icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
147105
Satpal GargSatpal GargFollow9 Aug 2025, 06:35 am

पातड़ा में तीज़ का त्योहार धूमधाम से मनाया, महिलाओं ने गिद्धा डालकर बांटी खुशियां

Patran, Punjab:पातड़ा सतपाल गर्ग— पातड़ा गांव में सरपंच की अगुवाई में तीज़ का त्योहार बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक रंग में मनाया गया। गांव के सामुदायिक स्थल पर हुई इस आयोजन में एकत्र हुई महिलाओं ने मिलकर गिद्धा बोली पर नृत्य किया और तीज़ की खुशियों को एक-दूसरे से साझा किया। महिलाओं ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजधज कर लोकगीतों और बोलियों पर थिरकते हुए माहौल को जीवंत बना दिया। आयोजन स्थल पर हर ओर रौनक और उत्साह देखने को मिला। सरपंच ने इस अवसर पर कहा, “हमने यह उपराला इसलिए किया है ताकि हमारे पुरातन विरसे को ज़िंदा रखा जा सके। इस तरह के कार्यक्रमों से आने वाली पीढ़ियों को भी इन त्योहारों की परंपरा और इनके महत्व का पता चलता रहेगा।” ग्रामीणों ने भी सरपंच के प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन गांव की एकजुटता
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झारखंड में पांच दिन बारिश और आंधी-पावस की चेतावनी, तापमान में गिरावट

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में आने वाले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर राज्य के मौसम पर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 25 सितंबर के बीच झारखंड के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस दौरान वज्रपात के साथ तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। आज राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के साथ कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 22 सितंबर यानी कल भी झारखंड के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। रांची समेत कई जिलों में दिन के दौरान एक से ज्यादा बार बारिश हो सकती है। 23 सितंबर को मौसम का असर सबसे ज्यादा रहने का अनुमान है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। 24 और 25 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। लगातार बारिश और मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ेगा। राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है
0
0
Report

बागेश्वर: ग्रामीणों ने DFO कार्यालय के सामने वन्यजीव नुकसान के मुआवजे की मांग

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में ग्रामीणों ने DFO कार्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नारेबाजी कर ग्रामीण क्षेत्रों में वन्यजीवों से हो रहे नुकसान पर चिंता जताई। उन्होंने DFO को ज्ञापन सौंपकर जंगली सूअर, बंदर, लंगूर, गुलदार और भालू से फसल मवेशियों व जनजीवन को हो रहे नुकसान पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने फसल नुकसान का मुआवजा देने की प्रक्रिया सरल करने और 15 दिन के भीतर मुआवजा देने, रेंज स्तर पर त्वरित रिस्पॉन्स टीम गठित करने तथा स्थानीय युवाओं की तैनाती की मांग की। इसके अलावा बंदर बाड़ा बनाने, वन क्षेत्रों से गिरे पेड़ हटाने, पैदल मार्गों की मरम्मत और खड़िया खदानों से प्रभावित वनों पर कार्रवाई की मांग उठाई。
0
0
Report

फर्जी अभिलेख से पिता मृत दिखाकर बेटे ने शिक्षक की नौकरी पाई; जांच जारी

Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव: फर्जी अभिलेखों से पिता को मृतक दिखा नौकरी पाने का आरोप। सरकारी अभिलेखों में पिता को मृत दिखा बेटे ने हासिल की शिक्षक की नौकरी। पिता को मृत दिखा मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पाने का आरोप。 फर्जी अभिलेखों से 24 साल पहले पिता को दिखाया था मृत。 पिता के नाम जमीन का बैनामा होने पर खुला मामला。 2014 में तथाकथित मृतक के नाम हुआ जमीन का बैनामा。 शिकायतकर्ता ने डिप्टी सीएम, शिक्षा निदेशक, BSA और BEO से की शिकायत。 2002 में शिक्षक श्रीराम को मृत बताकर बेटे रामबरन ने पाई थी नौकरी。 वर्तमान में हिलौली के खेरवा उ0 प्रा0 वि0 में शिक्षक के पद पर तैनात हैं रामबरन。 सेवा पुस्तिका में दर्ज हस्ताक्षर और जमीन के बैनामे के हस्ताक्षर - अंगूठे के निशान मिलाने की मांग。 BSA मामले की जाँच में जुटे。
0
0
Report
Advertisement

गुरुग्राम जलभराव: मंत्री ने विजिलेंस जांच की मांग, विभागीय लापरवाही पर घिरे

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम - केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने की गुरुग्राम में जलभराव की विजिलेंस जांच की मांग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लिखी चिट्ठी सिंचाई विभाग के अधिकारी शिव सिंह रावत पर लगाए गंभीर आरोप “7 सालों से ड्रेनों की सफाई पर कोई बजट खर्च नहीं किया गया” ड्रेनों पर कब्जा हटाने में की गई भारी लापरवाही बिल्डरों को सिर्फ नोटिस थमाया, नहीं की कोई कार्यवाई ‘विभाग की लापरवाही के कारण हुआ भयंकर जलभराव’ शिव सिंह रावत पर भ्रष्टाचार और बिल्डरों से मिलीभगत का लगाया आरोप ‘शिव सिंह रावत ने सरकार की छवि को किया धूमिल’ ‘बरसाती नालों को अतिक्रमण मुक्त करने की सिंचाई विभाग की है जिम्मेदारी’ ‘जल निकासी के रास्तों को भी अतिक्रमण मुक्त करने की है विभाग की जिम्मेदारी’
0
0
Report

