icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रेवाड़ी में समरसता सम्मेलन: CM सैनी के आगमन से प्रतिभा सम्मान की तैयारी तेज

NZNaveen ZeeJust now
Rewari, Haryana:रेवड़ी में समरसता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 23 अगस्त को... समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि.... डीसी अभिषेक मीणा ने एसपी हेमेंद्र मीणा के साथ आयोजन स्थल का दौरा कर तैयारियों का लिया जायजा..... पूर्व मंत्री डॉ बनवारी लाल, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली समेत भाजपा के नेता एवं पदाधिकारी रहे मौजूद... इस दौरान उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, बिजली, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा तथा यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह की सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, सुचारू यातायात व्यवस्था, पर्याप्त पार्किंग, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.
0
0
Report

रोहिणी के गुरु तेग बहादुर कॉलोनी में पार्षद प्रदीप मित्तल का सफाई अभियान

New Delhi, Delhi:दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 के गुरु तेग बहादुर कॉलोनी में निगम पार्षद प्रदीप मित्तल द्वारा संचालित सफाई अभियान चल रहा था. इस अभियान में पार्षद खुद गली-गली में सफाई करते नजर आये और कॉलोनी में निरंतर सफाई अभियान चलते दिखे. गुरु तेग बहादुर कॉलोनी पर विधायक के प्रति लोगों में रोश भी दिखी, क्योंकि सीवरेज सिस्टम सारी ब्लॉक्स देखने के बाद विधायक ने कहा आप लोगों ने वोट नहीं दिया तो मैं गुरु तेग बहादुर कॉलोनी में साफ-सफाई नहीं कराऊंगा; यह जनता की मांग है. इसके बाद निगम पार्षद लगातार सफाई करते दिखे.
0
0
Report
Advertisement

कीटनाशक सेवन से किसान धर्मपाल मीणा की मौत, थानागाजी में केस दर्ज

Alwar, Rajasthan:थानागाजी थाना क्षेत्र के झांकड़ी गांव में खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे किसान की जहरीली दवा के सेवन से मौत हो गई। मृतक की पहचान झांकड़ी निवासी 42 वर्षीय धर्मपाल मीणा पुत्र बद्री प्रसाद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार धर्मपाल अपने खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान उसने गलती से जहरीली दवा का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल थानागाजी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अलवर रेफर कर दिया। अलवर में उपचार के दौरान रात करीब 10 बजे धर्मपाल ने दम तोड़ दिया। धर्मपाल खेती-बाड़ी का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर थानागाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

कटा-पांगरी रोड पर बड़े खड्डे, यातायात प्रभावित, मरम्मत की मांग

Washim, Maharashtra:वाशीम जिल्ह्यातील काटा ते पांगरी धनकुटे या ग्रामीणमार्गाची अक्षरशः चाळण झाली आहे. रस्त्यावर ठिकठikane मोठमोठे खड्डे पडल्याने वाहनधारकांना जीव मुठीत घेऊन प्रवास करावा लागत आहे.याच मार्गावरून दररोज शाळकरी विद्यार्थी,नागरिक आणि मोठ्या संख्येने वाहनांची ये-जा सुरू असते.त्यातच परिसरात रस्त्याचे काम सुरू असल्याने गौनखनिज आणि इतर जड वाहतूकही याच मार्गावरून होत आहे.त्यामुळे आधीच खराब असलेल्या रस्त्याची अवस्था आणखी बिकट झाली आहे.पावसाळ्यात खड्ड्यांमध्ये पाणी साचल्याने ते वाहनचालकां च्या लक्षात येत नसून अपघाताचा धोका वाढला आहे.त्यामुळे संबंधित प्रशासनाने या मार्गाची तातडीने दुरुस्ती करून नागरिकांना दिलासा द्यावा,अशी मागणी होत आहे.
0
0
Report

