icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
147105
Satpal GargSatpal GargFollow26 Aug 2024, 03:29 pm

श्री कृष्णा जन्माष्टमी महोत्सूव पर मंदिर में पहली बार श्री महाभिषेक की रषम पर भक्तों ने की रषम अदा

Patran, Punjab:

श्री खाटू श्याम मंदिर, पातड़ां धाम में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। श्री कृष्णा जन्माष्टमी महोत्सव पर मंदिर में पहली बार श्री महाभिषेक करवाया गया। जिसमें दूर-दूर से श्याम भगत मंदिर में पहुंचे और बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तों की ओर से अभिषेक की रस्म भी अदा की जा रही है। जिसको लेकर शयम भगत लाईन में खड़े होकर अपनी वारी का इंतजार कर रहे हैं। भक्तों ने बताया कि आज जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में भारी भीड़ है, जहां भगत पहुंच कर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जयपुर वार्ड-62 में 110 वोटों की गड़बड़ी के बाद री-पोल शुरू

Jaipur, Rajasthan:जयपुर नगर निगम के वार्ड-62 में लोकतंत्र का एक बूथ दोबारा खुला। वजह विलोपन सूची में दर्ज 110 मतदाताओं का 11 सितंबर को वोट डाल देना। इस गड़बड़ी के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने भाग संख्या-23 का पूरा मतदान शून्य घोषित कर दिया। अब यहाँ के 587 मतदाता फिर से अपने पार्षद के लिए वोट डाल रहे हैं। टीलावाला स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के कमरा नंबर-4 में सुबह 7 बजे री-पोल शुरू हुआ। सुबह से मतदाताओं का पहुंचना जारी रहा। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। 11 सितंबर को इसी बूथ पर मतदान के दौरान मतदाता सूची की विलोपन सूची में शामिल 110 लोगों के वोट पड़ गए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी की रिपोर्ट के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने माना कि इससे मतदान की शुचिता प्रभावित हुई और चुनाव को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष नहीं माना जा सकता। आयोग ने राजस्थान नगरपालिका (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 55 के तहत पुराने मतदान को शून्य घोषित कर 13 सितंबर को नए सिरे से मतदान कराने के निर्देश दिए। री-पोल में 11 सितंबर को वोट डाल चुके अधिकृत मतदाता भी दोबारा मतदान कर रहे हैं। उनकी अंगुली पर पहले से लगी अमिट स्याही की अनदेखी की जा रही है। इस बार बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली पर स्याही लगाई जा रही है।
0
0
Report

AC और गद्दे पर सोया चोर गिरफ्तार, नवादा में चोरी का अजीब मामला

Nawada, Bihar:AC और गद्दे ने बिगाड़ा प्लान: चोरी करने आया चोर बेड पर सोया, सुबह पुलिस ने किया गिरफ्तार बिहार के नवादा जिले से चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। मामला नगर थाना क्षेत्र के पुरानी जेल रोड का है, जहां पवन कुमार के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर से करीब 5 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के जेवरात समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। बताया जाता है कि वारदात को अंजाम देने तीन चोर घर में घुसे थे। दो चोर चोरी का सामान बोरे में भरकर फरार हो गए, लेकिन तीसरा चोर घर के आरामदायक गद्दे और ऐसी की ठंडक को देखकर खुद को रोक नहीं पाया और वहीं बिस्तर पर सो गया। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर में एक अनजान युवक को सोते देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और पास में तैनात अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और गहरी नींद में सो रहे चोर को जगाकर गिरफ्तार कर लिया। मौके से चोरी के लिए पैक किया गया एक बोरा भी बरामद हुआ है, जिसे वह नींद आने की वजह से ले जा नहीं सका था। पुलिस गिरफ्तार चोर से पूछताछ कर रही है और उसके फरार दो साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

