icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कृषि विभाग के 3 अधिकारी निलंबित, भ्रष्ट आचरण और अनैतिक गतिविधियों के आरोप

Noida, Uttar Pradesh:कृषि विभाग के 3 कर्मचारी निलंबित। कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने किया निलंबित। बीकमपुर सहायक निदेशक कार्यालय के भारेवाला कृषि पर्यवेक्षक संदीप कुमार, बज्जू के जिला विस्तार कार्यालय राववाला पर्यवेक्षक रजनीश कुमार और सहायक निदेशक रायसिंहनगर के बगीचा सहायक कृषि अधिकारी विशाल कुमार निलंबित। विभिन्न प्रकरणों में भ्रष्ट आचरण, अनैतिक कार्यों, जनता में अशिष्ट रीति से पेश आने और राजकार्य के प्रति अकर्मण्यता के चलते किया निलंबित। निलंबन काल में संदीप कुमार और रजनीश कुमार का मुख्यालय रहेगा बाड़मेर। जबकि विशाल कुमार का मुख्यालय रहेगा बारां。
0
0
Report

चकराता हादसे में दो पर्यटक मरे, तीन घायल—पहाड़ी मार्ग से दर्दनाक मौत

Noida, Uttar Pradesh:इस वक्त की एक बहुत ही दर्दनाक और बड़ी खबर चकराता से आ रही है, जहाँ पहाड़ों के सफर में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। साहिया–क्वानू मोटर मार्ग पर एक भयानक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ये दर्दनाक हादसा आज दोपहर को साहिया–क्वानू मार्ग पर 'कलेथा बेवना फेंडूलानी' के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, कार में कुल 5 पर्यटक सवार थे, जो वीकेंड पर पहाड़ों की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाने निकले थे। लेकिन किसे पता था कि ये सफर उनका आखिरी सफर बन जाएगा। कलेथा के समीप अचानक कार अनियंत्रित हुई और सीधे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि दो पर्यटकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की गूंज सुनते ही स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए खाई की तरफ दौड़े। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, तहसील प्रशासन और SDRF की टीमें भी तत्काल मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने मिलकर एक संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कड़े संघर्ष के बाद घायलों को गहरी खाई से बाहर निकाला। तीनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल, दुर्घटना के पुख्ता कारणों का पता नहीं चल पाया है कि हादसा गाड़ी की रफ्तार की वजह से हुआ या किसी तकनीकी खराबी के कारण। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के शवों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में पेड़ों के जन्मदिन ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ा दी

