147105
पातड़ां में भारी बारिश से गर्मी से मिली राहत
Patran, Punjab:पातड़ां में कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद झमाझम बारिश हुई। शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर कौंसिल कार्यालय और सिटी पुलिस स्टेशन में भी पानी घुस गया। राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर जल भराव से यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन जलभराव ने नई समस्याएं खड़ी कर दीं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेतला नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए फिर खुला; दो सफारी मार्ग शुरू
Latehar, Jharkhand:लातेहार बरवाडीह जंगल की हरियाली, स्कूली बच्चों की उत्साह भरी मौजूदगी और वन विभाग के अधिकारियों की सक्रियता के बीच बेतला नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने फीता काटकर नए पर्यटन सत्र का शुभारंभ किया। उद्घाटन के दौरान पार्क परिसर में उत्सवी माहौल रहा। पर्यटकों और स्थानीय लोगों में पार्क खुलने को लेकर खासा उत्साह दिखा। कार्यक्रम में डीएफओ प्रजेशकांत जैना, रेंजर उमेश दुबे, अजय टोप्पो प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी समेत वनपाल, वनकर्मी और स्कूली बच्चे मौजूद रहे। इस पर्यटन सत्र में पर्यटकों के लिए सफारी के दो अलग-अलग रूट और पैकेज रखे गए हैं। किला रूट पर जाने वाले पर्यटकों को सफारी के लिए 1950 रुपये का शुल्क देना होगा। इस रूट में बेतला किला, कमलदह झील और बक्शा मोड़ प्रमुख आकर्षणों में शामिल हैं। वहीं, पार्क के निर्धारित दूसरे रूट पर सफारी सहित घूमने का शुल्क 2450 रुपये रखा गया है। इस तरह पर्यटक अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार दोनों अलग-अलग पैकेज में से किसी एक का चयन कर सकेंगे। पार्क खुलने के साथ ही सफारी को लेकर पर्यटकों में उत्साह देखने को मिला। वन विभाग की ओर से पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर आवश्यक तैयारियां की गई हैं। बेतला के जंगल, वन्यजीव, पहाड़, झील और प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पार्क खुलने से पर्यटन से जुड़े वाहन चालकों, गाइडों, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों और स्थानीय कारोबारियों में भी रोजगार व कारोबार बढ़ने की उम्मीद जगी है। आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में पर्यटकों के बेतला पहुंचने की संभावना है。0
0
Report
लातेहार बालूमाथ में शमशान घाट तक सड़क नहीं, शव खेतों से पहुंचाने पड़े
Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के हुड़राताड़ गांव में शमशान घाट तक सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए शव धान के खेत और कीचड़ भरे रास्ते से ले जाना पड़ा। गांव की भागो देवी (55), पति प्रभु उरांव की गंभीर बीमारी से मौत के बाद ग्रामीण करीब एक किलोमीटर तक खेत के रास्ते शव लेकर शमशान घाट पहुंचे। महेश राम, दीपक राम, संजय साव, हीरालाल कुमार साव, सोनू उरांव, विनोद उरांव, सुद्धू उरांव, झारी राम समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि शमशान घाट तक सड़क नहीं होने के कारण हर बार अंतिम संस्कार के दौरान परेशानी होती है। बारिश के मौसम में खेतों में पानी और कीचड़ जमा होने से समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से शमशान घाट तक सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक पहल नहीं हुई। ग्रामीणों ने सांसद कालीचरण सिंह, विधायक प्रकाश राम और जिला प्रशासन से शमशान घाट तक जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। इधर, बालूमाथ बीडीओ सोमा उरांव ने कहा कि अगर सड़क की समस्या है तो ग्राम सभा कर सड़क निर्माण के लिए उपायुक्त को भेजी जाएगी। प्रखंड स्तर पर हो सुविधा देना संभव है उसे पूरा किया जाएगा。0
0
Report