हाथरस के खिजरपुर में जमीन विवाद में युवक की पिटाई CCTV में कैद

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में सिकंदराराऊ के खिजरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक के साथ दो बार मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना सिकंदराराऊ में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि दूसरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी उसे थप्पड़ मारते हुए दिख रहा है। खिजरपुर निवासी रेशम पाल पुत्र रामस्वरूप उर्फ जीतू मिस्त्री ने पुलिस को बताया कि 21 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे जब वह अपनी दुकान की ओर जा रहा था, तभी गांव के बादल पुत्र शेर सिंह और गरवगढ़ी निवासी अंशु पुत्र पन्नालाल ने उसे रोक लिया। आरोप है कि जमीन संबंधी विवाद को लेकर दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। किसी तरह रेशम पाल वहां से निकलकर अपनी दुकान पर पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपियों में से एक उसकी दुकान पर दोबारा पहुंचा। उस समय रेशम पाल दुकान के काउंटर पर बैठा था। आरोपी ने उसके पास पहुंचकर अचानक उसके चेहरे पर जोरदार थप्पड़ मार दिया, जिससे उसका चेहरा झटके से घूम गया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर रिकॉर्ड हो गई। मारपीट होते देख आसपास मौजूद लोगों ने दुकान में पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और उसे दुकान से बाहर ले गए। रेशम पाल का कहना है कि उसके पास सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है, जिसे वह पुलिस को उपलब्ध करा सकता है।रेशम पाल ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

पश्चिमी यूपी में जाट वोट के मुद्दे पर बीजेपी-रालोद-सपा के बीच घमासान

Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का सियासी रणभूमि पश्चिमी यूपी बन रहा है। यूपी में जब से जयंत चौधरी से अखिलेश यादव का गठबंधन टूटा है, यह कहे जब से जयंत चौधरी ने सपा का साथ छोड़कर बीजेपी के संग केमिस्ट्री बनाई है जाट वोट बैंक सबसे बड़ा मुद्दा है. इसके चलते अब रालोद और सपा के बीच बढ़ती जुबानी जंग ने जाट वोट को केंद्र में ला दिया है। वॉयसओवर- विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही प्रदेश की सियासत गरमाने लगी है। सबसे ज्यादा हलचल पश्चिमी यूपी में है और इसकी वजह है जयंत चौधरी और अखिलेश यादव के बीच चल रही जुबानी जंग। राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयंत चौधरी पर की गयी सपा प्रमुख की चवन्नी वाली टिप्पणी ने अब नया रंग ले लिया है। सपा अखिलेश यादव के चवन्नी वाले बयान के विरोध में जहां एक तरफ रालोद ने इसे जाट समुदाय से जोड दिया है तो वही रालोद के बाद बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती भी रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के समर्थन में आ गई हैं. उन्होंने कहा कि सपा मुखिया को जाटों से माफी मांगनी चाहिए. मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बागपत और आसपास की सीटों पर जाट वोट का असर सबसे ज्यादा दिखेगा. यहां सपा भी अपने पुराने जाट-मुस्लिम आधार को वापस पाने की कोशिश कर रही है. उत्तर प्रदेश में पश्चिमी यूपी (जाटलैंड) में जाट समुदाय की संख्या लगभग 15 से 20% के बीच आती है, जो लोकसभा और विधानसभा सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाती है. कुछ क्षेत्रों जैसे बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, मथुरा, सहारनपुर जैसे जिलों में जाट वोटर 15 से 20% तक पहुंचते हैं. पश्चिमी यूपी में 17-20% के करीब जाट वोटर हैं. जाट वोट बैंक कई सीटों पर हार-जीत फैसला कर सकता है. पश्चिमी यूपी के करीब 11 जिलों में जाट मतदाता सबसे ताकतवर और असरदार माने जाते हैं. इस क्षेत्र की राजनीतिक लड़ाई मुख्य रूप से बीजेपी, राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी के बीच जाट-मुस्लिम समीकरण और किसान हितों के इर्द-गिर्द घूमती है. ऐसे में अब रालोद ने इस लड़ाई को जाट के अपमान से जोड़कर सपा की मुश्किलें बढ़ा दी है।
0
0
Report

