147105
पंजाब कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की वादा खिलाफी के खिलाफ गांवों में शुरू किया अभियान
Patran, Punjab:पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आम आदमी पार्टी द्वारा जनता से किए गए बड़े वादों को पूरा न करने के विरोध में गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं जानने की शृंखला शुरू की है। विधानसभा हलका शुतराना के प्रभारी दरबारा सिंह बनवाला के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं की टीम गांवों में जाकर सर्वे कर रही है और लोगों को सरकार की वादा खिलाफी के बारे में जागरूक कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हिसार कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान जारी, 6 नाम AICC भेजे जाएंगे
Hisar, Haryana:हिसार में हरियाणा कांग्रेस ने संगठन को धरातल पर मजबूत करने के लिए 'संगठन सृजन अभियान' के तहत बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। यह महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस भवन में आयोजित की गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस बैठक में विधायक एवं पीसीसी मेंबर गीता भुक्कल जी को शामिल होना था, लेकिन किसी कारणवश वे आज इसमें नहीं पहुंच सकीं। बैठक के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने संबोधित किया। उन्होंने जानकारी दी कि अभियान के तहत हिसार से कुल 6 लोगों के नाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल जी को भेजे जाएंगे। अजय लल्लू ने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया में सीधे ज़मीन (ग्राउंड) से जुड़े कार्यकर्ताओं, आम जनता और क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग से राय-मशविरा लेकर ही नाम तय किए जाएंगे। बता दें कि AICC प्रभारी संजय दत्त, PCC अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और AICC सचिव जितेंद्र बघेल की देखरेख में चल रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिला और ब्लॉक स्तर पर पार्टी ढांचे को फिर से मजबूत करना है।0
0
Report
दिल्ली मास्टर प्लान 2047: 3.2 करोड़ आबादी के लिए मजबूत योजना
New Delhi, Delhi:आज दिल्ली की आबादी करीब 2 करोड़ 40 लाख है, जो वर्ष 2047 तक बढ़कर करीब 3 करोड़ 40 लाख होने का अनुमान है। लगातार बढ़ती आबादी के कारण दिल्ली पर आवास, परिवहन और बुनियादी सुविधाओं का दबाव बढ़ रहा है। दिल्ली में करीब 520 वर्ग किलोमीटर कृषि भूमि है, जो शहरी क्षेत्र की तुलना में कम है। दिल्ली रिज क्षेत्र का संरक्षण बेहद जरूरी है और इसे सुरक्षित रखने पर जोर दिया जाएगा। दिल्ली मेट्रो नेटवर्क को मौजूदा 496 किलोमीटर से बढ़ाकर 650 किलोमीटर तक किया जाएगा। लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को मजबूत और बेहतर बनाया जाएगा। 30 मीटर या उससे अधिक चौड़ी सड़कों के आसपास लैंड पूलिंग के जरिए विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में 24 घंटे सक्रिय रहने वाले शहर (24-Hour City) के कॉन्सेप्ट पर विचार किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में 24 घंटे परिवहन सुविधाएं, जैसे मेट्रो सेवा उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर भी चर्चा की जा रही है। 2026 में आज हम मास्टर प्लान-2047 जारी कर रहे हैं. इसे विकसित भारत के अनुसार बनाया गया है. आज दिल्ली की आबादी 2 करोड़ 40 लाख है, जो 2047 तक 3 करोड़ 20 लाख होने की संभावना है. लेकिन क्षेत्रफल सीमित है. दिल्ली का पूरी तरह से शहरीकरण किया जा चुका है. 