147105
पंजाब में मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन का हुआ झाड़ू फूंक प्रदर्शन
Patran, Punjab:मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन ने शहर में प्रदर्शन कर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले वादे किए गए वेतन वृद्धि अब पूरे नहीं किए जा रहे, और कर्मियों की छंटनी भी की जा रही है। उन्होंने अपने संघर्ष को तेज करने की चेतावनी दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दुमका में डीजीपी की समीक्षा: श्रावणी मेला 2026 के लिए सुरक्षा-कायदा तैयारी तेज
Dumka, Jharkhand:दुमका झारखण्ड की डीजीपी दुमका पहुंची। डीजीपी तदाशा मिश्रा बाबा बैधनाथ देवघर और बासुकिनाथ में पूजा अर्चना करने के बाद राज्य की पुलिस महानिदेशक उपराजधानी दुमका पहुंची। डीजीपी समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय में संताल परगना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था तथा आगामी श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक किये। दुमका मे आयोजित पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस महानिरीक्षक अभियान एनके सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी अजय लिंडा, पुलिस महानिरीक्षक संताल परगना मयूर पटेल कन्हैयालाल, पुलिस उपमहानिरीक्षक अम्बर लकड़ा के अलावा संताल परगना प्रमंडल के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे. इस अहम बैठक में क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन, वारंटों के तामीला, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी एवं संगठित अपराध पर प्रभावी कार्रवाई पर जहां चर्चा हुई, वहीं आगामी श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबा बासुकिनाथ धाम सहित सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भी की गई तैयारी की वे बिंदुवार समीक्षा की गईं। बैठक के बाद डीजीपी ने कहा कि दुमका में बैठक के लिए अधिकारी के साथ पहुंचे हैं यहाँ कई इशूस हैं जिसकी समीक्षा कि गईं आने वाले समय में 2 महीने तक श्रावनी मेला सावन और भादो महीना में चलेगा जिसमें अपराध नियंत्रण करना प्राथमिकता है। बैठक के दौरान जो भू समीक्षा की गई है उसका अमल संथाल परगना के पुलिस अधीक्षक करेंगे. आने वाले श्रावनी मेला के दौरान एक एक श्रद्धालु जो यहाँ आएंगे उसे पुलिस की पहली नजर होगी ताकि किसी तरह का घटना दुर्घटना ना हो वही полиция विभाग इस वर्ष AI का भी इस्तेमाल करेंगी। देवघर और दुमका जिला से जितनी भी अतिरिक्त सुरक्षा बल का डिमांड किया गया था उसको पूरा किया गया है.0
0
Report
जोधपुर में मानसून की बारिश ने जलभराव और यातायात प्रभावित किया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। मानसून की दस्तक के बाद सूर्यनगरी में बारिश का दौर लगातार जारी है। पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही झमाझम बारिश ने शहर के मौसम को सुहावना बना दिया है। मंगलवार को भी दिनभर हुई बारिश के बाद कई इलाकों में सड़कों पर पानी बहने लगा। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, लेकिन जल निकासी की व्यवस्था की पोल भी खुल गई। शहर के भीतरी इलाकों और बाजारों में बारिश के बाद हालात सबसे ज्यादा खराब नजर आए। कई स्थानों पर सड़कों पर पानी का दरिया बहता दिखाई दिया तो लोगो के वाहन भी तैरने लगे। निचले इलाकों में पानी जमा होने से स्थानीय लोगों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के पानी के बीच लोगों को आवागमन करना पड़ा। कई जगह वाहन चालकों को भी पानी के बीच से गुजरने में दिक्कत हुई। शहर में जगह-जगह जलभराव के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। नगर निगम की ओर से हर साल मानसून से पहले नालों की सफाई और बरसाती पानी की निकासी को लेकर तैयारियां करने के दावे किए जाते हैं, लेकिन कुछ देर की तेज बारिश के बाद ही कई इलाकों में जलभराव की स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े करती नजर आई। हालांकि बारिश ने शहरवासियों के चेहरे पर खुशी ला दी। लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के बाद कई स्थानों पर लोग मौसम का आनंद लेते नजर आए। कहीं लोग चाय की चुस्कियों के साथ गर्मागर्म मिर्ची बड़े और नमकीन का लुत्फ उठाते दिखे तो युवा बारिश में मौज-मस्ती करते नजर आए। लेकिन भीतरी शहर के बाशिंदों के लिए बारिश के साथ सड़कों पर बहता पानी परेशानी का सबब बना रहा।0
0
Report
