icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
147105
Satpal GargSatpal GargFollow19 Apr 2025, 09:20 am

Patiala - तेज़ तूफान ने सैला प्लांट में मचाई तबाही, 40 से 50 लाख रुपये का नुकसान

Patran, Punjab:

बीती रात आई तेज़ आँधी-तूफान ने श्री श्याम फुडस के सैला प्लांट में भारी तबाही मचाई। तेज रफ्तार तूफान के चलते प्लांट में लगा सैंड हवा में उड़ गया और दर तक खेतों में जा कर गिर गया।राहत की बात यह रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि रात करीब 6 बजे के आसपास वे प्लांट को बंद कर घर लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी तेज तूफान ने अचानक रुख बदला और सीधा प्लांट पर असर डाला। कुछ ही मिनटों में सैंड देखते देखते हवा में उड़ गया और अपनी भाग कर जान बचाई। सेला प्लांट मालिक ने बताया कि पहले से मंदी में जूझ रहे थे, अब और परेशानी बढ़ गई है।  

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बुहाना के सामुदायिक अस्पताल में अव्यवस्थाओं के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Jhunjhunu, Rajasthan:बुहाना अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर ग्रामीणों का प्रदर्शन सामुदायिक अस्पताल के बाहर जमकर नारेबाजी दवाइयों की कमी और निजी लैब भेजने का आरोप मरीजों को इलाज की जगह रेफर करने का आरोप अस्पताल स्टाफ के व्यवहार पर भी उठे सवाल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन झुंझुनूं जिले के बुहाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त कथित अव्यवस्थाओं के विरोध में ग्रामीणों ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल प्रशासन पर मरीजों को समुचित उपचार नहीं देने, आवश्यक दवाइयों की कमी और जांच सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने के आरोप लगाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो सात दिन बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में कई आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं रहतीं। जांच की सुविधाएं होने के बावजूद मरीजों को निजी लैब में जांच कराने के लिए भेजा जाता है। इसके अलावा अस्पताल स्टाफ के व्यवहार को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बुहाना का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज का केंद्र बनने के बजाय केवल रेफर अस्पताल बनकर रह गया है। उनका आरोप है कि अधिकांश मरीजों को प्राथमिक उपचार दिए बिना ही रेफर कर दिया जाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हाल ही में सिर में चोट लगने से घायल एक बच्चे का भी समुचित उपचार नहीं किया गया। उनका कहना है कि बच्चे के घाव की ठीक से सफाई किए बिना केवल पट्टी बांधकर उसे घर भेज दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि सरकारी अस्पताल में मिलने वाली कई जांच और दवाइयों की सुविधा मरीजों को नहीं दी जा रही है। गरीब मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदने और निजी लैब में जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में तत्काल सुधार की मांग करते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की होगी। बाइट : ग्रामीण
0
0
Report

कांग्रेस निकाय-पंचायत चुनाव के लिए बूथ स्तर तक कड़ा मिशन शुरू

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में कांग्रेस ने निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारी तेज कर दी है। प्रदेशभर में नेता और कार्यकर्ता चुनावी रणनीति पर बैठक कर रहे हैं, बूथ स्तर तक सक्रियता और फीडबैक जुटाने का प्रयास शुरू किया गया है। जिला-स्तर के प्रभारी और कोऑर्डिनेटर क्षेत्रवार रिपोर्ट PCC को सौंपेंगे, जिसके आधार पर संभावित उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी मुख्यतः विधानसभा-लोकसभा चुनाव की नींव मानकर की जा रही है। युवाओं, एससी-एसटी, ओबीसी और आदिवासियों पर कांग्रेस का फोकस है और सभी वर्गों को भागीदारी देने की रणनीति पर काम चल रहा है। ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक कर्मियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि निकाय और पंचायत चुनाव से पार्टी अगले विधानसभा और लोकसभा चुनाव तक मजबूती बनाए रखना चाहती है, सभी वर्गों को साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरना उनका उद्देश्य है। पार्टी के अनुसार इस बार सभी वर्गों को भागीदारी दी जाएगी और एकजुट होकर चुनाव लड़ना प्राथमिक योजना है। बाइट — गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बाइट — स्वर्णिम चतुर्वेदी, पीसीसी महासचिव।
0
0
Report
Advertisement