180 किमी एरिया जिसे यमुना खादर कहते हैं, उसे और रीज़ एरिया को हमें बचाकर रखना है. लगभग 40 लाख नए फ्लैट्स या आवास जोड़े जाने का लक्ष्य है. पब्लिक ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर का भी ध्यान रखा है, RRTS से लेकर ट्रांसपोर्ट के छोटे मोड को भी विकसित किया जाएगा. ToD की भी विशेष पॉलिसी बनाई गई है. DDA फ्लैट्स से लेकर प्राइवेट RWA कॉलोनियों के पुनर्विकास को लेकर अलग से नीति बनाई गई है. ToD से लेकर लैंड यूज चेंज प्लान के लिए सिंगल विंडो सिस्टम रहेगा. एयरपोर्ट आदि प्रतिबंधित एरिया को छोड़कर हाइट प्रतिबंध में छूट दी गई है. 3 हज़ार स्क्वायर मीटर में अब स्मॉल ग्रुप हाउसिंग डेवलप किया जा सकेगा, जो सीमा पहले दस हज़ार स्क्वायर मीटर थी. पहले कॉलेज और स्कूल के लिए अलग अलग प्रावधान था, अब सब को “एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन” के अधीन रखा गया है— सराय काले ख़ान, आनंद विहार को मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट के तौर पर विकसित किया जाएगा। यमुना के आस पास 52 किमी साइकिल ट्रैक का विकास होगा. डेडिकेटेड पार्किंग प्लेस, मल्टीलेवल पार्किंग का विकास होना है. प्रति सौ स्कवायर मीटर पर एक पार्किंग विकसित किया जाएगा. कुछ लाइनों पर 24 घंटे मेट्रो सेवा देने का प्रावधान किया गया है. दिल्ली की सभी 30 मीटर या उससे अधिक चौड़ी सड़कों पर ग्राउंड फ्लोर पर कमर्शियल गतिविधियों की अनुमति देने का प्रावधान किया जाएगा। दिल्ली के लिए ऐसा रोडमैप तैयार किया गया है, जो सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जमीन पर वास्तविक विकास को सुनिश्चित करेगा। दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों और झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले लोगों के सामने विकास को लेकर कई चुनौतियां हैं। ऐसे क्षेत्रों के लिए भी विकास का स्पष्ट प्लान तैयार किया गया है, ताकि इन बस्तियों का सुनियोजित विकास किया जा सके। मास्टर प्लान-2047 सिर्फ एक दस्तावेज बनकर नहीं रहना चाहिए, बल्कि यह दिल्ली में हुए बदलाव का रोडमैप बनेगा। इसकी सफलता इस बात से मापी जाएगी कि नागरिकों को पर्यावरण, आवास और जीवन की गुणवत्ता में कितना वास्तविक बदलाव दिखाई देता है। दिल्ली में सम्मानजनक और बेहतर आवास उपलब्ध कराने के लिए हाउसिंग की क्षमता का विस्तार किया जाएगा। मास्टर प्लान दिल्ली में विकास के नए अवसर पैदा करेगा और शहर के भविष्य की जरूरतों के अनुसार विकास को दिशा देगा। इसका लक्ष्य ऐसी दिल्ली बनाना है, जहां मोबिलिटी बेहतर हो, सार्वजनिक परिवहन मजबूत हो और लोग शहर में अधिक आसानी से आवागमन कर सकें। MPD 2047 का उद्देश्य सिर्फ अधिक जगह उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार और अन्य क्षेत्रों के माध्यम से लोगों के लिए अधिक अवसर पैदा करना भी है। उभरते हुए नए सेक्टरों की जरूरतों को पूरा करने के लिए नए इंडस्ट्रियल पार्क और टाउनशिप विकसित करने की परिकल्पना की गई है। कुल मिलाकर MPD 2047 ऐसी दिल्ली की कल्पना करता है, जहां विकास सिर्फ इमारतों और सड़कों तक सीमित न हो, बल्कि बेहतर पर्यावरण, आवास, रोजगार, शिक्षा और जीवन की गुणवत्ता के रूप में नागरिकों को सीधे दिखाई दे। दिल्ली के मास्टर प्लान 2047 के नोटिफिकेशन का गजट नोटिफिकेशन। 1. केंद्र सरकार ने दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को मंजूरी दे दी है। 2. मास्टर प्लान-2047 भारत @2047 की विकास परिकल्पना के अनुरूप तैयार किया गया है। 3. इसका लक्ष्य दिल्ली को वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धी और समावेशी राजधानी बनाना है। 4. करीब 3.2 करोड़ आबादी को ध्यान में रखकर दिल्ली के भविष्य की योजना तैयार की गई है। 5. प्लान में आर्थिक विकास, रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने पर जोर है। 