147105
शिरोमणि अकाली दल के नेता के पिता का निधन राजनीतिक दुनिया में है हलचल
Patran, Punjab:शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता गोबिंद सिंह विरदी को गहरा सदमा लगा जब उनके पिता सरवन सिंह विरदी का निधन हो गया। 93 वर्षीय सरवन सिंह विरदी का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ां, भाजपा नेता रमेश कुमार कूकू, पुरषोत्तम सिंगला, महिंदर सिंह लालवा, कौंसिल प्रधान रनवीर सिंह, और अन्य राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक नेताओं ने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाईपास हाईवे के निर्माण में तेजी लाएं, गुणवत्ता से समझौता नहीं : डीएम
Deoria, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने एनआईसी सभागार में एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी की निर्माणाधीन बाईपास हाईवे परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्यों में तेजी लाते हुए परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। देवरिया बाईपास की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। पीडब्ल्यूडी की सड़कों के करीब 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने की जानकारी पर डीएम ने शेष कार्य जल्द पूरा कराने तथा सड़कों की नियमित जांच और गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने को कहा। डीएम ने भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान समय से सुनिश्चित करने के साथ पेड़ कटान समेत निर्माण में आ रही अन्य बाधाओं का संबंधित विभागों से समन्वय कर तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी, लापरवाही या अनावश्यक देरी पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी बीके सिंह, एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व रामशंकर सहित एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
जालौन में घर के बाहर बैठे युवक पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला, NCR दर्ज
Orai, Uttar Pradesh:जालौन में घर के बाहर बैठे युवक पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला, NCR दर्ज सभासद समेत कई लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप जालौन। कोतवाली जालौन क्षेत्र में घर के बाहर बैठे युवक के साथ लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मोहल्ले के सभासद समेत कई लोगों पर हमला करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोक्षना पहलवान बाड़ा, कस्बा जालौन निवासी सुलखान यादव पुत्र कैलाश यादव ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह रात करीब 10 बजे अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लोग वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी । पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उस पर हमला किया। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज की गई। मारपीट में पीड़ित और उसके साथी को चोटें आने की बात भी शिकायत में कही गई है। शिकायत में सुलखान यादव ने नृसिंह यादव, विशाल यादव, महेश यादव समेत अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित कोतवाली जालौन पहुंचा और पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की वास्तविक स्थिति और लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।0
0
Report
एयरपोर्ट के पास विवादित मस्जिद: Somaiya ने हटाने और सील करने की मांग
Mumbai, Maharashtra:मुंबई एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी जगह पर बिना इजाज़त मस्जिद बना दी गई है. बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने बुधवार को एयरपोर्ट एरिया का निरीक्षण कर प्रशासन को आड़े हाथों लिया. इस मौके पर अडानी ग्रुप के अधिकारी, मुंबई नगरपालिका निगम और MMRDA के अधिकारी, साथ ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद थे. वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि यह मस्जिद पिछले 10 सालों से यहां है. एयरपोर्ट की जमीन कैसे कब्ज़े में आ गई, इस जगह पर बिना इजाज़त कंस्ट्रक्शन को बिजली और पानी की सप्लाई कैसे मिली, एयर कंडीशनिंग और बिजली के उपकरण किसने लगाए, यह सब सवाल अब एयरपोर्ट