पंजाब पुलिस ने हैरोइन सप्लाई करने वाली दो युवतियों को गिरफ्तार किया

Jagraon, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਨਸ਼ੀਆ ਵਿਰੁੱਧ ਯੁੱਧ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਜਗਰਾਓਂ ਦੇ ਥਾਣਾ ਜੋਧਾਂ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਉਸ ਵੇਲੇ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਮਿਲੀ ਜਦੋਂ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਤੋਂ ਆਈ ਹੈਰੋਇਨ ਨੂੰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੋ ਕੁੜੀਆਂ ਐਕਟਿਵਾ ਚਲਾ ਕੇ ਆਉਂਦੀਆਂ ਨੂੰ ਥਾਣਾ ਜੋਧਾਂ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਐਸਐਚਓ ਕਿਰਨਦੀਪ ਕੌਰ ਨੇ ਦੋ ਨੌਜ਼ਵਾਨਾਂ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਐਕਟਿਵਾ ਵਿੱਚੌ 505 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ। ਫਿਲਹਾਲ ਇੰਨਾ ਚਾਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਬਣਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਹ ਬਾਰੇ ਪੂਰੀ ਜਾਣਾਕਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਡੀਐਸਪੀ ਕਰਨ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਤੇ ਐਸਐਚਓ ਕਿਰਨਦੀਪ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਦੋ ਕੁੜੀਆਂ ਐਕਟਿਵਾ ਤੇ ਜੋਧਾਂ ਇਲਾਕੇ ਵਿਚ ਆ ਕੇ ਹੈਰੋਇਨ ਸਪਲਾਈ ਕਰਦੇ ਹਨ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬੜੇ ਤਕਨੀਕੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਇੰਨਾਂ ਚਾਰਾਂ ਨੂੰ 505 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਤੇ ਹੁਣ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਤਿੰਨ ਦਿਨਾਂ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਲਿਆ ਗਿਆ ਤੇ ਰਿਮਾਂਡ ਦੌਰਾਨ ਇਨ੍ਹਾਂ ਤੋਂ ਹੋਰ ਵੀ ਕਈ ਵੱਡੇ ਖੁਲਾਸੇ ਹੋਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਹੈ।
0
0
Report
Advertisement

सीधी में दूध में पानी मिलाने का मामला वायरल, स्वास्थ्य विभाग सैंपलिंग शुरू

Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले में दूध में पानी मिलाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो में कथित तौर पर दूध कारोबारी सड़क किनारे लगे हैंडपंप से पानी लेकर दूध में मिलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद दूध की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं की सेहत को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में दूध के सैंपल लेने और उनकी जांच कराने की बात कही है। मामला सीधी जिले के बघबारी-बंजारी गांव का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मझौली चौपाल की ओर से आने वाले दूध व्यापारियों को सड़क किनारे लगे हैंडपम्प से पानी लेते और उसे दूध में मिलाते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में दावों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। वीडियो वायरल होने के बाद दूध खरीदने वाले उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है। दूध की कीमत करीब 50 रुपये से बढ़कर 70 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है, जिससे उपभोक्ताओं की नाराजगी है। ऐसे में सवाल है कि दूध की कीमत बढ़ने पर गुणवत्ता की जिम्मेदारी किसकी है? वायरल वीडियो का पता अब जांच के बाद चलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से दूध के सैंपल लेने की तैयारी की है। CMHO अशोक खरे ने कहा है कि मामले के सामने आने के बाद जिलेभर में दूध के सैंपल लिए जाएंगे और जांच होनी चाहिए। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वायरल वीडियो ने दूध की गुणवत्ता को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है और स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग और जांच रिपोर्ट पर सबकी नजर है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top