icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
147105
Satpal GargSatpal GargFollow10 May 2025, 02:49 pm

Patiala - भारत-पाक के बीच युद्धविराम, देशभर में राहत की लहर

Patran, Punjab:

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ हफ्तों से चल रही अघोषित जंग के कारण देशभर में तनाव और डर का माहौल बना हुआ था। लेकिन अब दोनों देशों के बीच हुए आपसी समझौते और युद्धविराम की घोषणा के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। इस फैसले का देशभर में स्वागत किया जा रहा है। इस युद्धविराम को लेकर आम जनता के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख लोगों ने भी खुशी जाहिर की है। व्यापार मंडल प्रधान राजेश अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता पुरषोत्तम सिंगला, समाजसेवी डॉ. युगल किशोर और डॉ. चतुर्भुज ने संयुक्त बयान में कहा कि इस संभावित युद्ध से न केवल जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था, बल्कि भारत-पाक व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित होता। नेताओं ने इस सफल समझौते के लिए प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और गृह मंत्री की सराहना की है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बारां पुलिस ने नरेश मीणा की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज, वीडियो में आरोप लगाए

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:बारां में किसान नेता नरेश मीणा की गिरफ्तारी को लेकर बारां पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बारां पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु के निर्देशन में करीब एक दर्जन टीमों द्वारा रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अब तक आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी कर चुकी है और रातभर भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अटरू डीएसपी रामानंद यादव छबड़ा सीआई राजेश खटाना सहित कई पुलिस अधिकारी टीम बनाकर जगह जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार भगत सिंह सेना प्रमुख नरेश मीणा के भूमिगत होने की सूचना है। पुलिस संभावित ठिकानों पर निगरानी रखते हुए दबाव बना रही है और जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है। इधर, नरेश मीणा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया सहित प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ही अब जनता से जुड़ने का एकमात्र माध्यम बचा है। वीडियो में मीणा ने आरोप लगाया कि प्रमोद जैन भाया पर कई मुकदमे होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई और उनके बेटे पर भी कार्रवाई नहीं की गई। बारां-झालावाड़ में राजनीतिक संरक्षण के कारण कार्रवाई नहीं हो रही है। नाहरगढ़ मामले पर मीणा ने कहा कि उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया था, मारपीट या संपत्ति ले जाने का आरोप गलत है। 6 तारीख को सरेंडर के लिए तैयार होने के बावजूद पुलिस लगातार छापे डाल रही है। मीणा ने सहयोगी राकेश बैसला की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि हेलीकॉप्टर की अनुमति नहीं दी गई और प्रचार में मदद करने वाले साथियों को परेशान किया जा रहा है। वीडियो के अंत में मीणा ने कहा कि उन्हें डर नहीं है और जनता से अपने समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top