अजमेर दरगाह में चौथे साल के नातिया मुकाबले, नकद इनाम और दास्तार से सम्मान

Ajmer, Rajasthan:आलमी मशहूर सुल्तानुल हिंद हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि के शहर अजमेर में गुजीशता शब नातिया मुक़ाबला हुआ। दरगाह शरीफ के झालरा मैदान में खुद्दामे ख्वाजा की जानिब से जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा का ऐहतमाम किया गया था। जहां शहर की 10 नात पार्टियों ने शिरकत की और रहमतुललील आलमीन हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शाने अक़दस में बेहतरीन लाजवाब उम्दा कलाम पेश किए। प्रोग्राम का आगाज तिलावते कुरान पाक से हुआ और फिर सूफियाना कव्वाली की महफ़िल हुई। जहां मकामी अक़ीदत मंदो के साथ मुल्क भर से अजमेर पहुंचे जायरीन ने भी शिरकत की। जश्ने रसूल प्रोग्राम के मुंतजमिन सैय्यद नायब चिश्ती के मुताबिक़ प्रोग्राम का ये चौथा साल है जिसमें मौलाई पार्टियों ने शिरकत कर नात पाक का नज़राना पेश किया। नातिया मुकाबले में पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर आने वाली मोलाई पार्टी को नगद इमामत से भी नवाज़ा गया और सभी की दस्तार की गई। इस प्रोग्राम में खुसूसी तौर पर नबी पाक हजरत मोहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम और अहलेबैत के यादगार तबर्रुकात के नक़्श की ज़ियारत भी कराई गई। जहां तमाम आशिक़े रसूल ने इन तबर्रुकात के दीदार कर दिली सुकून हासिल किया और सलातो सलाम पेश कर जिंदगी में खुशियों के साथ कामयाबी की दुआ भी मांगी।
0
0
Report

जिला अस्पताल के ठेके में फर्जी माप-पुस्तिका से 33 लाख की गड़बड़ी, जांच शुरू

Karhi, Chhattisgarh:जिला अस्पताल में मरम्मत कार्य एवं नाली निर्माण के लिए खनिज न्यास मद से लगभग 33 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई, इस राशि से जिला अस्पताल में नाली निर्माण के साथ सीवरेज, इलैक्ट्रिक कार्य, पाइप लाइन, शौचालय सह स्नानागार मरम्मत कार्य सहित कुछ कार्य भी करने थे, पर जैसा की मरम्मत कार्यों में भ्रष्टाचार एवं अपनी जेब में भरने का जिले में पुराना ट्रैक रिकॉर्ड है उसी के अनुसार यह कार्य भी भ्रष्टाचार की ही भेंट चढ़ गया, मरम्मत कार्य के नाम पर इस नानगर की दर्जन भर टाइल्स बदलने के साथ-साथ जिला अस्पताल में लगभग 15 फीट की पाइपलाइन बदली गई, कुछ ट्यूबलाइट बल्ब और स्विच बदले गए, इसके अलावा लगभग ₹3 लाख की नाली बनाई गई एवं 32 लाख रुपए का फर्जी मूल्यांकन करा लिया गया, मामले में हद तो तब हो गई जब गौरेला जनपद के अंतर्गत स्वीकृत एवं कराए जा रहे हैं इस कार्य का सत्यापन अपने अधिकार एवं कार्यक्षेत्र से बाहर मरवाही जनपद के RES विभाग के SDO से कराकर भुगतान प्रक्रिया की ओर आगे बढ़ा दिया गया, बेशर्म निर्माण एजेंसियों ने पैसा हड़प करने की इतनी जल्दबाजी दिखाई की नाली को पूरा भी नहीं बनाया एवं दो नालियों को आपस में जोड़ा तक नहीं, जिसकी वजह से जिला अस्पताल परिसर में गंदगी का आलम पसरा रहता है, बरसात के दिनों में यही गंदगी फैल रही है एवं जिला अस्पताल परिसर ही बीमारी का मुख्य कारण बनता नजर आ रहा है.... स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ जिला अस्पताल के सिविल सर्जन भी निर्माण कार्य में हुई इस अनियमित एवं गड़बड़ झाले पर सवाल उठा रहे हैं...
0
0
Report
Advertisement

