icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कैबिनेट ने वेतन सीमा बढ़ाकर EPFO सुरक्षा 25,000 तक कर दी

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय श्रम और रोज़गार मंत्री मनसुख मंडाविया ने वेतन सीमा को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह करने के कैबिनेट के फैसले पर कहा, "...पीएम मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए देश के करोड़ों EPFO लाभार्थी को अपनी सोशल सुरक्षा बढ़ाने का अवसर दिया है... EPFO में 15,000 की वेज सीलिंग थी... 15000 रुपए से अधिक किसी की सैलरी हो तो उस कर्मचारी को वॉलंटरी कॉन्ट्रिब्यूशन के आधार पर बचत होती थी। उनके लिए EPFO की सोशल सिक्योरिटी उनके लिए अनिवार्य नहीं थी लेकिन आज मोदी जी के निर्णय से 25,000 तक भी किसी को सैलरी मिलती हो ऐसे कर्मचारी भी EPFO के दायरे में आएंगे... इसे कल से ही लागू करा जाएगा और इससे 50 लाख से 1 करोड़ नए लाभार्थी होंगे।"
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

राजनगर विधायक सुजीत पासवान रूस के चुनाव के लिए अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी के राजनगर विधायक सुजीत पासवान जाएंगे रूस।रूस के संसदीय चुनाव में उन्हें अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है।भाजपा विधायक सुजीत पासवान को रसिया संघ के सिविक चेम्बर ऑफ द रशियन फेडरेशन की ओर से आगामी संसदीय चुनाव को लेकर आधिकारिक आमंत्रण मिला है।रूस में 18 से 20 सितम्बर 2026 तक रूसी संसद (स्टेट डूमा) का चुनाव होना है। मॉस्को स्थित सिचुएशन सेंटर में अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों के साथ चुनाव प्रोसेस का मॉनिटरिंग करेंगे।बताते चलें सुजीत पासवान राजनगर विधान सभा सीट से भाजपा के विधायक निर्वाचित हुए थे,उन्होने राजद प्रत्याशी को 42000 वोटों से हराया था। वे बचपन में आरएसएस की शाखा से जुड़े,फिर छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े और नगर मंत्री बने।2020 से भाजपा के सक्रिय सदस्य बने और युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने।वर्तमान में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष और मिथिला विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य हैं।30 वर्षीय सुजीत पासवान का पैतृक गांव राजनगर के कसियौना गांव है।जिले के सबसे कम उम्र के विधायक हैं।भाजपा ने पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान का टिकट काट कर सुजीत पासवान पर दांव लगाया और वे पार्टी के निर्णय पर खड़े उतरे।नेपाल से अयोध्या तक निकली देवशिला रथ यात्रा की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गयी थी।अब रूस भेजे जाने पर प्रदेश सहित इलाके में हर्ष का माहौल है और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।वहीं विधायक ने बिहार और देश के लिए गौरव की बात बताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी, विदेशी मंत्री और रूसी नेताओं सहित अन्य नेताओं के प्रति आभार जताया है。
0
0
Report

1 अक्तूबर से NCR के पुराने वाहन ईंधन नहीं पाएंगे; एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे

Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा के एनसीआर के जिलों में 1 अक्तूबर से पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन. एनसीआर में 775 एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे, पहले चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में होंगे स्थापित. जीवन-अवधि पूर्ण कर चुके वाहनों की पहचान और पर्यावरणीय मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए पेट्रोल पंपों पर लगाए जाएंगे कैमरे. गुरुग्राम में 249, सोनीपत में 215, झज्जर में 195 तथा फरीदाबाद में 116 एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे. 30 सितंबर तक कैमरे लगाने का लक्ष्य, CAQM के निर्देशों की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित की जा सके.
0
0
Report