6. आधुनिक तकनीक और नवाचार के जरिए दिल्ली को ज्ञान एवं उद्यमिता का केंद्र बनाने का लक्ष्य है। 7. नरेला में 138 हेक्टेयर के शिक्षा केंद्र के विकास का प्रस्ताव है। 8. मेट्रो और क्षेत्रीय परिवहन स्टेशनों के आसपास ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाएगा। 9. सार्वजनिक परिवहन, पैदल और साइकिल यातायात को प्राथमिकता देने की योजना है। 10. दिल्ली के मेट्रो नेटवर्क के भविष्य में करीब 279 किलोमीटर विस्तार की संभावना जताई गई है। 11. आरआरटीएस नेटवर्क को करीब 383 किलोमीटर तक विस्तार देने की योजना है। 12. 2047 तक करीब 40 लाख अतिरिक्त आवासों की आवश्यकता का अनुमान लगाया गया है। 13. पुराने इलाकों के पुनर्विकास और झुग्गी बस्तियों के इन-सीटू पुनर्वास पर जोर रहेगा। 14. अनधिकृत कॉलोनियों के सुधार और नियमितीकरण के लिए व्यापक ढांचा प्रस्तावित है। 15. नए विकास को सड़क, पानी, सीवर, बिजली और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसी सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। 16. पर्यावरण संरक्षण के तहत यमुना, झीलों, वेटलैंड और हरित क्षेत्रों के पुनर्जीवन पर जोर है। 17. दिल्ली के करीब 22 प्रतिशत क्षेत्र में मौजूदा हरित आवरण को और मजबूत करने का लक्ष्य है। 18. स्वास्थ्य सुविधाओं का एकीकृत नेटवर्क विकसित कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाई जाएगी। 19. विरासत, पर्यटन, संस्कृति और खेल सुविधाओं के विकास से दिल्ली को वैश्विक गंतव्य बनाने की योजना है। 20. मास्टर प्लान-2047 दिल्ली को रहने योग्य, टिकाऊ, आधुनिक और वैश्विक स्तर की राजधानी बनाने की दीर्घकालिक रूपरेखा है। KHATTER - यमुना के आसपास के क्षेत्र को दो हिस्सों में बांटने की योजना है—एक फ्लड-प्रोन (बाढ़ प्रभावित) क्षेत्र और दूसरा उसके बाहर का क्षेत्र। फ्लड-प्रोन क्षेत्र में किसी भी प्रकार के निर्माण की अनुमति नहीं होगी, ताकि बाढ़ के जोखिम को कम किया जा सके। इन क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने, पार्क विकसित करने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही, बाढ़ के दौरान होने वाले नुकसान से यमुना के आसपास रहने वाले लोगों और उनकी संपत्तियों को सुरक्षित रखने के लिए भी विशेष प्रावधान किए जाएंगे।0
0
Report
IGL गैस रीडिंग के बहाने घर घुसे बदमाश, महिला घायल, 10 लाख नकद सोना
New Delhi, Delhi:उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में न्यू जाफराबाद डीडीए कॉलोनी में दिनदहाड़े लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। चार मंजिला मकान की पहली मंजिल पर रहने वाली महिला के घर में दो बदमाश IGL गैस पाइपलाइन की रीडिंग लेने के बहाने दाखिल हुए। दोनों बदमाशों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। जानकारी के मुताबिक, वारदात के समय महिला घर में अकेली थी और कपड़े धो रही थी। इसी दौरान दोनों बदमाश ने खुद को IGL गैस की रीडिंग लेने वाला कर्मचारी बताया। महिला ने उनकी बात पर भरोसा करते हुए दोनों को घर में प्रवेश दे दिया। घर में दाखिल होते ही दोनों बदमाश एक कमरे में पहुंचे और अलमारी व बेड की तलाशी लेने लगे। महिला ने जब बदमाशों को सामान खंगालते हुए देखा और विरोध किया तो आरोप है कि दोनों ने उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश घर में रखे करीब 10 लाख रुपये नकद और डेढ़ तोले सोने के आभूषण लेकर मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही वेलकम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। वारदात के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। खास बात यह है कि यह घटना वेलकम थाना क्षेत्र में थाने से कुछ ही दूरी पर हुई है। इस वारदात ने एक बार फिर फर्जी पहचान बताकर घरों में घुसने वाले बदमाशों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले अशोक विहार इलाके में भी फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर फर्जी CBI अधिकारी बनकर घर में घुसकर लूट की वारदात सामने आई थी। अब IGL गैस की रीडिंग के बहाने हुई इस लूट ने दिल्ली में घरों में फर्जी कर्मचारी बनकर दाखिल होने वाले अपराधियों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में 30 लाख लूट: चालक की साजिश, 24 लाख बरामद
Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में सरिया फैक्टरी के मुनीम से 30 लाख रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इटावा-बरेली हाईवे पर खाटू श्याम मंदिर के पास हुई लूट की वारदात किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि मुनीम के कार चालक ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 24 लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में मंगलवार दोपहर सरिया फैक्टरी के मुनीम से 30 लाख रुपये की लूट हुई थी। मुनीम अलग-अलग जगहों से सरिया के रुपये वसूल कर कार से जा रहा था। कार को मैनपुरी के घिरोर क्षेत्र का रहने वाला शिव कुमार चला रहा था। मोहम्मदाबाद क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर खाटू श्याम मंदिर के पास चालक ने कार खराब होने का बहाना बनाकर रोक दी। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और मुनीम को तमंचा लगाकर 30 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद फर्रुखाबाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस को चालक की भूमिका संदिग्ध लगी। पूछताछ में चालक ने पूरी साजिश कबूल कर ली। पुलिस के मुताबिक चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी और वारदात के लिए मैनपुरी से अपने साथियों को बुलाया था। पुलिस ने चालक शिव कुमार के साथ विशाल उर्फ सीटू और उमेश उर्फ ततैया को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 24 लाख रुपये और लूट में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। वहीं चालक का भाई कुंवर बहादुर उर्फ सोनू फरार है, जिसके पास लूट की बाकी रकम होने की बात पुलिस ने बताई है। एसपी आरती सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी और बाकी रकम की बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। मामले के खुलासे में स्थानीय पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की भूमिका रही, जिसके लिए एसपी ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।0
0
Report
पूर्वोत्तर रेलवे ने अवध महाशक्ति से रिकॉर्ड माल ढुलाई कर नया कीर्तिमान स्थापित किया
Gonda, Uttar Pradesh:पूर्वोत्तर रेलवे ने गोण्डा के आरओएच डिपो के सहयोग से आज माल ढुलाई के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है जहां आज मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल नेतृत्व में रेलवे ने गोंडा रेलवे स्टेशन से तीन मालगाड़ियों को एक साथ जोड़कर तैयार की गई। विशेष फ्रेट ट्रेन ‘अवध महाशक्ति’ का पहला सफल संचालन किया है यह पूर्वोत्तर रेलवे के इतिहास में अपनी तरह की पहली भारी-भरकम मालगाड़ी है। वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक (समन्वय) डॉ. शिल्पी कन्नौजिया के नेतृत्व में इस ट्रेन को गोण्डा जंक्शन स्टेशन से आज गुरुवार दोपहर 01:50 बजे मुरादाबाद मण्डल के लिए रवाना किया गया। यह ट्रेन वाया सीतापुर होते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ी। इस विशेष ट्रेन को गोण्डा के आरओएच डिपो में तकनीकी रूप से तैयार और संयोजित किया गया था। ‘अवध महाशक्ति’ की प्रमुख विशेषताएं है इस ट्रेन में कुल 129 वैगन जोड़े गए हैं, जिन्हें खींचने के लिए 03 इंजनों की संयुक्त शक्ति का इस्तेमाल किया गया। तीन अलग-अलग मालगाड़ियों को एक साथ चलाने से डीजल/विद्युत ईंधन की भारी बचत होगी और परिचालन समय भी घटेगा। अलग-अलग ट्रेनों की तुलना में एक लंबी ट्रेन चलाने से रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा, जिससे अन्य यात्री और मालगाड़ियों के संचालन के लिए लाइन जल्दी खाली मिल सकेगी। एक ही फेरे में रिकॉर्ड माल ढुलाई संभव होने से रेलवे की आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। 