उरई नगरपालिका में IAS रिंकू सिंह राही, EO से बहस के बाद निरीक्षण जारी

Jalaun, Uttar Pradesh:यूपी के चर्चित IAS रिंकू सिंह राही इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार अपना आक्रामक रवैया अपनाए हुए हैं। बुधवार को वह जालौन की उरई नगर पालिका की जांच करने पहुंचे थे लेकिन, EO और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट में इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई, रिंकू सिंह राही का EO से कहना था कि जांच को लेकर जो अभिलेख मांगे गए थे वह उपलब्ध नहीं कराये गए। वहीं, EO ने जवाब देते हुए कहा कि जांच अधिकारी बदल गए हैं सक्षम अधिकारी को अभिलेख उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुए पत्रों को लेकर भी चर्चा शुरू नहीं हुई। लेकिन, सहमति नहीं बनी और फिर EO पालिका से निकल गए और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने अपनी जांच शुरू कर दी। इसी बीच वहां पर काफी घमासान का माहौल रहा।
0
0
Report

रविदास जयंती पर हरियाणा में 27 कलश यात्राएं, सरकार ने कार्यक्रमों को समर्थन

Panipat, Haryana:रविदास जयंती पर हरियाणा में निकली 27 कलश यात्राएं पंचायत मंत्री बोले 2014 के बाद संतों की जयंतियों को मिला सरकारी सम्मान यात्राए विकसित भारत के संकल्प में युवाओं से सहयोग की अपील आंदोलन में उपद्रव करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : कृष्ण लाल पवार पानीपत। हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पवार ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के राज्यस्तरीय आयोजनों की जानकारी देते हुए प्रदेशवासियों से कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 27 राज्यों के प्रतिनिधि वाराणसी स्थित संत गुरु रविदास महाराज के जन्मस्थल से कलश यात्राएं लेकर रवाना होंगे। हरियाणा में यह यात्रा गुरुग्राम के सिरहोल बॉर्डर पहुंचेगी, जहां प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक और विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं उनका स्वागत करेंगी। कृष्ण लाल पवार ने बताया कि 4 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में हरियाणा के 27 जिलों के लिए 27 कलश यात्राओं को रवाना किया जाएगा। इन कलशوں में संत गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी रखी जाएगी, जिसे जिला मुख्यालयों से मंडल और फिर गांव स्तर तक पहुंचाया जाएगा। पूर्व सरकारों की तुलना में भाजपा सरकार द्वारा संतों की जयंती को अधिक महत्व दिए जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से केंद्र और हरियाणा सरकार ने संतों एवं महापुरुषों को उचित सम्मान देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पहले संतों की जयंतियां केवल कागजों तक सीमित रहती थीं, लेकिन भाजपा सरकार ने विधानसभा में विधेयक पारित कर संत गुरु रविदास, डॉ. भीमराव अंबेडकर, संत कबीरदास और महर्षि वाल्मीकि सहित कई महापुरुषों की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाने का निर्णय लिया। दिल्ली में हुए हालिया आंदोलन और उसमें चिन्हित किए गए उपद्रवियों के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर कृष्ण लाल पवार ने कहा कि कानून अपना कार्य करेगा और दोषी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के संदेश "शिक्षित हो, संगठित हो और आगे बढ़ो" को आगे बढ़ाते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की गई है। सख्त कार्रवाई के सवाल पर पंचायत मंत्री ने कहा कि संसद में ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े प्रावधान किए जा रहे हैं। यदि किसी व्यक्ति की इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें 10 वर्ष तक की सजा और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया जा रहा है। बाइट कृष्ण लाल पवार पंचायत मंन्त्री
0
0
Report
Advertisement