सिकंद्राराऊ में एटा रोड पर सड़क हादसा, युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Mohammad RajaMohammad RajaFollow5m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकन्द्राराऊ- कोतवाली क्षेत्र के एटा रोड पर ग्राम रतिभानपुर और फूलरई के बीच रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार विवेक पुत्र विजयपाल सिंह यादव (26 वर्ष) की हादसे में मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं उसके साथ बाइक पर सवार राहुल पुत्र अजय पाल (25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
0
0
Report

आंगन का मिलन शुरू: 1078 केंद्रों में 25 सितम्बर से कार्यक्रम

Karnaprayag, Uttarakhand:सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 25 सितम्बर से शुरू होने वाले आंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्य ने कर्णप्रयाग ब्लाक सभागार में समीक्षा बैठक ली, इस दौरान सीडीओ चमोली ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत किया। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण, स्वास्थ्य, प्रारम्भिक शिक्षा और जनसहभागिता के जीवंत केंद्र के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले सभी लोगो का मिलन व कार्यक्रम का नेतृव्व करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, व आशाओ को सम्मानित किया जाएगा। आंगनवाड़ी केंद्रों पर सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले सभी लोगो का मिलन किया जाएगा, और सभी को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी उन्होंने कहा कि चमोली जिले के अंतर्गत सभी 1078 केन्द्रों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, व सहायिकाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 सितम्बर से शुरू होकर यह अभियान 7 अक्टूबर तक चलेगा। हेर्निंग/ बाइट रेखा आर्य बाल विकास मंत्री उत्तराखंड सरकार
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

सैनी में अली अहमद के काफिले को रोककर सुरक्षा कड़ाई से बढ़ी

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:झांसी जेल से प्रयागराज लाए जा रहे अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के काफिले को सैनी इलाके में पुलिस ने रोक लिया। काफिले में शामिल कई गाड़ियों को रोककर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। झांसी जेल से अली अहमद को लेकर पुलिस का काफिला प्रयागराज की ओर जा रहा था। कौशांबी के सैनी इलाके में पहुंचते ही पुलिस ने काफिले में शामिल कई गाड़ियों को रोक लिया। पुलिसकर्मी गाड़ियों की जांच-पड़ताल कर रहे हैं और पूरे मामले में सतर्कता बरती जा रही है। बताया जा रहा है कि करेली थाने में दर्ज एक मुकदमे के सिलसिले में अली अहमद का बयान दर्ज कराया जाना है। इसी के लिए उसे झांसी जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है। अली अहमद के आने को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और काफिले की लगातार निगरानी की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

हाईटेंशन लाइन से करंट लगने पर बागपत के 20 वर्षीय मैकेनिक की मौत

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में हाईटेंशन लाइन से करंट लगने पर 20 वर्षीय मैकेनिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बागपत शहर के चमरावल मार्ग पर सेंट एंजेल्स स्कूल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि मैकेनिक की दुकान के बाहर एक हाईवा खड़ा था। चालक ने हाईवा का जैक ऊपर उठाया, इसी दौरान जैक हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आते ही हाईवा में करंट उतर गया। इसी दौरान पाली गांव निवासी 20 वर्षीय मैकेनिक मोइन हाईवा के नीचे घुसकर जांच कर रहा था। करंट की चपेट में आने से मोइन बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक हाईवा को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने हाईवा को चमरावल मार्ग से हटवाकर यार्ड में खड़ा कराया है। घटना की सूचना मिलने पर मोइन के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

बांसवाड़ा नगर परिषद सभापति चुनाव: मुकेश रावत की जीत से उपसभापति के लिए सियासी माहौल गर्म

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एम्बेडेड न्यूज: एंकर - बांसवाड़ा नगर परिषद सभापति पद के लिए हुए मतदान में भाजपा के मुकेश रावत ने जीत दर्ज की। मुकेश रावत के समर्थन में 37 पार्षदों ने मतदान किया, जबकि कांग्रेस के पक्ष में 23 वोट पड़े। जीत के बाद मुकेश रावत ने अपने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सभापति बनने के बाद उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर शहर के विकास की नींव रखी जाएगी। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा के पार्षद एक बार फिर बस में सवार होकर बाड़ेबंदी के लिए रवाना हुए। अब उपसभापति पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दोनों प्रमुख दलों में उपसभापति के चुनाव को लेकर रणनीति और दाव-पेंच का दौर शुरू हो गया है। भाजपा के सभापति प्रत्याशी मुकेश रावत की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। आगामी उपसभापति चुनाव पर सभी की नजरें टिकी हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top