icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सिरोही पुलिस ने सोशल मीडिया वीडियो के आधार पर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया

STSharad TakJust now
Sirohi, Rajasthan:सोशल मीडिया पर वायरल दो अलग-अलग वीडियो के आधार पर सिरोही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहली घटना में चलती स्कूटी पर सवार दो लोगों के साथ मारपीट करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह घटना गुजरात के बनासकांठा जिले के अंबाजा थाना क्षेत्र की बताई गई है। वहीं, दूसरी घटना में तलवार और छूरी लहराकर डांस करने के मामले में तीन आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। यह वीडियो 20 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ था। जिला पुलिस अधिकारी अजेय सिंह राठौड़ के निर्देश पर आबूरोड रीको थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी डेटा व मुखबिर तंत्र की मदद ली। पूरी कार्रवाई थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत के नेतृत्व में की गई।
0
0
Report

मथुरा से गिरफ्तार आरोपी: प्रेमिका की हत्या का रहस्य उजागर

Alwar, Rajasthan:अलवर में प्रेमिका की हत्या का आरोपी मथुरा से गिरफ्तार, फेसबुक आईडी को लेकर हुआ था विवाद अलवर। उद्योग नगर थाना क्षेत्र में प्रेमिका की हत्या कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने मथुरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान योगेश कुमार निवासी मांट मूला, मथुरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 को नाहरपुर एमआईए क्षेत्र में किराये के कमरे से महिला का शव मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने तलाश के दौरान उसे मथुरा से डिटेन किया और पूछताछ व अनुसंधान के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले थे और बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। करीब आठ साल पहले महिला की शादी हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। वहीं, आरोपी योगेश भी शादीशुदा है। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। इस संबंध को लेकर महिला के ससुराल पक्ष की ओर से पहले वृंदावन थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। बाद में महिला के ससुराल पक्ष ने उसे छोड़ दिया, जिसके बाद दोनों अलवर के नाहरपुर एमआईए क्षेत्र में किराये के कमरे में लिवइन में रहने लगेथे , दोनों के दो दो बच्चे भी है । पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने मोबाइल में नई फेसबुक आईडी बनाई थी। इस आईडी को लेकर महिला को शक हुआ कि वह किसी अन्य लड़की से बातचीत कर रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान योगेश ने कंबल से महिला का मुंह और गला दबा दिया, जिससे दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार और रामगढ़ वृत्ताधिकारी परमेश्वर लाल के सुपरविजन में कार्रवाई की गई। उद्योग नगर थाना पुलिस ने थानाधिकारी रामेश्वर लाल के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने उसे मथुरा से पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे का अनुसंधान कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर में पंचायत चुनाव नामांकन तेज, दूसरे दिन भारी जमा पर्चे

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज, दूसरे दिन बड़ी संख्या में भरे पर्चे धौलपुर। जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट और उपखंड अधिकारी कार्यालयों में उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए। जिला परिषद सदस्य पद के लिए दूसरे दिन 28 नामांकन हुए, जिससे कुल संख्या 30 हो गई है। नामांकन प्रक्रिया गुरुवार और शुक्रवार को भी जारी रहेगी। जिला कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी और अतिरिक्त जिला कलेक्टर हरिराम मीणा ने प्रत्याशियों से आवेदन लिए। कलेक्टरेट में नामांकन को लेकर उत्साह देखा गया। वहीं धौलपुर पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए बुधवार को 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। यहां दो दिनों में कुल 14 उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। उपखंड अधिकारी सुरेश राव ने आवेदन प्राप्त किए। इसी प्रकार सैंपऊ पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए बुधवार को दूसरे दिन 30 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। यहां दो दिनों में कुल 31 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। उपखंड अधिकारी अनिल गोयल ने आवेदन लिए। जिले भर में चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है
0
0
Report

