147105
गांव मोलवीवाला में किसी मामले मे गई पुलिस टीम पर हमला, SHO समेत 4 पुलिस मुलाजिम जख्मी
Patran, Punjab:मोलवीवाला गांव में हुए विवाद के बाद सूचना पर देर रात पहुंची पुलिस टीम पर गांव के एक परिवार के सदस्य ने हमला कर दिया। वहीं इस अचानक हमले में पुलिस टीम के SHO समेत 4 सदस्य जख्मी हो गए। बता दें कि इस पूरी वारदात में शामिल लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, वहीं 2 महिलाओं सहित 4 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस फरार हमलावरों की तलाश में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भाजपा का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम हरियाणा: मुखर्जी जयंती पर नड्डा, सैनी व गुप्ता मौजूद
Ambala, Haryana:कल अंबाला शहर में भारतीय जनता पार्टी एक भव्य प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। यह आयोजन जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में रखा गया है। बता दें कि यह कार्यक्रम अंबाला के हिसार रोड स्थित पामडेल बैंक्वेट में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा विशेष रूप से शिरकत करेंगे।इतना ही नहीं, इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता भी मौजूद रहेंगी।0
0
Report
सोनीपत हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक नीचे उतरकर हिरासत में, पुलिस पूछताछ शुरू
Sonipat, Haryana:सोनीपत ब्रेकिंग सोनीपत में बिजली के टॉवर पर चढ़ा युवक उतरा नीचे कई घंटों की मशक्कत के बाद युवक टावर से नीचे उतरा युवक सरोज मूल रूप से यूपी का रहने वाला, कुंडली इलाके में किराए पर रहता था युवक पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की आज दोपहर कुंडली में बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया था युवक0
0
Report
शिवपुरी में 2500 करोड़ डिफेन्स फैक्ट्री का शिलान्यास, 10 हजार रोजगार की उम्मीद
Shivpuri, Madhya Pradesh:2500 करोड़ की डिफेंस फैक्ट्री का शिवपुरी में शिलान्यास: 10 हजार रोजगार, हथियार-मिसाइलों का होगा निर्माण शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पाली गांव में नेशनल हाईवे-27 के किनारे 2500 करोड़ रुपये की अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस की अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का शिलान्यास किया गया। इस प्लांट में गोला-बारूद, हाईटेक हथियार, मिशन-रेडी मिसाइलें और अन्य आधुनिक रक्षा उपकरणों का निर्माण होगा। परियोजना से करीब 10 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है。 अदाणी समूह के निदेशक जीत अदाणी ने बताया कि समूह के चेयरमैन ने मध्य प्रदेश में 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। यह निवेश पंप हाइड्रो स्टोरेज, सीमेंट, माइनिंग, लॉजिस्टिक्स और थर्मल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समूह का लक्ष्य 2030 तक प्रदेश में करीब 1.20 लाख रोजगार उपलब्ध कराना है。 अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "जब भी देश की रक्षा के लिए युद्ध होगा, तब शिवपुरी से हथियार और गोला-बारूद जाएंगे। यहां के युवाओं की मेहनत से बने हथियार दुश्मन का सीना चीरेंगे और गोला-बारूद दुश्मन को परास्त करेंगे।" उन्होंने मुख्यमंत्री से शिवपुरी के विकास के लिए चार प्रमुख मांगें भी रखीं。 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंधिया की सभी मांगें स्वीकार करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने शिवपुरी में 100 फीट से अधिक ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा, करीब 120 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना, नई तहसील तथा राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं, कार्डियोलॉजी विभाग और सीटी स्कैन सुविधा शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिवपुरी के विकास से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करेगी। शिलान्यास से पहले मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने प्रदर्शनी में रखे हथियारों, मिसाइलों और अन्य डिफेंस उपकरणों का अवलोकन किया। अधिकारियों ने उन्हें प्रस्तावित फैक्ट्री में बनने वाले रक्षा उत्पादों, आधुनिक तकनीक और उत्पादन क्षमता की विस्तृत जानकारी दी। यह परियोजना शिवपुरी को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में नई पहचान देने के साथ-साथ औद्योगिक निवेश, स्थानीय रोजगार और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी नई गति देने वाली महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
जळगाव-परोला मार्ग पर केमिकल टँकर की भीषण दुर्घटना, चालक की मौत
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव,पारोळा जळगावच्या पारोळा धुळे राष्ट्रीय महामार्गावर केमिकल टँकरच्या भीषण अपघाताचा सीसीटीव्ही समोर आला आहे... पारोळा धुळे महामार्गावरील सबगव्हाण टोल नाक्यावर नियंत्रण सुटल्यानंतर केमिकल टँकरने उभ्या ट्रकला जोरदार धडक दिली होती.. नियंत्रण सुटलेला भरता वेगाने येणारा केमिकल टँकर, वाहनाला धडक दिल्यावर पेट घेताना पाहायला मिळत आहे.. या अपघातामध्ये केमिकल टँकरवरील चालकाचा जागीच मृत्यू झाला आहे.0
