147105
हल्का शुतराना के गांव अरनेटू की सड़क की खस्ता हालत, लोग परेशान
Patran, Punjab:पातड़ां से सतपाल गर्ग ने हल्का शुतराना में गांवों को जोड़ने वाली लिंक सड़कों की खस्ता हालत पर सवाल उठाए हैं। पिछले साल की बाढ़ के कारण घगर के पास स्थित दर्जन भर गांवों को जोड़ने वाली सड़कों पर पानी जमा हो गया था, जिससे सड़कें टूट गईं और किनारे समाप्त हो गए। इस वजह से लोगों को सड़क पर चलने में खतरा रहता है। एक साल से मरम्मत नहीं होने पर लोग परेशान हैं। विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने जल्दी सड़कों की मरम्मत शुरू करने का आश्वासन दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बक्सर: ब्रह्मपुर पुलिस ने हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार, 480 पुड़िया नशे की खेप बरामद
Buxar, Bihar:बक्सर के ब्रह्मपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन कथित हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 480 पुड़िया हेरोइन, कई बोतल विदेशी शराब, एक लाख 11 हजार रुपये नकद और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक ब्रह्मपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में हेरोइन की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने 480 पुड़िया हेरोइन और कई बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने जब आरोपियों के सामान की जांच की, तो उनके पास से एक लाख 11 हजार रुपये नकद भी मिले। इसके अलावा, एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।0
0
Report
नवरात्रि के दौरान खरगोन में 17 किमी चुनरी यात्रा, भक्तों की आस्था चरम पर
Khargone, Madhya Pradesh:मातारानी को लेकर नवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं में भरपूर आस्था देखी जा रही है। नवरात्रि के तीसरे दिवस पर खरगोन के कुमावत मारू समाज द्वारा खरगोन से निमगुल स्थित बिजासनी मंदिर तक 17 किलोमीटर की विशाल पैदल चुर्नी यात्रा निकाली गई। चुर्नी यात्रा में बड़ी संख्या महिला शक्ति एवं बालिकाएं शामिल हुई। यात्रा में माता गीतों के साथ भजन भी गाए जा रहे थे साथ ही 101 मीटर की चुनरी लेकर समाजजन एवं मातृशक्ति लेकर चल रहे थे। जो निमगुल स्थित देवीश्री बिजसनी माता को अर्पित की जाएगी। इस दौरान रास्ते भर विभिन्न समाजसेवियों और संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। चुर्नी यात्रा में कुमावत मारू समाज के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र जांगड़े, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश रामनेकर सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए。0
0
Report
झारखंड में विधायक निधि की योजनाएं कागजी पेच से अटकीं, सरकार फेल साबित
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में विधायकों का आरोप है कि अधिकारी ने विधायक निधि की राशि को कागजी पेंच में उलझा दिया है ,जिसके कारण जनता की जरूरतों को पिछले लगभग एक साल से पूरा करने में असमर्थ हैं। छोटे मोटे सड़क, रोड ,नाली का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। वहीं बीजेपी का आरोप है राज्य सरकार का फंड मैनेजमेंट फ्लॉप है। कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने आरोप है कि सूबे ने विधायक निधि का फंड होता है, विधायक अपने विवेक से जनता की जरूरतों के आधार पर छोटे छोटे रोड , सड़क, नाली और कच्चे रास्तों का निर्माण कार्य पूरा करवाते हैं पर, ये सभी योजनाएं लगभग पिछले एक साल से रुकी हुई है। आरोप है विभागीय अधिकारियों के कागज़ी पेंच कारण ये निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। मिट्टी और मोरम का भी चालान मांगा जाता है जो झारखंड में मिलता नहीं है। यहां तो सिर्फ ईंट और पत्थर का चालान बनता है। कागजी पेंच के कारण सभी विधायकों की योजनाएं रुकी है。 सरकार से अपील किया है, कि इसमें जो कागजी पेंच है सुधार हो ताकि आम लोगों की जरूरत को विधायक अपने निधि से पूरा कर सकें। इस साल की सारी योजनाएं कागजी पेंच में उलझी है।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान के 18 आरएएस अधिकारी आईएएस में प्रमोशन; केंद्रीय विभाग ने नोटिफिकेशन जारी
