147105
पातडां में आग से हुए नुकसान का जायजा लेने विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने की पीड़ित दुकानदार से मुलाकात
Patran, Punjab:पातडां में सिंगला जनरल स्टोर में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ लेकिन घटना के बाद पीड़ित दुकानदार की कोई सुध नहीं ली गई। आज देर शाम विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने पीड़ित दुकानदार से मुलाकात की और आग की घटना का जायजा लिया। विधायक ने पंजाब सरकार से आग से हुए नुकसान की सहायता दिलाने का आश्वासन दिया और शहर में फायर सिस्टम की व्यवस्था करने का भी उल्लेख किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ में निर्मित नौसेना शौर्य वाटिका राष्ट्र को समर्पित, रक्षा मंत्री उद्घाटन करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:आज माननीय रक्षा मंत्री श्री के द्वारा लखनऊ में निर्मित भव्य 'नौसेना शौर्य वाटिका' राष्ट्र को समर्पित होगी। 2 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला यह परिसर हमारी नौसेना के अदम्य साहस और आधुनिक सामर्थ्य का जीवंत प्रतीक है। वीर नौसैनिकों के शौर्य को उत्तर प्रदेश का भावपूर्ण नमन। जय हिंद!0
0
Report
ड्राइविंग करते समय दोनों दिशा देखें—सुरक्षा संदेश
Noida, Uttar Pradesh:look driving always look both ways when driving0
0
Report
बेगूं में तेज बारिश-हवा ने गर्मी उड़ा दी, लोगों को मिली राहत
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर में देर रात तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया। बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलने लगी जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। नगर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। बाजार में दुकानदारों द्वारा धूप से बचाव के लिए लगाए गए त्रिपाल तेज हवा के कारण नीचे लटक गए। बारिश के दौरान वाहन चालकों और राहगीरों को कुछ परेशानी का सामना भी करना पड़ा। वहीं मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत महसूस की और देर रात तक ठंडी हवाओं का आनंद लेते नजर आए।0
0
Report
Advertisement
शेखपुरा में शराब बिक्री के आरोप के खिलाफ ग्रामीणों का बड़ा प्रदर्शन, गिरफ्तार ने जाम कराया
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा के उत्पाद विभाग पर ग्रामीणों ने संगीन आरोप लगाकर शेखपुरा समाहरणालय का घेराव किया। ग्रामीणों ने तेल आटा चक्की मिल संचालक को शराब बिक्री के आरोप गिरफ्तार किया, जिसे ग्रामीणों ने पैसे के लालच में बेगुनाह को शराब विक्रेता बनाकर गिरफ्तारी का विरोध जता उच्च स्तरीय जांच की मांग की। दरअसल शेखपुरा के उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलबार की देर रात मिल संचालक मनोज कुमार के मिल के पीछे साढ़े पांच लीटर चुलाई शराब बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया। मिल संचालक के गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने इस करवाई को गलत बताया और फ़साने की बात कही। समाहरणालय पहुंचे ग्रामीण ने कहा कि जिस मिल संचालक को शराब विक्रेता बता कर गिरफ्तार किया गया उसे शराब से कभी लगाव नहीं रहा लेकिन उत्पाद विभाग गलत आरोप में उसे गिरफ्तार किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्रामीण पॉलिटिक्स के चलते उत्पाद विभाग की पुलिस टीम को मिलाकर यह करवाई की गई। गिरफ्तार की पत्नी ने कहा कि फसाने के नियत से कोई भी शराब सहित अन्य चीज रख कर पुलिस बुला ले पकड़ा दे जो गलत है। उन्होंने इसके लिए वरीय अधिकारी से पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर करवाई और निर्दोष को नहीं फ़साने की अपील किया है। जिला परिषद अध्यक्षा निर्मला सिंह ने भी उत्पाद विभाग की इस करवाई को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि मिल के पीछे कोई भी शराब रख कर किसी को फंसा देगा। बरबीघा विधायक डॉ कुमार पुष्पंजय ने कहा कि इस मामले को लेकर डीएम से लेकर उत्पाद अधीक्षक से बात कर पूरे मामले की जानकारी की बात कही और निर्दोष को नहीं फ़साने की अपील की। उत्पाद अधीक्षक मीडिया के कैमरे के सामने कुछ भी बोलने में असमर्थता व्यक्त किया गया। गौरतलब है कि शेखपुरा के डोवाडीह गांव निवासी मनोज कुमार को शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग की इस करवाई से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया और बरबीघा शाहपुर मुख्य सड़क मार्ग को भी जाम किया। अन्य लोगों में भी उबाल है।0
0
Report