नक्सल मुक्त क्षेत्र में सुरक्षा बलों का तेज अभियान; तोयापारा में स्मारक ध्वस्त

Narayanpur, Jharkhand:एकर: नारायणपुर जिले में नक्सल मुक्त क्षेत्रों में सुरक्षा बल लगातार अभियान चलाकर नक्सल संगठन के बचे-खुचे प्रभाव को खत्म करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में धनोरा थाना क्षेत्र के ग्राम तोयापारा में नक्सलियों द्वारा बनाया गया स्मारक ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। नक्सल मुक्ति उपरांत क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 28 जुलाई 2026 को थाना धनोरा क्षेत्र के ग्राम तोयापारा में छत्तीसगढ़ पुलिस और आईटीबीपी की 45वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। अभियान के दौरान स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से नक्सलियों द्वारा प्रचार-प्रसार और प्रभाव बनाए रखने के उद्देश्य से निर्मित लकड़ी के स्मारक को ध्वस्त कर दिया गया।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

पटना में महज 12 घंटे में हत्या का खुलासा, आरोपी आकाश गिरफ्तार

Patna, Bihar:पटना एंकर-- पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के टिकियाटोली छोटी बाजार में युवक सूरज कुमार गुप्ता की हत्या के मामले का पटना पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और खून से सना जींस पैंट भी बरामद किया गया है。 पूर्वी एसपी शैलजा ने बताया कि सूरज कुमार गुप्ता पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल सूरज को इलाज के लिए गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई。 जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सूरज और आरोपी आकाश के बीच पहले से पुरानी रंजिश और विवाद चल रहा था। इसी दुश्मनी के कारण आकाश ने सूरज पर जानलेवा हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल गया चाकू और खून से सना जींस पैंट बरामद किया गया है。 पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है。 बाइट--शैलजा पूर्वी एसपी पटना
0
0
Report
Advertisement

सरिसवा बाजार में ‘जयसवाल मार्ट’ का भव्य शुभारंभ,ग्राहकों को मिलेगी फ्री होम डिलीवरी की सुविधा

NEYAZ ALAM SHAINEYAZ ALAM SHAIFollow13m ago
Majhaulia, Bihar:मझौलिया के सरिसवा बाजार स्थित शर्मा जी के पुल के समीप सरिसवा पिपरपाती रोड़ में बुधवार को जयसवाल मार्ट का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एंवम पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ,दुकान का उद्घाटन सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार दुबे,पूर्व प्रमुख पति कारी साह, प्रमोद पाण्डेय एवं सलाउद्दीन शाह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया,दुकान के प्रोपराइटर चंदा जायसवाल पति राजेश कुमार ने बताया कि जयसवाल मार्ट में ग्राहकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण घरेलू उपयोग की सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी,उन्होंने बताया कि सरिसवा बाजार से 10 किलोमीटर के दायरे में ग्राहकों को निःशुल्क होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की जाएगी,ग्राहक अपने घरेलू सामान की सूची व्हाट्सऐप के माध्यम से 8235941236 एवं 8210284462 पर भेजकर घर बैठे सामग्री मंगा सकते हैं,उन्होंने क्षेत्रवासियों से एक बार सेवा का अवसर देने की अपील करते हुए बेहतर गुणवत्ता,उचित मूल्य और समय पर सेवा का भरोसा दिलाया,इस मौके पर डा. राकेश कुमार, सुनील कुमार, पिंटू, आलम, प्रदीप मिश्रा, मोहन प्रसाद जायसवाल, सूरज केशरी, हर्षित राज, विकास जायसवाल, रवि किशन जायसवाल, आशीष जायसवाल, यश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।नई दुकान के खुलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और अब उन्हें घरेलू सामान की खरीदारी के साथ-साथ होम डिलीवरी की सुविधा का भी लाभ मिलेगा।
0
0
Report

