पंजाब में स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस स्टेशनों में किया डेंगू निरोधक अभियान
Patran, Punjab:पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने 'डेंगू पर वार' अभियान के तहत पातड़ां क्षेत्र में सक्रिय कदम उठाए। एसएमओ लवकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने स्थानीय पुलिस स्टेशनों और क्वार्टरों का दौरा किया। उन्होंने कूलर, रेफ्रिजरेटर और खाली बर्तनों में जमा पानी की जांच की, संभावित लार्वा स्थलों पर दवा छिड़की और जागरूकता पोस्टर लगाए। डॉ. कुमार ने बताया कि यह कार्यवाही निदेशक स्वास्थ्य विभाग के आदेश पर की गई। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे हर शुक्रवार अपने घरों में कूलर और रेफ्रिजरेटर की सफाई करें।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