पुलिस स्मृति दिवस पर डीजीपी ने वीर शहीदों को नमन

Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH) RAJEEV KRISHNA (DGP, UTTAR PRADESH) ON POLICE COMMEMORATION DAY AND TRIBUTE TO SIX POLICE PERSONNEL WHO DIED IN THE LINE OF DUTY/ CM YOGI’S ANNOUNCEMENTS FOR POLICE WELFARE/ ARREST OF THREE ACCUSED IN SHIVA MURDER CASE FROM NAGPUR लखनऊ, उत्तर प्रदेश: पुलिस स्मृति दिवस पर उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने कहा, "पुलिस के अमर शहीदों की दिवंगत आत्माओं के सम्मान में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर के दिन पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। आज भी मुख्यमंत्री की उपस्थिति में और उनके संबोधन के साथ ये कार्यक्रम संपन्न हुआ है। उत्तर प्रदेश पुलिस अपनी जाबाजी और कर्तव्यपरायणता के लिए जानी जाती है। गत वर्ष में उत्तर प्रदेश के 6 वीर जवानों और अधिकारियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। हम सभी उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से उनके प्रति कृतज्ञ भी हैं और उन्हें हृदय से नमन करते हैं। आज के इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा जवानों और अधिकारियों के कल्याण के निमित कुछ घोषणाएं भी की गई हैं। मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश शासन का हमेशा से पुलिस फोर्स के लिए विशाल हृदय रहा है..." शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे और दो अन्य लोगों की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने कहा, "उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस और STF ने मिलकर नागपुर से 9 तारीख को जो गंभीर घटना हुई थी, उसके मुख्य आरोपियों को कल गिरफ्तार किया है... आगे की जांच प्राप्त सबूतों और उनसे बातचीत के आधार पर की जाएगी। अपराध में सम्मिलित कोई भी व्यक्ति नहीं बचेगा।"
0
0
Report
Advertisement

किशनगढ़ की सेनेटरी दुकान में तीसरी चोरी, CCTV में पूरी घटना कैद

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में सेनेटरी दुकान में चोरी की तीसरी वारदात, 5 लाख का सामान पार किशनगढ़ के खोड़ा गणेश जी रोड स्थित शर्मा एंटरप्राइजेज में चोरों ने एक बार फिर हाथ साफ कर दिया। बीती रात चोर दुकान का पिछला गेट तोड़कर अंदर घुसे और करीब 5 लाख रुपये का कीमती सेनेटरी सामान चोरी कर फरार हो गए। खास बात यह है कि इस बार पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। दुकान मालिक के अनुसार, दुकान में चोरी की यह तीसरी घटना है। इससे पहले हुई चोरी में चोर CCTV कैमरे तक ले गए थे, लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे। करीब डेढ़ महीने पहले भी दुकान को निशाना बनाया गया था। अब लगातार तीसरी वारदात से व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले की घटनाओं के बावजूद चोरों के दोबारा वारदात को अंजाम देने से पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अब CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती है।
0
0
Report

अलवर में दो बीघा जमीन के विवाद में 5 घायल, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Alwar, Rajasthan:अलवर में दो बीघा जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, सरियों और फरसियों से हमले में पांच लोग घायल अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में दो बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष पर दूसरे पक्ष के लोगों के साथ सरियों, फरसियों और पाइपों से मारपीट करने का आरोप है। घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है。 खेत की जुताई के दौरान हुआ विवाद घायल ललित शर्मा ने बताया कि वे अपने दो बीघा खेत में जुताई का काम कर रहे थे। इसी दौरान उमाशंकर, अमित, दिनेश, रवि, सुनील, सुनीता और नीतू सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। पीड़ित के अनुसार, इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उषा, मूलचंद, गोपाल राम और प्रेमलता सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर सरियों, फरसियों और पाइपों से हमला कर दिया। इस मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी घटना के बाद घायलों को अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहीं, पीड़ित पक्ष ने वैशाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。 फिलहाल पुलिस जमीन को लेकर हुए विवाद और मारपीट के आरोपों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी。 बाइट:पीड़ित घायल
0
0
Report

ओझर-पिंपळगाव मार्ग पर शिरपूर-नाशिक बस हादसा; चालक नियंत्रण खोया, डिवाइडर से टकराकर खंभे टूटे

Niphad, Maharashtra:ओझर-पिंपळगाव महामार्गावर शिरपूर-नाशिक बसचा भीषण अपघात! चालकाचे नियंत्रण सुटले; बसची डिव्हायडरला जोरदार धडक बसने विजेचे अनेक खांब तोडले; अनेक प्रवासी जखमी अपघाताची माहिती मिळताच आमदार दिलीप बनकर घटनास्थळी दाखल अपघातामुळे महामार्गावर वाहतूक कोंडी; मदतकार्य सुरू नाशिकच्या ओझर-पिंपळगाव महामार्गावर शिरपूर-नाशिक बसचा भीषण अपघात झालाय. पुलावरून जात असताना चालकाचे नियंत्रण सुटल्याने बसने विजेचे अनेक खांब तोडत डिव्हायडरला जोरदार धडक दिली. या अपघातात अनेक प्रवासी जखमी झाल्याची प्राथमिक माहिती आहे。 अपघाताची माहिती मिळताच आमदार दिलीप बनकर यांनी घटनास्थळी धाव घेतली. जखमींना उपचारासाठी रुग्णालयात हलविण्यात आले असून, अपघातामुळे महामार्गावर वाहतुकीची मोठी कोंडी झाली आहे. पोलीस घटनास्थळी दाखल झाले असून, मदतकार्य सुरू आहे。
0
0
Report
Advertisement

