आजादी दिवस पर पुलिस ने की नाकाबंदी
Patran, Punjab:आजादी दिवस कों लेकर पातडां पुलिस ने डीएसपी पातडां दलजीत सिंह विर्क की अगवाई में संगरूर पटियाला चौक पर नाकाबंदी करके आने वाले वहीकलो की जांच की और बिना रिजशटरेशन वाले मोटरसाइकिल के चालान काटे। डीएसपी दलजीत सिंह विर्क ने कहा कि आजादी दिवस को लेकर समाज विरोधी अनसरो पर नजर रखने और लोगों की सुरक्षा को लेकर नाकाबंदी की है किसी भी व्यक्ति को कानून आपने हाथों में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस 24 घंटे लोगों की सुरक्षा को लेकर पुरी मुस्तैद है। ताकि लोग आजादी दिहाड़ा हर्षोल्लास से मना सकें ।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
