icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रेवाड़ी में कांग्रेस ने वोट चोरी के विरोध में PM-गृहमंत्री-CEC का पुतला दहन

NZNaveen ZeeJust now
Rewari, Haryana:वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस..... रेवाड़ी में जिला सचिवालय पर फूंका पीएम, गृहमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला..... काली पट्टी बांधकर पहुंचे कांग्रेसी; सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल बोले— जब तक नहीं रुकेगी लोकतंत्र की हत्या, जारी रहेगा आंदोलन.... एंकर -हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में मतदाता सूची के SIR और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर सियासत पूरी तरह गरमा गई है।कांग्रेस ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में रेवाड़ी के जिला सचिवालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हाथों पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर अपना कड़ा रोष जताया।नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और सत्ताधारी दल मिलकर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की आड़ में बड़े पैमाने पर वोट चोरी को अंजाम दे रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल ने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी और जब तक यह धांधली बंद नहीं होती, तब तक पार्टी का यह संघर्ष इसी तरह सड़कों पर जारी रहेगा। विओ - रेवाड़ी के जिला सचिवालय परिसर में उस वक्त सियासी पारा चढ़ गया, जब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सचिवालय पहुंचे।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस हाई-वोल्टेज प्रदर्शन में हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री जगदीश यादव, पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा, पूर्व मंत्री जसवंत यादव और कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छाबडी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। बाइट - जितेंद्र बघेल, राष्ट्रीय सचिव और हरियाणा सह-प्रभारी बाइट - जगदीश यादव,पूर्व मंत्री बाइट -जसवंत यादव, पूर्व मंत्री
0
0
Report

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, लोकतंत्र बचाने सड़कों पर

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, अशोक अरोड़ा बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस कुरुक्षेत्र: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के आह्वान के तहत सोमवार को कुरुक्षेत्र में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस की ओर से यह प्रदर्शन चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूचियों से जुड़े मुद्दों को लेकर किया जा रहा है। प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, शाहबाद विधायक रामकरण काला सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ‘वोट चोरी’ के जरिए सरकार बनाई जा रही है, जो देश के लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रजातंत्र और संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस आज सड़कों पर उतर रही है। अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी थी और अब पार्टी लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूचियों में बदलाव को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पार्टी ने इन मुद्दों की स्वतंत्र समीक्षा और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। वहीं निर्वाचन आयोग की ओर से कहा गया है कि आयोग के निर्णय सामूहिक प्रक्रिया के तहत लिए जाते हैं。 बाइट: अशोक अरोड़ा कांग्रेस,विधायक थानेसर
0
0
Report

दुमका में भाजipa ने बीएलए-2 केस की निष्पक्ष जांच और वापसी की मांग

Dumka, Jharkhand:दुमका में भारतीय जनता पार्टी ने सरैयाहाट प्रखंड में बीजेपी द्वारा नियुक्त बीएलए-2 के साथ ग्रामीणों द्वारा कथित मारपीट, उनके घर पर छापेमारी और थाना में मामला दर्ज किए जाने के विरोध में समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। बीजेपी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर बीएलए-2 पर दर्ज केस वापस लेने की मांग की है।बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि साजिश के तहत बीजेपी के बीएलए-2 पर मामला दर्ज किया गया है।इस मामले की जांच कर केस वापस लिया जाना चाहिए।वहीँ बिजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने मतदाता सूची में एक ही मकान संख्या पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम दर्ज होने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि सरैयाहाट प्रखंड के मकान संख्या-1 में 27 मतदाता, मकान संख्या-36 में 29 मतदाता, मकान संख्या-13 में 63 मतदाता और मकान संख्या-96 में 94 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। जिससे स्पस्ट होता है कि इन आंकड़ों से मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका है, जिसकी जांच जरूरी है। बीजेपी ने उपायुक्त से पूरे मामले की जांच कराने और बीएलए-2 के खिलाफ दर्ज मामला वापस लेने की मांग की है।बिजेपी पार्टी ने कहा कि यदि मामले की स्पष्ट जांच नहीं हुई और कार्रवाई नहीं की गई, तो आगे आंदोलन किया जाएगा.
0
0
Report
Advertisement