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हरीश द्विवेदी की माता के श्राद्ध कार्यक्रम में श्रद्धांजलि दी

Basti, Uttar Pradesh:बस्ती में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनके दिवंगत माता के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री भावुक नजर आए और दिवंगत माता के आशीर्वाद की कामना के साथ कहा कि उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहे। सम्राट चौधरी ने कहा कि भले ही वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन स्वर्ग से उनका आशीर्वाद हमें मिलता रहे, यही उनकी कामना है। बस्ती के तेलियाजोत में श्राद्ध कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा, और मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस बीच उनका यह संदेश परिवारिक संवेदना और श्रद्धा से जुड़ा रहा।
0
0
Report

Tiger Shroff FIRING केस: अरविंद सावंत की 14-दिन हिरासत पर प्रतिक्रिया

Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): ARVIND SAWANT (UBT MP) ON 14-DAY CUSTODY OF ACCUSED IN TIGER SHROFF FIRING CASE / SAMBIT PATRA’S STATEMENT ON GAURAV DAS मुंबई, महाराष्ट्र: टाइगर श्रॉफ के मामले पर शिवसेना (UBT) के सांसद अरविंद सावंत कहते हैं, "ये लोग लोगों को गुमराह करने में माहिर हैं। इन्हें तो गुमराह करने की कला में PhD की डिग्री दे देनी चाहिए... कल उद्धव ठाकरे ने अपने भाषण में बताया था कि सबसे बड़ा पाप क्या है—भ्रम पैदा करना—और इस मामले में तो इनका कोई सानी नहीं है... गोली कैसे चल गई? बिश्नोई इन हमलों को कैसे अंजाम दे रहा है? ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। आज सलमान खान बिना सुरक्षा के कहीं आ-जा नहीं सकते; रोहित शेट्टी पर भी हमला हुआ था। बॉलीवुड महाराष्ट्र की एक बहुत बड़ी ताकत है। देश की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री यहीं मुंबई में है। रोजगार और अर्थव्यवस्था इसी पर टिकी है। जब ऐसी जगह पर खतरा मंडरा रहा हो, तो सरकार क्या कर रही है?... देश के गृह मंत्री और राज्य के गृह मंत्री को शर्म आनी चाहिए। शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे बच्चों के साथ पुलिस ऐसा बर्ताव कर रही है..."
0
0
Report
Advertisement

सीजेपी नेताओं सौरव दास और अशुतोष रंका जमानत पर रिहा, कोर्ट का आदेश

Noida, Uttar Pradesh:DELHI CJP LEADERS SAURAV DAS & ASHUTOSH RANKA BROUGHT TO MANDIR MARG POLICE STATION FOR HEARING, COURT ORDERS RELEASE OF CJP LEADERS ABHIK CHIMNI ADVOCATE & RATNA SINGH S/B दिल्ली: वकील अभिक चिमनी कहते हैं, "जैसा कि आप जानते हैं, 19 तारीख को उन्हें दो दिन की कस्टडी में भेजा गया था, और आज वे दो दिन पूरे हो गए हैं। कई कारण बताते हुए उन्हें और कस्टडी में रखने की अर्जी दी गई थी। हमने कोर्ट को समझाने की कोशिश की कि ये कारण काफी नहीं हैं और हम इनसे सहमत नहीं हैं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, कोर्ट ने हमारी ओर से ज़मानत (surety) मांगी और उसके आधार पर रिहाई का आदेश जारी कर दिया। अभी तक आदेश की कॉपी नहीं मिली है, इसलिए मैं इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं दे सकता। इसमें एक अंडरटेकिंग बॉन्ड (एक सामान्य प्रक्रिया) है, जिसमें हमने भरोसा दिलाया है कि हम कानून-व्यवस्था नहीं तोड़ेंगे—वैसे भी हमारा ऐसा कोई इरादा कभी था ही नहीं। हमने यह भी कहा है कि हम अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखेंगे। जहाँ तक रिहाई के समय की बात है—तो यह आज ही होनी चाहिए। रिहाई का वारंट जारी हो चुका है; हालाँकि मैं पक्का समय तो नहीं बता सकता, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही रिहाई हो जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top