Back
नशा मुक्त पंजाब के लिए सरकार का नया मोबाइल ऐप लॉन्च, शिकायतें सीधे प्रशासन तक
SGSatpal Garg
Nov 07, 2025 12:23:13
Patran, Punjab
नशा मुक्त पंजाब के लिए सरकार का नया ऐप लॉन्च। गांव और शहरों में गठित डिफैस कमेटी सदस्य को प्रोजैक्ट के द्वारा दी जानकारी, एसडीएम पातडां अशोक कुमार की देखरेख में सरकारी किरती कालेज न्याल पातडा़ं में आयोजित सेमीनार, बीडीपीओ बघेल सिंह, पुलिस इंचार्ज शहरी पातडा़ं कुलवीर सिंह, आप नेता रणजीत सिंह विर्क, डीडी सिंगला समेत संबंधित विभाग के अधिकारियों ने की समीक्षा। सदस्य को पहचान पत्र भी वितरित किए गये।
पंजाब सरकार की ओर से आज नशा मुक्ति अभियान को और सशक्त बनाने के लिए सरकारी कित्ती कालाज न्याल पातडां में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री के संदेश-भाषण की ऑडियो/वीडियो क्लिप उपस्थित लोगों को सुनाई गई। कार्यक्रम के दौरान सरकार की ओर से नया मोबाइल ऐप भी जारी किया गया, जिसका उद्देश्य नशा संबंधित शिकायतों और जानकारियों को सीधे सरकारी प्रणाली तक पहुँचाना है। इस मौके पर डिफ़ेंस कमेटियों के सदस्य को पहचान पत्र भी सौंपे गए और उन्हें इस ऐप के उपयोग की विस्तृत ट्रेनिंग दी गई। एसडीएम पातडां अशोक कुमार ने बताया कि ऐप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति नशा तस्करी से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकेगा और अपने आवेदन या लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकेगा। सीडीपीओ बघेल सिंह ने कहा कि नशे की लत केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करती है। इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह नशा मुक्त पंजाब अभियान में सरकार का सहयोग करे। सिटी पुलिस इंचार्ज कुलवीर सिंह ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को नशे की लत लग गई है, तो घबराने की नहीं, बल्कि उसका सही उपचार कराने की आवश्यकता है। वहीं, अगर कोई नशा बेचते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नागरिकों को पुलिस से तत्काल संपर्क करने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में मौजूद प्रतिनिधियों ने दोहराया कि पंजाब सरकार नशा मुक्त समाज बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसके लिए जनसहयोग की सबसे ज्यादा आवश्यकता है।
6
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ADArjun Devda
FollowNov 07, 2025 17:21:480
Report
DNDinesh Nagar
FollowNov 07, 2025 17:21:340
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowNov 07, 2025 17:21:200
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 07, 2025 17:20:490
Report
VKVishwas Kumar
FollowNov 07, 2025 17:20:400
Report
STSharad Tak
FollowNov 07, 2025 17:20:260
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 07, 2025 17:20:050
Report
SDSurendra Dasila
FollowNov 07, 2025 17:19:540
Report
AKAtul Kumar
FollowNov 07, 2025 17:19:300
Report
ASAVNISH SINGH
FollowNov 07, 2025 17:19:170
Report
SKSATISH KUMAR
FollowNov 07, 2025 17:19:070
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowNov 07, 2025 17:18:520
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowNov 07, 2025 17:18:440
Report
MJManoj Jain
FollowNov 07, 2025 17:18:250
Report