ऑथॉरिटी के गले की Haddi बन चुके हैं, खासकर arrival और departure के पास मस्जिद लगभग 100 मीटर की दूरी पर है जहाँ करीब 500 लोग एक साथ नमाज़ पढ़ सकते हैं. Somaiya ने मांग की है कि एयरपोर्ट की जगह पर तुरंत कब्ज़ा करें, बिना इजाज़त बनी मस्जिद को हटाकर जगह को सील कर दिया जाए, और इसमें शामिल अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए. Somaiya ने दावा किया कि लैंड जिहाद और लैंड माफियाओं ने ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया है; मस्जिद की कमेटी में कौन कौन लोग शामिल हैं, इसका जवाब अभी तक नहीं मिला है और जांच जारी है. जब टीम मस्जिद के पास पहुँची तो दरवाज़ा पहले नहीं खुला, फिर दो लोग आये जिन्होंने दरवाज़ा खोल दिया. अंदर नमाज़ की जगह, वजू के लिए लाइन, 150-200 लोग एक साथ नमाज़ पढ़ते हैं और 8 AC लगे हुए हैं. मस्जिद की जमीन एक कंपनी ने दी है; मुख्य केयरटेकर कौन है, इसका जवाब नहीं दिया गया. MMRDA के लैंड सर्वे विभाग के अधिकारी ने बताया कि जमीन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की है, पर कंस्ट्रक्शन का दायित्व MMRDA पर है; मस्जिद वैध है या अवैध, इसकी रिपोर्ट AAI को देनी होगी जिसके आधार पर आगे कार्रवाई होगी.0
0
Report
Advertisement
हाथरस में थार सवार बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे दो युवक, 4 आरोपी गिरफ्तार
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बसगोई में उस वक्त दहशत फैल गई, जब थार कार सवार बदमाशों ने दो युवकों को जान से मारने की नीयत से उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि दोनों युवक बदमाशों की गोलियों से बचते हुए मौके से भाग निकले। बताया जा रहा है कि थार कार सवार बदमाशों ने तमंचे और पिस्टल से लगातार कई राउंड गोलियां चलाईं। अपनी जान बचाने के लिए दोनों युवक भागकर अपने घर की तरफ पहुंचे। इस दौरान बदमाशों की गोलियां घर के गेट और दीवार पर भी लगीं। गोलियों के निशान और मौके पर पड़े कारतूसों के खाली खोखे घटना की गंभीरता बयां कर रहे हैं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना के बाद सामने आए वीडियो में मौके पर कारतूसों के खाली खोखे दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित युवकों ने मामले को लेकर सासनी पुलिस से शिकायत की है। सासनी कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी के मुताबिक शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।वहीं, इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार रात को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य लोगों और फायरिंग की वजह का पता लगाने में जुटी है।फिलहाल गांव में हुई इस ताबड़तोड़ फायरिंग ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में फायरिंग की असली वजह क्या सामने आती है और इस वारदात में शामिल सभी आरोपियों पर क्या कार्रवाई होती है।0
0
Report
चित्तोड़गढ़ में तीन राज्यों की संयुक्त नारकोटिक्स ऑपरेशन से 40 गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात पुलिस ने संयुक्त रूप से तीन दिवसीय काउंटर नारकोटिक्स ऑपरेशन एक्सरसाइज आयोजित की। राजस्थान की उदयपुर रेंज के नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ समेत पांच जिलों और मध्यप्रदेश व गुजरात के पांच जिलों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। 29 पुलिस टीमों ने करीब 300 अलग-अलग स्थानों पर दबिश, सर्च, सीजर और नाकाबंदी की कार्रवाई की। इस दौरान मादक पदार्थ तस्करी और अन्य अपराधों में संलिप्त 40 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 31 फरार अपराधियों के संबंध में महत्वपूर्ण आसूचना जुटाकर उन्हें लोकेट किया गया। चित्तौड़गढ़ के जिंक गेस्ट हाउस में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की संयुक्त डीब्रीफिंग भी हुई। बैठक में भविष्य में अंतरराज्यीय अपराधियों और उनके नेटवर्क के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।0
0
Report
बेगूं पार्किंग में परिवार के साथ भोजन; वायरल वीडियो के बाद चित्तौड़गढ़ पुलिस ने कार्रवाई शुरू की