टीकमगढ़ पार्किंग हिंसक विवाद: सरेराह मारपीट का वीडियो वायरल, एक घायल
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़- पार्किंग में वाहन रखने को लेकर युवक के साथ सरेराह जमकर की मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, घटना में सुनील यादव नामक युवक हुआ गंभीर घायल, पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने 3 लोगों पर दर्ज किया मामला, कोतवाली थाना क्षेत्र के नए बस स्टैंड के पास की घटना।0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर में शातिर चोर गैंग गिरफ्तार, 35 हजार नकद और आभूषण बरामद
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में शातिर चोरों का गिरोह पकड़ा, 3 गिरफ्तार; 35 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवर बरामद बलरामपुर नगर कोतवाली पुलिस ने करीब दो माह पहले हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए शातिर चोरों के गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 35 हजार रुपये नकद और बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषर बरामद किए हैं। मामले में बरामदगी के आधार पर मुकदमे में नई धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के केवलपुर (चूल्हाभारी) निवासी धर्मराज तिवारी ने 13 मई 2026 को तहरीर देकर बताया था कि 12/13 मई की रात अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए। चोरों ने घर में रखे 70 हजार रुपये नकद के अलावा सोने-चांदी के कीमती जेवरात, जिनमें चेन, मंगलसूत्र, झुमकी, अंगूठियां, पायल, बिछिया, करधन और अन्य आभूषण शामिल थे, चोरी कर लिए। इस मामले में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी。 पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने विवेचना और मुखबिर की सूचना के आधार पर राजू उर्फ मिठ्ठू उर्फ ननके, पप्पू शिल्पकार और रमन उर्फ राजू सोनी को अलीबाग के पास आम के बाग से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाली रात गांव में बारात होने से अधिकांश लोग व्यस्त थे। इसी का फायदा उठाकर उन्होंने अपने अन्य साथियों उमेश शिल्पकार, सन्नी पथरकट और लड़ाई लाल उर्फ बहरे के साथ मिलकर मकान की छत के रास्ते घर में प्रवेश किया। बक्सों और अटैची का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी किए। बाद में गांव के बाहर नकदी आपस में बांट ली और अधिकांश रकम खर्च कर दी। चोरी के जेवर गलाने और बेचने के लिए रमन उर्फ राजू सोनी को सौंप दिए गए थे। शेष जेवर और बचे रुपये के लेन-देन के दौरान पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया。 पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35 हजार रुपये नकद, तीन जोड़ी पायल, 23 जोड़ी बिछुए, एक मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, एक चेन, एक मांगटीका, दो जोड़ी झुमकी तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो के खिलाफ पहले से चोरी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें सक्रिय हैं。0
0
Report
उज्जैन के टावर चौक में दिनदहाड़े गोलीकांड, आशुतोष सोनी घायल
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के टावर चौक चौराहे पर आज दोपहर करीब 3 बजे दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावर ने आशुतोष सोनी नामक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली आशुतोष के पेट के नीचे लगी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल आशुतोष को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। अज्ञात हमलावर की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
ANTF की तीन कार्रवाई: 2 करोड़ के ड्रग्स और अवैध हथियार गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:ANTF का ताबड़तोड़ एक्शन चित्तौड़गढ़, जोधपुर और नागौर में 2 करोड़ रुपये के ड्रग्स, अवैध हथियार और कारतूस बरामद, 3 गिरफ्तार राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने प्रदेशभर में नशा तस्करों के खिलाफ एक साथ तीन बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ रुपये कीमत के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान 12 क्विंटल 71.730 किलोग्राम डोडा-चूरा, 91 ग्राम MDMA, 42 ग्राम डोडा-चूरा, 9.88 ग्राम स्मैक, दो अवैध हथियार, 47 जिंदा कारतूस, चार एसयूवी वाहन और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ANTF आईजी विकास कुमार ने बताया कि ANTF को कई महीनों से सूचना मिल रही थी कि मध्यप्रदेश से राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र में भारी मात्रा में डोडा-चूरा की तस्करी की जा रही है। इसके बाद टीम ने प्रमुख मार्गों पर लगातार नाकाबंदी शुरू की, लेकिन तस्कर पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखकर अपने माल को सुरक्षित ठिकानों पर छिपा देते थे। मुखबिर से सूचना मिली कि तस्कर पहले माल को सुरक्षित स्थान पर रखते हैं और बाद में उसकी सप्लाई करते हैं। सूचना के आधार पर ANTF ने चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी थाना क्षेत्र में एक भैंसों के तबेले पर स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त छापा मारा। वहां खड़ी तीन लग्जरी गाड़ियों की तलाशी लेने पर 72 कट्टों में भरा 12 क्विंटल 71.730 किलोग्राम डोडा-चूरा, दो अवैध हथियार (12 बोर बंदूक और पंप एक्शन गन) तथा 47 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दो स्कॉर्पियो-एन और एक टाटा सफारी को भी जब्त कर लिया। जांच में सामने आया कि तस्कर चोरी की लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे थे। जब्त टाटा सफारी पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी और वाहन दिल्ली से चोरी का बताया गया है। एक स्कॉर्पियो उत्तर प्रदेश के नोएडा से चोरी की होने की आशंका है, जबकि दूसरी स्कॉर्पियो के चेसिस और इंजन नंबर मिटाए गए मिले। पुलिस पूरे गिरोह और चोरी के वाहन नेटवर्क की जांच कर रही है。 दूसरी कार्रवाई में ANTF ने जोधपुर शहर के माता का थान थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। कार से 91 ग्राम MDMA और 42 ग्राम डोडा-चूरा बरामद किया गया। पुलिस ने बीरबल और मांगीलाल निवासी जोधपुर को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली तीसरी कार्रवाई नागौर के कोतवाली थाना क्षेत्र में की गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल पर घूमकर स्मैक की सप्लाई कर रहे अनिल प्रजापत को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 9.88 ग्राम स्मैक, 15,050 रुपये की बिक्री राशि, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और मोटरसाइकिल बरामद की गई।0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ भाजपा में मंडल प्रमुख चयन को लेकर जस दिखा असंतोष; राजमल सुखवाल का अनिश्चितकालीन धरना
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में भाजपा के भीतर मंडल कार्यकारिणी को लेकर असंतोष खुलकर सामने आ गया है। घोसुंडा मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजमल सुखवाल भाजपा जिला कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि नई मंडल कार्यकारिणी में वर्षों से पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं की पूरी तरह अनदेखी की गई है। उनका कहना है कि संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारियों से कई बार चर्चा और समाधान की कोशिश की गई, लेकिन उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। सुखवाल ने दावा किया कि पहले सभी गुटों को प्रतिनिधित्व देने का भरोसा दिया गया था, लेकिन कार्यकारिणी घोषित होने के बाद उस सहमति का पालन नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक सभी मंडलों की कार्यकारिणी की समीक्षा कर संशोधित सूची जारी नहीं होती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। वहीं भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा ने पूरे घटनाक्रम को संगठन का आंतरिक मामला बताते हुए कहा कि नाराज़ कार्यकर्ताओं से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
नालंदा के बिहारशरीफ में प्रदर्शन के बाद सुरक्षा में कड़ा कदम
Pariaunna, Bihar:नालंदा में छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए शुक्रवार को बिहारशरीफ शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से लेकर वीआईपी इलाकों तक भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक आवास समेत संवेदनशील वीआईपी इलाकों में बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। सदर एसडीपीओ अमरनाथ ने बताया कि छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए बिहारशरीफ के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। खासकर वीआईपी इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। दरअसल, एक दिन पहले जहानाबाद में उग्र प्रदर्शन के दौरान डीएम आवास पर रोड़ेबाजी की घटना सामने आई थी। इसी को देखते हुए नालंदा पुलिस ने एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, बिना अनुमति के प्रदर्शन के मामले में अब तक करीब 500 अज्ञात छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पूरे बिहारशरीफ शहर में ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है और पुलिस सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर बनाए हुए है। सदर एसडीपीओ अमरनाथ ने प्रदर्शनकारी छात्रों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखें और किसी भी तरह की अफवाह या उकसावे में आकर बेवजह भीड़ का हिस्सा न बनें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति है, लेकिन कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बूंदी में बालिका शक्ति संवाद से शिक्षा कोष और सुरक्षा अभियान का संकल्प
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी। नगर परिषद टाउन हॉल में शुक्रवार को जिला प्रशासन, बाल अधिकारिता एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 'बालिका शक्ति प्रखर संवाद' कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने 'बालिका शक्ति कोष' बनाने की घोषणा करते हुए जरूरतमंद बालिकाओं को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता, मेधावी छात्राओं को हेलीकॉप्टर की सैर और बूंदी चित्रशैली का प्रशिक्षण देने की बात कही। एसपी अवनीश कुमार शर्मा ने महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चल रहे 'संकल्प अभियान' और राजकॉप सिटीजन ऐप की जानकारी दी। कार्यक्रम में बाल विवाह का विरोध करने वाली 10 बालिकाओं का सम्मान भी किया गया।0
0
Report
Advertisement
हाथरस के स्कूल में बच्चों से मजदूरी? वायरल वीडियो से बाल श्रम पर सवाल
Hathras, Uttar Pradesh:शिक्षा के मंदिर में बच्चों से मजदूरी का वीडियो हुआ viral. हाथरस के लेबर कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूली बच्चों के हाथों में किताबों की जगह ईंटें दिखाई दे रही हैं। आरोप है कि विद्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान बच्चों से ईंटों की ढुलाई कराई गई। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो मामला बाल श्रम कानूनों और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों के उल्लंघन का हो सकता है। फिलहाल विद्यालय प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आया है और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने कुछ भी कैमरे पर बोलने से माना कर दिया जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि यह मैनेजमेंट विद्यालय है इसकी जवाब देही स्कूल का मैनेजमेंट की होगी। अब सबसे बड़ा सवाल— क्या शिक्षा के मंदिर में बच्चों से इस तरह का काम कराया गया? क्या शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन इस वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई करेगा? फिलहाल मामले की जांच और विद्यालय प्रशासन के जवाब का इंतजार है।0
0
Report
बरेली के भोजीपुरा में किराना व्यापारी हत्या, जमीन विवाद के आरोपितों पर चर्चा
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के धौराटांडा में सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया। 60 वर्षीय किराना व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव पुत्र चुन्नी लाल की अज्ञात हमलावरों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। उनका खून से लथपथ शव विवियापुर रोड किनारे पड़ा मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। परिजनों के अनुसार सियाराम श्रीवास्तव शुक्रवार सुबह करीब छह बजे रोजाना की तरह टहलने के लिए घर से निकले थे। करीब सात बजे एक ई-रिक्शा चालक ने परिजनों को सड़क किनारे शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक के शरीर पर चाकुओं के कई गहरे घाव थे। बेटे का कहना है कि आरोपियों ने पहले फोन करके गांव से बाहर बुलाया अपहरण कर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। थाना भोजीपुरा क्षेत्र के धौराटांडा निवासी मृतक के बेटे अर्जुन सिंह ने बताया गांव के रहने वाले लालाराम , संजीव और महेंद्र से जमीन का विवाद चल रहा है कई बार धमकी दे चुके है। अर्जुन सिंह का आरोप है कि सीताराम श्रीवास्तव सुबह घर से टहलने को निकले थे । विवियापुर रोड किनारे लालाराम , संजीव , महेंद्र और अन्य ने चाकू से गोदकर और गला काटकर सियाराम की हत्या कर दी एक ई रिक्शा चालक ने सूचना दी परिवार वाले घटना स्थल पहुंचे पुलिस को सूचना दी। सूचना पर भोजीपुरा थाना पुलिस और सीओ हाईवे देवेश सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिए परिवार बालो ने तीन लोगों के नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