बागेश्वर में OPS बहाली की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने बागेश्वर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने लंबे समय से OPS बहाली की मांग पूरी नहीं होने पर नाराजगी जताई। जुलूस के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द OPS बहाल करने की मांग की।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में 54वां स्थापना दिवस: प्रभात फेरी से साइकिल रैली तक उत्साह का जमावड़ा
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय आज अपना 54वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मना रहा है। जिला स्थापना दिवस के मौके पर जिला प्रशासन और कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पूरे दिन कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गांधी स्टेडियम से प्रभात फेरी और साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसे डीएम रिची पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डीएम रिची पांडे, एसपी मनीष समेत कई पदाधिकारी और स्कूली बच्चों ने साइकिल चलाकर स्थापना दिवस का जश्न मनाया।बेगूसराय के गांधी स्टेडियम की हैं, जहां 54वें जिला स्थापना दिवस के मौके पर सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस लाइन से गांधी स्टेडियम तक 'Walk for Begusarai' यानी प्रभात फेरी से हुई।इसके बाद गांधी स्टेडियम से कचहरी चौक, अंबेडकर चौक और ट्रैफिक चौक होते हुए विशाल साइकिल यात्रा निकाली गई। डीएम रिची पांडे और एसपी मनीष समेत जिले के कई पदाधिकारी और बच्चों ने साइकिल चलाकर लोगों को स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता का संदेश दिया।औद्योगिक और सांस्कृतिक प्रगति के प्रतीक बेगूसराय जिले की स्थापना के 54 वर्ष पूरे होने पर जिला प्रशासन की ओर से खेल, स्वास्थ्य, पर्यावरण, जागरूकता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पूरी श्रृंखला आयोजित की गई है। सुबह स्वर्ण जयंती पुस्तकालय में भजन-कीर्तन के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद पावर हाउस रोड स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।वहीं, सदर अस्पताल सहित सभी अनुमंडलीय अस्पतालों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कंकौल स्थित प्रेक्षागृह में चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता होगी। बीपी हाई स्कूल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम के साथ स्थापना दिवस विशेष फ्रेंडली क्रिकेट मैच भी आयोजित किया जाएगा।स्थापना दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण शाम 5:30 बजे से दिनकर कला भवन में आयोजित होने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम-सह-सम्मान समारोह होगा। इसमें इंडियन आइडल की फाइनलिस्ट और सुर संग्राम एवं भारत के अमृत कलश फेम गायिका सौम्या मिश्रा अपनी प्रस्तुति देंगी। उनके साथ जिले के स्थानीय कलाकार भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।डीएम रिची पांडे ने कहा कि आज बेगूसराय 54 वर्ष का हो गया है और स्थापना दिवस को लेकर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेगूसराय का इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर गौरवमयी रही है। यह वीर और विद्वान सपूतों की भूमि रही है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय समेकित विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए सर्वोच्च शिखर पर पहुंचे, यही जिला प्रशासन की आकांक्षा है।कुल मिलाकर, बेगूसराय के 54वें स्थापना दिवस पर सुबह से ही जिले में उत्साह और उमंग का माहौल है। प्रभात फेरी और साइकिल रैली से लेकर रक्तदान, पौधारोपण, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए जिले का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है。 बाइट – रिची पांडे, डीएम, बेगूसराय0