Jaipur, Rajasthan:प्रकृति से प्यार का जश्न....पेड़ों का बर्थडे...12 साल पुराने पीपल-बरगद का केक काटकर मनाया जन्मदिन नोट - विजुअल और बाइट अटैच जयपुर की गुलाबी नगरी से पर्यावरण संरक्षण की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सिर्फ एक आयोजन नहीं बल्कि समाज के लिए बड़ी सीख भी है। इंदिरा गांधी नगर सेक्टर-7 के सामुदायिक पार्क में स्थानीय लोगों ने 12 साल पहले लगाए गए पीपल और बरगद के पेड़ों का जन्मदिन मनाया। केक काटा गया, गीत गाए गए, नए पौधे लगाए गए और यह संदेश दिया गया कि सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। पेड़ों का जन्मदिन... सुनने में भले ही अनोखा लगे, लेकिन जयपुर में यह अनोखी सोच अब प्रेरणा बनती नजर आ रही है। इंदिरा गांधी नगर सेक्टर-7 के सामुदायिक पार्क में स्थानीय लोगों ने उन पीपुल और बरगद के पेड़ों का जन्मदिन मनाया, जिन्हें करीब 12 साल पहले पौधारोपণ अभियान के दौरान लगाया गया था। आज वही पौधे विशाल वृक्ष बन चुके हैं और लोगों को छाया, स्वच्छ हवा और हरियाली का उपहार दे रहे हैं। इस बर्थ डे कार्यक्रम में महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। पेड़ों के पास केक काटा गया, महिलाओं ने मंगल गीत गाए और पूरे आयोजन को उत्सव का रूप दिया। इसके साथ ही लोगों ने नए पौधे भी लगाए और पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। बच्चों का बर्थडे तो हर कोई मनाता है, लेकिन पेड़ पौधों का जन्मदिन मनाना बड़ी बात है। सब इस प्रकार पेड पौधों से प्यार करें तो आने वाली भावी पीढ़ी बची रहेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन पेड़ों को लगाने के बाद वर्षों तक उनकी नियमित देखभाल की गई। पानी देना, सुरक्षा करना और समय-समय पर उनकी देखरेख करना ही आज इन पौधों को विशाल वृक्ष बनने तक ले आया। उनका मानना है कि पौधारोपण तभी सफल माना जाएगा, जब पौधे जीवित रहकर आने वाली पीढ़ियों को लाभ पहुंचाएं। बाइट – सत्यपाल यादव, इंदिरा गांधी नगर निवासी बढ़ते प्रदूषण, लगातार बढ़ते तापमान और पर्यावरण असंतुलन के दौर में यह आयोजन लोगों को प्रकृति से जोड़ने की प्रेरणा देता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हर कॉलोनी और हर परिवार अपने आसपास के पेड़ों को परिवार का सदस्य मानकर उनकी देखभाल करे, तो शहरों की हरियाली और पर्यावरण दोनों सुरक्षित रह सकते हैं। बाइट – हेमेंद्र पांडे, स्थानीय निवासी पेड़ों का जन्मदिन मनाने की यह पहल सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश है। पौधारोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल ही हरित भविष्य की सबसे बड़ी गारंटी है। जयपुर से शुरू हुई यह अनोखी मुहिम अब दूसरे शहरों और कॉलोनियों के लिए भी प्रेरणा बन रही है। बाइट - रामेश्वरी देवी यादव, स्थानीय निवासी
0
0
Report

रेनवल नगरपालिका ने नागरिक सुविधाओं के विकास कार्य तेज कर दिए

Jaipur, Rajasthan:रेनवाल नगर पालिका क्षेत्र में आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नियमित सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं, साथ ही कचरा प्रबंधन को आधुनिक बनाया जा रहा है। सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों में तेजी लाई गई है, जिससे आवागमन सुगम हुआ है। स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव और नई लाइटों की स्थापना से शहर की रोशनी बेहतर हुई है। शहर के सौंदर्यीकरण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण अभियान भी चलाए जा रहे हैं। नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी सूर्यकांत शर्मा और उनकी टीम आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सक्रिय है, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक माहौल और विकास की नई ऊर्जा देखने को मिल रही है।
0
0
Report

कालाडेरा ने ग्राम पंचायत से नगर पालिका बनने के बाद विकास को तेज किया

Jaipur, Rajasthan:कालाडेरा को ग्राम पंचायत से क्रमोन्नत कर नगर पालिका बनाया गया। ताकि इलाके का विकास किया जा सके। क्षेत्र में आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर विकास कार्य कर रही है। स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, नियमित सफाई, सड़क एवं नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव और पेयजल व्यवस्था में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शहर के सौंदर्यीकरण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के लिए भी विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। पालिका के EO सूर्यकांत शर्मा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सक्रिय है और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। विकास कार्यों की निरंतर प्रगति से क्षेत्रवासियों में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है।
0
0
Report
Advertisement

उपमुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा रत्न 2026 से सम्मानित किया

Jaipur, Rajasthan:बिड़ला सभागार में राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान-2026, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, शिक्षा को बताया राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव, कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला, विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रमाण-पत्र, मेडल, स्मृति-चिह्न एवं स्टेशनरी भेंट कर सम्मानित किया, समारोह का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना और समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देना रहा, समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रमाण-पत्र, मेडल, स्मृति-चिह्न एवं स्टेशनरी भेंट कर सम्मानित किया, उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त नींव है, उन्होंने विद्यार्थियों से केवल अकादमिक सफलता तक सीमित न रहकर सामाजिक, नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों को भी अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया, दिया कुमारी ने सभी समाजों और सामाजिक संगठनों से भी अपील की कि वे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के आयोजन करें, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके
0
0
Report

