुटेज और पारंपरिक मुखबिरी तंत्र से मिली सूचनाओं को जोड़ते हुए महिला की पहचान की और उसकी लोकेशन हरियाणा के बल्लभगढ़ तक पहुंची। मुखबिरी से मिली सूचना बनी अहम कड़ी पुलिस के अनुसार खाटूश्यामजी थाने के आसूचना अधिकारी कांस्टेबल राजेन्द्र ने पारंपरिक मुखबिरी के आधार पर महत्वपूर्ण सूचना जुटाई। इसी सूचना को थानाधिकारी इंद्रराज मरोड़िया के नेतृत्व में आगे बढ़ाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बच्चे को हरियाणा से सकुशल दस्तयाब कर लिया और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। एसपी बोले- पहली बार वारदात में शामिल हुई महिला सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को अत्यंत संवेदनशीलता से लेते हुए जांच शुरू की। खाटूश्यामजी क्षेत्र के CCTV कैमरों से महिला की रूट को ट्रेस किया गया और करीब 500 कैमरों की फुटेज को जोड़ते हुए पुलिस बच्चे तक पहुंची। एसपी प्रवीण नायक नुनावत के अनुसार महिला बिहार की रहने वाली है और बल्लभगढ़ में किराए के कमरे में रह रही थी। पूछताछ में सामने आया है कि पिछले करीब चार साल से उसके कोई बच्चा नहीं था। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है कि महिला ने बच्चे को किस उद्देश्य से अपने साथ ले गई थी। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच चुनौतीपूर्ण था ऑपरेशन एसपी ने बताया कि खाटूश्यामजी में मेले और धार्मिक आयोजनों के दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में अज्ञात महिला की पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। पुलिस ने होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस और होम स्टे संचालकों से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाले। छह टीमों के लगातार प्रयास और बेहतर समन्वय से पुलिस बच्चे तक पहुंचने में सफल रही। कार्रवाई जयपुर रेंज आईजीपी राहुल प्रकाश, सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय दीपक गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सेक्टर श्रीमस और वृत्ताधिकारी राजेश जांगिड़ के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में की गई। अभियान में खाटूश्यामजी थानाधिकारी इंद्रराज मरोड़िया, सदर खाटूश्यामजी थाना पुलिस, DST और साइबर सेल की टीम शामिल रही। पुलिस की श्रद्धालुओं से अपील एसपी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि खाटूश्यामजी में भारी भीड़ को देखते हुए छोटे बच्चों को अपने साथ रखें और बहुत छोटे बच्चों को गोद में रखें, ताकि वे भीड़ में अलग न हों। इसके साथ ही होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस और होम स्टे संचालकों से श्रद्धालुओं की आईडी और मोबाइल नंबर सहित पूरा रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से दर्ज करने की अपील की गई है, ताकि किसी घटना की जांच में पुलिस को आवश्यक जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके।
0
0
Report

अलवर में मृत गौवंश को खुले में फेंकने पर प्रदर्शन, नगर निगम पर आक्रोश

Ramgarh, Dohli, Rajasthan:अलवर में मृत गौवंश को खुले में पटकने का मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। आरोप है कि मृत गौवंश को नियमानुसार दफनाने के बजाय नगर निगम के ठेकेदार के कर्मचारियों ने खुले में पटक दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सनातन गोवर्धन गो सेवा धाम, गोपुत्र सेना, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। गोपुत्र सेना के कार्यकर्ताओं ने मृत गौवंश को तत्काल दफनाने की मांग को लेकर नगर निगम कार्यालय में भी प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं को कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं मिला, जिससे उनमें नाराजगी और बढ़ गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मृत गौवंश को खुले में पटकना बेहद आपत्तिजनक है। नियमानुसार गड्ढा खोदकर मृत गौवंश को सम्मानपूर्वक दफनाया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले एक महीने में मृत गौवंश को खुले में पटकने की यह तीसरी घटना सामने आई है। बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आने के बावजूद नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के बाद नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारी मृत गौवंश को दफनाने के लिए जेसीबी लेकर पहुंचे और उसे दफनाने की कार्रवाई शुरू की। संगठनों के सदस्यों ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए और मृत गौवंश के निस्तारण की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।
0
0
Report

संतोष सुमन ने तेजस्वी कार्यक्रम पर बिहार में गरीबों से सीधे संवाद का वादा

Patna, Bihar:बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने Zee मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनके पिता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को लेकर जिस तर्ज पर तेजस्वी यादव ने एक कार्यक्रम में संबोधन किया है वह बताता है कि तेजस्वी का मनोयोग पूरी तरह से बिहार में नहीं है। वही संतोष सुमन ने पार्टी की तरफ से गरीब चौपाल करने की घोषणा भी की; इस कार्यक्रम में गांव के गरीब और समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों से सीधा संवाद मंत्री संतोष कुमार स्थापित करेंगे। उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उसके निपटारे के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