'अवध महाशक्ति' का सफल संचालन विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय और उत्कृष्ट प्रबंधन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि यदि इन तीनों गाड़ियों को अलग-अलग चलाया जाता, तो तीन अलग-अलग क्रू (चालक दल),समय और ट्रैक पाथ की आवश्यकता होती। एक साथ चलने से न सिर्फ लॉजिस्टिक्स लागत घटी है, बल्कि व्यापारियों और ग्राहकों को भी तेज व किफायती माल परिवहन की सुविधा मिलेगी। रेलवे का यह नवाचार भविष्य में माल ढुलाई व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और तीव्र गति प्रदान करेगा।0
0
Report
उत्तराखंड में धांधली के आरोप: कांग्रेस ने चुनाव आयोग के बाहर ज्ञापन सौंपा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा और पार्टी के अन्य नेता उत्तराखंड में SIR के संबंध में ज्ञापन सौंपने के लिए निर्वाचन आयोग के कार्यालय के बाहर पहुँचे। दिल्ली: कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, "उत्तराखंड में बहुत ज्यादा धांधली हो रही है। हम चुनाव आयोग को एक ज्ञापन देना चाह रहे थे और ये हमारा हक है। चुनाव आयोग की एक गरिमा होती है। हम बहुत बार पहले आए हैं। हम अंदर तक गए हैं हम अपनी बात रखते थे। हमारी बात को सुना जाता था, सवाल जवाब होते थे। लेकिन ये कैसा लोकतंत्र हो गया है कि आज चुनाव आयोग ने अपने आप को अंदर बंद कर लिया। बहुत अजीब बात है।" दिल्ली: कांग्रेस विधायक यशपाल आर्या ने कहा, "आज कुमारी शैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता चुनाव आयोग में आयुक्त से मिलने आए थे लेकिन वहां ताले लगे हुए थे और उन्होंने हमें अंदर आने का भी अवसर नहीं दिया...फिर एक अधिकारी ने हमारा ज्ञापन लिया है। जिस तरह से महाराष्ट्र, बिहार में वोटों को चोरी किया गया, मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम हटा दिए गए, उसी तरह अब उत्तराखंड में चुनाव नजदीक हैं और यहां भी भाजपा और प्रदेश सरकार के इशारे पर मतदाता सूची से योग्य मतदाताओं के नामों को हटाया जा रहा है...हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं और हम सभी मिलकर इस लड़ाई को लड़ेंगे..."0
0
Report
Advertisement
रतलाम के गौशाला-आश्रम विवाद में प्रशासन ने जांच टीम गठित
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के रत्तागढ़खेड़ा गांव में गौशाला और आश्रम को लेकर चल रहा विवाद अब बड़ा रूप लेता नजर आ रहा है। गौशाला और आश्रम के समर्थन में बड़ी संख्या में संत, हिन्दू संगठन और ग्रामीण कलेक्टरेट पहुंचे और डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संतों का कहना है कि गांव में वर्षों से गौशाला संचालित है और यहां लगातार गोसेवा की जा रही है। महर्षि गुलाब गौकरण द्वारा संचालित इस गौशाला के विस्तार के बाद कुछ भूमाफियाओं की नजर जमीन पर पड़ने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि बदमाशों के जरिए आए दिन गौशाला में तोड़फोड़ और विवाद किया जाता है। वहीं प्रशासन का कहना है कि गौशाला के समर्थन में शिकायत मिली है, जबकि विरोध में भी एक पक्ष सामने आया है। पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। बाइट - महंत नन्दगिरी (जूना अखाडा संत. बाइट - महंत गोकरण ( गौशाला संचालन करता बाइट - कृष्णपाल बघेल ( डिप्टी कलेकटर0
