icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अजीतगढ़ अस्पताल में प्रसूता मौत के बाद धरना, लापरवाही के आरोप

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर अजीतगढ़ उपजिला अस्पताल में प्रसुता की मौत का मामला,परिजन व ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन शुरू, अस्पताल परिसर में मुख्य गेट के सामने बैठे धरने पर,मामलें ने पकड़ा तूल,अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण व परिजन मौजूद,मौकै पर नहीं पहुंचे देर रात्रि से कोई प्रशासनिक व अन्य अधिकारी,डॉ.विजय सैनी पर ईलाज में लापरवाही का आरोप,परिजन डॉ.विजय सैनी को तत्काल सस्पेंड,हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी करने,आर्थिक सहायता की है मांग एंकर श्रीमाधोपुर इलाके के अजीतगढ़ उपजिला अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत के मामले ने रात्रि के बाद सुबह तूल पकड़ लिया। प्रसूता दौलत जीवन दया की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण देर रात करीब 11 बजे से अस्पताल परिसर के मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठे हैं। जो फिलहाल भी जारी है और प्रदर्शनकारियों की संख्या लगातार बढ़ती गई। अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि प्रसूता के उपचार में डॉ. विजय सैनी की ओर से लापरवाही बरती गई, जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। धरने पर बैठे परिजनों और ग्रामीणों ने डॉ. विजय सैनी को तत्काल निलंबित करने, मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी करने तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग रखी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, धरना जारी रहेगा। मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता श्याम चौधरी, आरएलपी अजीतगढ़ प्रभारी गोपाल आर्य, डॉ. मंगल यादव और जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष रामनिवास मीणा सहित कई नेता धरना स्थल पर पहुंचे। इनके साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी अस्पताल परिसर में मौजूद हैं। प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि रात 11 बजे से सुबह 10 बजे तक धरना जारी रहने के बावजूद कोई जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि मामले में निष्पक्ष जांच, दोषी के खिलाफ कार्रवाई और परिवार को उचित आर्थिक सहायता नहीं मिली तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
0
0
Report

खंडवा के हरसूद में दर्दनाक हादसा: तीन की मौत

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा जिले के हरसूद थाना क्षेत्र में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आशापुर चौकी क्षेत्र के जोगीबेड़ा के पास तेज रफ्तार चार-व्हीलर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और गंभीर घायल दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई है; हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। सभी लोग नाग पंचमी के मौके पर नांगलवाड़ी से दर्शन कर लौट रहे थे। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल थे। जानकारी के मुताबिक, हरसूद निवासी एक बुजुर्ग सहित चार लोग नागलवाड़ी से दर्शन कर वापस हरसूद लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे जोगीबेड़ा के पास उनकी कार अचानक सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आशापुर चौकी और डायल-112 के पायलट दीपेश यादव मौके पर पहुंचे। तत्क्षण घायलों को हरसूद अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने हरसूद के सिंगाजी कॉलोनी निवासी विष्णु उर्फ भूरा को मृत घोषित कर दिया और बाकी दो घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
0
0
Report

पिछले एक महीने से बारिश नहीं, खरिप फसलों पर भारी नुकसान का खतरा

Ahilyanagar, Maharashtra:अहिल्यानगर जिल्ह्याच्या दक्षिण भागामध्ये मागील जवळपास महिन्याभरापासून पावसाने उघडीप दिली आहे... त्यामुळे खरिपातील पिके हे अडचणीत सापडले आहेत... सोयाबीनच पीक माना टाकू लागल आहे... तर मूग, उडीद, मका यासारख्या पिकांच्या वाढीवर प्रतिकूल परिणाम होताना दिसून येत आहे... त्यामुळे शेतकरी मोठ्या पावसाची वाट पाहत आहेत... अहिल्यानगर जिल्ह्यात जवळपास 98% खरिपाच्या पेरणी झालेल्या आहेत... येत्या काही दिवसात पाऊस झाला नाही, तर दक्षिण नगर जिल्ह्यातील बहुतांश तालुक्यात खरिपाचे पीक वाया जाण्याची शक्यता आहे... आढावा घेत शेतकऱ्यांशी बातचीत केली आहे आमचे प्रतिनिधी लैलेश बारगजे यांनी.
0
0
Report
Advertisement

जालौन में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर 30 हजार मांगने का आरोप, सभासद प्रतिनिधि पर ,

AdityaAdityaFollow1m ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर 30 हजार मांगने का आरोप, सभासद प्रतिनिधि पर मारपीट और धमकी के गंभीर आरोप प्लेस-जालौन यूपी डेट-18-08-2026 एंकर जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड नंबर एक के सभासद प्रतिनिधि सोनू निगम अहिरवार पर एक युवक ने आवास स्वीकृत कराने के नाम पर 30 हजार रुपए मांगने, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित धनाराम वर्मा ने पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक, उसने कथित तौर पर पहले 15 हजार रुपए दिए थे। इसके बाद उससे दोबारा 15 हजार मांगे गए। रकम देने से इनकार करने पर कॉलोनी निरस्त कराने की धमकी देने का आरोप है। धनाराम का आरोप है कि इसके बाद सोनू निगम अहिरवार और उसके भाई टिंकू अहिरवार ने लाठी-डंडों व चप्पलों से उसके साथ मारपीट की। पत्नी से अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। मामले का संबंध उस वायरल वीडियो से भी बताया जा रहा है, जिसमें दो युवक एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते दिखाई दिए थे। पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात कही थी। पीड़ित ने डूडा विभाग के कर्मचारी के माध्यम से 5 हजार रुपए मिलने और उसे संबंधित कर्मचारी को देने का दावा भी किया है। अब पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता और कथित वसूली के मामले में स्थिति स्पष्ट होगी। बाइट:- घनाराम--पीड़ित बाइट:- पीड़ित की पत्नी
0
0
Report