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 की पार्किंग में परिवार के साथ बैठकर भोजन करने का वायरल वीडियो अब कार्रवाई का कारण बन गया है। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या के दौरान हाईवे पर वाहनों की आवाजाही अधिक थी। इसी बीच चित्तौड़गढ़ निवासी शिव माहेश्वरी ने अपने परिवार के साथ पार्किंग स्थल में वाहन रोककर बैठकर भोजन किया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार हाईवे किनारे बना यह स्थान भारी वाहनों के सुरक्षित ठहराव और पार्किंग के लिए निर्धारित है। अत्यधिक यातायात के बीच इस तरह बैठकर भोजन करने से स्वयं, परिवार और अन्य राहगीरों की सुरक्षा प्रभावित होने की स्थिति सामने आई। मामले में बेगूं पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
झारखंड रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी में दीक्षांत शुल्क विरोध प्रदर्शन, प्रशासन मौजूद
Ranchi, Jharkhand:रांची स्थित झारखंड रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह के नाम पर छात्रों से 2,100 रुपये शुल्क लिए जाने के विरोध में आजसू छात्र संघ और छात्रों ने यूनिवर्सिटी गेट के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में रांची जिला प्रशासन और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। छात्रों का कहना है कि पहले दीक्षांत समारोह के लिए 300 से 600 रुपये तक शुल्क लिया जाता था, लेकिन अचानक 2,100 रुपये शुल्क तय करना उचित नहीं है। छात्रों ने आरोप लगाया कि सीएलसी और माइग्रेशन के नाम पर पहले ही 900 रुपये लिए जा रहे हैं, ऐसे में दीक्षांत के नाम पर 2,100 रुपये लेना छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ है। आजसू छात्र संघ ने झारखंड सरकार से शिक्षा, परीक्षा, छात्रवृत्ति और नियुक्ति व्यवस्था पर ध्यान देने की मांग की। साथ ही विश्वविद्यालय में शिक्षकों की योग्यता और नियुक्ति प्रक्रिया की जांच कराने की बात कही।0
0
Report
टिहरी झील के ऊपर टिपरी मदननेगी रोपवे की सेवाएं बहाल कराने के लिए सीएम से अपील
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी गढ़वाल टिहरी झील के ऊपर बना टिपरी मदननेगी रोप-वे की सेवा बंद, ग्रामीणो ने रोप-वे चलवाने के लिये सीएम पुष्कर सिंह धामी से की अपील। टिहरी बांध प्रभावित प्रतापनगर ब्लाक के रैका और धारमंडल क्षेत्र के आवागमन के लिए संचालित टिपरी-मदननेगी रोपवे सेवा बंद हो गई है। अनुबंध पूरा होने के बाद सिडकुल के अधीन काम कर रही कंपनी ने सेवा बंद कर दी है। जिससे लोगों के सामने आवागमन की समस्या खड़ी हो गई है। टिहरी बांध की झील बनने के बाद बांध प्रभावित क्षेत्र मदननेगी, धारमंडल और रैका सहित आस पास दर्जनों गांव के लोगों के आवागमन के टिहरी झील के ऊपर बने टिपरी-मदननेगी रोपवे का संचालन 2012 से किया जा रहा था। सितंबर 2025 में इसका अनुबंध समाप्त होने पर ग्रामीणो की मांग पर डीएम नितिका खंडेलवाल ने मार्च 2026 और उसके बाद 31 अगस्त तक रोपवे संचालन का निर्देश दिया था। रोप वे प्रबंधक ने बताया कि कंपनी का 45 लाख भुगतान और अनुबंध नहीं किया गया है। जिससे एक सितंबर से रोपवे सेवा बंद कर दी गई है। बाइट बलवंत सिंह रावत जिला महामंत्री भाजपा टिहरी गढ़वाल भाजपा के जिला महामंत्री बलवंत सिंह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस रोप वे को चलवाने की अपील की है और कहा कि सिडकुल के अधीन बीएम एंटरप्राइजेज ने 1 सितंबर से रोपवे सेवा बंद कर दी है, जनहित को देखते हुए रोपवे का नियमित संचालन किया जाना चाहिए। और सिडकुल और डीएम टिहरी को पत्र भेजकर इस रोपवे का संचालन पर्यटन विभाग या अन्य एजेंसी से कराने का अनुरोध किया है। बाइट नितिका खंडेलवाल डीएम टिहरी गढ़वाल वही टिहरी डीएम नितिका खंडेलवाल ने बताया कि टिपरी-मदननेगी रोपवे को सिडकुल चलाता है। 31 अगस्त तक सेवा के संचालन का विस्तार किया गया था। अब इसके लिए नया टेंडर किया जा रहा है। उम्मीद है कि सिडकुल इस पर जल्द कार्रवाई करेगा। शासन और सिडकुल को पत्र भेजा गया है। सेवा जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
कानपुर देहात के जरसेन के बारिश से दो मासूमों की मौत, आवास दावे खोखले