प्रेम विवाह के 5 साल बाद विवाहिता ने फांसी लगाई, दहेज हत्या का आरोप

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:प्रेम विवाह के 5 साल बाद विवाहिता ने फांसी लगाई, दहेज हत्या का आरोप कौशांबी ज़िले में प्रेम विवाह के करीब 5 साल बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू गांव का है। यहां रहने वाले बुद्ध नारायण पाठक ने वर्ष 2020 में चौराडीह गांव की रहने वाली शिवानी मिश्रा से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद शिवानी ससुराल में ही रह रही थी, जबकि पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई चला गया था। बताया जा रहा है कि शिवानी घर के ऊपर बने कमरे में रहती थी। पुलिस के मुताबिक, वह इन दिनों मानसिक तनाव में थी। इसी बीच उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, मृतका के पिता दिलीप मिश्रा ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि पति बुद्ध नारायण पाठक, जेठ राजेश, ननद सुमन देवी और ननदोई भीमसेन दहेज के लिए शिवानी को प्रताड़ित करते थे। पश्चिम शरीरा पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

करहल संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कमला नर्सिंग होम व मानव सेवा के उद्देश्य से रक्त शिविर।

Ajay KumarAjay KumarFollow1m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी। संत विवेकानन्द सीनियर सेकेंडरी स्कूल,करहल में कमला नर्सिंग होम व मानव सेवा के उद्देश्य से विशाल रक्तदान शिविर एवं हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में कमला नर्सिंग होम व मानव सेवा चैरिटेबल ब्लड सेंटर मैनपुरी की टीम द्वारा रक्त संग्रह की व्यवस्था की गई। विद्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी अपना हेल्थ चेकअप और ब्लड ग्रुप चेक करवाया,आयोजकों ने बताया कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है।
0
0
Report

नातिन ने प्रेमी के साथ मिलकर नाना की हत्या कर कुएं में फेंका: झांसी में सनसनीखेज मामला

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में चिरगांव थाना क्षेत्र ग्राम छिरौना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नातिन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही नाना की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया। घटना का खुलासा तीन दिन बाद तब हुआ जब घर की सफाई के दौरान नातिन के खून से सने कपड़े मिले थे। नातिन ने घटना को कबूल करते हुए कहा मैने और विशाल ने नана को मारकर कुएं में फेंका था, जिसके बाद मृतक के दामाद अशोक कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है, पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके दोनों आरोपियों को अरेस्ट करके उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है, दरअसल घटना 12 सितंबर की है। जब मृतक रामदीन की पत्नी मजदूरी करने गई थी। घर पर रामदीन और उनकी नातिन कंचन थे। कंचन नана के घर रहकर 10वीं की पढ़ाई کرتی थी। शाम को जब नानी घर लौटी तो रामदीन गायब थे। काफी तलाश के बाद अगले दिन रामदीन का शव गांव के एक कुएं में मिला। उस समय ग्रामीणों ने इसे एक दुर्घटना मानते हुए, पुलिस को बिना बताए अंतिम संस्कार कर दिया। जब कल मृतक के परिवार की महिलाएं और दामाद घर की सफाई कर रहे थे, इस दौरान नातिन कंचन और मृतक रामदीन के कपड़े खून से रंगे मिले। संदेह होने पर जब कंचन से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। कंचन ने बताया कि जब नाना घर पर नहीं थे, तब वह विशाल नाम के एक युवक के साथ चारपाई पर बैठी थी। इसी बीच नाना अचानक घर आ गए और उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। रामदीन और विशाल के बीच कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई। विशाल ने रामदीन का गला दबा दिया। कंचन ने विशाल को रोकने की कोशिश की, लेकिन विशाल ने बदनामी के डर से उन्हें जान से मारने की बात कही। इसके बाद, कंचन सिलबट्टा (पत्थर) उठा लाई और नाना के सिर पर दे मारा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद, दोनों ने शव को गांव के पास एक कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने मृतक के दामाद अशोक कुमार की तहरीर पर आरोपी कंचन और विशाल के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में केस दर्ज करके दोनों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। बाइट- अशोक कुमार....... मृतक का दामाद बाइट- मोहित कुशवाहा..... मृतक का पोता बाइट- डॉ अरविंद कुमार..... एसपी ग्रामीण, झांसी
0
0
Report

