147105
पातडां ने स्कूल के विद्यार्थियों को किया जागरूक, दवा छिड़काव और सफाई पर जोर
Patran, Punjab:हर शुक्रवार डेंगू पर वार के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं नगर कौंसिल पातडां ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पातडां के विद्यार्थियों को डेंगू से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। वार्ड 9 में फ्रिज, कूलर आदि की जांच की गई और दवा का छिड़काव किया गया। लोगों से कूलर साफ करने की अपील की गई। एसएमओ पातडां ने सलाह दी कि प्रत्येक शुक्रवार को अपने घरों में रेफ्रिजरेटर ट्रे खाली रखें, छतों पर खाली बर्तन न रखें और आसपास साफ पानी जमा न होने दें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाराणसी: BHU में छात्रा से छेड़खानी करने वाला ऑटो चालक मुठभेड़ में गिरफ्तार
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: लंका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएचयू कैंपस में पीएचडी कर रही छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी ऑटो चालक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। आरोपी की पहचान नारायणपुर अदलहाट चुनार के रहने वाले ऑटो चालक मैनुद्दीन के रूप में हुई है। लंका पुलिस की क्राइम टीम ने उसे चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी का मेडिकल मुआयना कराने जा रही पुलिस का सर्विस पिस्टल छीनकर आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एसीपी भेलूपुर के नेतृत्व में बनी टीम ने आरोपी को मुठभेड़ में पुनः गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में नगवा चौकी प्रभारी नवीन चतुर्वेदी, लंका थाने की क्राइम टीम के साथ बीएचयू चौकी प्रभारी सौरभ तिवारी और उनकी टीम शामिल रही। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।0
0
Report
जमुई के पोखर में डूबकर शोभा देवी की मौत, पुलिस जांच शुरू
Jamui, Bihar:जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछवे गांव स्थित पोखर में डूबने से अजय महतो की 35 वर्षीय पत्नी शोभा देवी की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतका महिला के शव को सोमवार की रात 8:30 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ डीएम के आदेश के बाद डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया। बताया जाता है शोभा देवी सोमवार की शाम कपड़े धोने के लिए पोखर गयी थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गयी और डूब गयी। इस दौरान किसी की नजर नहीं पड़ी। काफी देर तक जब महिला घर नहीं पहुंची तो महिला को ढूंढा गया। जबतक परिजन व ग्रामीणों द्वारा पोखर से महिला को निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया। परिजन का रोरो कर बुरा हाल हो रहा है। पुरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है。0
0
Report
छीपाबड़ पुलिस ने 30 पेटी देशी शराब के साथ आरोपियों को गिरफ्तार, बोलेरो गाड़ी जब्त
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:स्लग – 30 पेटी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बुलेरो वाहन जब्त हरदा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में छीपाबड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 पेटी देशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बुलेरो गाड़ी भी जब्त की है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर शराब के स्रोत और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने भिरंगी गेट से हिवाला की ओर जा रही बुलेरो गाड़ी को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 30 पेटी देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन में सवार आरोपी रामदास बंजारा और दिनेश को गिरफ्तार कर बुलेरो गाड़ी सहित शराब जब्त कर ली। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और कहां पहुंचाई जानी थी। साथ ही इस अवैध कारोबार में अन्य किन लोगों की भूमिका है, इसकी भी जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर: गढ़िया रंगीन पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान के साथ चोर को किया गिरफ्तार