बिहार गन्ना उद्योग नीति-2026 से किसान-निवेश में बदलाव, नई चीनी मिलों की मंजूरी

MRMD Riyaz13m ago
Patna, Bihar:बिहार में गन्ना किसानों के लिए बड़ी पहल: नई चीनी मिलें, इथेनॉल प्लांट और कई योजनाओं को मंजूरी बिहार सरकार ने राज्य में गन्ना आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने, किसानों की आय में वृद्धि करने तथा बंद पड़ी चीनी मिलों के पुनर्परिचालन के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। सरकार का लक्ष्य राज्य में निवेश आकर्षित करना, रोजगार के नए अवसर सृजित करना तथा गन्ना किसानों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है。 सरकार ने "बिहार गन्ना उद्योग निवेश प्रोत्साहन नीति-2026" को मंजूरी दी है। इस नीति के तहत राज्य में नई चीनी मिलों, डिस्टिलरी, सह-विद्युत (को-जनरेशन) संयंत्र तथा कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) परियोजनाओं की स्थापना की जाएगी। इससे चीनी, इथेनॉल, बिजली और बायोगैस का उत्पादन बढ़ेगा तथा बड़े पैमाने पर पूंजी निवेश और रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे。 सरकार ने गोपालगंज स्थित साझामूसा चीनी मिल के पुनर्परिचालन की दिशा में भी बड़ा फैसला लिया है। इसके लिए गन्ना किसानों के पूर्ववर्ती पेराई सत्रों का बकाया ₹43 करोड़ ईख मूल्य भुगतान करने की स्वीकृति दी गई है। सरकार का मानना है कि इससे निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा और चीनी मिल के पुनः संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा。 इसके अलावा मुजफ्फरपुर की बंद मोतीपुर चीनी मिल की लगभग 206 एकड़ जमीन मेसर्स इंडियन पोटाश लिमिटेड से वापस लेने का निर्णय लिया गया है। इस भूमि पर नई चीनी मिल, गन्ना अनुसंधान केंद्र तथा अन्य औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की जाएगी。 सरकार ने बताया कि पेराई सत्र 2025-26 में राज्य की सभी चीनी मिलों ने गन्ना किसानों का 100 प्रतिशत ईख मूल्य, लगभग ₹2,137.83 करोड़, का भुगतान कर दिया है。 मुख्यमंत्री गन्ना विकास कार्यक्रम के तहत प्रमुख योजनाएं 1. बीज विकास योजना उन्नत, रोगमुक्त एवं प्रमाणित गन्ना बीज उपलब्ध कराया जाएगा。 आधार बीज उत्पादन पर ₹70,000 प्रति हेक्टेयर अनुदान。 प्रमाणित/सत्यापित बीज खरीदने पर सामान्य वर्ग के किसानों को ₹260 प्रति क्विंटल तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के किसानों को ₹310 प्रति क्विंटल अनुदान मिलेगा。 सिंगल बड पद्धति से खेती करने पर ₹15,000 प्रति एकड़ की सहायता दी जाएगी। इस योजना के लिए आवेदन से लेकर अनुदान भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। आवेदन पोर्टल 22 जुलाई 2026 से खोल दिया गया है。 1. गन्ना यंत्रीकरण योजना गन्ना खेती में आधुनिक मशीनों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि लागत कम हो और उत्पादन बढ़े। 45 प्रकार के कृषि यंत्रों की खरीद पर सामान्य वर्ग के किसानों को 40 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा。 यंत्र बैंक की स्थापना के लिए 80 प्रतिशत अथवा अधिकतम ₹8 लाख तक अनुदान दिया जाएगा。 1. गन्ना नर्सरी योजना कम बीज में अधिक क्षेत्रफल में गन्ना रोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह योजना लागू की गई है。 नर्सरी स्थापना के लिए कुल इकाई लागत का 75 प्रतिशत, अधिकतम ₹11.25 लाख तक अनुदान देने का प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार का कहना है कि इन योजनाओं के माध्यम से गन्ना उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि होगी, किसानों की आमदनी बढ़ेगी तथा बिहार में चीनी और इथेनॉल उद्योग को नई गति मिलेगी। नई औद्योगिक परियोजनाओं के शुरू होने से राज्य में निवेश और रोजगार दोनों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
0
0
Report

बिलासपुर वन महोत्सव: अरुण साव का पेड़ मां के नाम अभियान से पेड़ लगाने की जागरूकता

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय वन महोत्सव का भव्य आयोजन पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी परिसर में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। वन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और नागरिक मौजूद रहे। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश लेकर बिलासपुर में जिला स्तरीय वन महोत्सव-2026 का आयोजन उत्साह और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान आज जन आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा के लिए समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे धरती की अमूल्य धरोहर हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण के दौर में वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। इस अवसर पर अरुण साव ने प्रदेशवासियों को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस और गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। वन विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को हरियाली बढ़ाने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top