0
Report
बिहार में उमस भरी गर्मी जारी, आज तापमान 34°C के आस-पास रहने की संभावना
Patna, Bihar:बिहार में मौसम इन दिनों सामान्य बना हुआ है. सुबह और दोपहर के वक्त कड़ी धूप खिलने की वजह से लोगों को उमस वाली गर्मी झेलनी पड़ रही है अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही राज्य में बारिश की गतिविधियां थम गई हैं मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के किसी भी जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है राजधानी पटना समेत बिहार के ज्यादातर हिस्सों में आज सुबह से तेज निकला रहेगा, जिससे दिनभर भीषण उमस और गर्मी लोगों को परेशान करेगा इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. न्यूनतम तापमान उत्तर-पूर्व बिहार में 24 से 26 डिग्री और बाकी अधिकांश इलाकों में 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है0
0
Report
पटना के अटल पथ की फुट ओवरब्रिज और लिफ्ट पांच साल बाद भी नहीं चले
Patna, Bihar:राजधानी पटना को स्मार्ट और ट्रैफिक फ्री बनाने के बड़े-बड़े दावों के बीच हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। कभी आधुनिक शहर की पहचान के तौर पर पेश किया गया पटना-दीघा रेलवे लाइन का सिक्स लेन हाइटेक रोड आज सवालों के घेरे में है। करोड़ों की लागत से तैयार इस प्रोजेक्ट में जहां एक ओर चौड़ी सड़कें बनाई गईं, वहीं दूसरी ओर पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए अटल पथ पर फुट ओवरब्रिज और लिफ्ट भी लगाए गए। लेकिन पाँच साल बीत जाने के बाद भी ये लिफ्ट एक दिन भी चालू नहीं हुईं। यह लिफ्ट इसलिए लगाया गया था ताकि बुजुर्ग और बीमार लोग आसानी से सड़क पार कर सकें, लेकिन हालत क्या है आप खुद देख लीजिए। इसके चलाने के लिए जनरेटर भी रखा गया था लेकिन उसके कल पुर्जे चोरी कर नशेड़ियों ने ले गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है करोड़ों की लागत से बना लेकिन इसका कोई उपयोग नहीं है और सरकार के पैसों का बंदर बंद किया गया है।0
0
Report
Advertisement
विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस छोड़ने की घोषणा, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
Bharatpur, Rajasthan:विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी गई। PCC से विश्वेंद्र सिंह के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की रिपोर्ट गई।0
0
Report
99मेगा मार्ट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला
Deoria, Uttar Pradesh:रुद्रपुर कस्बे के तहसील रोड स्थित दीपक 99 मेगा मार्ट में गुरुवार देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान में रखा अधिकांश सामान आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गया। इसके अलावा जनरेटर और इनवर्टर भी जल गए। जब तक दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, तब तक दुकान का काफी सामान नष्ट हो चुका था। दुकानदार के अनुसार आग से करीब छह से सात लाख रुपये के सामान के नुकसान का अनुमान है। बताया गया कि दीपक जायसवाल मेगा मार्ट के नाम से दुकान का संचालन करते हैं। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
झमाझम बारिश से कबीरधाम के बांध लबालब, सरोदा बांध रिकॉर्ड जलभराव
Kawardha, Chhattisgarh:झमाझम बारिश से आफत के बीच राहत: कबीरधाम के बांध हुए लबालब, सरोदा बांध में रिकॉर्ड जलभराव कबीरधाम। जिले में पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश ने कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित किया और बारिश का कहर भी देखने को मिला, लेकिन यही बारिश कबीरधाम जिले के जलाशयों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। लगातार बारिश के चलते जिले के सभी पांच प्रमुख बांधों में जलभराव की स्थिति बेहतर हुई है और विभाग के अनुसार अधिकांश जलाशयों में करीब 100 