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात के जरसेन गांव में बारिश ने एक गरीब परिवार की जिंदगी में ऐसा मातम उतार दिया, जिसे शब्दों में बयां करना भी मुश्किल है। जिस कच्ची छत के नीचे मुकेश कुमार का परिवार मजबूरी में जिंदगी गुजार रहा था, वही छत आज उनके लिए मौत की छत बन गई। तेज बारिश के बीच कच्ची छत भरभराकर गिरी और मलबे के नीचे दब गए मुकेश व उनके दोनों चिराग—7 साल की मासूम पलक और 3 साल का लविश। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों मासूमों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मुकेश खुद भी गंभीर रूप से घायल हैं। सबसे भयावह बात यह है कि मुकेश के परिवार में यही दो बच्चे थे और आज दोनों इस दुनिया में नहीं हैं। परिवार का कहना है कि मुकेश वर्षों से पक्के आवास के लिए अधिकारियों की चौखट पर दस्तक देते रहे, फरियाद करते रहे, लेकिन उनकी पुकार जिम्मेदारों के कानों तक नहीं पहुंची। सरकार गरीबों को पक्की छत देने के दावे करती है, आवास योजनाओं का ढिंढोरा पीटा जाता है, लेकिन जरसेन की यह तस्वीर उन दावों की जमीनी हकीकत पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। अगर समय रहते मुकेश के परिवार को एक अदद पक्की छत मिल जाती, तो शायद आज पलक और लविश की सांसें चल रही होतीं। आज वही मुकेश, जो सालों से आवास की आस लगाए बैठा था, अपनी आंखों के सामने अपने दोनों बच्चों को खो चुका है।0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ भाजपा ने 60 वार्डों में जीत का लक्ष्य तय किया
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। पटेल ने मंच से कहा कि चित्तौड़गढ़ में तीन बार के विधायक मौजूद हैं, ऐसे में उनके नेतृत्व में परिषद चुनाव नहीं हारना चाहिए। उन्होंने हर वार्ड में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की सक्रिय भूमिका का पूरा फायदा उठाने की बात कही। पटेल ने कहा कि चुनाव किसी एक प्रत्याशी का नहीं, बल्कि पूरे संगठन और कार्यकर्ताओं का है। वहीं विधायक आक्या ने भाजपा के पक्ष में माहौल बताते हुए सभी 60 वार्डों में जीत का लक्ष्य रखा। पटेल ने विकास कार्यों और केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं के आधार पर जनता के बीच जाने की बात कही。0
0
Report
PMShri स्कूलों में ग्रीन स्कूल से पर्यावरण शिक्षा और कचरा प्रबंधन बढ़ेगा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर नई शिक्षा नीति के तहत पीएमश्री स्कूलों में अब पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और संसाधनों के बेहतर उपयोग का व्यावहारिक ज्ञान भी दिया जाएगा। केंद्र सरकार की पीएमश्री योजना के तहत इन स्कूलों को ग्रीन स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में ऊर्जा संरक्षण, कचरा प्रबंधन और अनुपयोगी वस्तुओं के पुनः उपयोग पर विशेष जोर दिया जाएगा। ग्रीन स्कूल पहल के तहत पुराने बल्ब और ट्यूबलाइट हटाकर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इससे बिजली की खपत कम करने के साथ विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण का महत्व समझाया जाएगा। स्कूल स्तर पर पर्यावरण से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें ‘कबाड़ से जुगाड़’ गतिविधि प्रमुख होगी। विद्यार्थी अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं तैयार करना सीखेंगे। इससे उनमें रचनात्मकता बढ़ने के साथ कचरा कम करने और वस्तुओं के पुनः उपयोग की समझ विकसित होगी। पीएमश्री स्कूलों में किचन गार्डन विकसित किए जाएंगे। विद्यार्थी पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने और उनसे मिलने वाले लाभ को समझेंगे। कुछ स्कूलों में सब्जियां भी उगाई जाएंगी। गीले और सूखे कचरे को अलग रखने के लिए हर रंग के डस्टबिन लगाए जाएंगे। इन पर बच्चों को आकर्षित करने वाले कार्टून और चित्र बनाए जाएंगे, ताकि विद्यार्थी खेल-खेल में कचरा सही डिब्बे में डालने की आदत सीख सकें। गीले कचरे से खाद बनाने के लिए कंपोस्ट पिट भी तैयार किए जाएंगे। विद्यार्थियों को नर्सरी, बगीचों और नगर निकाय कार्यालयों का शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा। इससे वे पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता से जुड़े प्रयासों को वास्तविक परिस्थितियों में समझ सकेंगे।0
0
Report
वाराणसी में गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ जैसे गंभीर हालात, राहत कार्य तेज