जामताड़ा में कांग्रेस का ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन

Jamtara, Jharkhand:मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जामताड़ा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। जामताड़ा के गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एकदिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपिका बैसरा ने की। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में जामताड़ा विधायक सह झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े किए और भाजपा पर भी निशाना साधा। धरना स्थल पर काफी देर तक जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारों के बीच सियासी माहौल गर्म रहा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर अपना विरोध जारी रखेंगे。
0
0
Report

जमशेदपुर में कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी, जेल भेजने की मांग पर प्रदर्शन

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर मे राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया गया। इन लोगों की मांग थी कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर उसे जेल भेजा जाए। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रही है। भाजपा की दलाली कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को लोकतंत्र का प्रहरी समझा जाता था, लेकिन चुनाव आयोग ने लोकतंत्र को खत्म करने की कोई कसर नहीं छोड़ी है। श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी एवं मल्लिकार्जुन खड़गे निर्णय लिया है कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, जो भाजपा की दलाली कर रही है। इसे बर्खास्त किया जाए। सभी कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार को जेल भेजने का नारा लगा रही थी।
0
0
Report

कांग्रेस का देशव्यापी विरोध: मतदाता सूची संशोधन और वोट चोरी के आरोप

Dhanbad, Jharkhand:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण व वोट चोरी के कथित मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी आज देशभर में विरोध-प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर में आक्रोश मार्च निकाला. कांग्रेस कार्यकर्ता पुराने कांग्रेस कार्यालय से मार्च निकालकर पुराना डीसी कार्यालय होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंचे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई. कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया. पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल धनबाद जिला कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीता राणा ने भाजपा सरकार पर वोट चोरी चंदा चोरी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है। कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाती रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

सासाराम में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन: चुनाव आयोग से इस्तीफे की मांग

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां आज सासाराम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सासाराम के समाहरणालय पर चुनाव आयोग तथा केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग की। इन लोगों ने सासाराम के विभिन्न सड़कों पर पहले जुलूस निकाला और बाद में सैकड़ों कार्यकर्ता समाहरणालय पहुंचकर समाहरणालय के मुख्य गेट पर धरना पर बैठ गए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने समाहरणालय पर भी केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की साथ ही चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि S.I.R. के नाम पर गड़बड़ी की गई है। ऐसे में दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। देश का भरोसा अब चुनाव आयोग पर नहीं रह गया है। इसलिए वे लोग आज प्रदर्शन कर रहे हैं。
0
0
Report
Advertisement

खराब सड़क के कारण 2500 वोटर ने उपचुनाव बहिष्कार का लिया फैसला

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिला मुख्यालय की ग्राम पंचायत सूंड सालेरा और मऊ पथरई के लगभग 2500 से अधिक मतदाताओं ने जिला पंचायत के वार्ड नंबर 3 में कल होने वाले उपचुनाव का बहिष्कार कर दिया है. ग्रामीणों की मांग है कि विगत कई सालों से जिला मुख्यालय से लगभग 60 गांव को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से उखड़ी पड़ी है पर इसके बावजूद सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि हमने इसकी शिकायत तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर, मुख्यमंत्री, और प्रधानमंत्री तक को पत्र लिख दिए, उसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है. इस कारण ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का फैसला लिया है. ग्रामीण बताते हैं कि 2023 में यह सड़क स्वीकृत हो गई थी उसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है. इस कारण दोनों पंचायतों के लगभग 2500 से अधिक मतदाताओं ने जिला पंचायत के वार्ड नंबर 3 में कल होने वाले उपचुनाव का बहिष्कार करने का फैसला लिया है.
0
0
Report

समस्तीपुर में 75 लीटर शराब बरामदगी के बाद नेहा झा को जमानत मिली

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में करीब 75 लीटर शराब बरामद होने के बाद सोशल मीडिया प्रभावी नेहा झा को 28 सितंबर को अदालत ने जमानत दे दी। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के फर्स्ट क्लास H-1 कोच से शराब बरामदगी के कारण नेहा झा सुर्खियों में आई थीं। 3 सितंबर को ट्रेन संख्या 12562 से शराब तस्करी का मामला सामने आया। GRP और CIB की टीम ने H-1 कोच के कूपे नंबर-7 की तलाशी में सूटकेस से 100 बोतल, करीब 75 लीटर शराब बरामद की। पूछताछ में नेहा ने कहा कि शराब शादी समारोह के लिए ले जानी जा रही थी। टिकट के बारे में भी पूछताछ हुई और दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अदालत में सुनवाई के बाद 28 सितंबर को नेहा को जमानत मिल गई। अधिवक्ता चंदन कुमार सिंह के अनुसार अदालत ने बेल दी। अब नेहा झा के जीजा की जमानत याचिका दायर है, आशा है कि उसका भी बेल जल्द मिल जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