प्रतिशत तक पानी भर चुका है! इनमें सरोदा बांध के लिए यह बारिश विशेष रूप से महत्वपूर्ण साबित हुई है। बारिश से पहले सरोदा बांध में करीब 71 प्रतिशत जलभराव था, लेकिन पिछले दो दिनों की तेज बारिश के बाद बांध में पानी लबालब हो गया और जलभराव निर्धारित क्षमता के पार पहुंचने की स्थिति में है। बताया जा रहा है कि हालिया जलभराव पिछले कई वर्षों की तुलना में रिकॉर्ड है। जलाशयों में पर्याप्त पानी पहुंचने से सिंचाई विभाग भी राहत महसूस कर रहा है। बांधों में अच्छी मात्रा में पानी जमा होने से आने वाले समय में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलने की उम्मीद है। इससे रबी सहित अन्य फसलों के लिए पानी की उपलब्धता बेहतर रहने और गर्मी के मौसम में जलाशयों के सूखने की आशंका कम होने की संभावना है। यानी पिछले दो दिनों की बारिश ने जहां जिले के कई हिस्सों में नुकसान पहुंचाया, वहीं दूसरी ओर जलाशयों को भरकर किसानों और कवर्धा शहर के लिए पानी की बड़ी चिंता को काफी हद तक कम कर दिया है। प्रकृति की इस बारिश ने एक तरफ आफत दिखाई, तो दूसरी तरफ आने वाले महीनों के लिए पानी के रूप में बड़ी राहत भी दे दी है।0
0
Report
Advertisement
झमाझम बारिश से कबीरधाम बांध लबालब, किसानों के लिए पानी की बड़ी राहत
Kawardha, Chhattisgarh:झमाझम बारिश से आफत के बीच राहत: कबीरधाम के बांध हुए लबालब, सरोदा बांध में रिकॉर्ड जलभराव कबीरधाम। जिले में पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश ने कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित किया और बारिश का कहर भी देखने को मिला, लेकिन यही बारिश कबीरधाम जिले के जलाशयों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। लगातार बारिश के चलते जिले के सभी पांच प्रमुख बांधों में जलभराव की स्थिति बेहतर हुई है और विभाग के अनुसार अधिकांश जलाशयों में करीब 100 प्रतिशत तक पानी भर चुका है। इनमें सरोदा बांध के लिए यह बारिश विशेष रूप से महत्वपूर्ण साबित हुई है। बारिश से पहले सरोदा बांध में करीब 71 प्रतिशत जलभराव था, लेकिन पिछले दो दिनों की तेज बारिश के बाद बांध में पानी लबालब हो गया और जलभराव निर्धारित क्षमता के पार पहुंचने की स्थिति में है। बताया जा रहा है कि हालिया जलभराव पिछले कई वर्षों की तुलना में रिकॉर्ड है। जलाशयों में पर्याप्त पानी पहुंचने से सिंचाई विभाग भी राहत महसूस कर रहा है। बांधों में अच्छी मात्रा में पानी जमा होने से आने वाले समय में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलने की उम्मीद है। इससे रबी सहित अन्य फसलों के लिए पानी की उपलब्धता बेहतर रहने और गर्मी के मौसम में जलाशयों के सूखने की आशंका कम होने की संभावना है। वहीं कवर्धा शहर के लिए सरोदा बांध का भरना विशेष राहत की खबर है। शहर में नगर पालिका के माध्यम से घर-घर पहुंचने वाले नल कनेक्शनों के जरिए सरोदा बांध के पानी का उपयोग पेयजल और निस्तार के लिए किया जाता है। ऐसे में बांध में पर्याप्त पानी जमा होना शहर की आगामी पेयजल जरूरतों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यानी पिछले दो दिनों की बारिश ने जहां जिले के कई हिस्सों में नुकसान पहुंचाया, वहीं दूसरी ओर जलाशयों को भरकर किसानों और कवर्धा शहर के लिए पानी की बड़ी चिंता को काफी हद तक कम कर दिया है। प्रकृति की इस बारिश ने एक तरफ आफत दिखाई, तो दूसरी तरफ आने वाले महीनों के लिए पानी के रूप में बड़ी राहत भी दे दी है।0
0
Report
ज्ञानपुर के महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में प्रसव के वीडियो पर कड़ी कार्रवाई
Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:एंकर–भदोही के ज्ञानपुर महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में गर्भवती महिला के अस्पताल के बाहर प्रसव के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कराई गई प्राथमिक जांच में चिकित्सकीय लापरवाही सामने आने के बाद ईएमओ को बर्खास्त कर दिया गया है। तत्कालीन स्टाफ नर्स को निलंबित किया गया है, जबकि ड्यूटी पर तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। वहीं, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ शासन स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। मामला ज्ञानपुर स्थित महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय का है, जहां 29 सितंबर की शाम एक गर्भवती महिला के अस्पताल के बाहर प्रसव का वीडियो वायरल हुआ था। प्रशासन के मुताबिक, करीब 20 वर्षीय गर्भवती रानी का हीमोग्लोबिन 5 ग्राम पाया गया था। इसके चलते उन्हें पहले मिर्जापुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था,29 सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे परिजन प्रसव के लिए महिला को दोबारा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल स्टाफ की ओर से महिला की स्थिति को देखते हुए उन्हें फिर उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर किया गया,इसी दौरान परिजन वाहन की प्रतीक्षा किए बिना महिला को लेकर अस्पताल परिसर से बाहर जाने लगे। अस्पताल के मुख्य गेट के पास ही महिला का प्रसव शुरू हो गया,वीडियो सामने आने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तत्काल जांच समिति गठित कर प्राथमिक जांच कराई,जांच में दोषी पाए गए चिकित्साधिकारी यानी ईएमओ को बर्खास्त कर दिया गया है। उस समय ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स को निलंबित किया गया है, जबकि ड्यूटी पर तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है,इसके अलावा लापरवाही के लिए आरोपित वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ शासन स्तर पर कार्रवाई की जाएगीवहीं, जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर प्रसूता और नवजात शिशु के स्वास्थ्य की जानकारी ली। दोनों स्वस्थ बताए गए हैं और चिकित्सकीय निगराणी में हैं,जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अस्पताल आने वाले मरीजों, खासकर गर्भवती महिलाओं को उनकी स्थिति के अनुसार समयबद्ध और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला रिकर्व टीम ने गोल्ड से इतिहास रचा
Noida, Uttar Pradesh:A golden breakthrough for India in Recurve Archery! Congratulations to Ankita Bhakat, Kirti and Kumkum Anil Mohod on winning the Gold Medal in the Recurve Women’s Team event at the Asian Games 2026. Defeating South Korea 5-3 in a closely fought final, the Indian trio has created history by securing India’s first-ever Asian Games Gold in this event. A remarkable achievement for Indian Archery. Jai Hind!0
0
Report
Advertisement
CM के दौरे से पहले धूपगुड़ी में दबिश: भारी मात्रा में ब्राउन शुगर पकड़ी गई
Jalpaiguri, West Bengal:মুখ্যমন্ত্রীর সফরকে ঘিরে কড়া নিরাপত্তার মধ্যেই জলপাইগুড়ি জেলার ধূপগুড়ি পুরসভার ৩ নম্বর ওয়ার্ডের বাজার সংলগ্ন এলাকায় রুটিন টহলদারি চলাকালীন একটি যুবক সন্দেহজনকভাবে ঘোরাফেরা করলে পুলিশ তাকে আটক করে তল্লাশি চালায়। তল্লাশায় যুবকের কাছ থেকে বিপুল পরিমাণ ব্রাউন সুগার উদ্ধার হয় বলে পুলিশ সূত্রে খবর। মুখ্যমন্ত্রীর আসন্ন সফর উপলক্ষে ধূপগুড়ি শহর ও সংলগ্ন এলাকায় নজরদারি ও নাকা চেকিং শুরু হয়েছিল; এ নজরদারির মধ্যেই এই মাদক উদ্ধার ঘটেছে। ধূপগুড়ি মহকুমার ডিএমডিসি সাব্বির মোল্লা ও ধূপগুড়ি থানার পুলিশ উপস্থিতিতে উদ্ধার মাদক সিল করে এবং অভিযুক্ত যুবককে গ্রেফতার করা হয়েছে। মাদক কোথা থেকে আনা হয়েছিল,背রে কোনো বড় মাদক পাচার চক্র রয়েছে কিনা ও আরো কেউ জড়িত আছে কিনা তা খতিয়ে দেখা হচ্ছে।0
0
Report
Bengal में मानसून विदाई के बीच आज हल्की बारिश के आसार