Tilhar, Uttar Pradesh:दरअसल थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के नगरिया कला गांव के सोहिल को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से तमंचा, कारतूस, सोने-चांदी के आभूषण और बाइक बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।0
0
Report
शाहजहांपुर: खुदागंज पुलिस ने 23 मामलों में फरार वारंटी अभियुक्त को तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ा
Tilhar, Uttar Pradesh:दरअसल थाना खुदागंज पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कंधरापुर नवदिया गांव के रहने वाले अखिलेश सिंह उर्फ छोटे लल्ला को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ अलग-अलग 23 मामले भी दर्ज हैं।0
0
Report
शाहजहांपुर: पुलिस ने विशेष अभियान में शिकायतकर्ताओं के मौके पर पहुंचकर 24 शिकायतों का निस्तारण कराया
Tilhar, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण को लेकर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस ने 24 शिकायतकर्ताओं के मौके पर पहुंचकर उनकी शिकायतों का निस्तारण कराया है। इस पूरे अभियान की नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नामित की गई हैं।0
0
Report
Advertisement
बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 2026 चारधाम यात्रा का समापन
Noida, Uttar Pradesh:आज श्री बदरीनाथ धाम के कपाट संपूर्ण विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हो गए। इसके साथ ही वर्ष 2026 की चारधाम यात्रा का भी विधिवत समापन हो गया। इस वर्ष देवभूमि उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा आस्था, श्रद्धा और विश्वास का नया इतिहास रचने वाली रही। देश-विदेश से 65 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारों धामों में दर्शन किए, वहीं अकेले श्री बदरीनाथ धाम में 23 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का पहुंचना एक नया कीर्तिमान है। यह देवभूमि की आध्यात्मिक महत्ता और भगवान बदरी विशाल के प्रति करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रतीक है। भगवान बदरी नारायण से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता बनी रहे। जय बदरी विशाल !0
0
Report
फ्रिज कंप्रेशर फटने से बुजुर्ग दंपति की मौत, नहर कॉलोनी में हादसा
Noida, Uttar Pradesh:फ्रिज का कंप्रेशर फटने से एक व्यक्ति की मौत फतेहाबाद की नहर कॉलोनी का मामला देर रात घर मे सोया था बुजुर्ग दंपति घर मे कमरे के बाहर पड़े फ्रिज का कंप्रेशर फटने से हुआ हादसा कंप्रेशर के फटने लगी आग और जहरीले धुंए में दम घुटने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत महिला गंभीर, इलाज के लिए हायर सेन्टर किया गया रेफर धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ कर निकाला दोनों को0
0
Report
योगी आदित्यनाथ ने गोपाष्टमी पर गोमाता की आस्था को प्राथमिकता बताई
Noida, Uttar Pradesh:'गोमाता' की आराधना के पावन पर्व 'गोपाष्टमी' की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। पाप, ताप और संताप को हरने वाली, सनातन संस्कृति की संवाहिका गोमाता हमारी आस्था, श्रद्धा और भारतीय जीवन-परंपरा का अभिन्न तत्व हैं। गोमाता का संरक्षण और संवर्धन डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है。0
0
Report
Advertisement
दमोह के खेत विवाद में किसान ने किसान को बेरहमी से पिटा, हालत गंभीर