पूर्वांचल से यूपी 2027: NDA बनाम विपक्ष की सियासी जंग

JPJai Pal4m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल अभी से बज चुका है, और इसका सबसे बड़ा सियासी केंद्र बना है पूर्वांचल! बिहार में NDA के सहयोगी—JDU और चिराग पासवान की LJP—अब यूपी के सियासी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। 25 अक्टूबर को रोहनिया में एक बड़ी जनसभा से नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार यूपी में JDU का शंखनाद करने जा रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ सीटों की दावेदारी है या फिर NDA के भीतर दबाव बनाने का कोई बड़ा सियासी गणित? पूर्वांचल की धरती से 2027 के महामुकाबले की बिसात बिछने लगी है। वाराणसी के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में 25 अक्टूबर को कुर्मी वोट बैंक को लामबंद करने के लिए JDU का एक विशाल सम्मेलन होने जा रहा है। इस मंच से नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार यूपी की राजनीति में अपनी सीधी एंट्री करेंगे। JDU प्रदेश की करीब 40 से 60 सीटों पर अपना दावा ठोक रही है। कुर्मी वोट बैंक: यूपी की 128 सीटों पर प्रभाव, 50 सीटों पर सीधे निर्णायक। पासी समाज: अवध और मध्य यूपी की सीटों पर मजबूत पकड़। निषाद/मल्लाह: गंगा-यमुना तटीय और पूर्वांचल के जिलों में बड़ा सियासी जनाधार। लेकिन सिर्फ JDU ही नहीं, चिराग पासवान की LJP (रामविलास) और मुकेश सहनी की VIP पार्टी भी पूर्वांचल के पासी और निषाद वोटरों को साधने के लिए सक्रिय हो चुकी हैं। उधर, बीजेपी के पुराने सहयोगी—अनुप्रिया पटेल, संजय निषाद और ओमप्रकाश राजभर—भी सीटों के बंटवारे पर अभी से मोल-भाव में जुट गए हैं। बिटे - अमित सिंह, वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनितिक विश्लेषक का बयान: विज्ञापन के हवाले से, बिहार के नेताओं का यूपी में आना दरअसल भाजपा पर सीट-शेयरिंग के लिए दबाव बनाने का एक बड़ा जरिया है। कुर्मी, पासी और निषाद जैसे अति-पिछड़े वोट बैंक पर हर किसी की नजर है, जो पूर्वांचल की 100 से अधिक सीटों के नतीजे तय करते हैं। एक तरफ जहां NDA के घटक दलों में 'प्रेशर पॉलिटिक्स' चरम पर है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल—सपा और कांग्रेस—बेरोजगारी, भर्तियों में पारदर्शिता और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरने में लगे हैं।
0
0
Report

रुद्रपुर में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका रिपोर्टर- स्थान- रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर एंकर- उधम सिंह नगर जिले में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका है. उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका है। कांग्रेस कार्यकर्ता सिटी क्लब पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालते हुए डीडी चौक पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और एडीएम कौस्तुभ मिश्रा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं और इसी वजह से करोड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। बाइट- यशपाल आर्या, नेता प्रतिपक्ष बाइट- भुवन कापड़ी, उप नेता प्रतिपक्ष
0
0
Report

ललितपुर के धोबनखेरी में युवक का शव पानी भरे खेत में मिलने से हड़कम्प

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पानी से भरे खेत में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया , परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है । घटना बार थाना क्षेत्र अन्तर्गत धोबनखेरी ग्राम की है । बताया जा रहा है कि बार थाना क्षेत्र अन्तर्गत धोबनखेरी ग्राम निवासी 35 वर्षीय दीपक कल अपने माता पिता को ललितपुर रेलवे स्टेशन गया हुआ था । जहाँ से वह वापस नहीं लौटा , आज सुबह दीपक का संदिग्ध परिस्थितियों में पानी से भरे एक खेत में पड़ हुआ मिला , जिसके बाद उसके परिजनों और ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया । परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव को फेंके जाने का आरोप लगाया है । मौके पर पहुँची फॉरेंसिक टीम और पुलिस टीम ने जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top