बैंक से पैसे निकालकर लौट रही युवती से लूट: दो बदमाश फरार

Samastipur, Bihar:बैंक से 70 हजार निकालकर लौट रही युवती से बैग समेत लूट, बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम। पुलिस जांच में जुटी है। समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में बुधवार दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक से रुपये निकालकर पैदल घर लौट रही युवती से बैग समेत 70 हजार रुपये लूट लिए। घटना मुसरीघरारी चौराहा से पश्चिम नायक पेट्रोल पंप के निकट सुबह करीब 11:15 बजे की है।पीड़िता की पहचान नगर पंचायत मुसरीघरारी के डगरूआ गांव निवासी मधुमिता कुमारी, पिता स्व. ललित कुमार झा के रूप में हुई है।थाने में दिए आवेदन में युवती ने बताया कि वह बुधवार को मुसरीघरारी स्थित एसबीआई शाखा से 70 हजार रुपये निकालकर पैदल घर लौट रही थी। नायक पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसका बैग झपट लिया। बैग में पूरे 70 हजार रुपये रखे थे।युवती के अनुसार, बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठे बदमाश ने चेहरे पर मास्क लगाया था। लूट के बाद दोनों पश्चिम दिशा की ओर फरार हो गए।पीड़िता ने थाने में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने का अनुरोध किया है। मुसरीघरारी थानाध्यक्ष नेहा निधि ने बताया कि सूचना मिली है, सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

हांसी के एसपी विनोद कुमार ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया

Bhiwani, Haryana:हांसी बाइट : हांसी एसपी विनोद कुमार एवं बिट्टू ग्रामीण नशा बेचने वाला नहीं, नशा करने वाला मरता है : एसपी विनोद कुमार कुतुबपुर में नशा मुक्ति कार्यक्रम में पहुंचे एसपी, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को नशे से दूर रहने का दिलाया संकल्प हांसी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत गांव कुतुबपुर में नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हांसी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, आईपीएस ने विद्यार्थियों, युवाओं, बुजुर्गों और ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। एसपी विनोद कुमार ने कहा कि नशा बेचने वाला और नशा तैयार करने वाला नशे से नहीं मरता, बल्कि नशा करने वाला व्यक्ति नशे से मरता है।” उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति की जिंदगी bर्बाद नहीं करता, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को तबाह करने के साथ उसे अपराध की ओर भी धकेल सकती है। उन्होंने कहा कि नशा की पूर्ति के लिए नशे का आदी व्यक्ति चोरी, लूट, छीना-झपटी और अन्य आपराधिक गतिविधियों का सहारा ले सकता है। इसलिए नशे की समस्या को गंभीरता से समझने और इसके खिलाफ सामूहिक रूप से लड़ने की जरूरत है। एसपी ने विद्यार्थियों और युवाओं से कहा कि वे अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे का नहीं, खेल और पढ़ाई का नशा करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत युवाओं को सही दिशा और बेहतर अवसर देने की है। खेल और शिक्षा युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।एसपी विनोद कुमार ने कहा कि हांसी पुलिस नशा बेचने और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। लेकिन केवल पुलिस कार्रवाई से नशे की समस्या का पूरी तरह समाधान संभव नहीं है। इसके लिए आमजन की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि गांव में यदि कोई व्यक्ति नशा बेचता है, नशा तैयार करता है या नशे की खरीद-फरोख्त में शामिल है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। एसपी ने ग्रामीणों से गांव में ठीकरी पहरा लगाने तथा गांव में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर नजर रखने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के संयुक्त प्रयास से ही नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत बनाया जा सकता है。 कार्यक्रम के दौरान एसपी विनोद कुमार ने खेल एवं अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विद्यार्थियों को फूल मालाएं पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। एसपी ने उन्हें भविष्य में भी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा देश और समाज का भविष्य हैं। यदि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेलों से जुड़ेंगे तो समाज को नई दिशा मिलेगी। गांव कुतुबपुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने एसपी विनोद कुमार का फूल मालाओं और गुलदस्तों से स्वागत किया। ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान भी किया। एसपी ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि नशामुक्त समाज के लिए गांव स्तर पर जागरूकता और सामूहिक प्रयास लगातार जारी रखने होंगे।
0
0
Report