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान के 18 RAS अधिकारी IAS में प्रमोशन। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन। गोपाल राम बिरदा, मेघना चौधरी और ओम प्रकाश जैन, राजेश सिंह, मुकेश कुमार शर्मा और महेंद्र कुमार शर्मा, अंजू राजपाल, अरुण प्रकाश शर्मा और राम स्वरूप, विवेक कुमार, मदन लाल नेहरा और दिनेश कुमार जांगिड़, पूनम प्रसाद सागर, उमेद सिंह और महावीर खराड़ी, डॉ. भाग चंद बधाल, असलम शेर खान और नरेंद्र कुमार बंसल बने IAS0
0
Report
पंजाब पुलिस SANJAY VERMA हत्याकांड में दो शूटर अदालत में पेश करेगी; जोधपुर में गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:FAZILKA (PUNJAB): PUNJAB POLICE TO PRODUCE TWO SHOOTERS IN SANJAY VERMA MURDER CASE BEFORE COURT. ACCUSED ARRESTED BY RAJASTHAN AGTF IN JODHPUR. SANJAY VERMA WAS SHOT DEAD ON JULY 7, 2025.0
0
Report
पंजाब की जवानी बचाओ: चन्नी ने झोटा परिवार से मिलने का दिया आश्वासन
Chandigarh, Chandigarh: 'ਆਪ ਹਟਾਓ ,ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜਵਾਨੀ ਬਚਾਓ' ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਦੇ ਕਤਲ ਤੇ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੇ ਕਿਹਾ, ਕੱਲ ਪਰਮਿੰਡਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਮਿਲਣਗੇ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਚੰਨੀ, ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਇਸ਼ ਮੋਰਿੰਡਾ ਤੇ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਤਿੰਨ ਰੋਜ਼ਾ ਅੱਖਾਂ ਦਾ ਕੈਂਪ۔0
0
Report
Advertisement
SIR के नाम पर वोटर लिस्ट से मतदाता काटे? सुप्रीम कोर्ट ने ग़लत इस्तेमाल माना
Chanwal, Himachal Pradesh:SIR के नाम पर भाजपा ने पूरे देश मे वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटने का काम किया है और अब सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है कि फॉर्म 6 का ग़लत इस्तेमाल किया जा रहा है । हमीरपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा ने SIR के सहारे लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है । उन्होंने कहा कि भाजपा अलग अलग माध्यम से वोट चोरी करने का काम कर रही है जिसे प्रमाण विपक्ष दे चुका है । बाइट सुरेश कुमार विधायक भोरंज विधासभा क्षेत्र में विकास पर भाजपा द्वारा की जा रही बयानबाजी पर विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि भाजपा सरकारों में हमेशा भोरज विधानसभा क्षेत्र से विकास के नाम पर खिलवाड़ किया गया है अगर भाजपा ने इतना ही विकास किया होता तो आज इस क्षेत्र की जनता उनके पास विकास के कामों को लेकर क्यों आ रही है । बाइट सुरेश कुमार विधायक भोरज के विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि इस क्षेत्र में विकास को लेकर भाजपा के नेता हमेशा से ही जनता को गुमराह करके झूठ बोलते आए हैं। अगर सांसद अनुराग ठाकुर की गृह पंचायत समीरपुर में अगर इतना विकास भाजपा ने किया था तो फिर आज इस क्षेत्र की जनता उनके पास महिला मंडल भवन बनाने, शमशान घाट बनाने और दूसरे कामों की डिमांड लेकर क्यों आ रहे हैं । बाइट सुरेश कुमार विधायक ने कहा कि इस क्षेत्र से जल शक्ति विभाग का कोई भी सबडिवीजन शिफ्ट नहीं किया गया है इसकी नोटिफिकेशन की जानकारी भी भाजपा के नेता गलत दे रहे है । उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि बमसन पेयजल स्कीम जोकि ऊहल सब डिवीजन से ऑपरेट होती थी उसे कनजयाण में खोले गए नए जल शक्ति विभाग के सब डिवीजन में जोड़ दिया गया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है जबकि भाजपा नेता सिर्फ झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं।0
