Back
चिकनगुनिया के मामलों में वृद्धि, शहर के अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ी
SGSatpal Garg
Oct 04, 2025 06:36:46
Patran, Punjab
पातड़ां से सतपाल गर्ग
शहर में बढ़ रहे चिकनगुनिया के केस
सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में दर्जनों मरीज भर्ती, बच्चों और बुजुर्गों की संख्या ज्यादा
ऐकर। शहर में चिकनगुनिया के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले एक सप्ताह में ही सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में दर्जनों मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें बड़ी संख्या में बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बरसात के बाद मच्छरों के प्रकोप में तेजी आने से चिकनगुनिया तेजी से फैल रहा है। मरीजों में तेज बुखार, हाथ-पैरों में दर्द और जोड़ों में सूजन की शिकायत मिल रही है।सरकारी अस्पताल प्रशासन ने चिकनगुनिया मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाया है। डॉक्टरों ने लोगों को घर के आसपास पानी जमा न होने देने और मच्छरदानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी है。
प्राइवेट अस्पतालों में भी चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर इलाज मिलने से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो जाते हैं。
एसएमओ ने कही ये बात
एसएमओ डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि शहर और आसपास के गांवों से रोजाना 30-35 मरीज आ रहे हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। नगर कौंसिल को शहर की सफाई व्यवस्था और फॉगिंग की रफ्तार बढ़ाने की हिदायत दी गई है。
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी हर शुक्रवार "डेंगू पर वार" मुहिम के तहत घर-घर जाकर लोगों को डेंगू और चिकनगुनिया वायरस संबंधी जागरूक किया जाता है। शहर में बढ़ते मामलों संबंधी पटियाला सेहत विभाग को भी सूचित कर दिया गया है。
मौसम में तब्दीली बनी वजह
डॉ. अमन शर्मा ने बताया कि बढ़ते मरीजों की संख्या का कारण मौसम में बदलाव है। इस कारण मरीजों को बुखार, जोड़ों में दर्द आदि की शिकायत होती है। उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, समय पर इलाज मिलने से मरीज कुछ ही दिनों में पूरी तरह ठीक हो जाते हैं。
लोगों से अपील
स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि बुखार और शरीर दर्द की शिकायत होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में जांच कराएं। खुद से दवा लेने से बचें。
बाईट एस एम ओ डाक्टर सतीश कुमार
बाईट मरीज़
बाईट डाक्टर अमन शर्मा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSManish Shanker
FollowOct 04, 2025 09:04:040
Report
KBKuldeep Babele
FollowOct 04, 2025 09:02:500
Report
JSJitendra Soni
FollowOct 04, 2025 09:02:320
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowOct 04, 2025 09:01:570
Report
BSBhanu Sharma
FollowOct 04, 2025 09:01:450
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowOct 04, 2025 09:01:360
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowOct 04, 2025 09:01:240
Report
AAASHISH AMBADE
FollowOct 04, 2025 09:01:100
Report
YKYOGESH KHARE
FollowOct 04, 2025 09:00:490
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowOct 04, 2025 09:00:330
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowOct 04, 2025 09:00:260
Report
1
Report
MMMohammad Muzammil
FollowOct 04, 2025 08:51:250
Report
RSRahul shukla
FollowOct 04, 2025 08:51:150
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowOct 04, 2025 08:51:060
Report