रींगस के भैरु बाबा मंदिर में लक्खी मेला: 8 दिन का धार्मिक महोत्सव शुरू

Sikar, Rajasthan:भैरु बाबा के जयकारों से गूंजा रींगस, वार्षिक लक्खी मेले का हुआ आगाज 13 से 20 सितंबर तक चलेगा 8 दिवसीय मेला, मध्यरात्रि से ही शुरू हुआ श्रद्धालुओं का आवागमन सीकर जिले के रींगस में आस्था और श्रद्धा के केंद्र भैरु बाबा मंदिर में वार्षिक लक्खी मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। 13 से 20 सितंबर तक चलने वाले 8 दिवसीय मेले को लेकर शनिवार मध्यरात्रि से ही देशभर से श्रद्धालुओं का रींगस पहुंचना शुरू हो गया। सुबह होते-होते मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आने लगी। प्रातःकाल मंदिर में मंगला आरती का आयोजन हुआ। आरती में हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भैरु बाबा के दर्शन किए और जयकारे लगाए। मंदिर परिसर भैरु बाबा के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने Baba के दरबार में पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मेले को लेकर प्रशासन की ओर से भी व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। उपखंड प्रशासन, नगरपालिका प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीमें व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटी हुई हैं। वहीं श्री सूर्य मंडल समाज सेवा समिति एवं भैरु बाबा मंदिर कमेटी के कार्यकर्ता भी श्रद्धालुओं की सेवा, सहायता और व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा, यातायात, पेयजल, सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटे हैं। गौरतलब है कि भैरु बाबा का लक्खी मेला 13 से 20 सितंबर तक चलेगा। मेले के दौरान राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के रींगस पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालु बाबा के दरबार में धोक लगाकर मन्नत मांगते हैं और मन्नत पूरी होने पर बाबा के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं। मेले को लेकर शहर में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है।
0
0
Report

आरा में रफ्तार ऑल्टो ने टेम्पू को टक्कर दी, एक व्यक्ति की मौत, चार घायल

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में एक तेज रफ्तार आल्टो कार ने एक टेम्पू में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें एक शक्श के मौके पर ही मौत हो गई जबकि इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिया आरा सदर अस्पताल लाया गया है। मामला पिरो थाना के बाजार मोड़ की है जहां एक टेम्पू पर सवार होकर 65 वर्षीय राजमोहर सिंह पिरो से अपने गांव सारोपुर लौट रहे थे उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑल्टो कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें राजमोहर सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गया जबकि इस घटन में चार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए है जिनको इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। फिलहाल घायलों और मृतक के परिजनों के बयान पर पिरो थाना पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की करवाई में जुट गई है। मृतक का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में करवाया गया है।
0
0
Report
Advertisement

आंवला विधानसभा में मंत्री के न आने से लोगों में रोष, विकास पर सवाल

Bareilly, Uttar Pradesh:चुनावी चाय आपकी राय , आज हमारा काफिला पहुंच गया बरेली के आंवला विधानसभा क्षेत्र में. ये कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का क्षेत्र है और वो यहां से विधायक हैं. हमारे संवाददाता अजय कश्यप ने देहात क्षेत्र की आंवला विधानसभा क्षेत्र का जायजा लिया. ज्यादातर लोग भाजपा से खुश दिखाई दिए लेकिन मंत्री जी से क्षेत्र में न आना और न मिलना का रोष उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था. उनका कहना था कि पॉवर होते हुए भी मंत्री जी ने क्षेत्र के विकास में दिलचस्पी नहीं दिखाई. यहां तक कई स्कूलों में तो लाइट भी नहीं है. आंवला विधानसभा क्षेत्र के किसन पुर गौटिया से खास पेशकश
0
0
Report

मासीगातू में गहरे पानी से दो 8 वर्षीय बच्चियाँ डूबकर मर गईं

Latehar, Jharkhand:एंकर लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के मासीगातु गांव में दर्दनाक हादसे में दो आठ वर्षीय बच्चियों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चियाँ स्कूल से छुट्टी होने के बाद नहाने के लिए मासीयातू पटमाही घाट के नीचे पुल के समीप स्थित गड्ढे में गई थीं। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार, मासीयातू गांव निवासी राजदेव उरांव की पुत्री रितिका कुमारी (8) और सिकंदर उरांव की पुत्री साक्षी कुमारी (8) शनिवार को स्कूल गई थीं। छुट्टी के बाद दोनों नहाने के लिए गांव के पास स्थित पटमाही घाट पहुंचीं। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान दोनों बच्चियां अचानक गहरे पानी में चली गई और डूब गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों और परिजनों ने काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चियों को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें घर ले जाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों बच्चियों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर के पास सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम बच्चियों की मौत से पूरे मासीगातू गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी शोक की लहर है। ग्रामीणों ने बताया कि गहरे पानी वाले स्थान पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण इस तरह के हादसे का खतरा बना रहता है।
0
0
Report
Advertisement

