icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
147105
Satpal GargSatpal GargFollow22 Aug 2024, 05:55 am

अंडर-19 लड़कों के मुकाबले में माता गुजरी स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी पर किया कब्जा

Patran, Punjab:

स्पार्कलिंग किड्स: द फाउंडेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पातड़ां में पटियाला सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के सहयोग से इंटर स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में पटियाला ज़िले के विभिन्न स्कूलों की 42 टीमों ने अंडर 19 और 14 के मुकाबले में भाग लिया। दूसरे दिन अंडर 19 लड़कों के मैच में माता गुजरी स्कूल, देवीगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल हरमनदीप कौर ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और पौधे देकर सम्मानित किया। खेल में भाग लेने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रतलाम के करवाचौथ पर चांद ने सुहागिनों का इंतजार किया पूरा

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में करवाचौथ के दिन सुहागिनों को चांद ने आखिरकार लंबा इंतजार करवा ही दिया... देर रात करीब 10 बजकर 10 मिनट पर आसमान में चांद की पहली झलक दिखाई दी, जिसके बाद महिलाओं के चेहरे खिल उठे। चांद के दीदार के साथ छलनी से जीवनसाथी का चेहरा देखा गया, पूजा-अर्चना हुई और फिर सुहागिनों ने अपना व्रत खोला। देर शाम से ही बादलों के बीच चांद की लुकाछिपी चलती रही और हर नजर आसमान पर टिकी रही। इस बीच रतलाम शहर में करवाचौथ के अलग-अलग रंग भी नजर आएं. कहीं पर्व धूमधाम से मनाया गया, तो कहीं पारंपरिक अंदाज में रंगोली सजाकर करवे रखे गए और विधि-विधान से पूजा हुई। वहीं कुछ जगहों पर करवाचौथ का मॉडर्न अंदाज भी देखने को मिला। चांद के इंतजार के बीच कपल्स ने कैटवॉक किया, नकली चांद पर बैठकर जीवनसाथी के साथ गीत गुनगुनाए और इस खास दिन को यादगार बनाया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top