0
Report
पंजाब में माफिया के खिलाफ युद्ध: हत्या-खौफ फैला
Noida, Uttar Pradesh:NO ONE IS SAFE IN PUNJAB! Punjab has turned into an open slaughterhouse where anyone be it anti-drug crusaders, businessmen, ASIs or common citizens are being murdered in broad daylight and with absolute impunity! The latest horrific cold-blooded shooting in Mansa exposes that Guru Dokhi BhagwantMann has completely surrendered the state to drug mafia and criminal syndicates! THIS IS A YUDH AGAINST PUNJAB Those who are raising their voice against drugs are either being silenced by the administration, like Gulzar Singh, or being murdered in broad daylight like Parvinder Singh Jhota. No amount of PR stunts can hide the blood on your hands AAPPunjab ! #PunjabLawAndOrder0
0
Report
केशव प्रसाद मौर्या ने राहुल गांधी- अखिलेश यादव पर निशाना; 2027 में NDA बहुमत का दावा
Prayagraj, Uttar Pradesh:डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर साधा निशाना, विपक्ष सत्ता के वियोग में पूरी तरह से व्याकुल हो गया है, अखिलेश यादव यूपी के मुख्यमंत्री की कुर्सी को सैफई परिवार की बपौती समझते हैं, गांधी खानदान भी प्रधानमंत्री की कुर्सी को अपनी जागीर समझता है, डिप्टी सीएम ने कहा पीएम की कुर्सी न तो गांधी खानदान के लिए आरक्षित है और न ही यूपी के सीएम की कुर्सी सैफई परिवार के लिए आरक्षित है, 2027 में भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बनने का दावा किया।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली पुलिस ने CJP नेताओं को हिरासत में लिया, जंतर मंतर पर राष्ट्रध्वज प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:HINGOLI (MAHARASHTRA): ABHIJEET DIPKE (CJP FOUNDER) ON DELHI POLICE DETAINING CJP LEADERS CARRYING THE NATIONAL FLAG AT JANTAR MANTAR/ GOVERNMENT’S DECISION TO DENOTIFY JANTAR MANTAR AS A DESIGNATED PROTEST SITE0
0
Report
झांसी के ढेरी गांव: तीन दिन तक लाखों वाहनों ने शव रौंदा, जांच शुरू
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पूंछ थाना क्षेत्र के ढेरी गांव के पास कानपुर हाइवे पर एक शव को तीन दिनों तक हजारों वाहन रौंदते रहे। शव सड़क में चिपक गया। परिजनों ने हाइवे की सड़क से खुरचकर शव को निकाला। पुलिस ने शव के बचे टुकड़ों को गठरी में बांधकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हैरानी की बात है कि घटनास्थल से महज 250 मीटर दूर चौकी और ढाबा है, फिर भी पुलिस को 3 दिन तक खबर नहीं लगी। मृतक के बेटे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची फिर कार्रवाई की गई। वी/ओ.1- झांसी के ढेरी गांव निवासी मृतक जगमोहन तिवारी खेती-किसानी का काम करते थे। 9 अक्टूबर को जगमोहन घर से झांसी-कानपुर highway किनारे स्थित खेत पर जाने के लिए निकले थे और फिर लौटकर नहीं आए। उनके पास मोबाइल नहीं था, इसलिए परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया। परिजनों ने सोचा कि वह खेत पर ही रुक गए होंगे। रविवार को जब बेटा आयुष दादी को लेकर घर पहुंचा तो पिता घर पर नहीं थे। मां ने बताया कि वह खेत गए थे और लौटे नहीं हैं। बेटा पिता को देखने खेत पर गया। कुछ लोगों ने बताया कि हाइवे पर एक्सीडेंट हुआ था। जब वह घटनास्थल पर पहुंचा तो पिता की चप्पल, तौलिया और कपड़े दिखाई दिए। वाहनों के रौंदने से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होकर सड़क पर चिपक चुका था। बेटे ने चप्पलों और कपड़ों से शव की पहचान अपने पिता के रूप में की। चचेरे भाई शीलू तिवारी ने बताया कि हजारों वाहनों के रौंदने से शव के कई टुकड़े हो गए और सिर्फ करीब 3 किलो वजन के टुकड़े बचे थे, जिन्हें तसले में रखा गया। सूचना पर रात में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खुरचकर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बाइट-आयुष.....मृतक का बेटा बाइट- शीलू तिवारी ......मृतक का चचेरा भाई0