0
Report
जम्मू-कश्मीर के करोल कृष्णा में Vibrant Villages के तहत विकास की नई पहल
Aram Pora, Ganderbal, in a Post on X JammuAndKashmir LG Manoj Sinha Said' Today, visited Karol Krishna, a border village in Kathua district which comes under the Vibrant Villages Programme. I always believe that this land is not India’s last village but it is India’s first village and the gateway where our nation begins. Border villages are the frontline of India’s identity. Under the leadership of Hon'ble PM Shri Narendra Modi Ji, the border villages of Jammu Kashmir are no longer on the margins but they are now at the center of development. Roads, electricity, telecom, and education have reached every home:0
0
Report
प्रेमनगर पुलिस ने 88 क्विंटल गांजे के साथ बड़े नशे के गिरोह का पर्दाफाश किया
Surajpur, Chhattisgarh:नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की अंतर्राज्यीय तस्करी पर नकेल कसते हुए प्रेमनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी सहित भारी मात्रा में गांजा जप्त किया है। दरअसल मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने रघुनाथपुर इलाके में घेराबंदी करते हुए रायगढ़ से कोरिया की ओर तेजी से जा रही एक संदिग्ध बोलेरो वाहन का पीछा करते हुए उसे धर दबोचा। पुलिस ने बोलेरो में छिपाकर रखा गया करीब 88 क्विंटल अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 44 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से बोलेरो को जब्त करते हुए तस्कर के मंसूबों पर पूरी तरह पानी फेर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act की गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पुलिस अब इस पूरे मामले के सिंडिकेट, सप्लायरों और मुख्य खरीदारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार इस मामले में और कई आरोपियों की गिरफ्तार हो सकती है。0
0
Report
Advertisement
सोन्याचे भाव उंचावले: एक दिवसात 4,500 रुपये तर चांदीत 11,000 रुपयांची वाढ
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव सोन्याच्या दारात एका दिवसात 4 हजार 500 रुपयांची तर चांदीच्या दरात तब्बल 11 हजार रुपयांची वाढ आजचा जीएसटी सहित भाव सोन्याचे भाव 1 लाख 60 हजार 700 रुपयांवर तर चांदीचे भाव 2 लाख 48 हजार 200 रुपयांवर अमेरिकेच्या बाजारपेठेतील घडामोडी व डॉलर मध्ये झालेल्या घसरणीचा थेट परिणाम सोन्या चांदीच्या दरावर आखाती देशातील संघर्षामुळे बाजारपेठांवर होणारे परिणाम सोडल्यास जागतिक बाजारपेठे सोन्या चांदीसाठी सकारात्मक वातावरण सोन्याचे भाव 1 लाख 80 हजार रुपयांच्या वर जाण्याचा सराफा व्यावसायिकांचा अंदाज सोन्या चांदीच्या दरात विक्रमी वाढ झाल्याने ग्राहकांची मात्र चिंता वाढली0
0
Report
काशी की पवित्र मिट्टी से भिण्ड पहुँचा कलश रथ, रविदास के संदेश से समरसता जगी
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर- काशी की पवित्र मिट्टी लेकर भिण्ड पहुँचा कलश रथ , संत रविदास के संदेश से गूंजा मेहगांव,मंत्री राकेश शुक्ला ने संतों का किया सम्मान एंकर- संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश रथ यात्रा भिण्ड जिले में पहुंच गई है। 