जयपुर के सेंट्रल पार्क में रक्तदान कैंप: 43 यूनिट रक्त एकत्र

Jaipur, Rajasthan:सेंट्रल पार्क में रक्तदान, 43 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। जयपुर। घूमने-फिरने का शौक रखने वाले युवाओं ने रविवार को सेंट्रल पार्क में रक्तदान किया। करीब चार घंटे तक चले शिविर में 43 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस दौरान रक्तदान के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी मानकों और अन्य चिकित्सकीय कारणों से 33 इच्छुक लोगों का रक्तदान नहीं हो सका। रक्तदान करने वालों में हर आयु वर्ग के लोग शामिल रहे, हालांकि युवाओं की संख्या सबसे अधिक रही। रक्तदान के बाद प्रतिभागियों ने पार्क में एक-दूसरे से परिचय किया, अपने यात्रा अनुभव साझा किए और नए लोगों से जुड़ने का अवसर भी मिला।
0
0
Report

बाड़मेर क्रूड ऑयल लीकेज: पाइपलाइन फटने से खेतों में तेल फैल, सप्लाई रोकी

Barmer, Rajasthan:बाड़मेर क्रूड ऑयल लीकेज: बोथिया गांव में पाइपलाइन फटने से खेतों में फैला तेल, सप्लाई रोकी गई, जांच जारी बाड़मेर जिले के शिव क्षेत्र में भाग्यम (Bhagyam) वेलपैड-12 से जुड़ी क्रूड ऑयल पाइपलाइन में रविवार सुबह अचानक लीकेज होने से कपूरड़ी ग्राम पंचायत के बोथिया गांव के कृषि क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में क्रूड ऑयल फैल गया। रिसाव के चलते लगभग 500 मीटर क्षेत्र प्रभावित हुआ और दो किसानों के खेतों में तेल फैलने से फसलों एवं भूमि को नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही संचालक कंपनी वेदांता केयर्न ऑयल एंड गैस (Cairn Oil & Gas) की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर संबंधित पाइपलाइन की सप्लाई तत्काल बंद कर दी गई, ताकि आगे रिसाव न बढ़े। इसके बाद इंजीनियरों ने क्षतिग्रस्त हिस्से की पहचान कर मरम्मत और तेल को नियंत्रित करने का काम शुरू किया। ग्रामीणों के अनुसार सुबह खेतों में काला तरल पदार्थ तेजी से फैलता दिखाई दिया, जिसके बाद किसानों ने कंपनी अधिकारियों को सूचना दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि पाइपलाइन में तकनीकी खराबी या दबाव बढ़ने के कारण लीकेज हुआ, हालांकि वास्तविक कारण की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। कंपनी की टीम ने प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी कर क्रूड ऑयल को फैलने से रोकने के लिए कंटेनमेंट कार्य शुरू किया है। साथ ही प्रदूषित मिट्टी हटाने, प्रभावित भूमि का आकलन करने और पर्यावरणीय मानकों के अनुसार सफाई (रिमेडिएशन) की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। नुकसान का सर्वे कर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग भी स्थानीय स्तर पर उठने लगी है। यह उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष फरवरी में भी बाड़मेर के ऐश्वर्या वेलपैड-08 क्षेत्र में क्रूड ऑयल रिसाव की घटना सामने आई थी, जिसके बाद कई दिनों तक उत्पादन प्रभावित रहा था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने तेल उत्पादन क्षेत्रों में पाइपलाइन सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। ताजा स्थिति (Latest Update): पाइपलाइन की सप्लाई बंद कर दी गई है। तकनीकी टीम मौके पर मरम्मत और रिसाव रोकने में जुटी है। प्रभावित खेतों का सर्वे शुरू किया जा रहा है। रिसाव के कारणों की जांच जारी है। फिलहाल किसी बड़े नुकसना की सूचना नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

चौमूं में शिवम इंफ्राटेक विकास, विश्वास और सामाजिक दायित्व के साथ ब्रांड बना रहा है