0
Report
SYL पानी नहीं मिला तो हरियाणा आगे नहीं बढ़ेगा: अभय चौटाला का आक्रामक विरोध
Hansi, Haryana:हांसी संबोधन : इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला चानौत पानी आंदोलन: धरने पर पहुंचे अभय चौटाला, बोले SYL का पानी मिले बिना हरियाणा का पानी आगे नहीं जाने देंगे अपने विधायकों समेत दिया समर्थन हांसी के गांव चानौत में पानी की मांग को लेकर चल रहे धरने पर इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला पहुंचे और ग्रामीणों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि इनेलो पहले दिन से इस आंदोलन के साथ खड़ी है। और जब तक ग्रामीण एकजुट होकर मजबूती से संघर्ष करेंगे, तब तक सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लेगी। अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि हांसी जाने वाली पाइपलाइन में T लगाकर उखाड़ा गया। यहां से विनोद भयाना ने पार्टी के नेताओं से साथ जाकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के पास जाकर इस फैसले को वापिस करवाया। वहां से टी हटाने तथा प्रदर्शनकारियों पर मुकदमे दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने भाजपा विधायक विनोद भयाना पर भी तीखा हमला बोलते हुए कई राजनीतिक आरोप लगाए और कहा कि उनकी जगह जनता के बीच नहीं बल्कि जेल में होनी चाहिए। भिवानी की शहरी पाइपलाइन से भी इसी प्रकार टी लगाई गई। अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा का पानी राजस्थान भेजने की कोशिश की जा रही है, जबकि हरियाणा को अभी तक SYL के हिस्से का पूरा पानी नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले कांग्रेस भी हरियाणा के हिस्से का पानी राजस्थान को देने के पक्ष में थी, लेकिन इनेलो ने इसका विरोध किया था। उन्होंने कहा कि इनेलो इस मुद्दे पर पार्टी की बैठक में सख्त फैसला लेगी। उनका कहना था कि जब तक हरियाणा को SYL का पूरा पानी नहीं मिलता, तब तक हरियाणा का पानी आगे नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए चाहे कितनी भी बड़ी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े, इनेलो पीछे नहीं हटेगी।0
0
Report
गरीब परिवार को अब तक नहीं नसीब हुई छत,फूस की झोपड़ी में रहने को मजबूर
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। बजट भी है, और संसाधन भी। इसके बावजूद गरीबों को एक अदद छत नहीं मिल पा रही है।केंद्र सरकार "सबके लिए आवास" का सपना साकार करने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर जिले के इटियाथोक विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सोमरही के मजरा गांव तिवारीपुरवा का एक गरीब परिवार आज भी आवास योजना के लाभ से वंचित है।दलित समाज से संबंध रखने वाली कुसुमा देवी का परिवार बीते दस वर्षों से फूस की झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं। बरसात के दिनों में इनकी झोपड़ी टपकने लगती है, दीवारों में दरारें आ चुकी हैं और मकान का दो तिहाई हिस्सा पहले ही गिर चुका है।कुसुमा देवी ने बताया कि उन्होंने कई बार ब्लॉक के अधिकारियों से पक्के मकान की गुहार लगाई, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिला।पीड़िता ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद खराब है। न रहने के लिए सुरक्षित मकान है, न खाने के लिए पर्याप्त भोजन। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। ऊपर से पानी टपकता है, और पूरा परिवार रातभर जागकर किसी अनहोनी की आशंका में रहता है।इस पूरे मामले में सवाल उठता है, कि आखिर पात्र होते हुए भी इस गरीब परिवार को अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ क्यों नहीं मिल पाया? क्या योजनाओं का लाभ सिर्फ रसूखदारों तक सीमित रह गया है?0
0
Report
Advertisement
अमेठी में बंद कमरे रस्सी से लटककर युवक की मौत; पुलिस जांच शुरू
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - बंद कमरे के अंदर रस्सी के सहारे पंखे से लटकता मिला 22 वर्षीय युवक का शव परिजनों में मचा कोहराम सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा मामला मृतक युवक की पहचान राजभवन वर्मा सुत माता फेर वर्मा के रूप में हुई जामों थाना क्षेत्र के जोरावर पुर गांव का मामला0
0
Report
बरौला जाफराबाद में महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, लोग चौंक उठे
Aligarh, Uttar Pradesh:बरौला जाफराबाद में कूड़ा डालने को लेकर महिलाओं के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। महिलाओं ने एक दूसरे के साथ जमीन पर गिराकर मारपीट की। स्थानीय लोगों के द्वारा बीच बचाव के बावजूद मारपीट नहीं रुकी। महिलाओं के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। थाना बन्ना देवी क्षेत्र के बरौला जाफराबाद की घटना।0
0
Report
बलरामপুর में स्कॉर्पियो की टक्कर से किसान की मौत, 200 मीटर तक घसीटा गया