यूपी बीजेपी का मास्टर प्लान: बूथ स्तर पर 2027 चुनाव की तैयारी तेज

Noida, Uttar Pradesh:इससे वाक थ्रू गया है इससे बाईट गयी है यूपी में कमजोर बूथों की हुई पहचान,भाजपा का इन बूथों पर बना मास्टर प्लान एंकर---यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी बूथ स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। पार्टी का बूथ प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही उन बूथों पर खास फोकस होगा जो 2022 और 2024 के बीच उसके हाथ से निकल गए थे। भाजपा सूत्रों का कहना है कि राज्य में ऐसे लगभग 18900 बूथ हैं जिन्हें पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनावों में जीता था, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनावों में हार गई। वीओ--2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को यूपी में काफी झटका लगा, जब वे 33 सीटों पर सिमट गई थी, जबकि 2019 में भाजपा ने 62 सीटों पर कब्जा किया था। इस तरह ये अंतर काफी बढ़ गया था। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने 37 सीटें जीतीं, जो कि 2019 में जीती 5 सीटों के मुकाबले बहुत बड़ा अंतर था। भाजपा के लिए बूथ स्तर पर सबसे बड़ा नुकसान ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ, इन बूथों में से लगभग 80 प्रतिशत ग्रामीण इलाकों में स्थित हैं। बाइट --राजेश चौधरी प्रदेश मंत्री यूपी भाजपा आंकड़ों पर गौर करें तो भाजपा को सबसे अधिक बूथों का नुकसान अवध और पूर्वांचल क्षेत्रों में हुआ है। 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने अवध क्षेत्र की 154 सीटों में से 101 और पूर्वांचल की 102 सीटों में से 53 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अवध में भाजपा को अमेठी, फैजाबाद, कन्नौज, सुल्तानपुर और सीतापुर में बूथ स्तर पर भारी नुकसान उठाना पड़ा। पूर्वांचल में, गैर-यादव ओबीसी वोटों का एक बड़ा हिस्सा सपा की ओर खिसक गया, जिसके परिणामस्वरूप जौनपुर, गाजीपुर, मछलीशहर, चंदौली और ग्रामीण प्रयागराज में बूथों का नुकसान हुआ। पश्चिम यूपी और रुहेलखंड की 128 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 2022 में 87 सीटें जीती थीं। 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी केवल 65 विधानसभा सीटों पर ही अपनी बढ़त बनाए रख सकी। बुंदेलखंड में भाजपा ने 2022 की 19 विधानसभा सीटों में से 14 पर जीत दर्ज की थी। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी केवल नौ सीटों पर ही बढ़त बनाई। एंटी-इंकमबेंसी के अलावा, बुंदेलखंड में स्थानीय मुद्दे बड़े कारक रहे जिसकी वजह से पार्टी ने अपनी पकड़ खो दी। सपा के पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) कार्ड की वजह से भाजपा के पारंपरिक कुर्मी, कुशवाहा और अन्य ओबीसी वोटों में भी सेंध लगी। वाक थ्रू यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से काफी पहले बीजेपी जिस तरह संगठन को सक्रिय कर रही है, उससे संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी चुनावी मशीनरी को समय रहते पूरी तरह तैयार करना चाहती है. अब आने वाले दिनों में बूथ समीक्षा बैठकों के जरिए इसकी तस्वीर और साफ होगी.
0
0
Report

बीकानेर में BAD रन से नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ी, युवाओं ने दिखाया उत्साह