बेगूसराय में करंट से मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर आक्रोश
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में बिजली विभाग की कथित लापरवाही ने एक महिला की जान ले ली। खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से 62 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। अधिकारियों के आश्वासन और मुआवजे पर सहमति बनने के बाद मामला शांत हुआ। बेगूसराय के बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद बीहट के वार्ड संख्या-26 स्थित गुरुदासपुर टोला में करंट लगने से 62 वर्षीय कारवो यादव की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका कारी यादव की पत्नी थीं। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। परिजनों के अनुसार, बीती रात तेज हवा चलने के कारण बिजली का तार टूटकर खेत में गिर गया था। आरोप है कि इसकी मरम्मत नहीं की गई और न ही लोगों को किसी तरह की चेतावनी दी गई। शुक्रवार सुबह कारवो यादव पशुओं के लिए घास काटने खेत गई थीं, जहां टूटे हुए बिजली के तार की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक महिला घर नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन में जुट गए। इसी दौरान खेत में शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया और जमकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि रात से ही बिजली का तार खेत में गिरा हुआ था, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटना से नाराज लोगों ने अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया। सूचना मिलते ही नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार, बरौनी अंचल अधिकारी सूरजकांत तथा एफसीआई थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीण कनीय अभियंता स्वीकृति रंजन को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद कनीय अभियंता स्वीकृति रंजन मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई, जिसमें विभागीय नियमों के तहत मृतका के आश्रितों को चार लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी। साथ ही विभागीय स्तर पर अतिरिक्त सहयोग का भी आश्वासन दिया गया। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, वहीं इस घटना ने बिजली विभाग की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं बेगूसराय में करंट से हुई इस दर्दनाक मौत के बाद एक बार फिर बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है।0
0
Report
हापुड़- हिट एंड रन का मामला आया सामने,एक किशोर की मौत, दंपति व बच्ची गंभीर घायल।
Gulaothi, Uttar Pradesh:खबर हापुड से है जहां गढ़ कोतवाली क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है जिसमें एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है। वहीं बाइक सवार दंपत्ति व एक बच्ची घायल बताए जा रहा है। गढ़ कस्बे में मंडी के सामने बाइक सवार परिवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन रौंदने के बाद मौके से फरार हो गया है। जिसमें एक 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। वही बाइक सवार दंपति व एक बच्ची गंभीर रूप से घायल बताए जा रहा है जिन्हें उपचार के लिए गढ़ सीएससी में भर्ती कराया गया है। वही बताया जा रहा है इस घटना को अंजाम देकर अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया है। पुलिस इस हादसे को अंजाम देने वाले वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है। पूरी घटना गढ़ कस्बे के मंडी के सामने की बताई जा रही है बताया जा रहा है। फिलहाल इस भीषण सड़क हादसे में किशोर की मौत हो गई है। व बाइक सवार दंपति व बच्ची गंभीर रूप से घायल बताए जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
लखीसराय में तीन पुलिस अधिकारी निलंबित, विभाग में हड़कंप
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय पुलिस विभाग में एक साथ दो थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिस पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। सभी पुलिस पदाधिकारियों पर अलग-अलग आरोपों में कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि दो थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए अधिकारियों में ट्रैफिक थाना प्रभारी अमित कुमार, महिला थाना प्रभारी अनामिका कुमारी और पुलिस लाइन स्थित उपस्कर शाखा में पदस्थापित सार्जेंट सीतेश कुमार मिश्रा शामिल हैं। इसके अलावा एक ट्रेनी कांस्टेबल के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी प्रेरणा कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि कार्रवाई की गई है। ट्रैफिक थानाध्यक्ष अमित कुमार और पुलिस लाइन के उपस्कर शाखा के सार्जेंट सीतेश कुमार के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर डीआईजी मुंगेर को अनुशंसा भेजी गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने स्पष्ट किया है कि तीनों पदाधिकारियों के खिलाफ अलग-अलग मामलों और अलग-अलग आरोपों के आधार पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई किसी एक घटना या एक ही तरह की लापरवाही से जुड़ी नहीं है। एसपी ने बताया कि जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के दौरान जहां भी कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, अनुशासनहीनता या विभागीय नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आते हैं, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। जानकारी के अनुसार ट्रैफिक थाना प्रभारी अमित कुमार और सार्जेंट सीतेश कुमार मिश्रा के विरुद्ध कार्रवाई के लिए मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी को अनुशंसा भेजी गई था। इसके बाद निलंबन का आदेश जारी किया गया। वहीं महिला थाना प्रभारी अनामिका कुमारी के खिलाफ भी विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने कहा कि पुलिसिंग में लापरवाही और जवाबदेही से समझौता किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। एक साथ तीन पुलिस पदाधिकारी on के हुई कार्रवाई को जिले में पुलिस प्रशासन की बड़ी विभागीय कार्रवाई माना जा रहा है। एसपी ने बताया जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।0
0
Report
मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर भीषण हादसा, 2 मृत, 5 घायल
Noida, Uttar Pradesh:संभल। मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर बड़ा सड़क हादसा। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की सवारों से भरे ऑटो में भीषण टक्कर से ऑटो चालक और एक युवती समेत दो की मौत; पांच लोग गंभीर घायल। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बहजोई CHC में भर्ती कराया। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुटी पुलिस। बनियाठेर थाना क्षेत्र के मझावली गांव के समीप मुरादाबाद-आगरा हाइवे का हादसा।0
0
Report
सासाराम में आकाशदीप ने वैभव सूर्यवंशी की उपलब्धियों की प्रशंसा की
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आकाशदीप ने वैभव सूर्यवंशी की प्रशंसा की है तथा कहा है कि इतने कम उम्र में वैभव ने जो कर दिखाया है। वह काबिले तारीफ है। दुनिया में कहीं भी जहां क्रिकेट खेला और देखा जा रहा है। वहां वैभव सूर्यवंशी की तारीफ हो रही है। वैभव ने साबित किया है कि अगर लगन और मेहनत से प्रयास किया जाए और बढ़िया प्लेटफार्म मिले तो उम्र मायने नहीं रखता। चाहे आप 15 साल के हो या फिर 45 साल के। बता दे कि प्रणाली सूर्यवंशी ने निजी तौर पर आईपीएल में बहुत बेहतर प्रदर्शन किया है। राजस्थान रॉयल की तरफ से खेलते हुए उन्होंने पूरे दुनिया में पहचान बनाई है; ऐसे में सासाराम के रहने वाले आकाशदीप ने भी उनकी प्रशंसा की है। बता दे सासाराम में आकाशदीप के द्वारा एक क्रिकेट अकादमी चलाया जाता है। जहां उनके पिता रामजी सिंह के नाम पर एक नाइट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन उन्होंने खुद किया। इस दौरान शहर के कई गणमान्य लोग के अलावा कई अधिकारी भी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
महिलाओं की बदतमीजी चरम सीमा पर? विवादित बयान सामने
Noida, Uttar Pradesh:WOMEN STUPIDITY AT ITS PEAK0
0
Report
भोपाल फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने आग पर काबू पाया
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने आग पर काबू पाया गोविंदपुरा के इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित है फैक्ट्री मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची थी फायरकर्मी आग बुझाने में जुटे आग लगने के कारण अज्ञात0
0
Report
मंत्री मंजू बाघमार ने गंगा पूजा के साथ जल संरक्षण का संदेश दिया