Jaipur, Rajasthan:शिवम इंफ्राटेक: विकास, विश्वास और सामाजिक सरोकार का मजबूत नाम चौमूं क्षेत्र में शिवम इंफ्राटेक ने प्रोपटी बाजार में एक यूनिक और ब्रांड नेम हैं। आकर्षक सुविधाओ से परिपूर्ण कॉलोनियां शिवम इंफ्राटेक डवलप करता हैं।किफ़ायती दरों पर उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाता है। कॉलोनियां डवलप करने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य, समयबद्ध परियोजनाओं और पारदर्शी कार्यशैली के कारण कंपनी लोगों के भरोसे का प्रतीक बन चुकी है। सड़क,भवन और विभिन्न आधारभूत विकास कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के साथ शिवम इंफ्राटेक समाजसेवा के क्षेत्र में भी लगातार योगदान दे रही है। समय-समय पर रक्तदान शिविर, पौधारोपण अभियान, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े जनहित कार्यों में सहभागिता कर कंपनी सामाजिक जिम्मेदारी का भी सफल निर्वहन कर रही है। संस्था का उद्देश्य केवल बेहतर निर्माण करना ही नहीं, बल्कि समाज के विकास में भागीदार बनना भी है। आधुनिक तकनीक, अनुभवी टीम और सेवा की भावना के साथ शिवम इंफ्राटेक चौमूं और आसपास के क्षेत्र में विकास, गुणवत्ता और जनविश्वास का एक मजबूत नाम बनकर निरंतर आगे बढ़ रही है।
0
0
Report

दौसा साइबर पुलिस ने अमेज़न-कोरियर फर्जीवाड़े में चार गिरफ्तार

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा साइबर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई फर्जीवाड़े के मामले में चार आरोपी किए गिरफ्तार मल्टीनेशनल और कोरियर कंपनी के लगाई चपत 19 लाख 86 हजार की लगाई चपत कंपनी से आर्डर कर मंगवाते महंगे सामान कोरियर ब्वाय से सांठगांठ कर बदलते सामान ओरिजनल सामान की जगह डुप्लीकेट रखकर वापस करते डिलीवरी इस खेल में ओर कौन कौन शामिल इसको लेकर साइबर पुलिस कर रही जांच दौसा साईबर थाना पुलिस ने एक बडी कार्यवाही करते हुए ,अमेजोन मल्टीनेशनल कम्पनी व कोरियर कम्पनी को 19 लाख 86 हजार रुपये की चपत लगाने के एक सनसनीखेज मामले मे सीओ साईबर सेल ब्रजेश मीना ने कार्यवाही करते हुए चार लोग गिरफ्तार किए है । इन में कोरियर कम्पनी के हब मेनेजर नरेन्द्र बैरवा , पारस साहू डिग्गी मालपुरा,मदन जांगिड़ निवासी बस्सी व साहिल बंसल गुडगाँव को गिरफ्तार किया है । सीओ ब्रजेश मीना ने बताया कि आरोपी पहले एमोजोन पर मंहगी वाच का और्डर करते थे ,वाच आने पर कोरियर बाय के साथ सांठगांठ कर के कोरियर बाक्स ओपन करवा कर उस में कोपी किए कम कीमत के उत्पाद रख कर कोरियर को वापस नो डिलीवरी कर के मूल रकम को वापस हांसिल कर लेते थे। आरोपियों ने करीब 19 एपल वाच व एसडी कार्ड के और्डर कर के 19 लाख 86 हजार की चपट लगाई । इसे लेकर कोरियर कम्पनी की ओर से साईबर अपराध थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी । साईबर सेल सीओ बृजेश मीणा ने आरोपियों को गिरफ्तार कर के आज कोर्ट में पेश कर के रिमांड पर लिया है जिस से पुलिस ये इंवेस्टिगेट कर सके ,कि इस फर्जीवाड़े से ओर कौन कौन लोग जुड़े हुए हैं । बाइट बृजेश मीणा साइबर सेल डिप्टी एसपी
0
0
Report