नवी मुंबई के रिक्साचालक ने परिवहन मंत्री को चुनौती, मराठी नहीं बोलने की कसम

Navi Mumbai, Maharashtra:मराठी नहीं बोलूंगा, पैसा भी कमाऊँगा नवी मुंबईतील रिक्षा चालकाचे थेट परिवहन मंत्र्यांना आव्हान १५ ऑगस्टपर्यंत मराठी शिकण्याचे परिवहन मंत्र्यांनी केले होते आवाहन परंतु, काही रिक्षाचकांची मुजोरी कायम असून नवी मुंबई मधील श्रीराम संस्था उत्तरभारती विकास सेने चे नवी मुंबई जिल्हाआद्यक्ष पंडित संजय दुबे यांनी हे आव्हान परिवहन मंत्र्यांना केले आहे, देशात स्वातंत्र्य असून तुम्ही उत्तर भारतीयांना गुलामीत नेऊ पहात आहे ,नवीन पिढी ही गुलामी स्वीकारणार नाही , आम्ही मराठी माणसाचा आदर करतो पण तुम्ही आमच्यावर सक्ती करत आहात तुमचे सरकार राहणार नाही लवकरच तुमचे सरकार पडेल असे मत संजय दुबे यांनी आपल्या व्हेएडिओ मद्ये व्यक्त केले असून, मला कोणी धमकावले तरी मी मराठी बोलणार नसल्याचे सगीतेल आहे। याबाबत संजय दुबे यांच्याशी मोबाईल द्वारे संपर्क साधला असता ,त्याच्याशी संपर्क होऊ शकला नाही , ते सध्या महाराष्ट्र्र बाहेर असल्याचे समजते ।
0
0
Report

फलोदी में भंवरी देवी हत्याकांड के खुलासे को लेकर व्यापक प्रदर्शन

Jodhpur, Rajasthan:फलोदी जिले के जंभेश्वर नगर निवासी भंवरी देवी हत्याकांड मामला अब तेज़ी से तुल पकड़ रहा है. इसी हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर आज लोहावट के पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई के नेतृत्व में फलोदी जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया. फलोदी शहर के नागौर चौराहे पर विशाल टेंट लगाया गया. हजारों की संख्या में इकट्ठे हो कर सभी पैदल रैली के रूप में विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल का नाम का ज्ञापन सौंपा गया. सुरक्षा की दृष्टि से फलोदी पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर रहा. जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया. भारी भीड़ को देखते हुए कुछ रास्तों को डायवर्ट किया गया. इस विशाल रैली में फलोदी जिले सहित बाड़मेर जैसलमेर बीकानेर जोधपुर साचोर से भी बड़ी संख्या में महिला पुरुष पहुंचे.
0
0
Report

हनुमानगढ़ के किसान अटल भूजल योजना डिग्गियों के बकाया अनुदान के लिए धरना शुरू

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) डिग्गियों की अनुदान राशि नहीं मिली तो 21 अगस्त से कलक्ट्रेट पर बेमियादी पड़ाव, 1339 किसानों की करीब तीन लाख रुपए प्रति डिग्गी की राशि अटकी होने का दावा हनुमानगढ़ में अटल भूजल योजना के तहत निर्मित डिग्गियों की अनुदान राशि का भुगतान नहीं होने से नाराज किसानों ने आंदोलन का ऐलान किया है। मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में किसान नेताओं ने घोषणा की कि 21 अगस्त से जिला कलक्ट्रेट के समक्ष बेमियादी पड़ाव डाला जाएगा। किसानों का कहना है कि जब तक बकाया अनुदान राशि का भुगतान नहीं होता, तब तक पड़ाव जारी रहेगा। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रेशम सिंह माणुका ने बताया कि वर्ष 2024-25 में अटल भूजल योजना के तहत करीब 829 डिग्गियों की प्रशासनिक स्वीकृति जारी हुई थी। किसानों से फरवरी-मार्च में डिग्गियों का निर्माण करवाया गया और उन्हें करीब 15-20 दिन में प्रति डिग्गी लगभग तीन लाख रुपए की अनुदान राशि मिलने की बात कही गई थी। किसानों ने इसी उम्मीद में फसलें नष्ट कर डिग्गियों का निर्माण करवाने के लिए साहूकारों अथवा अन्य स्रोतों से ब्याज पर पैसा लिया। आरोप है कि करीब दो साल बीतने के बावजूद अभी तक अनुदान राशि का भुगतान नहीं हुआ है। किसानों का कहना है कि करीब तीन लाख रुपए की राशि पर प्रतिवर्ष लगभग 72 हजार रुपए तक ब्याज का भार पड़ रहा है। किसान लगातार इस आर्थिक बोझ को वहन कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन, प्रभारी मंत्री, प्रभारी सचिव तथा संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत करवाने का दावा किया गया। हाल ही में हनुमानगढ़ आए किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी के समक्ष भी मामला रखा गया था और जल्द भुगतान का आश्वासन मिलने की बात किसानों ने कही। किसान नेताओं का आरोप है कि इसके बावजूद अब तक किसी अधिकारी या कर्मचारी ने संबंधित किसानों से संपर्क कर भुगतान की स्थिति स्पष्ट नहीं की है।
0
0
Report
Advertisement