Damoh, Madhya Pradesh:खेत से निकलने के विवाद में खूनी खेल.. खेत से निकलने के विवाद में एक किसान ने दूसरे किसान के साथ बेरहमी से पिटाई की है और इस घटना में पीड़ित किसान जिंदगी की जंग लड़ रहा है। मामला देहात थाने की सागर नाका पुलिस चौकी के तहत आने वाले लांजी इमलिया गांव का है। यहां किसान कनई रजक अपने खेत में सिंचाई करने के बाद वापस घर जा रहे थे और खेत का रास्ता दूसरे किसान के खेत से होकर गुजरता है , रजक उसी रास्ते से निकल रहे थे कि ये बात दूसरे किसान को नागवार गुजरी और दोनों के बीच कहा सुनी हुई और मामला शांत हुआ लेकिन देर शाम विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और अपने खेत से निकलने की बात से आग बबूला किसान ने कनई रजक के साथ जमकर मारपीट की, पीड़ित किसान के परिजनों के मुताबिक कनई के साथ बेरहमी के साथ मारपीट की गई और हमलावर हथियार भी लेकर आए थे। इस वारदात के बाद पीड़ित ने डायल 112 को काल किया और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसे इलाज दिया जा रहा है। डाक्टर्स के मुताबिक किसान को काफी चोटें है और इन्हें ट्रामा वार्ड में एडमिट किया गया है। इस वारदात की रिपोर्ट सागर नाका पुलिस चौकी में दर्ज की गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
लोनी मुठभेड़: चेन स्नेचिंग आरोपी दीपक घायल, साथी फरार
Noida, Uttar Pradesh:Loni (Uttar Pradesh): Chain Snatching Accused Deepak Injured In Encounter With Police / Accused's Accomplice Hari Prakash Escapes, Search Operation Underway / Stolen Motorcycle, Snatched Gold Chain, Illegal Country-Made Pistol And Live Cartridges Recovered Ram Kishan (Acp, Loni) S/B (Source: Police Media Cell) पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नेचिंग का आरोपी दीपक घायल / आरोपी का साथी हरि प्रकाश फरार, तलाश जारी / चोरी की मोटरसाइकिल, छीनी गई सोने की चेन, अवैध देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ के दौरान छिनैती की घटना कारित करने वाला अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस, 01 चोरी की मोटरसाइकिल व छिनैती की गई चेन बरामद । बाइट- श्री रामकिशन, सहायक पुलिस आयुक्त लोनी0
0
Report
अररिया की फोर लेन सडक पर कोहरे से विजिबिलिटी जीरो, व्हाइट लाइन नहीं होने से दुर्घटना का खतरा
Forbesganj, Bihar:कोहरे की सफेद चादर ने अररिया के फोर लेन सड़क को अपनी आगोश में ले लिया है जिससे गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। नवम्बर महीने में ही घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो हो चुकी है जिससे सड़क पर सफ़र करना मुश्किल हो गया है। फोर लेन सड़क के मेंटेनेंस का कार्य भी लगभग पूर्ण हो चुका है लेकिन सड़क पर अब तक व्हाइट लाइन नहीं दिया गया है जिससे घने कुहासे में सड़क पर चलने में चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। एनएचएआई द्वारा घने कोहरे को देखते हुए भी अब तक व्हाइट लाइन देने की तरफ अब तक कोई पहल नहीं की गई है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
सीबीआई ने निशा भगत मामले में अजय तिर्की व ज्योत्सना के ठिकानों पर छापा
Ranchi, Jharkhand:आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत के मामले में अब सीबीआई ने जांच का शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मामले में नाम सामने आने के बाद अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा के आवास पर सीबीआई की टीम ने लंबी छापेमारी की। घंटों चली इस कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। अजय तिर्की से पूछताछ कर उनका बयान भी दर्ज किया गया है। वहीं, सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद मामले में आगे और पूछताछ की संभावना बढ़ गई है निशा भगत की मौत का मामला अब केंद्रीय जांच एजेंसी के रडार पर है। सीबीआई की छह सदस्यीय टीम अजय तिर्की के आवास पर पहुंची और करीब आठ घंटे तक sघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए। अजय तिर्की का बयान भी दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर सीबीआई उनसे दोबारा पूछताछ कर सकती है।वहीं, सीबीआई की नौ सदस्यीय दूसरी टीम ज्योत्सना केरकेट्टा के आवास पर पहुंची। यहां करीब पांच घंटे तक जांच-पड़ताल की गई। टीम ने मोबाइल फोन समेत कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। दोनों ठिकानों पर कार्रवाई पूरी करने के बाद सीबीआई की टीमें रात करीब 11:30 बजे वहां से रवाना हुईं。0