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मे स्कॉर्पियो की टक्कर से किसान की मौत, 200 मीटर तक घसीटने का आरोप गोंदीपुर के पास हादसा; सड़क पार करते समय मारी टक्कर, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू बलरामपुर। बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। ग्राम पंचायत गोंदीपुर के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार किसान की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन नहीं रोक सका और मृतक करीब 200 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए。 मृतक की पहचान अमरपाल सिंह (57) पुत्र मुनेश्वर सिंह, निवासी ग्राम पंचायत मखनहा गोदीपुर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह अपनी मोटरसाइकिल से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बलरामपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (UP32MX6991) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय, बलरामपुर भिजवाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया; पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
भोपाल पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल अवैध शराब तस्कर के खिलाफ भोपाल पुलिस का बड़ा एक्शन थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार आरोपी पास से 60 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त किए गए पुलिस नेटवर्क के तलाश में जुटी0
0
Report
पंडित जी का बेटा हूं चुम्मा चपक कर लेता हूं गाने पर थिरक रहे जिले के दो प्रतिष्ठित डाक्टर
Gonda, Uttar Pradesh:जिले के प्रतिष्ठित नर्सिंग होम के मालिक और डॉक्टर ओ एन पांडेय,और पूर्योदय मिश्रा,पंडित जी का बेटा हूं चुम्मा चपक कर लेता हूं गाने पर थिरक रहे,इस गाने पर थिरकना कहीं से भी ठीक नहीं है,आप लोगों की क्या राय है,यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।0
0
Report
लखनऊ में तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ(उत्तर प्रदेश): लखनऊ में तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली।0
0
Report
Advertisement
कानपुर देहात में तेज रफ्तार कार-डीसीएम भिड़ंत, जांच शुरू
Amethi, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में तेज रफ्तार का कहर उस वक्त देखने को मिला, जब एक कार और डीसीएम की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। पुलिस ने इस पूरे मामले को दर्ज कर हादसे की जांच करने में जुट गई है..0
0
Report
सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा का फतेहाबाद दौरा; कानून-व्यवस्था पर सरकार को आड़े हाथों
Noida, Uttar Pradesh:सिरसा से सासंद कुमारी शैलजा का फतेहाबाद दौरा, जिले के गांव हाड़ोली पहुँची, कॉग्रेस ब्लॉक कार्यालय का किया उद्घाटन, प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर साधा जमकर निशाना कुमारी शैलजा ने कहा अपराधी खुलेआम कर रहे है वारदातें, बेखौफ अपराधी, कमजोर शासन प्रशासन की निशानी खेल, शिक्षा, फौज के लिए जाना जाता था हरियाणा के युवा, अब बेरोजगार युवा हो रहे है गुमराह शैलजा ने कहा शासन और प्रशासन में तालमेल का अभाव विकास प्रगति के स्थान पर जनता को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना0
0
Report
गोण्डा: छपिया थाने से नाबालिग फरार, पुलिस तलाश में जुटी
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के छपिया थाने के अंदर बने विवेचना कक्षा से आज रविवार सुबह 8 बजे के करीब एक नाबालिग आरोपी के पुलिस हिरासत से भगाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। फरार बालअपचारी की तलाश में छपिया थाने सहित कई पुलिस टीम लगाई हुई है लेकिन 9 घण्टे बीत जाने के बाद भी अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। शनिवार देर रात बभनान चीनी मिल में चोरी करते समय कर्मचारियों के हाथे बालअपचारी चढ़ा था जिसे पकड़ करके छपिया पुलिस के हवाले कर दिया गया था जो अब पुलिस अभिरक्षा से भाग गया। दरअसल शनिवार रात बभनान चीनी मिल परिसर में कबाड़ चोरी की कोशिश के दौरान मिल कर्मचारियों ने एक किशोर को रंगे हाथ पकड़ लिया। कर्मचारियों ने उसे अपने कब्जे में लेकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने चली गई। मिल के एक कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कर लिया। प्रकरण की कार्रवाई चल ही रही थी कि इसी दौरान आज सुबह किशोर पुलिस अभिरक्षा से भाग गया। आरोपी के थाने से भागने की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिस टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर तलाश अभियान शुरू कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस आसपास के गाँवों, रिश्तेदारों और अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। साथ ही आरोपी के भागने की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है कि आखिर वह पुलिस अभिरक्षा से कैसे निकलने में सफल हो गया। वहीं फोन पर थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी किशोर है उसके विरुद्ध चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अभिरक्षा से भागने के बाद उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