ADM के जिला बदर के बाद भी अपराधी ने उन्नाव में शादी रचाई

Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़। उन्नाव : ADM के जिला बदर आदेश पर गंगाघाट पुलिस की खुली पोल。 जिला बदर अपराधी ने जिले में ही धूमधाम से रचाई शादी。 ADM सुशील गोंड ने 25 अप्रैल 2026 को गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पियूष तिवारी उर्फ बाबा को 6 माह के लिए जिला बदर किया था。 इसके बावजूद जिला बदर ने सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित सिया कॉन्टिनेंटल में धूमधाम से शादी समारोह आयोजित किया। जिला बदर होने के बावजूद जिले में खुलेआम मौजूदगी ने पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए。 आखिर ADM के आदेश के बावजूद जिला बदर जिले में कैसे घूमता रहा。 जिला बदर अपराधियों की मॉनिटरिंग को लेकर गंगाघाट पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में。
0
0
Report

वीरी सिंह के विरुद्ध विभागीय जांच: वायरल वीडियो के आधार पर सस्पेंड

Hathras, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के हाथरस डिपो में संविदा केंद्र प्रभारी वीरी सिंह के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है... एक वायरल वीडियो के आधार पर ये कार्रवाई की जा रही है... अलीगढ़ क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय ने आदेश जारी कर वीरी सिंह को जांच पूरी होने तक तत्काल प्रभाव से कार्य से वंचित कर दिया है... मामला 17 अगस्त 2026 को एक वीडियो क्लिप से जुड़ा है... इस वीडियो में हाथरस डिपो के संविदा केंद्र प्रभारी वीरी सिंह बस स्टैंड परिसर कार्यालय में अपने अधीनस्थ से बातचीत करते हुए कथित तौर पर कुछ रुपये अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दे रहे हैं... वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने मामले की सच्चाई जानने के लिए जांच का फैसला किया... क्षेत्रीय प्रबंधक एस. के. वर्मा ने वीरी सिंह को तत्काल प्रभाव से कार्य से वंचित करने का आदेश दिया है... मामले की जांच के लिए अतरौली डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है... विभाग ने वीरी सिंह को जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं...
0
0
Report
Advertisement

नगर निगम ने नई ईदगाह के अतिक्रमण के लिए 15 दिन का नोटिस जारी किया

Aligarh, Uttar Pradesh:नई ईदगाह की दुकानों को नगर निगम का नोटिस, 15 दिन में हटाना होगा अतिक्रमण अलीगढ़ शाहजमल स्थित नई ईदगाह की दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को लेकर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम की टीम ने दुकानदारों को 15 दिन का नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं नगर निगम के मुताबिक, ईदगाह की दुकानों को अपनी निर्धारित हद में रखने और दुकानों को आगे बढ़ाकर किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए हैं नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर निगम की टीम द्वारा 15 दिन बाद कार्रवाई की जाएगी नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद नई ईदगाह क्षेत्र में दुकानदारों में हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report

भाजपा ने विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी बनाकर संगठन-सरकार समन्वय तेज किया

Noida, Uttar Pradesh:एंकर-भाजपा ने संगठन में लंबे अनुभव और चुनावी रणनीति की समझ रखने वाले विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और कई राज्यों के प्रभारी रह चुके तावड़े को संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय की जिम्मेदारी मिली है। चुनावी तैयारियों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महासचिव बनाकर संगठन में उनकी भूमिका और मजबूत करने के साथ ही यूपी में बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें यूपी का प्रभारी बनाया गया है। इस समय इस फैसले को अहम इसलिए बना जा रहा है, क्योंकि विधानसभा सीट के लिहाज से यूपी काफी बड़ा राज्य है। इसलिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नविन की नई टीम में तावड़े को अहम जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा ने लंबे समय के बाद उत्तर प्रदेश में किसी नेता को पूर्णकालिक प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। तावड़े हाल में उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन के चुनाव में भी सक्रिय रहे हैं और प्रदेश की राजनीति को करीब से देखते रहे हैं। उन्हें भाजपा केorganisationात्मक कामकाज की अच्छी जानकारी रखने वाला नेता माना जाता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, तावड़े का किसी बड़े विवाद से नाता नहीं रहा है। चुनावी साल को देखते हुए भाजपा ने नए चेहरे के बजाय संगठन और प्रदेश की राजनीति से परिचित नेता को जिम्मेदारी देने को तरजीह दी है। तावड़े के संगठन से जुड़े अनुभव को देखते हुए पार्टी को उनसे बेहतर समन्वय की उम्मीद है। लंबे समय बाद पूर्णकालिक प्रभारी बनाए जाने को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि सरकार और संगठन के बीच तावड़े के रिश्ते बेहतर हैं। ऐसे में उनकी नियुक्ति से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने और चुनावी तैयारियों को मजबूत करने में मदद मिल सकती है। अब देखना ये कि यूपी में इस भूमिका को वो कैसे निभाते हैं। उनकी नई तैयारियां क्या होगी。
0
0
Report