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में गंगा और वरुणा नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ जैसे गंभीर हालात बने हुए हैं। गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी निशान को पार कर लगातार बढ़ रहा है। तटीय इलाकों के साथ शहर के कई रिहायशी क्षेत्र और 11 से अधिक वार्ड पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। सरैया, नक्खीघाट, कोनिया और सलारपुर जैसे क्षेत्रों में स्थिति काफी खराब है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के जिलाधिकारी और मेयर से बातचीत कर स्थिति की पूरी जानकारी ली। पीएम मोदी ने प्रभावित लोगों की मदद करने और राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाने के कड़े निर्देश दिए हैं। स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस महकमा हाई अलर्ट पर आ गया है। NDRF और जल पुलिस की नावें तैनात की गई हैं, जिनसे लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। प्रभावित परिवारों के रहने, खाने और दवाइयों के लिए राहत शिविरों की व्यवस्था की गई है। गंगा के उफान से काशी के प्रमुख घाटों का संपर्क आपस में कट चुका है。0
0
Report
Advertisement
अंबेडकर नगर में जीतेंद्र मिश्रा की राम जन्मभूमि ट्रस्ट CEO नियुक्ति पर विपक्ष सवाल
Noida, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO के तौर पर एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) की नियुक्ति पर मंत्री ओपी राजभर कहते हैं, "नियम के मुताबिक आवेदन मंगाए गए थे और कई लोगों ने अप्लाई किया था। अब जब चयन हो गया है, तो विपक्ष हर फैसले पर सवाल उठाता है। क्या सरकार को विपक्ष की मांगों के हिसाब से काम करना चाहिए या खुद फैसले लेने चाहिए?"0
0
Report
रायपुर: योग आयोग अध्यक्ष समेत तीन को राज्य मंत्री दर्जा, शासन ने आदेश जारी
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल को मिला राज्य मंत्री का दर्जा. औषधी पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला को मिला राज्य मंत्री का दर्जा. इंद्रावती बेसीन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शरद अवस्थी को भी राज्य मंत्री का दर्जा. सामान्य प्रशासन विभाग से आदेश जारी......0
0
Report
इंदापुर में पिता की पिटाई: बेटों पर FIR, वृद्ध अधिकारों पर कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:इंदापुर - पिता को मारपीट पर दो बेटों पर एफ आय आर दर्ज़... पुणे के इंदापुर में 30 अगस्त को पिता से मारपीट के मामले में दो बेटों पर FIR दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ नागरिक तुकाराम किसन राउत ने अपनी पत्नी के नाम पर की जमीन बेच दी थी। बेटों से बिना पूछे जमीन बेचने से नाराज होकर बेटे संजय राउत और राजेंद्र राउत ने अपने ही पिता को लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा। पीड़ित पिता की शिकायत पर इंदापुर पुलिस ने दोनों बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में ज्येष्ठ नागरिक अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है और इंदापुर पुलिस आगे की जांच कर रही है। इंदापुर में जमीनी विवाद में बेटों ने ही पिता को पीटा, वीडियो वायरल... महाराष्ट्र के पुणे जिले के इंदापुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां जमीनी विवाद को लेकर दो बेटों ने अपने ही 65 साल के बुजुर्ग पिता को बीच सड़क पर लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा। ये पूरी घटना इंदापुर के तरंगवाड़ी इलाके के सलीम लॉन्स के पास की है। बताया जा रहा है कि पिता ने मां अंजना राउत के नाम की जमीन बेच दी थी। इसी बात को लेकर बेटों ने पिता से सवाल-जवाब किया और देखते ही देखते मारपीट शुरू कर दी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित पिता तुकाराम किसन राउत (उम्र 65 वर्ष) की शिकायत पर पुलिस ने उनके ही दोनों बेटों संजय तुकाराम राउत और राजेंद्र तुकाराम राउत के खिलाफ इंदापुर थाने में केस दर्ज कर लिया है। इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक गणेश बिराजदार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और बुजुर्गों के साथ मारपीट को लेकर ज्येष्ठ नागरिक अधिनियम के तहत भी कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।0
0
Report
Advertisement