0
Report
दमोह के भदौली गांव में सरपंच परिवार पर मारपीट, पुलिस देर से मामला दर्ज
Damoh, Madhya Pradesh:फिर पुलिस ने नहीं लिखी पीड़ितों की शिकायत, देर रात जिले के मुख्यालय पर पहुंची पीड़ित महिलाएं और बच्चियां। दमोह जिले में इन दिनों पुलिस थानों में पीड़ितों की रिपोर्ट लिखने में आनाकानी दिखाई दे रही है और आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे है जब पुलिस थानों से फरियादियों को बेरंग लौटाया जाता है। बीती रात लहूलुहान बुजुर्ग महिला और चोटिल बच्चियों को अपने साथ घटना के बाद रिपोर्ट लिखवाने कई किलोमीटर का सफर तय करके जिला मुख्यालय पर एसपी के पास आना पड़ा। एसपी से मिलने से पहले फरियादियों ने दमोह कोतवाली में धरना दिया और जब बात एसपी तक पहुंची तब घायल महिलाओं की रिपोर्ट दर्ज हो पाई। पूरा मामला हिंडोरिया पुलिस थाने के अंतर्गत भदौली गांव का है, जहाँ सरपंच और उसके परिवार वालों द्वारा जमीन पर सड़क बनाने के विरोध के कारण मारपीट हुई है। परिवार के अनुसार सड़क सरपंच की निजी जमीन पर बना रहा है और यह जमीन उनके घर तक पहुंचने के लिए है। इसके निर्माण में पीड़ितों की जमीन जा रही थी, इस बात पर विरोध करने पर Monday की शाम सरपंच ने जबरन उनकी जमीन पर जेसीबी चलाई, जिसके वीडियो भी सामने आए हैं। रात को फिर सरपंच और उसके परिवार ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की और बुजुर्ग महिला लहूलुहान हो गईं जबकि लड़कियों को भी चोट आई। घायल परिवार हिंडोरिया थाना पहुंचे, मगर पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित परिवार जिला मुख्यालय एसपी के पास गया ताकि उनकी बात सुनी जाए, और रात 12 बजे के करीब एसपी बंगला पहुंचने से पहले कोतवाली थाने में पहुंचकर अपनी आपबीती बताई। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने एसपी सहित उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया और एसपी के निर्देश पर लगभग 2:30 बजे रात के आसपास हिंडोरिया पुलिस ने शिकायत दर्ज की। इस घटनाक्रम ने ग्रामीण इलाक़े में दबंग सरपंच की दबंगई को उजागर किया है और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। पीड़ित महिला, लहूलुहान बुजुर्ग और बेटियों के दर्द से कराहने वाले वीडियो और बयानों की पुष्टि की गई है, लेकिन इतनी चीख-चिल्लाहट के बावजूद भी रिपोर्टिंग के अंतिम निर्णय में देरी पर सवाल उठ रहे हैं।0
0
Report
बिहारशरीफ में प्रेस क्लब का उद्घाटन, पत्रकारों ने पेंशन और सुरक्षा की मांग की
Pariaunna, Bihar:एंकर: बिहारशरीफ में वर्षों से बनकर तैयार प्रेस क्लब का आखिरकार प्रेस दिवस के मौके पर उद्घाटन किया गया। बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने फीता काटकर प्रेस क्लब को पत्रकारों को समर्पित किया। इस दौरान पत्रकारों ने अपनी समस्याओं को मंत्री के सामने प्रमुखता से रखा। उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आज पत्रकारिता का स्वरूप काफी तेजी से बदल रहा है और खबरों का प्रसारण बेहद फास्ट हो गया है। वहीं पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र के चार स्तंभों में तीन स्तंभों को सेवानिवृत्ति का लाभ मिलता है, लेकिन चौथे स्तंभ यानी पत्रकारों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। पत्रकारों ने मांग की कि बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त और 20 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों को भी पेंशन और सेवानिवृत्ति का लाभ दिया जाए। इसके साथ ही पत्रकारों पर हो रहे हमले और अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने का मुद्दा भी उठाया गया। मंत्री ने सभी समस्याओं पर विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर खबर प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता जांचने की अपील की। वहीं पत्रकारों ने जिलाधिकारी उदिता सिंह और एसपी हृदयकांत के कार्यक्रम में समय नहीं देने पर नाराजगी जताई।0
0
Report
Advertisement