0
Report
सरमथुरा में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की सख्ती जारी; दुकानदारों को चेतावनी
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की सख्ती जारी, दुकानदारों को दी चेतावनी सरमथुरा (धौलपुर) कस्बे के बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ नगरपालिका प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रशासन की टीम ने फोंदा का चौक, नाली बाजार, बाड़ी रोड सहित सब्जी मंडी में अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के बाहर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के लिए दुकानदारों को चेतावनी दी गई। अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने दुकानदारों से समझाइश करते हुए कहा कि वे अपनी दुकानों के बाहर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को स्वयं हटा लें, ताकि बाजारों में आवागमन सुचारू बना रहे और आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।तहसीलदार भीवाराम ने बताया कि प्रशासन की ओर से दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए समझाइश की जा रही है। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार भीवाराम, नगरपालिका कर्मचारी अभिषेक दुबे, रूपेश शर्मा सहित प्रशासनिक टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे.0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में हथियारों के साथ रील बनाकर वायरल होने पर पुलिस जांच शुरू
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में सोशल मीडिया पर वायरल होने और फेमस होने के लिए हथियारों के साथ रील बनाने का मामला सामने आया है। यहां कथित तौर पर पति-पत्नी हाथों में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर रील बनाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर लाइव आकर कुछ लोगों के साथ गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। वायरल वीडियो में पति-पत्नी हथियार लहराते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला बखरी थाना क्षेत्र के मौजी गांव का है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इसकी चर्चा तेज हो गई है। वहीं, बखरी थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। बेगूसराय में सोशल मीडिया पर रील बनाकर चर्चा में आने की कोशिश अब एक नए विवाद को जन्म देती नजर आ रही है। ताजा मामला बखरी थाना क्षेत्र के मौजी गांव का बताया जा रहा है, जहां कथित तौर पर एक पति-पत्नी का हथियार के साथ रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भोजपुरी गाने पर रील बनाते हुए पति-पत्नी के हाथों में हथियार दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर लाइव आकर कुछ लोगों के साथ गाली-गलौज करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में नजर आने वाली महिला का नाम करिश्मा पासवान और उसके पति का नाम छोटू कुमार है। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रहे हथियार असली हैं या नहीं और वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई क्या है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, हथियार के साथ वीडियो बनाने और कथित तौर पर धमकी देने के मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। फिलहाल, बखरी थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।0