पानीपत शिक्षा मंत्री ने मिड-डे मील की गुणवत्ता चखी, 6 नए कमरे मंजूर

Panipat, Haryana:रास्ते में स्कूल दिखा तो रुक गए शिक्षा मंत्री खुद चखा मिड-डे मील 6 नए कमरों को मंजूरी महिपाल ढांडा का औचक निरीक्षण विद्यार्थियों और शिक्षकों से किया सीधा संवाद पानीपत। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मंगलवार को सरकारी शिक्षण संस्थानों की व्यवस्थाएं जांचने अचानक निरीक्षण पर निकले। रास्ते में गांव निजामपुर का राजकीय स्कूल नजर आया तो उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और बिना पूर्व सूचना स्कूल पहुंच गए। मंत्री ने कक्षा-कक्षों में जाकर विद्यार्थियों और शिक्षकों से बातचीत की तथा पढ़ाई, साफ-सफाई और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान स्कूल में कमरों की कमी का मुद्दा सामने आया। मंत्री ने बताया कि विद्यार्थियों के बढ़ते दाखिले के कारण बैठने की समस्या हो रही थी। उन्होंने 6 नए कमरों को मंजूरी दिए जाने की जानकारी दी और कहा कि जल्द ही इनका काम शुरू कर दिया जाएगा। मिड-डे मील खुद खाकर परखी गुणवत्ता साथ ही रसोई कर्मचारियों से भोजन तैयार करने की प्रक्रिया और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। महिपाल ढांडा ने कहा कि वह जहां भी स्कूल जाते हैं, वहां मिड-डे मील की गुणवत्ता स्वयं जांचते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और विद्यार्थियों से सीधे बातचीत करने का उद्देश्य यह जानना है कि उन्हें किन सुविधाओं की आवश्यकता है और शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है। सेक्टर-18 राजकीय कॉलेज में भी पहुंचे मंत्री निजामपुर स्कूल के बाद शिक्षा मंत्री सेक्टर-18 स्थित राजकीय कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने नए दाखिल हुए विद्यार्थियों से बातचीत की और कॉलेज में चल रही कक्षाओं तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री ने केमिस्ट्री लैब में विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कॉलेज में लगभग सभी सीटें भर जाती हैं और विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण कई बार सीटें बढ़ाने की अनुमति लेनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि गनौर, घरौंडा और कैमला सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से भी विद्यार्थी यहां दाखिला लेने आते हैं। उन्होंने कॉलेज को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अच्छा केंद्र बताया। ‘किसी बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं होने देंगे’ महिपाल ढांडा ने कहा कि उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी विद्यार्थी को दाखिले, फीस या अन्य किसी समस्या के कारण परेशानी न हो। कॉलेज शुरू हुए अभी दो दिन ही हुए हैं, इसलिए फिलहाल किसी बड़ी कमी की जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि पुरानी मांगों में से कई को सरकार पहले ही पूरा कर चुकी है। Chandigarh में बैठने के बजाय स्कूल-कॉलेजों में जाएंगे शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि अब अधिकारियों के साथ केवल चंडीगढ़ में बैठकों तक सीमित रहने के बजाय वे सीधे स्कूलों और कॉलेजों में जाकर जमीनी स्थिति देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह पूरे जिले की शिक्षा व्यवस्था का मोटा-मोटा खाका सामने आएगा और उसके बाद अधिकारियों के साथ बैठकर कमियों को दूर करने पर काम किया जाएगा। ‘गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार’ महिपाल ढांडा ने कहा कि देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों की प्रतिभा को तराशकर ihnen आगे बढ़ने के लिए तैयार करते हैं और यही प्रतिभाएं भविष्य में देश के सपनों को साकार करेंगी। बाइट: महिपाल ढांडा, शिक्षा मंत्री, हरियाणा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top