Bikaner, Rajasthan:नशे के खिलाफ बीकानेर पुलिस का बड़ा जनजागरूकता अभियान, BAD रन का आगाज ऐतिहासिक जूनागढ़ किले से शुरू हुई BAD रन, बड़ी संख्या में जुटे युवा और शहरवासी BAD यानी Bikaner Against Drugs, नशे के खिलाफ दौड़ में दिखा लोगों में भारी उत्साह बीकानेर पुलिस और बीकानेर रन क्लब की पहल को मिल रहा लोगों का समर्थन और सराहना एसपी मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में ऑपरेशन नीलकंठ के साथ अब जनभागीदारी से नशे के खिलाफ संदेश नशा मुक्त समाज के संकल्प के साथ दौड़ रहा बीकानेर, युवाओं में दिखा खासा उत्साह बीकानेर में नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम को अब जनभागीदारी का साथ मिल रहा है ऐतिहासिक जूनागढ़ किले से आज सुबह BAD रन का आगाज हुआ BAD यानी Bikaner Against Drugs के तहत आयोजित इस दौड़ में बड़ी संख्या में युवा और शहरवासी शामिल हुए नशे के खिलाफ पुलिस की इस पहल को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और पुलिस के अभियान की सराहना भी की गई बीकानेर पुलिस और बीकानेर रन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित BAD रन का उद्देश्य युवाओं और शहरवासियों को नशे से दूर रहने का संदेश देना है सुबह-सुबह जूनागढ़ किले से शुरू हुई इस दौड़ में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया हाथों में नशे के खिलाफ संदेश और चेहरे पर उत्साह के साथ बड़ी संख्या में लोग दौड़ में शामिल नजर आए एसपी मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में नशे के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है अब इसी मुहिम को जनजागरूकता और जनभागीदारी से जोड़ने की कवायद की गई है BAD रन के जरिए पुलिस ने युवाओं और शहरवासियों के बीच नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता का संदेश पहुंचाने की पहल की है पुलिस की इस पहल को लेकर शहरवासियों में भी उत्साह देखने को मिला बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को मजबूत संदेश दिया BAD रन के जरिए बीकानेर ने एकजुट होकर नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया है अब पुलिस की कार्रवाई के साथ जनभागीदारी का यह अभियान नशे के खिलाफ मुहिम को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
0
0
Report

आरक्षण पर स्पष्ट सरकार नीति, बाढ़ राहत और शराबबंदी में निर्णय अंतिम

Khajuria Khurd, Bihar:मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद बोले- हर वर्ग को सशक्त बनाना मुख्य उद्देश्य, शराबबंदी पर मुख्यमंत्री का निर्णय अंतिम होगा, विपक्ष का दावा खारिज। वी ओ - बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने राज्य के समसामयिक राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक मुद्दों पर सरकार का दृष्टिकोण स्पष्ट किया है। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने आरक्षण नीति, बाढ़ प्रबंधन और शराबबंदी जैसे गंभीर विषयों पर अपनी बात रखी。 आरक्षण व्यवस्था पर उठ रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. प्रसाद ने कहा कि आरक्षण समाज के पिछड़े, शोषित और कमजोर वर्गों को मुख्यधारा में लाने का संवैधानिक माध्यम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार संविधान निर्माता डॉ. बी. आर. आंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चल रही है। उन्होंने कहा, "आरक्षण किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने सवर्ण समाज के आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) लोगों को भी आरक्षण देकर ऐतिहासिक कदम उठाया है। जब हर जरूरतमंद को लाभ मिल रहा है, तो इस पर राजनीति अनुचित है।" राज्य में बाढ़ की स्थिति पर मंत्री ने कहा कि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावितों के साथ खड़ी है। दरभंगा और आसपास के इलाकों में राहत कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन और जल संसाधन विभाग मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। उन्होंने विरोधियों के दावों को खारिज किया。 प्रशांत किशोर और विपक्षी नेताओं की बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि शराबबंदी और अन्य नीतिगत मुद्दों पर मुख्यमंत्री जी का निर्णय ही अंतिम और सर्वमान्य होगा। एनडीए की एकजुटता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता प्रधानमंत्री मोदी और सरकार के विकास कार्यों पर भरोसा जताते हुए एनडीए के पक्ष में ही निर्णय देगी。 बाइट - डाक्टर रामचंद्र प्रसाद - वन एवं पर्यावरण मंत्री बिहार सरकार
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top