147105
पंजाब के देधना गांव में खुला ठोस कचरा उपचार संयंत्र
Patran, Punjab:देधना गांव में जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग द्वारा 6.86 लाख रुपये की लागत से ठोस कचरा उपचार संयंत्र का उद्घाटन किया गया। इस संयंत्र से गांव के किसानों को खाद मिलेगी और पूरे गांव की सफाई होगी। मुख्यमंत्री के स्वच्छ अभियान के तहत ऐसे संयंत्र गांवों में स्थापित किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार हर घर पानी और हर घर सफाई का लक्ष्य हासिल करने के लिए सख्त है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एम्बुलेंस दुर्घटना: चार की मौत, चार घायल
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर ब्रेकिंग पूर्वांचल एक्सप्रेस के किमी 79.3 पर सेना के जवान का शव लेकर जा रही एंबुलेंस अज्ञात वाहन में भिड़ी। दुर्घटना में एंबुलेंस में बैठे चार लोग गम्भीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पूर्वांचल एक्सप्रेस वे व हलियापुर पुलिस टीम ने सभी को एंबुलेंस की मदद से सौ शैय्या अस्पताल पिठला कुमारगंज भेजवाया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि चार लोगों की मौत हुई है।0
0
Report
हाइलाइट: कुरुक्षेत्र के सिंहपुरा में महिंद्रा XUV और ट्रैक्टर की भिड़ंत, एक की मौत, चार घायल
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के गांव सिंहपुरा के पास गाड़ी महिंद्रा एक्सयूवी और ट्रैक्टर के बीच हुआ भीषण एक्सीडेंट,एक की मौत तीन से चार घायल, मृतक ड्राइवर कुरुक्षेत्र से इस वक्त एक दुखद खबर सामने आ रही है। कुरुक्षेत्र गांव सिंघपुरा के पास एक सड़क हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में तीन से चार अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। जानकरी के अनुसार, हादसा रात करीब 8 बजे के आसपास हुआ। दुर्घटना में घायल लोगों को चोटे आई हैं, चालक की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना रात को संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन के माध्यम से मिली थी। हालांकि, रात के समय मौके पर नहीं पहुंच पाए, लेकिन अब घटनास्थल पर जाकर हादसे की स्थिति का जायजा लिया । पुलिस जुटी जाँच में0
0
Report
रामनगर ट्रेन हादसा: फिसलकर दाहिना पैर कट, युवक हल्द्वानी रेफर
Ramanagara, Karnataka:रामनगर में देर रात एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया है, ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से 23 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, हादसा इतना गंभीर था कि युवक का दायां पैर कटकर अलग हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में घायल युवक को उपचार के लिए रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया. जानकरी के अनुसार घायल युवक की पहचान 23 वर्षीय राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो रामनगर की कसेरा लाइन का निवासी है, राजेंद्र सिंह रामनगर रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है, बताया जा रहा है कि देर रात वह ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया, हादसे में उसकी दायीं टांग बुरी तरह कट गई. घटना के बाद घायल युवक को तत्काल रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने उसका उपचार शुरू किया, प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी, इसके बाद बेहतर उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उसे हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, वहीं जानकारी देते हुए अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सारिका ने बताया कि युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था, चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है.0
0
Report
Advertisement
बारां-भंवरगढ़ में आसमान से गिरी वस्तु, पास के गांवों में हड़कंप, प्रशासन मौके पर
Noida, Uttar Pradesh:बिग ब्रेकिंग न्यूज़ बारां -भंवरगढ क्षेत्र के रणवासी गांव के पास आसमान से गिरी कोई चीज, आसपास के गांव में बना हुआ है हड़कंप का माहौल, प्रशासन की टीमों के घटना स्थल से जाने की मिल रही सूचना, भय चलते ग्रामीण nie कर रहे जंगल की ओर रुख, प्रथम दृश्टया पैराशूट गिरने की लग रही संभावना, भंवरगढ़ थाना क्षेत्र का है मामला0
0
Report
जोधपुर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान में आरोपियों के घरों पर दबिश, कई गिरफ्तार
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. पुलिस कमिश्नरेट में आज अलसुबह पुलिस ने बड़ा एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए गए इस सर्च अभियान के तहत पुलिस की अलग-अलग टीमों ने थाना क्षेत्रों में दबिश दी। चालानशुदा अपराधियों के ठिकानों पर अचानक पहुंची पुलिस को देखकर हड़कंप मच गया। वहीं स्थाई वारंटियों और गिरफ्तारी वारंट में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए भी विशेष अभियान चलाया गया। सुबह-सुबह जोधपुर पुलिस की कई टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पूर्व में चालानशुदा और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे लोगों के घरों और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चल रहे इस अभियान का मकसद ऐसे अपराधियों पर निगरानी बढ़ाना और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना है। एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान पुलिस ने स्थाई वारंटियों और गिरफ्तारी वारंट में वांछित आरोपियों की भी तलाश की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कई वांछित आरोपियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है。0