Kolkata, West Bengal:১) রাজ্যে বর্ষা বিদায় আসন্ন। দিন দশেকের মধ্যে পশ্চিমবঙ্গ থেকে মৌসুমী বায়ুর আনুষ্ঠানিক বিদায় বার্তা দিতে পারে মৌসম ভবন। তার আগে বাতাসে থেকে যাওয়া জলীয় বাষ্পের জেরে আজ গান্ধী জয়ন্তী শুক্রবার কয়েক জেলায় বৃষ্টির সামান্য সম্ভাবনা।আগামী মঙ্গলবার পর্যন্ত ভারী বৃষ্টির কোনো সম্ভাবনা নেই। কলকাতা ও সংলগ্ন এলাকায় আর্দ্রতাজনিত অস্বস্তি কিছুটা বাড়বে। ২) উত্তরবঙ্গে দার্জিলিং সহ ওপরের দিকের পাঁচ জেলায় হালকা বৃষ্টির সামান্য সম্ভাবনা। শুক্রবার থেকে রবিবার পর্যন্ত এই বৃষ্টির সম্ভাবনা বেশি থাকবে। আপাতত ভারী বৃষ্টির সম্ভাবনা নেই। ৩) বাংলাদেশের নিম্নচাপ দক্ষিণ-পূর্ব বাংলাদেশ এবং সংলগ্ন নাগাল্যান্ড মিজোরাম এলাকায় অবস্থান করছে। ক্রমশ শক্তি হারিয়ে এটি সাধারণ নিম্নচাপে পরিণত হবে। ৪) দেশে বর্ষা বিদায় রেখা ক্রমশ এগোচ্ছে। আগামী দু-তিন দিনে ঝাড়খন্ড বিহার থেকেও বর্ষা বিদায় পর্ব শুরু হবে। পরবর্তী ৭ থেকে ৮ দিনে বাংলায় বর্ষার বিদায় ঘণ্টা বাজতে চলেছে। ৫) দক্ষিণবঙ্গে আজ শুক্রবার হালকা বৃষ্টির সামান্য সম্ভাবনা। উত্তর ও দক্ষিণ চব্বিশ পরগনা পূর্ব ও পশ্চিম মেদিনীপুর এবং নদিয়া ও মুর্শিদাবাদে বৃষ্টির সম্ভাবনা থাকবে। এই বৃষ্টি খুব অল্প সময়ের জন্য। বৃষ্টির সম্ভাব্য পরিমাণ হালকা থেকে মাঝারি। বৃষ্টির চরিত্র আঞ্চলিক। ৬) কাল শনিবার থেকে মঙ্গলবার পর্যন্ত বৃষ্টির সম্ভাবনা কার্যত কম। কোন জেলার দু'এক জায়গায় হালকা বৃষ্টির খুব সামান্য সম্ভাবনা। তবে বাড়বে জলীয় বাষ্প জনিত অস্বস্তি। তাপমাত্রার বড়সড়ো পরিবর্তন নেই। ৭) উত্তরবঙ্গে আজ শুক্রবার থেকে রবিবার পর্যন্ত ওপরের দিকের পাঁচ জেলায় বিক্ষিপ্তভাবে বৃষ্টির সম্ভাবনা থাকবে। সোমবার থেকে বৃষ্টির সম্ভাবনা এবং পরিমাণ কমবে উত্তরবঙ্গে। ৮) কলকাতায় আজ শুক্রবার হালকা বৃষ্টির সামান্য সম্ভাবনা থাকবে। বজ্রবিদ্যুৎ সহ দু-এক পশলা হালকা বৃষ্টি হতে পারে এই দুদিনে। ভারী বৃষ্টির কোনো সম্ভাবনা নেই। কাল শনিবার থেকে পরবর্তী ৬ দিন কলকাতায় বৃষ্টির সম্ভাবনাও ক্রমশ কমবে। বাতাসে জলীয়বাষ্পের পরিমাণ বেশি থাকবে। সেই কারণে আর্দ্রতাজনিত অস্বস্তি বাড়তে পারে। ৯) কলকাতায় সেপ্টেম্বরের বৃষ্টি ১২৬ বছরের রেকর্ড স্পর্শ করেছে। কলকাতায়Secs সেপ্টেম্বরে ৫৫৭.৪ মিলিমিটার বৃষ্টি হয়েছে। ১৯০০ সাল থেকে ২০২৬ সাল পর্যন্ত সেপ্টেম্বর মাসের নিরিখে এল নিনোর চোখরাঙানি অগ্রাহ্য করে রেকর্ড বৃষ্টি হয়েছে। ১৯০০ সালের Septেমব্যরে কলকাতায় ১১৫৭ মিলিমিটার বৃষ্টি হয়েছিল। ১৯৭৮ সালে বন্যার বছরে বৃষ্টি হয়েছিল ৮৯২ মিলিমিটার। ২০২১ সালের সেপ্টেম্বরে বৃষ্টি হয়েছিল ৬১৩.৮ মিলিমিটার। তারপরেই তালিকায় উঠে এল ২০২৬ সালের সেপ্টেম্বর মাস।0
0
Report
लखनऊ के नाका में समलैंगिक विरोध पर 17 वर्षीय ने मां की हत्या कर दी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के नाका इलाके में समलैंगिक संबंधों का विरोध करने पर 17 वर्षीय किशोर ने गुरुवार रात 42 वर्षीय मां गीता भागचंदानी की हत्या कर दी उसने लोहे के रिंच से मां के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किया पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक नाबालिक 12वीं का छात्र है पिता की चारबाग में कपड़े की दुकान है गुरुवार रात 9:00 बजे पिता दुकान पर थे इस बीच नाबालिक घर पहुंचा मां से उसका विवाद हो गया नाबालिग ने लोहे का रिंच उठाकर मां के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए कुछ ही देर में पिता और पुलिस भी आ गई पुलिस कर्मियों ने नाबालिक को पकड़ लिया वही उसकी मां को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें अमृत घोषित कर दिया पुलिस के मुताबिक नाबालिक के पास से वारदात में प्रयुक्त रिंच भी बरामद कर लिया गया है पूछ ताछ में पता चला की नाबालिक समलैंगिक है वह लड़कों के करीब रहता था माता-पिता नाराज रहते थे और इसका विरोध करते थे विरोध के कारण ही उसने मां की हत्या कर दी।0
0
Report
Advertisement