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ से: जिले की प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने शुक्रवार शाम गंभीरी नदी तट पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में गंगा पूजन और भव्य आरती कर जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में आमजन की मौजूदगी रही। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कहा कि जल बचाना केवल सरकार ही नहीं बल्कि समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए अभी से जल स्रोतों के संरक्षण पर गंभीरता से कार्य करना होगा। इससे पूर्व जिला परिषद सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, राज्य बजट घोषणाओं और विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, लगातार मॉनिटरिंग करने और गांव-गांव जनजागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी विभागों को अलर्ट मोड पर कार्य करने को कहा गया।0
0
Report
Advertisement
पळसगांव में जल संकट, जीवन मिशन घोटाले के आरोप, शोले स्टाइल आंदोलन
Hingoli, Maharashtra:अँकर -हिंगोलीच्या वसमत तालुक्यातील पळसगाव गावामध्ये पाणीटंचाई निर्माण झाल्याने गावकऱ्यांना पाण्यासाठी भटकंती करावी लागत आहे गावात अनेक शासनाच्या योजनेचे काम होऊनही पाणी मिळत नसल्याने गावकऱ्यांनी आंदोलन केल आहे लाखो रुपये खर्चून पळसगाव गावामध्ये जीवन मिशनचं काम करण्यात आल आहे मात्र जल जीवन मिशन योजनेचे काम बBogस झाल्याने गावकऱ्यांना टँकरच्या पाण्यावर आपली तहान भागवावी लागत असल्याने गावकऱ्यांनी टावर वर चढत शोले स्टाईल आंदोलन केल आहे जलजीवन मिशनच्या कामाची चौकशी करण्याची मागणी यावेळी आंदोलन कर्त्यांनी केली आहे ... यावेळी सरकारचे लक्ष वेधण्यासाठी तरुणांनी टॉवरवर चढत झाडावर चढून देखील शोले स्टाईल आंदोलन केल आहे..0
0
Report
जयपुर के मानसरोवर में ब्रांड नेम विवाद: कारोबारी पर हमला, घायल
Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर के मानसरोवर स्थित पत्रकार कॉलोनी इलाके में ब्रांड नेम को लेकर चल रहा विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। बदमाशों ने एक कारोबारी की कार को कैंपर वाहन से टक्कर मारकर रोका और फिर लाठी-सरियों से हमला कर दिया। हमले में कारोबारी के हाथ और पैर टूट गए, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।अजमेर जिले के केकड़ी निवासी राकेश कुमार जयपुर में इस्कॉन मंदिर के पास आर्टिफिशियल ज्वैलरी का कारोबार करते हैं। 28 मई की रात करीब 9:30 बजे वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पत्रकार कॉलोनी क्षेत्र में कैंपर वाहन में सवार आरोपियों ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।आरोप है कि इसके बाद वाहन से उतरे बदमाशों ने राकेश को कार से बाहर खींच लिया और लोहे की सरियों व लाठियों से बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया। राहगीरों की सूचना पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि राकेश पहले दिल्ली में आरोपी राजेश सांगवान और गिर्राज निठारवाल के साथ साझेदारी में कारोबार करते थे। बाद में विवाद होने पर राकेश अलग होकर जयपुर आ गए और ‘सोने की खान’ नाम से अपना व्यवसाय शुरू कर दिया।इसके बाद आरोपियों ने भी केसर चौराहे के पास मिलते-जुलते नाम से दुकान खोल ली। दोनों पक्षों के बीच दुकान के नाम को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि आरोपी लगातार राकेश पर दुकान का नाम बदलने का दबाव बना रहे थे और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकियां भी दे रहे थे।घटना के बाद पीड़ित के भाई की शिकायत पर पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
सीकर के तारपुरा एयर पोर्ट विरोध: किसान विरोध तेज, जमीन नहीं देंगे
Sikar, Rajasthan:सीकर तारपुरा एयर पोर्ट का विरोध एंकर सीकर के तारपुरा एयर पोर्ट के विरोध लगातार जारी है। सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने विरोध में तारपुरा, दादिया सहित कई गांवों के किसानो ने हवाई पट्टी से हरिराम जी मन्दिर तक मोबाइल कैंडल मार्च निकाला। किसान नेता विजेंद्र काजला सहित काफी संख्या मे महिलाएं, बच्चे और किसान कैंडल मार्च के मौजूद रहे। किसानो ने सरकार को मोबाइल जलाकर जागने का संदेश देते हुए नारेबाजी की। मौसम की अंगड़ाई के साथ किसानो ने इस हक की लडाई को जारी रखने की प्रतिबधता दोहराई। किसानो ने जय जवान जय किसान, हम हमारा हक मांगते, नही किसी से भीख मांगते, आवाज दो हम एक हैं, युगो युगो से नाता है, धरती हमारी माता है, भारत माता की जयकर लगाए। तेज बारिश के दोरान भी महिलाओं और किसानो ने मार्च मे रोष मे जोश दिखाया। किसानों का कहना है तारपुरा एयरपोर्ट तर्क संगत नहीं है इससे किसानों को नुकसान होगा और किसान किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं जाने देंगे। किसान काफी दिनों से लगातार आंदोलन धरने प्रदर्शन कर रहे है。0
0
Report
Advertisement