0
Report
सेल्स स्टोरी ने बिक्री रिकॉर्ड के पीछे की कहानी दिखाई
Begun, Rajasthan:0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में अखिल विश्व गायत्री परिवार शिक्षक गरिमा कार्यशाला ने शिक्षकों को प्रेरित किया
Noida, Uttar Pradesh:अखिल विश्व गायत्री परिवार शिक्षक गरिमा कार्यशाला ने शिक्षकों को प्रेरित किया0
0
Report
अलीगंज में लूडो विवाद के चलते युवक पर कैंची हमला, मौत
Lucknow, Uttar Pradesh:अलीगंज क्षेत्रान्तर्गत युवक पर कैंची से हमला कर घायल करने तथा उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी नवीन कुमार सिंह द्वारा दी गई बाइट। अलीगंज के पुरनिया पुल के नीचे शनिवार शाम लूडो खेलने के दौरान दोस्तों के बीच हुआ विवाद जानलेवा हो गया। विवाद के बाद 32 वर्षीय राहुल अवस्थी पर उसके साथी प्रदीप ने कैंची से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राहुल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी प्रदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सीतापुर के गैरोली निवासी राहुल अवस्थी लखनऊ में डाला चालक था। शनिवार शाम वह पुरनिया पुल के नीचे प्रदीप और कुछ अन्य युवकों के साथ लूडो खेल रहा था। इसी दौरान खेल को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर प्रदीप ने पास की दुकान से कैंची उठाकर राहुल पर हमला कर दिया। राहुल गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार घायल को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, इसके बाद उसे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्र समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी प्रदीप को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के साथ घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की बात पुलिस ने कही है। घटना के बाद राहुल के परिवार ने आरोप लगाया कि मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने एंबुलेंस नहीं बुलवाई और घायल को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई। पुलिस की ओर से कहा गया है कि घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था। इस मामले में पुलिस और परिवार के दावों की जांच की जा रही है।0
0
Report
भागलपुर में गंगा का उफान, जलस्तर 33.72 मीटर पार; निचले इलाके फिर से बाढ़
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में गंगा एक बार फिर उफनाई और यहाँ खतरे के निशान को पार कर गयी है। जलस्तर यहाँ खतरे का निशान 33.68 मीटर को क्रॉस कर 33.72 मीटर पर बह रही है। जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी होने से निचले इलाके फिर से जलमग्न हो गए हैं। नाथनगर के शंकरपुर, दिलदारपुर, बिंद टोली दरियापुर समेत कई गांवों में पानी एक बार फिर पहुँचा है। यहाँ लोग जुलाई में ही जलस्तर बढ़ने से पलायन कर ऊंचे स्थानों पर चले गए थे जलस्तर घटने के बाद बरप्रीत फिर से अपने घर चले गए थे लेकिन एक बार फिर जलस्तर बढ़ने से लोगों को पलायन करना पड़ रहा है परेशानी चार गुणी बढ़ गई है। सुल्तानगंज से कहलगांव तक गंगा उफान पर है आज जलस्तर में स्थिरता के बाद कल से घटने के अनुमान है।0
0
Report
Advertisement
छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: बहाली के आदेश से राजनीति गरम, STF जांच जारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल छिंदवाड़ा सिरप कांड छिंदवाड़ा में कफ सिरप से 26 बच्चों की गई थी जान मामले में दो ड्रग इंस्पेक्टर को किया गया बहाल निलंबित किए गए दो ड्रग इंस्पेक्टरो को 11 महीने के भीतर कर दिया गया बहाल कफ सिरप कांड के बाद,गौरव शर्मा और शरद कुमार जैन को 6 अक्टूबर 2025 को किया गया था निलंबित दोनों के खिलाफ चल रही जांच एसटीएफ भी कर रही मामले की जांच इसके बावजूद 23 सितंबर को खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के संयुक्त नियंत्रक टीना यादव के हस्ताक्षर से दोनों की बहाली के आदेश जारी कर दिए गए। शासन की अनुमति के बगैर ही बहाली का आदेश किया गया जारी。0
0
Report
आजमगढ़ में अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Azamgarh, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद। शासन द्वारा अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे उसी क्रम में आजमगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जिले के शहर कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाले अभियुक्त यासिर शेख निवासी ग्राम ककरहटा को हाफिजपुर चौराहे से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा एवं जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। इस मामले में अभियुक्त के विरुद्ध शहर कोतवाली में मुकदमा अपराध सं. 523/2026 धारा 7, 9, 25 शस्त्र अधिनियम के तहत पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।0
0
Report
चंदौली ट्रैक्टर-टक्कर से Paras Pal की मौत, चालक फरार
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली..... - ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत... - अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर... - हादसे में बाइक सवार पारस पाल (50) गंभीर रूप से घायल... - स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया... - चिकित्सकों ने जांच के बाद पारस पाल को मृत घोषित किया... - हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम... - घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक मौके से फरार... - पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू की... - शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया... - सैयदराजा थाना क्षेत्र के फेसुड़ा गांव के समीप शनिवार देर शाम हुई घटना...0