सासाराम में रविवार को शहरभर में जाम, वन-वे नियम से बढ़ी मुश्किल

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। आज रविवार होने के बावजूद सासाराम आज दिन भर जाम से कराहता रहा। सासाराम का मुख्य बाजार पूरी तरह से जाम रहा। कारण यह है कि आज रविवार है, ऐसे में नो एंट्री नहीं है। भारी वाहन भी शहर में प्रवेश कर रही है। जिस कारण आज पूरा शहर सुबह से ही जाम में तब्दील रहा। रविवार को घूमने फिरने या फिर कुछ काम के लिए निकले लोग काफी परेशान रहे। करगहर मोर, धर्मशाला चौक, आदि पर जाम देखने को मिली। चुकी कई सड़क को वन-वे कर दिया गया है। ऐसे में बड़ी गाड़ियों को काफी दूर से घूम कर आना पड़ रहा है। जिस कारण पहले जहां दो चौराहे पर जाम रहता था, वह फैल गया है। पहले जहां सिर्फ करगहर मोड तथा पोस्ट ऑफिस चौराहा पर जाम रहता था। लेकिन अब भारी वाहनों को काफी दूर से घूमना पड़ रहा है। ऐसे में अन्य चौराहे भी अब जाम में तब्दील हो गई है। वहीं दूसरी ओर फुटपाथ पर दुकानदारो का कब्जा है। ऐसे में पैदल चलना भी दुभर हो गया है। जिला प्रशासन में पुरानी बस पड़ाव में नया वैंडिंग जिन बनाया। लेकिन कोई भी फुटपाथी दुकानदार बेंडिंग जोन में जाने का नाम नहीं ले रहा है。
0
0
Report
Advertisement

अलवर में महिला आरक्षण के लिए कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू

Alwar, Rajasthan:अलवर में महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू अलवर में महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत मोती डूंगरी स्थित नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के कार्यालय से की गई। टीकाराम जूली, पूर्व मंत्री ममता भूपेश और सांसद संजना जाटव ने हस्ताक्षर कर अभियान का शुभारंभ किया। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं。 अभियान के तहत प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजने और मिस कॉल के माध्यम से नए सदस्य जोड़ने की भी शुरुआत की गई। टीकाराम जूली ने केंद्र सरकार से महिला आरक्षण शीघ्र लागू करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि सरकार इसे लागू करने में देरी कर रही है। उन्होंने ओबीसी महिलाओं को भी आरक्षण में शामिल करने की मांग उठाई。 जूली ने राज्य और केंद्र सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को गुमराह किया जा रहा है, जबकि प्रदेश में विभिन्न वर्गों की समस्याओं की अनदेखी हो रही है।
0
0
Report

खेजरोली नगर पालिका ने नागरिक सुविधाओं के लिए बड़ा विकास कार्य शुरू किया

Jaipur, Rajasthan:खेजरोली हाल ही में ग्राम पंचायत से नगर पालिका में क्रमोन्नत हुई खेजरोली नगर पालिका क्षेत्र में आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर विकास कार्य कर रही है। स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, नियमित सफाई, सड़क एवं नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव और पेयजल व्यवस्था में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शहर के सौंदर्यीकरण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के लिए भी विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। पालिका के EO संजीव शर्मा और उनकी टीम आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सक्रिय है और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। विकास कार्यों की निरंतर प्रगति से क्षेत्रवासियों में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है।
0
0
Report

मैनपुरी-ग्राम पलोखरा में संचालक नरेंद्र सिंह अनुपस्थित मिले,जिलाधिकारी ने दी कार्रवाई की चेतावनी।

Ajay KumarAjay KumarFollow4m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी मैनपुरी में फार्मर रजिस्ट्री के काम में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है,करहल के एक CSC केंद्र की ID तत्काल ब्लॉक कर दी गई है। जिलाधिकारी डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी ने तहसील करहल के ग्राम पंचायत नगला जात का मजरा पलोखरा में संचालित जन सुविधा केंद्र की ID ब्लॉक करने के निर्देश जिला प्रबंधक CSC ई-गवर्नेंस को दिए। अपर जिलाधिकारी के निरीक्षण में केंद्र संचालक नरेंद्र सिंह अनुपस्थित पाए गए,लेखपाल द्वारा बार-बार कॉल करने के बाद भी संचालक कैंप पर नहीं पहुंचे। DM ने इसे घोर लापरवाही बताया,उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री शासन की प्राथमिकता है। लापरवाही करने वाले किसी भी CSC संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने सभी जन सुविधा केंद्रों को निर्धारित समय पर खोलने और फार्मर रजिस्ट्री में सहयोग करने के निर्देश भी दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top