चंदौली में लाठीचार्ज के विरोध में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - जंतर मंतर पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन - सैंकड़ो कि संख्या में युवाओं निकाला विरोध जुलूस - हाथों में सरकार विरोधी स्लोगन लिखे तखती और बैनर के साथ एक किलोमीटर तक युवाओं ने निकाला जुलूस - समाजवादी विचारधारा के पूर्व विधायक की मूर्ति के नीचे युवाओं ने दिया धरना - एक समाधि पार्टी से जुड़े छात्र नेता ने पीएम मोदी का पुतला टूटने का क्या प्रयास - पुलिस में बलपूर्वक छात्र नेता से पीएम मोदी का पुतला छीना - प्रदर्शन कर रहे युवाओं एसडीएम को सौपा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन - पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के अलीनगर चकिया मोड तिराहे का मामला.0
0
Report
Advertisement
बाढ़ के बढ़ते जलस्तर के बीच गंडरबल के कार्यकर्ता ने राहत का भरोसा दिलाया
Aram Pora, Ganderbal, Amid rising water levels,Political Activist Ganderbal Jin Qaiser Sultan visited Block Sheerpatri, Ganderbal, to assess the flood situation. He interacted with affected families and assured them of full support and every possible assistance. He also appreciated the prompt response and dedicated efforts of the Irrigation & Flood Control (IFC) Department, Ganderbal, during this challenging time.0
0
Report
रांझी पुलिस ने कुख्यात बदमाश प्रवीण रजक का जुलूस निकाला; 32 मामले सामने
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर की रांझी पुलिस ने कुख्यात बदमाश प्रवीण रजक का जुलूस निकाला। बदमाश प्रवीण रजक के ऊपर लगभग 32 मामले हैं। 2026 में ही इसने लगभग छह वारदात को अंजाम दिया था। रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी का कहना है कि आरोपी बमबाजी, हत्या के प्रयास, रंगदारी, वसूली जैसे मामलों में लिप्त रहा है। लगातार इसकी आपराधिक वारदातें रही हैं। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी प्रवीण रजक का रांझी पुलिस ने जुलूस निकाला और यह कान पकड़कर गिड़गिड़ाते नजर आया। जिस इलाके में इसकी दहशत थी इस इलाके में अपराध करना पाप है; पुलिस हमारे बाप है जैसे नारे आरोपी से लगवाए गए। आरोपी खुले आम कहीं भी बमबाजी कर देता था और लोगों से रंगदारी भी वसूलता था। इसके बाद अब रांझी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और इसकी हेकड़ी भी निकाल दी।0
0
Report
नागौर दौरे पर पूनम पासवान ने कांग्रेस संगठन मजबूती पर चर्चा
Nagaur, Rajasthan:नागौर राजस्थान कांग्रेस की सह प्रभारी एवं एआईसीसी की राष्ट्रीय सचिव पूनम पासवान आज नागौर के दौरे पर रही । इस दौरान नागौर में जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई गई। वहीं बैठक में जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। नागौर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में राजस्थान कांग्रेस की सह प्रभारी पूनम पासवान ने पदाधिकारियों और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा ने की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।ने पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किए साथ ही जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच उठाने पर भी चर्चा हुई। वहीं बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ में भी आपसी विवाद देखने को मिला । इस दौरान पूनम पासवान ने कहा कि बैठक में केवल संगठन को मजबूत करने को लेकर ही चर्चा करें । किसी को गिला शिकवा हो तो वो मेरे से मिले और अपनी बात रख सकते हैं । वहीं बैठक के बाद नवचयनित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिये गये। वहीं बैठक के दौरान नागौर पूर्व जिला प्रमुख बिंदु चौधरी ने कहा है बाहर की लगाई तो बाद में पहले तो हमारे परिवार में ही लड़ाई हो रही है उसको शांत करें । एक दूसरे की टांग खिंचाई में लगे हुए रहते हैं । बैठक में पूर्व मंत्री मंजू मेघवाल, पूर्व विधायक रामचंद्र जरोड़ा, जिला कांग्रेस महासचिव हरीश मिर्धा, उपाध्यक्ष अल्लानूर राठौड़, पूर्व जिला प्रमुख बिंदु चौधरी, सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी और वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