20 अगस्त से शुरू होकर 10 सितंबर तक जिले के अलग-अलग विकासखंडों और ग्राम पंचायतों तक पहुंचने वाली इस यात्रा का उद्देश्य संत रविदास के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। वाराणसी यानी काशी से लाई गई पवित्र मिट्टी से पूजित कलश अब मध्य प्रदेश के गांव-गांव पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान के تحت काशी से लाई गई पवित्र मिट्टी से पूजित कलशों को प्रदेश के सभी जिलों तक पहुंचाया जा रहा है। जिला मुख्यालयों पर पूजन के बाद इन कलश रथ यात्राओं को मंडल, जनपद, वार्ड और ग्राम पंचायत स्तर तक ले जाया जाएगा, ताकि अभियान की पहुंच सीधे गांव और समाज के अंतिम व्यक्ति तक हो। भिण्ड जिले में भी इस अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मेहगांव की गल्लामंडी प्रांगण स्थित संत रविदास मंदिर में कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला सैकड़ों भाजपाकर्मी के साथ पहुंचे। उन्होंने संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की और काशी से लाए गए पवित्र कलश को मंदिर में स्थापित किया। इसके बाद मंत्री राकेश शुक्ला ने दो दर्जन से अधिक स्थानीय संतों का माल्यार्पण कर शॉल और श्रीफल भेंट करते हुए सम्मान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। मंच से संबोधित करते हुए मंत्री राकेश शुक्ला ने संत रविदास जी के जीवन और उनके विचारों को याद करते हुए समाज में भाईचारे, समानता और समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास का संदेश किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे समाज को जोड़ने वाला संदेश है। भिण्ड में अब यह कलश रथ यात्रा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से होकर गुजरेगी और गांव-गांव लोगों को संत रविदास जी के विचारों से जोड़ेगी। यानी काशी की मिट्टी से शुरू हुआ यह संकल्प अब भिण्ड के गांवों तक पहुंचकर सामाजिक समरसता की अलख जगाएगा।0
0
Report
अंबरनाथ में भारी बरसात के बीच पानी की टंकी पर भाजप नगरसेवकों का बेमुदत उपवास
Ambernath, Maharashtra:अंबरनाथमध्ये भर पावसाळयात पाणी टंचाई सत्ताधारी भाजप नगरसेवकांचे मजीप्रा कार्यालयावर उपोषण भर पावसाळ्यात अंबरनाथ शहरात कृत्रिम पाणी टंचाई निर्माण झाल्याचा आरोप करत सत्ताधारी भाजपच्या नगरसेवकांनी महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरणाच्या कार्यालयाबाहेर बेमुदत उपोषण सुरू केले आहे. धरणात पुरेसा पाणीसाठा असूनही शहरात ८-८ दिवस पाणी येत नसल्याने आणि शेजारील बदलापूरच्या तुलनेत भेदभाव केला जात असल्याचा आरोप नगरसेवकांनी केला आहे. दुसरीकडे, काही भागांत दुरुस्तीचे काम सुरू असल्याने ही समस्या निर्माण झाली असून लवकरच पाणीपुरवठा सुरळीत केला जाईल, असे स्पष्टीकरण मजीप्राच्या अधिकाऱ्यांनी दिले आहे.0
0
Report
Advertisement
किन्नर समुदाय ने मोदी के लिए चालीसा पाठ कर बिहार में मंदिर निर्माण का स्वागत किया
New Delhi, Delhi:आज दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किन्नर समाज के द्वारा भगवान नरेंद्र मोदी की उपाधि देते हुए उनका चालीसा पाठ का आयोजन किया गया था जिसमें किन्नर समाज के लोग पहुंचकर उनकी आरती की और प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से किन्नर समाज को नरेंद्र मोदी की सरकार में कितना सम्मान और कितना फायदा मिला इसको गिनाया गया. दरअसल बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाने का प्रस्ताव है जिसको लेकर आज किन्नर समाज के द्वारा अपने भगवान नरेंद्र मोदी का चालीसा पाठ किया गया. वही इस दौरान किन्नर समाज के नेता डॉ. राजन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं बिहार सरकार में किन्नर कल्याण बोर्ड का सदस्य हूँ. आज हम लोगों ने भगवान श्री नरेंद्र मोदी जी का भव्य चालीसा पाठ कराया है. और जिस तरीके से भगवान श्री नरेंद्र मोदी जी का भव्य मंदिर पटना में प्रस्तावित हुआ है जो 5 एकड़ में फैला होगा और 112 करोड़ की लागत से बन रहा है जिसमें भगवान श्री नरेंद्र मोदी जी का सोने की मूर्ति लगाने का प्रस्ताव है. आज