किसानों की ट्रैक्टर रैली: मूंगफली MSP पर खरीदी और बाढ़ नुकसान का मुआवजा मांग

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एंकर-छतरपुर मे भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने विशाल ट्रैक्टर रैली निकालकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसानों की मुख्य मांग मूंगफली की MSP पर खरीदी और अतिवृष्टि से खराब फसलों का मुआवजा है। भारतीय किसान संघ के बैनर तले आज सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों के साथ सड़कों पर उतरे। किसानों का कहना है कि प्रधानमंत्री के खाद्य तेल उत्पादन बढ़ाने के आह्वान पर बुंदेलखंड में इस बार मूंगफली का रकबा बढ़ाया गया और पैदावार भी रिकॉर्ड हुई है। लेकिन अगर सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं करती तो किसानों को भारी नुकसान होगा। किसानों ने मांग की है कि मूंगफली की खरीदी 7,570 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर की जाए। किसानों ने साफ कहा है कि उन्हें भावांतर योजना नहीं, बल्कि समर्थन मूल्य पर सीधी खरीदी चाहिए। वहीं छतरपुर, टीकमगढ़ सहित पूरे बुंदेलखंड में अतिवृष्टि से तिल और उड़द की फसलें चौपट होने का दावा करते हुए किसानों ने तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा देने की भी मांग की है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो कलेक्ट्रेट का घेराव कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
0
0
Report

इलाहाबाद HC ने आयुष मलिक के बंधक मामले पर कड़ी नाराजगी जाहिर की

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, शामली के आयुष मलिक को बंधक बनाए जाने का मामला, हाईकोर्ट के निर्देश पर आयुष मलिक को कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट में पेश आयुष मलिक ने बंधक बनाए जाने का लगाया आरोप, परिवार के सदस्यों पर घर में बंधक बनाए जाने का लगाया आरोप, हाईकोर्ट ने आयुष मलिक को घर में बंधक बनाए जाने पर जताई नाराजगी, पुलिस बल की मौजूदगी में बंधक बनाए जाने पर जताई नाराजगी, सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी पर भी हाईकोर्ट नाराज़, हाईकोर्ट ने आयुष मलिक को स्वतंत्र रूप से रहने की दी इजाजत।
0
0
Report
Advertisement

