icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सत्य और स्नेह की प्रतीक थी जगदंबा सरस्वती -पूनम

Deepak DixitDeepak DixitFollow8m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर कस्बे के पुलिस चौकी के समीप प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को ब्रह्माकुमारीज संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी का 61वां अव्यक्त स्मृति दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती के छवि चित्र के समक्ष सभी भाई-बहनों ने दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। राजयोग शिक्षिका केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी पूनम बहन ने कहा जब-जब संसार में दिव्यता की कमी, धर्म की ग्लानि, समाज में अन्याय, अत्याचार, चरित्र में गिरावट व विश्व में अशांति के बीज पनपने लगते हैं, तब-तब इन बुराइयों को समाप्त करने के लिए किसी महान विभूति का जन्म होता है। इन्हीं में से एक महान विभूति थीं जगदंबा सरस्वती (मम्मा)। उन्होंने बताया इनका बचपन का नाम राधे था। अपने ज्ञान, योग, पवित्रता के बल से विश्व की सेवा करते हुए मम्मा-सरस्वती ने 24 जून 1965 को अंतिम सांस ली। कार्यक्रम के मध्य में नाटक के माध्यम से मातेश्वरी जगदंबा के जीवन चरित्र का वर्णन किया गया। इस दौरान आशाराम, दीपक ,विजय ,तेजराम ,अरविंद कुशवाहा ,किरन ,नेहा, वंशिका जूली आदि मौजूद रहीं।
0
0
Report
Advertisement

छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग ने नई गाइडलाइन जारी कर दी

Begun, Rajasthan:अगर आप छत्तीसगढ़ के किसी निजी विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग ने छात्रों और अभिभावकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है.. आयोग ने कहा है कि प्रवेश लेने से पहले विश्वविद्यालय की वैध अधिसूचना, राजपत्र में प्रकाशन, यूजीसी से पाठ्यक्रम की मान्यता, कैंपस के बाहर संबद्धता और पीएचडी से जुड़े नियमों की जांच जरूर करें.. आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी भ्रामक विज्ञापन या झांसे में आने के बजाय पूरी जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही प्रवेश लें, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े..
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

सरपुर को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की कवायद तेज

Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थल सिरपुर को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने की कवायद तेज हो गई है. पर्यटन विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में सिरपुर एकीकृत विकास परियोजना को लेकर कई अहम फैसले लिए गए. यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया तेज करने, सुरंग टीला में आधुनिक लाइट एंड साउंड शो शुरू करने, कोडार डैम और रायकेश तालाब में बांस राफ्टिंग व नौकायन जैसी गतिविधियां शुरू करने और पर्यटकों के लिए पार्किंग, कैफेटेरिया, शौचालय व अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित करने पर सहमति बनी.. इसके साथ ही सिरपुर महोत्सव को और भव्य बनाने, स्थानीय गाइडों को प्रशिक्षित करने और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. सरकार का लक्ष्य सिरपुर को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख विरासत स्थल के रूप में स्थापित करना है.
0
0
Report
Advertisement

टेंपो के अचानक ब्रेक से बाइक हादसा: सात वर्षीय शिवा की मौत, माता-पिता घायल

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के जंगल कौड़िया स्थित चिवटहा जीरो प्वाइंट पर दुर्घटना में कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर चौराहा निवासी जितेंद्र भुज, उनकी पत्नी गुंजा देवी और उनके सात वर्षीय बेटे शिवा के साथ बाइक पर गोरखपुर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आगे चल रहे टेंपो चालक ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया. इससे पीछे चल रही बाइक अनियंत्रित होकर सीधे टेंपो से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिवा उछलकर टेंपो से जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं बाइक चला रहे जितेंद्र भुज और उनकी पत्नी गुंजा देवी भी हादसे में घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मासूम शिवा को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल दंपति को प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. मौके पर जंगल कौड़िया पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है. मासुम की मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक है. ग्रामीणों के मुताबिक शिवा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
0
0
Report

बलिया में मुठभेड़: गोतस्कर मदन मोहन उर्फ डब्लू गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Ballia, Uttar Pradesh:बलिया पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर गो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गो तस्कर के दाहिने पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर गो तस्कर का नाम मदन मोहन उर्फ डब्लू है इसके खिलाफ गो तस्करी के 18 मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और एक स्कार्पियो गाड़ी बरामद किया है। बलिया के एडिशनल एसपी संजय वर्मा ने बताया कि सदर कोतवाली के शिवरामपुर घाट रोड पर चैकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी से गो तस्करी का वांछित अभियुक्त मदन मोहन डब्लू महावीर घाट से शिवरामपुर घाट की तरफ जा रहा है। पुलिस टीम ने जब स्कार्पियो को रोकने की कोशिश की तो स्कार्पियो सवार ने खुद को गिरता देख पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश का नाम मदन मोहन उर्फ डब्लू है जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। गिरफ्तार मदन मोहन उर्फ डब्लू के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और स्कार्पियो गाड़ी बरामद किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

CS ने कलेक्टरों की कड़ी नकेल: गर्भवती महिलाओं को दवा नहीं मिलने पर फटकार

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में CS ने कलेक्टरों से जाहिर की नाराजगी CS अनुराग जैन ने कहा हेल्थ इंडिकेटर्स को लेकर लापरवाह हैं कलेक्टर सीएस ने कलेक्टरों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा बिना सुने कुछ भी आंकड़े बता रहे इंदौर और सिंगरौली कलेक्टरों को मिली फटकार CS ने सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल को लगाई फटकार सीएस ने कहा 100 में से सिर्फ 25 गर्भवती महिलाओं को मिल रही दवा इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा को आंकड़े गलत बताने और फोन देखने पर लगी फटकार आपने यूपीएससी टॉप किया होगा आप इंटेलीजेंट भी होंगे लेकिन जो एसीएस बताना चाह रहे हैं उसे भी सुनिये, मोबाइल देखकर आंकड़े गिना रहे हैं: CS
0
0
Report

छत्तीसगढ़ में लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस अनिवार्य, 15 दिन में नहीं लगाने पर सख्त कार्रवाई

Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर सख्त कार्रवाई होगी. परिवहन विभाग ने सभी बसों में 15 दिनों के भीतर वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस यानी वीएलटीडी लगाना और उसे सक्रिय रखना अनिवार्य कर दिया है. समय सीमा के बाद नियमों का पालन नहीं करने वाले बस संचालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी. परिवहन सचिव एस. प्रकाश ने बस संचालकों और अधिकृत वेंडरों की बैठक लेकर व्यवस्था की समीक्षा की. विभाग का कहना है कि इस सिस्टम से कंट्रोल सेंटर से बसों की लाइव मॉनिटरिंग होगी और यात्रियों को 'संगवारी' ऐप के जरिए बस की रियल टाइम लोकेशन भी मिल सकेगी. यह फैसला यात्री सुरक्षा, खासकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top