0
Report
राम पुकार महतो ने कहा: निलंबन सिर्फ एक नहीं, तीनों विधायक पर हो कार्रवाई
Patna, Bihar:RLM से राम पुकार सिन्हा के 6 साल के निलंबन के आदेश के बाद पार्टी के विधायक रामेश्वर महतो का ने बड़ा बयान दिया है कहा कि राम पुकार सिन्हा जी एक वरिष्ठ साथी हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शुरुआती तौर से ही उन्होंने बहुत मेहनत किया है। और पिछले एक वर्षों से इस चुनाव के लिए वो तैयारी कर रहे थे। इस दरमियान कई बार वो आदरणीय उपेंद्र कुशवाहा जी, जो हम सबों के नेता हैं और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, उनसे भी उन्होंने कई बार मुलाकात की। उस दरमियान उनकी जो भी बातें हुई होंगी, उन्होंने जरूर हर बार कहा है कि हमने तैयारी की हुई है, हमें यहां से लड़ना है। बहरहाल जो भी हुआ, चुनाव की तैयारी उनकी थी, हम लोग उनके नॉमिनेशन में गए। और जो कार्रवाई अभी हुई है, वो सिर्फ उन पे नहीं होनी चाहिए थी। कार्रवाई होनी है तो हम तीन जो विधायक थे, हम तीनों विधायकों पे भी होनी चाहिए। जितने हमारे साथ कार्यकर्ता थे सब पे होनी चाहिए। और नहीं तो उनकी मदद होनी चाहिए थी। कार्रवाई करने की जगह आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी उनको बुलाते, उनसे बैठ के बात करते, उनकी भी कहीं कोई सेटलमेंट, उनकी भी कहीं सम्मान की बात होती। और इस प्रकार से उनको मना लेने का काम होना चाहिए था, न कि निलंबित करने का। राम पुकार महतो ने कहा की हम तीनों विधायक बैठकर के विचार करेंगे। और जहां तक लगता है कि अगर हमने उन्हें खड़ा करवाया है और हम साथ में रहे हैं, हम उनके नॉमिनेशन में थे, तो हमें भी जाना चाहिए। साथ ही साथ आदरणीय उपेंद्र कुशवाहा जी के लिए उन्होंने हमेशा झंडा उठाया है पिछले 20 वर्षों से, उनको भी आशीर्वाद देना चाहिए। उनके परिवार के सदस्य, जो उनकी धर्मपत्नी हैं, विधायक हैं सासाराम से मैडम Snehlata कुशवाहा जी, उनको भी जाना चाहिए। उनके पुत्र दीपक प्रकाश जी जो बिहार सरकार में मंत्री हैं, उन्हें भी मदद करना चाहिए। और खास करके आजकल राजनीति में उनकी पुत्रवधू भी हैं, श्रीमती SAKSHI मिश्रा कुशवाहा जी, उनको भी चाहिए कि एक वर्कर का आज समय आया है, तो पूरे परिवार के लोगों को चाहिए कि इस वर्कर के लिए भी खड़ा रहें। अब कार्रवाई तो जो भी होगी, उसकी फिर बात करेंगे। राम पुकार महतो विधायक RLM0
0
Report
रामदेवरा स्टेशन पर सफाई व्यवस्था ठप, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - पोकरण रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था चरमराई, यात्रियों को परेशानी पोकरण,जैसलमेर रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने के कारण हड़ताल पर बैठने से स्टेशन परिसर में गंदगी बढ़ रही है। हालात ऐसे हैं कि यात्रियों को स्टेशन पर बैठने तक में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रामदेवरा रेलवे स्टेशन पश्चिमी रेलवे के जोधपुर मंडल के अंतर्गत आता है। लोकदेवता बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए यहां सालभर श्रद्धालुओं और यात्रियों का आवागमन बना रहता है। मेले के दौरान स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। ऐसे महत्वपूर्ण स्टेशन पर सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से यात्रियों को असुविधा हो रही है。 सफाई कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी के कारण उत्पन्न समस्या के जल्द समाधान की जरूरत है। यात्रियों की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन से सफाई कर्मचारियों की समस्या का समाधान कर स्टेशन पर सफाई व्यवस्था जल्द बहाल करने की मांग की जा रही0
0
Report
Advertisement