आजमगढ़ में सपा पर निशाना, योगी सरकार अपराधियों के विरुद्ध तेज कार्रवाई करेगी

Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh सपा सरकार में नकल माफिया, भू-माफिया और अपराधियों को मिलता था संरक्षण, योगी सरकार कर रही अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, आजमगढ़ में भी खिलेगा कमल। आजमगढ़ के दौरे पर पहुंचे प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। सपा पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी की सरकार नकल माफिया भू-माफिया और अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था। जबकि आज उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर रही है। आज़मगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के जीवली में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय की मां के निधन के बाद श्रद्धांजलि देने पहुंचे, जहां परिजनों से मुलाकात करके अपनी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को दुख की इस घड़ी में ढांढस भी बंधाया। डिप्टी सीएम ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ की सभी सीटों पर भाजपा चुनाव जीतकर जीत का शिक्षण करने जा रही है और ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी। केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने को लेकर कहा कि सूप बोले सूप बोले चलनी भी बोले जिसके 72 छेद। अखिलेश यादव के बारे में आप बताने की आवश्यकता नहीं है कि जिस सरकार को गुंडाराज और जंगल राज के पर्याय के रूप में जाना जाता था। अपराधियों को संरक्षण देने के लिए जाना जाता था। माफियाओं को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता था। अगर अखिलेश यादव इस प्रकार के सवाल उठाते हैं तो यूपी की जनता उन पर हंसेगी। ऐसे में अपनी हंसी उड़वाने का काम न करें। केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा और एनडीए की सरकार है वहां से लागू किया जाएगा और जहां भाजपा की सरकार बनेगी वहां भी लागू किया जाएगा। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष इस मामले पर नौटंकी कर रहा है। विपक्ष चाहता है कि समाज आपस में लड़ जाए। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार यूपीआई को लेकर विपक्ष के प्रचार पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। गोंडा में हुई हत्या के बाद डॉ. संजय निषाद से नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की मुलाकात के सवाल पर कहा कि यह कोई विशेष बात नहीं है। नेता आपस में मिलते रहते हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि 2047 तक राहुल गांधी और अखिलेश यादव की एक पीढ़ी बदल जाएगी। उन्होंने दावा किया कि तब तक कांग्रेस और सपा बचेंगी तो उसके बाद सत्ता में आने के बारे में सोचेंगी।
0
0
Report

पीलीभीत में जल आपूर्ति सड़क खराबी पर बीजेपी जिलाध्यक्ष गोकुल मौर्य के विरोध में नाराजगी

Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के वार्ड के लोगों ने ही विरोध करना शुरू कर दिया है। उनके वार्ड के लोगों का कहना है की पीछले देढ़ माह से घरों में पानी नहीं आ रहा है साथ ही सडके टूटी पड़ी हैं कई बार कहने के बावजुड़ गोकुल प्रसाद मौर्य ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसी को लेकर लोगों ने गोकुल प्रसाद मौर्य के खिलाफ नारेबाज़ी भी की। और कहा की अभी वोट भी नहीं देंगे। दरअसल गोकुल प्रसाद मौर्य वार्ड नंबर 10 से सभासद भी हैं उन्हीं को भारतीय जनता पार्टी ने जिला अध्यक्ष बनाया है। वहीं गोकुल प्रसाद मौर्य का कहना है की वार्ड में पानी की पाइप लाइन कुछ समय पहले पढ़ी थी इसके चलते पानी आने में दिक्कत हो रही है जिसको लेके उन्होंने नगर पालिका को बोला है साथ ही बताया की जो लोग विरोध कर रहे हैं उसमे एक शख्स सभासाद के चुनाव में उनके खिलाफ चुनाव लड़ा था और हार गया था इसी के चलते वह लोगों को भड़काकर यह सब करा रहा है।
0
0
Report

हनुमानगढ़ नगर परिषद में निर्दलीयों ने मंजू को सभापति प्रत्याशी घोषित किया

Hanumangarh, Rajasthan:निर्दलीयों ने मंजू को सभापति प्रत्याशी बनाया, अधिवक्ता मनजिंदर लेघा के नेतृत्व में भरा नामांकन हनुमानगढ़ नगर परिषद सभापति पद के चुनाव को लेकर निर्दलीय पार्षदों ने भी अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है। निर्दलीय पार्षदों ने मंजू को सभापति पद के लिए प्रत्याशी चुना है। बुधवार को मंजू ने वार्ड एक के पार्षद एवं अधिवक्ता मनजिंदर लेघा के नेतृत्व में सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान निर्दलीय पार्षद और समर्थक मौजूद रहे। हनुमानगढ़ नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं। निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों ने 33 वार्डों में जीत दर्ज की है। ऐसे में सभापति पद के चुनाव में निर्दलीयों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। मंजू के नामांकन के साथ ही सभापति पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं। अब चुनाव में निर्दलीय पार्षदों के समर्थन और रणनीति पर सभी की नजरें टिकी हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top