icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कटिहार में नाबालिग पर खिड़की से ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया, हालत गंभीर

Katihar, Bihar:कटिहार जिले के सालमारी थाना क्षेत्र के हरलगा गांव में सोमवार देर रात्रि 12 वर्षीय बच्ची पर खिड़की से ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने का मामला सामने आया है. बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई. परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया. स्थानीय लोग एसिड फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं. एफएसएल टीम ने घटनास्थल से नमूने संग्रहित किए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई. बच्ची को बारसोई अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार जारी है. मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फेंके गए पदार्थ की वास्तविक प्रकृति की पुष्टि अभी नहीं हुई.
0
0
Report

कासगंज में नेहा के शव से हत्या की आशंका, ट्यूबल की छत पर नग्न अवस्था मिला शव

GZGAURAV ZEEJust now
Kasganj, Uttar Pradesh:यूपी के कासगंज में 23 वर्षीय युवती नेहा का शव बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक ट्यूबल की छत पर पड़ा मिला। युवती का शव नग्न अवस्था में था और गला कटा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शहर के मुहल्ला अशोक नगर निवासी बाबू खां की बेटी नेहा मंगलवार रात करीब एक बजे से घर से लापता थी। परिजनों के अनुसार वह अपनी बडी बहन निशा को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से करीब तीन लाख रुपये और जेवर लेकर निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार सुबह बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास फतेहसिंह के ट्यूबल की छत पर शव पड़ा हुआ था। संचालक छत पर चिड़ियों को चराने के लिए पहुंचा। इसी दौरान उसकी नजर छत पर पड़े युवती के शव पर गई। उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फोरेंसिक टीम से जांच कराई। डाग स्क्वायड ने भी आसपास के क्षेत्र में सुराग तलाशे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण और चोटों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। नेहा छह भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी बड़ी बहन निशा की शादी अक्टूबर में प्रस्तावित थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने युवती के मोबाइल फोन, घर से निकलने के समय, रुपये और जेवर तथा उसके संपर्क में रहे लोगों के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

अanjौली खेत में अजगर: ग्रामीणों के बीच हड़कंप, वन विभाग ने रेस्क्यू किया

Karauli, Rajasthan:बाजरा काट रही महिलाओं के सामने आया अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू. अंजौली गांव के खेत में अजगर दिखने से मचा हड़कंप, सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस. घटनास्थल: अंजौली गांव. टूंडा-न्यूज़ के अनुसार, अंजौली गांव में खेत में बाजरा काट रही महिलाओं के सामने अचानक विशाल अजगर आ गया। अजगर को देखते ही महिलाएं घबरा गईं और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर सर्पमित्र एवं वन्यजीव विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। बताया गया कि अजगर ने किसी बड़े जीव का शिकार किया था, जिससे उसका शरीर सामान्य से काफी भारी दिखाई दे रहा था। अजगर को देखकर खेत में काम कर रहे लोगों में कौतूहल के साथ डर का माहौल बना रहा। सूचना मिलने के बाद पहुंचे वन्यजीव विशेषज्ञ ने अजगर को सुरक्षित तरीके से काबू में लेकर रेस्क्यू किया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। विशेषज्ञ ने ग्रामीणों से अपील की कि खेत या आबादी क्षेत्र में सांप अथवा अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर उन्हें नुकसान न पहुंचाएं। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित वन्यजीव रेस्क्यू टीम को दें, ताकि वन्यजीव को सुरक्षित बचाया जा सके।
0
0
Report

स्कूल प्रिंसिपल के घर लूट: 80 हजार कैश और लाखों की ज्वेलरी लूटकर बदमाश फरार

Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर में देर रात लुटेरों ने एक स्कूल प्रिंसिपल के घर पर धावा बोला और लाखों की नगदी और ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए... बरोटीवाला क्षेत्र के जमनीपुर रोड पर मौजूद ग्रेट वैल्यू मॉडर्न स्कूल की प्रिंसिपल नीलम राठौर के घर में घुसे इन बेखौफ लुटेरों ने स्कूल प्रिंसिपल उनके पति और बेटे के साथ मारपीट की... घर में घुसे इन 3 लुटेरों ने सभी के हाथ पैर बांधकर बंधक बनाते हुए घर में लूटपाट को अंजाम दिया... लुटेरे स्कूल प्रिंसिपल नीलम राठौर के घर में रखा तकरीबन 80 हजार कैश और लाखों की ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए... घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले स्कूल प्रिंसिपल के घायल पति को अस्पताल पहुंचाया... उसके बाद पुलिस ने पूछताछ करते हुए मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है... फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँचकर सबूतों को जुटाया है... फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुट चुकी है...
0
0
Report
Advertisement