सिंध नदी के नए पुल पर डीसीएम टक्कर, युवक की मौके पर मौत

Datia, Madhya Pradesh:सिंध नदी के नवीन पुल पर डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत दतिया के सेवढ़ा सिंध नदी के नवीन पुल पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से करीब 25 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान सेवढ़ा के वार्ड क्रमांक 15 निवासी रिंकू उर्फ बौरे पिता पुत्ती बालमीक के रूप में हुई है। बताया गया है कि सेवढ़ा से ग्वालियर की ओर जा रही डीसीएम ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस हादसे के कारणों और वाहन चालक की जानकारी जुटा रही है। घटना से परिजनों में मातम छा गया। शिमला एसडीओपी अजय चानना ने जानकारी देती हुए बताया है ट्रक को जप्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है माफी से ड्राइवर फरार है जिसके लिए नाकाबंदी की गई है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

प्रयागराज में बारिश का जलजमाव जारी, चौक-चौराहों समेत सड़कों पर पानी

Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज में बारिश के चलते लगातार दूसरे दिन जगह-जगह पर जल जमाव हो गया है। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है, खासकर चौक और चौराहों की सड़कों पर पानी जमा है। जो राजगीरों को काफी मुश्किलों में डाल रहा है, गाड़ियों के आवागमन में भी जल जमाव के चलते दिक्कतें हो रही है। शहर के अधिकांश इलाकों में जल जमाव ने आम जनजीवन को बुरी तरीके से प्रभावित किया है। रेलवे स्टेशन के सामने की सड़क पूरी तरीके से जलमग्न है। यहां की दर्जनों दुकानों के भीतर भी बारिश का पानी प्रवेश कर चुका है। वही प्रयागराज के सिविल लाइन स्थित बस स्टैंड के सामने की सड़कों पर भी लबालब पानी भरा हुआ है। बारिश के चलते हुए जल जमाव ने नगर निगम के दावों की भी पोल खोल करके रख दी है।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड परीक्षा घोटाले पर CBI जांच की मांग: JPSC-JSSC भर्ती में बड़े दावे

Noida, Uttar Pradesh:झामुमो-कांग्रेस सरकार में वर्ष 2020 से 2026 के बीच झारखंड में आयोजित JPSC और JSSC की लगभग हर परीक्षा में धांधली कर नौकरियां बेची गई हैं। JPSC 7वीं-10वीं में एक ही कतार में बैठे 49 अभ्यर्थियों का एक साथ चयन हो गया था। OMR शीट भी गायब हो गई थीं। JPSC 11वीं-13वीं में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन संविदा एवं अयोग्य शिक्षकों से कराया गया, जबकि नियमों के अनुसार निर्धारित अनुभव वाले शिक्षकों से मूल्यांकन कराया जाना चाहिए। JPSC 14वीं की मेरिट सूची पर सदस्यों के हस्ताक्षर नहीं थे और कई अभ्यर्थियों की OMR शीट उपलब्ध नहीं कराई गई। सोशल मीडिया पर सामने आई एक OMR शीट में अभ्यर्थी ने पेपर-1 में मात्र 48 प्रश्नों के उत्तर दिए थे, फिर भी उसे उत्तीर्ण घोषित किया गया। JSSC-CGL का हाल तो सर्वविदित है। PGT परीक्षा में बोकारो के एक ही परीक्षा केंद्र से 513 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। महिला पर्यवेक्षिका परीक्षा में सफल 33 अभ्यर्थियों की स्नातक परीक्षा एक ही निजी विश्वविद्यालय से हुई और उनके सत्र व प्राप्तांक भी लगभग समान रहे। सहायक आचार्य परीक्षा की नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल उठे और अधिक अंक पाने वाले कई अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया गया। TGT, BSO, RFO, ACF, SFO, लैब असिस्टेंट, JE जैसी परीक्षाओं में भी नौकरी बेचने के आरोप लगे हैं। सिर्फ परीक्षा रद्द कर देने से झारखंड के छात्र झांसे में नहीं आने वाले। CID सिर्फ प्यादों को गिरफ्तार कर रही है और नौकरी बेचने वाले आकाओं के इशारे पर रिपोर्ट तक बदली जा रही है, यहां तक कि न्यायालय को भी गुमराह किया जा रहा है। जब तक CBI जांच का आदेश नहीं दिया जाता, तब तक छात्रों के साथ न्याय नहीं होगा।
0
0
Report

जम्मू-कश्मीर: अवनी लावासा को ट्राइबल अफेयर्स का अतिरिक्त चार्ज मिला

Aram Pora, Ganderbal, The Jammu and Kashmir Government has assigned additional charge of the Tribal Affairs Department to senior IAS officer Avny Lavasa, in a significant administrative arrangement ordered by the General Administration Department (GAD). According to Government Order No. 1409-JK(GAD) of 2026, dated August 17, 2026, Avny Lavasa, IAS (AGMUT: 2013), presently serving as Secretary to the Government, Transport Department, and holding additional charge of Administrative Secretary, Hospitality & Protocol Department, has been ordered to also hold the charge of Administrative Secretary, Tribal Affairs Department, in addition to her existing duties. The order has been issued in the interest of administration and will remain effective until further orders. The government order was issued by the General Administration Department, Civil Secretariat, Jammu and Kashmir, on the directions of the Lieutenant Governor. The latest assignment places the important Tribal Affairs Department under the additional charge of Avny Lavasa, who will continue to discharge her existing responsibilities in the Transport Department as well as the additional charge of Hospitality & Protocol. The order has been circulated to all concerned senior officers and departments for information and necessary action.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top