0
Report
Advertisement
रायबरेली के महिला अस्पताल में प्रसव विवाद: गर्भवती को माँगे 10 हज़ार रुपये, घटना वायरल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में स्वास्थ्य महकमे की लापरवाही का एक और वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में जिला महिला अस्पताल के गेट पर ही एक गर्भवती के प्रसव की तस्वीरें नज़र आ रही हैं। गर्भवती के साथ आई तीमारदार का साफ आरोप है कि डिलीवरी के लिये दस हज़ार रुपये मांगे जा रहे थे जिसे न दे पाने के चलते उसे टाला जा रहा था। नतीजे के तौर पर गेट के बाहर ही उसका प्रसव हो गया। हालांकि इसी वीडियो में यह भी नज़र आ रहा है कि गर्भवती को अस्पताल के अंदर प्रवेश कराने को लेकर कर्मचारी उमड़ पड़े। इस मामले में जिला महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉक्टर निर्मला साहू ने बताया कि सलोन की रहने वाली प्रतिभा नाम की गर्भवती को उसके दिव्यांग पति ने भर्ती कराया था। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी, जो बिना बताये ही बेड से उठकर बाहर आ गई थी। बाहर ही उसकी प्रसव प्रक्रिया शुरू हुई तो तुरंत उसे भीतर लाया गया, जहाँ जच्चा बच्चा दोनों का इलाज जारी है। बच्चा आईसीयू में भर्ती है।0
0
Report
कश्मीर के जंगल महकमे ने ईको-टूरिज्म प्रगति पर नजर रखी; नए पार्क और ट्रेक बनाने पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:CCF Kashmir Reviews Eco-Tourism progress in North Forest Circle Kupwara, October 2026: The Chief Conservator of Forests, Kashmir Region, Shri Irfan Rasool Wani (IFS), today undertook a one-day field tour of Kehmil and Langate Forest Divisions in North Forest Circle to review the progress made in eco-tourism development in the concerned areas. During his visit to Langate Forest Division, the CCF inspected the Forest complex Langate and reviewed the status of new infrastructure development and gave directions for timely work completion as per the approved plans and prescribed quality standards. The CCF also took an extensive visit of Reshwari Eco-Tourism Site, and reviewed the Eco development scenario. He directed for upgrading of Reshwari Trek route, Soil and Moisture conservation measures for Mawar Nallah and upgrading of Reshwari Ecotourism hut. He also inspected the upcoming Reshwari Eco park and directed for early work completion and dedicating it to the public and Tourists. He also directed for preparing a detailed project report regarding the fallen timber lying alongside the road leading towards Bangus valley so that the available timber and firewood resource are properly enumerated and made available for public use before winter sets in. The CCF also reviewed the proposed site for the Langate–Bangus Visitors Centre. He directed for Redevelopment of Bungus Ecotourism visitors centre for creating an aesthetically appealing and nature-compatible attraction for visitors. During his tour of the Kehmil Forest Division, the CCF also inspected the existing Ecotourism huts in Bungus valley and Tee Pee point Jungle Bagh and gave directions for their further upgradation and modernisation. A ceremonial plantation drive was also carried out at Jungle Bagh Ecotourism site on the occasion. The CCF also inspected the first of its kind under development High Altitude Jungle Training Camp for forest officers and nature lovers in Lokut Bungus and reviewed the ongoing progress of works at the site. During the field tour, the CCF emphasised that all eco-tourism and infrastructure interventions should be planned in a manner that balances visitor convenience, local accessibility and ecological sustainability. The CCF also emphasised quality execution, realistic estimates, timely completion, regular field monitoring and proper maintenance of developed assets. The CCF Kashmir was accompanied by Shri Irfan Ali Shah (IFS), Conservator of Forests, North Forest Circle, Sopore; Shri Zahid Aslam Mughal (SFS), DFO JV; Shri Faisal Farooq (SFS), DFO Kehmil; Shri Aihzaz Ahmad Pajwari (SFS), DFO Langate; Shri Bilal Ahmad DFO Social Forestry Division Kupwara; Sh Manmeet Singh, Assistant Director Forest Protection Force, concerned Range Officers, Foresters and other Forest field functionaries.0
0
Report
हमीरपुर में दबंगों ने युवक की जमकर पिटाई, 4 हजार रुपए छीनने का आरोप
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-दबंगों ने युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा, दबंगों ने मिलकर युवक की जमकर की पिटाई, युवक के गुहार लगाने पर नही रुके दबंग, पीड़ित युवक ने आरोपियों पर करीब 4 हजार रूपये भी छीनने का लगाया आरोप, पुलिस के मुताबिक गाड़ी गिरवी रखने को लेकर पुराने पैसों के विवाद में हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जाँच में जुटी, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सुमेरपुर थाना कस्बे के पशु बाजार का मामला。0
0
Report
Advertisement