किन्नर समाज के द्वारा इस खुशी में भगवान श्री नरेंद्र मोदी जी का चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया है. और हम लोगों ने आज निर्णय लिया है कि जब तक भगवान श्री नरेंद्र मोदी जी का मंदिर का शिलान्यास नहीं हो जाता तब तक हर जिला जिला में भगवान श्री नरेंद्र मोदी जी का चालीसा का पाठ किया जाएगा. भगवान नरेंद्र मोदी जी इतने चमत्कारिक है कि आज उनके वजह से ही किन्नर समाज को उनका अधिकार मिला है आज किन्नर भी डॉक्टर बन सकते हैं इंजीनियर बन सकते हैं दरोगा बन सकते हैं. इसलिए किन्नर समाज में बहुत खुशी है और जो नरेंद्र मोदी जी कहते हैं की अंतिम पायदान पर के व्यक्ति को भी सरकार के हर योजना का लाभ मिलेगा उसका लाभ आज हम लोगों को मिल रहा है. दरअसल, किन्नर कल्याण बोर्ड की 29 जुलाई को बैठक हुई थी। इस बैठक में मंदिर निर्माण का प्रस्ताव सबकी सहमति से पारित किया गया। बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. राजन सिंह ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए राशि की कमी पड़ने पर किन्नर समाज के लोग मिलकर सहयोग करेंगे। समाज के लोग मंदिर के लिए सोने-चांदी की वस्तुएं भी दान करने को तैयार हैं। हालांकि, मंदिर निर्माण के प्रस्ताव को अभी राज्य सरकार की अंतिम मंजूरी नहीं मिली है.0
0
Report
जगतगुरु रामानंदाचार्य का दावा: धर्म विरोधी गतिविधियाँ बढ़ीं, सरकार सख्त कदम उठाए
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर पहुंचे जगतगुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य महाराज ने धर्म विरोधी गतिविधियों लव जिहाद और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर बड़ा बयान दिया है। इंदौर में आयोजित समस्या मार्गदर्शन एवं दर्शन समारोह के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने देश में बढ़ रही धर्म विरोधी गतिविधियों पर चिंता जताई। साथ ही मौलानाओं के कथित धर्म विरोधी बयानों पर सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि देश में धर्म विरोधी गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं, जो हिंदुत्व और समाज के लिए नुकसानदायक हैं। उन्होंने कथित तौर पर धर्म विरोधी बयान देने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, जगतगुरु ने नई पीढ़ी और खास तौर पर जेन-जी युवाओं को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं की बात सुननी चाहिए और उनकी समस्याओं को समझने की जरूरत है। पेपर लीक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो। इंदौर में आयोजित समस्या मार्गदर्शन एवं दर्शन समारोह के दौरान जगतगुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य महाराज ने धर्म विरोधी गतिविधियों, युवाओं की समस्याओं और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सरकार से गंभीरता से कार्रवाई करने की बात कही।0
0
Report
हाईकोर्ट ने JPSC सिविल सेवा परीक्षा रद्दीकरण पर सरकार से जवाब मांगा, नियुक्तियाँ रोकी
Ranchi, Jharkhand:JPSC की 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा रद्द करने के सरकारी आदेश पर हाईकोर्ट की रोक Food Safety Officer की नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर भी अगले आदेश तक रोक जस्टिस दीपक रौशन की कोर्ट में तीन अलग-अलग याचिकाओं पर हुई सुनवाई हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और JPSC से मामले में जवाब मांगा दीपमाला, सोनम कुमारी और सौरव सिंह समेत अन्य ने सरकार के फैसले को दी थी चुनौती याचिकाकर्ताओं ने नियुक्ति रद्द होने से नौकरी जाने का हवाला देते हुए राहत मांगी हाईकोर्ट के आदेश से नियुक्त कर्मियों को बड़ी राहत, अगली सुनवाई तक बनी रहेगी नियुक्ति0
0
Report
Advertisement
