पातड़ा मंडी में धान की खरीद धीमी, किसानों को हो रही परेशानी
Patran, Punjab:पातड़ा मार्किट कमेटी पातड़ा के अधीन स्थित मुख्य यार्ड पातड़ा की मंडी में धान की खरीद धीमी होने के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खरीद फ़सल की लिफ्टिंग न होने से मंडी में बोरीयों के अंबार लग गए हैं, जिससे किसानों और आढ़तियों को काफी मुश्किल हो रही है।
गांव बादलगढ़ से अपनी फसल लेकर आए किसान फकीरीया सिंह और मालक सिंह ने बताया कि वे कई दिनों से मंडी में अपनी फसल लेकर आए हैं, लेकिन खरीद न होने के कारण परेशानी बढ़ रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