हरदोई में सालों से पाला गया तोता लापता, इनाम 10 हजार

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में बेटे की तरह पाले 3 साल पुराने तोते के लापता होने से घर सूना,मालिक ने रखा ₹10 हजार इनाम ​प्यार और अपनेपन की कोई जुबान नहीं होती,और जब सालों पुराना रिश्ता अचानक टूट जाए तो आंगन का सन्नाटा चीखने लगता है कुछ ऐसा ही मंजर इन दिनों हरदोई जिले के पिहानी कस्बा स्थित मोहल्ला मिश्राना में देखने को मिल रहा है यहाँ के निवासी नितिन मिश्रा के घर में पिछले तीन साल से बेटे की तरह पला-बढ़ा देसी तोता अचानक कहीं उड़ गया है इस बेजुबान साथी की जुदाई से पूरा परिवार गहरे सदमे में है और घर की खुशियाँ जैसे गायब हो गई हैं। ​दरअसल ​करीब तीन साल पहले जब यह छोटा सा तोता नितिन मिश्रा के घर आया था,तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह पक्षी पूरे परिवार की धड़कन बन जाएगा।वह सिर्फ पिंजरे में बंद रहने वाला परिंदा नहीं था,बल्कि घर का एक सदस्य था।सुबह-सवेरे उसकी मीठी चहचहाहट से परिवार की आँखें खुलती थीं और शाम उसके साथ ही ढलती थी।​लेकिन लगभग एक हफ्ते पहले किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।यह प्यारा परिंदा अचानक घर से लापता हो गया। तोते के उड़ते ही घर का माहौल मातम में बदल गया। परिवार के लोग बीते कई दिनों से उसे गली-मोहल्लों, पेड़ों की डालियों और आसपास की छतों व मुंडेरों पर तलाश रहे हैं,लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। ​नितिन मिश्रा का कहना है कि यह सिर्फ एक तोता नहीं,बल्कि उनके तीन साल के प्यार, भावनाओं और यादों का खूबसूरत हिस्सा है अपने इस बेजुबान साथी को हर हाल में वापस पाने के लिए नितिन ने एक अनोखी पहल की है। उन्होंने ऐलान किया है कि जो भी व्यक्ति उनके इस प्यारे तोते को सकुशल ढूंढकर लाएगा या सही जानकारी देगा, उसे 10,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।परिवार अब हर आने-जाने वाले से सिर्फ एक ही गुहार लगा रहा है हमारे परिंदे को हमसे मिला दो।
0
0
Report

खजुराहो के नैनोरा तालाब का नाम नमो तालाब, सेवा संकल्प यात्रा तेज

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के खजुराहो में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत एक अनूठी पहल की गई। यहां के ऐतिहासिक नैनोरा तालाब की सफाई और सौंदर्यीकरण के बाद स्थानीय जनता ने सर्वसम्मति से इसका नाम ‘नमो तालाब’ रख दिया है। पीएम के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान आज खजुराहो पहुंचा। सेवा यात्रा के तहत खजुराहो के नैनोरा तालाब में श्रमदान कर सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया। इस मौके पर खजुराहो सांसद वीडी शर्मा मौजूद रहे खजुराहो सासद ने बताया कि सेवा यात्रा के तहत 500-500 युवाओं के दो समूह वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर की यात्रा पर निकले हैं। यात्रा के दौरान युवा जल संरक्षण, स्वच्छता, पौधरोपण और गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और सेवा यात्रियों के सहयोग से तालाब को नया रूप दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

नरकटियागंज में विवाहिता गुड़िया पटेल हत्या: पुलिस सीसीटीवी और फ़ॉरेंसिक से जांच में जुटी

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां नरकटियागंज में पुलिस ने एक विवाहिता का शव बरामद किया है. विवाहिता गुड़िया पटेल किराए के मकान में अकेले रहती थी; आज कमरे से उसका शव बरामद हुआ है. घटना नरकटियागंज के वार्ड संख्या 11 की है. गुड़िया पटेल अपने पति से एक साल से अलग रहती थी; उसका एक बेटा भी है. मृतिका की माँ ने आरोप लगाया है कि वह लिव इन रिलेशनशिप में दूसरे युवक के साथ रहती थी, उसी युवक ने उसकी हत्या कर दी है. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. एसडीपीओ प्रशिक्षु आईपीएस प्रसन्ना एमवी ने बताया कि फारेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है; पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है; अन्य बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है. बहुत जल्द हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा. मृतिका की माँ ने आरोप लगाया है कि सिंटू नाम के युवक ने गुड़िया की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है.
0
0
Report

सीवान दरौंदा में चोरों ने किराना और मिठाई दुकान से सामान चुरा लिया

Siwan, Bihar:सीवान में चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया है। चोरों ने किराना दुकान और मिठाई दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने कीमती सामान और नगद रुपए पर हाथ साफ किया है। करीब 1 लाख रुपए से ज्यादा की चोरी बताई जा रही है। घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के लीलाशाह पोखरा की है। बताया जा रहा है कि चोरों ने पहले किराना दुकान की छत पर लगे सीमेंट के करकट को तोड़ा और अंदर दाखिल होकर कीमती सामान और नगद पर हाथ साफ कर दिया। वहीं पास की दूसरी मिठाई दुकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दरौंदा थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। फिलहाल पुलिस आस पास के सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जा सके।
0
0
Report

नोएडा सेक्टर-24 में दिन-दहाड़े लूट-छिनैती से दहशत, CCTV में कैद बदमाश

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के सेक्टर -24 थाना क्षेत्र में अचानक चरम पर पंहुचा लूट/छिनैती की घटनाओं का ग्राफ。 दिन दहाड़े महिला के गले की चेन लूटकर शातिर बाइक सवार बदमाश आसानी से हुए फरार。 लुटेरों की सारी करतूत गली में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद。 दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाशों ने स्थानीय पुलिस को दी खुली चुनौती。 लूट की घटना ने खोली स्थानीय पुलिस की कार्यशैली की पोल。 सेक्टर -24 थाना क्षेत्र में निरंतर मोबाईल/चेन लूट आदि की घटनाएं आ रहीं हैं सामने。 पीड़ित की लिखित शिक़ायत पर घटना की जांच में जुटी पुलिस。 नोएडा के सेक्टर - 24 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर -12 के O ब्लॉक की घटना।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top