147105
किसान जत्थेबंदियों निजी फाईनाश कंपनी के खिलाफ लगाया धरना, पातडां जाखल रोड किया जाम
Patran, Punjab:किसान यूनियन एकता (आजाद) के नेतृत्व में किसानों ने पातडां जाखल रोड पर एक निजी फाइनेंस कंपनी के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। तीसरे दिन किसानों ने रोड जाम कर दिया, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हुई। फाइनेंस कंपनी ने दो दिन से अपने कार्यालय को बंद रखा। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर कंपनी के साथ समझौता नहीं हुआ, तो वे अपना संघर्ष तेज करेंगे। इस मुद्दे पर एसडीएम पातडां अशोक कुमार की मौजूदगी में कंपनी के अधिकारियों और किसानों के बीच बैठक आयोजित की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भदोही का नाम संत रविदास नगर फिर से रखे जाने पर मायावती का आभार
Noida, Uttar Pradesh:भदोही का नाम संत रविदास नगर करने पर मायावती ने राज्य सरकार का आभार जताया जैसाकि मीडिया की ख़बरों से सर्वविदित है कि यूपी की वर्तमान सरकार ने, बी.एस.पी. सरकार द्वारा भदोही को राज्य मुख्यालय का दर्जा देते हुये संत रविदास नगर के नाम से नया ज़िला बनाया था और जिसे समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार ने अपनी संकीर्ण जातिवादी मानसिकता के तहत् बदल दिया था, इसे अब फिर से संत रविदास नगर ज़िला स्थापित कर दिया है, जिसके लिये पार्टी राज्य सरकार की आभारी है। वास्तव में बी.एस.पी. की यूपी में रही चारों सरकारों में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने व आम जनहित को बेहतर बनाने के मद्देनज़र अनेकों नये ज़िले, तहसील, विकास खण्ड तथा पुलिस ज़ोन व रेंज़ आदि बनाये गये और उनमें से कई ज़िलों के नाम दलित व अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) में समय-समय में जन्मे महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों के नाम पर रखे गये और इसी क्रम में संत रविदास नगर व छत्रपति शाहूजी महाराज नगर व भीम नगर आदि अनेकों नये ज़िले बने, जिनके नाम सपा सरकार ने केवल अपनी जातिवादी सोच, द्वेष व संकीर्ण राजनीति के कारण बदल दिये, जिसको लोग कभी भी भुला नहीं पायेंगे। इतना ही नहीं बल्कि ब्रज क्षेत्र में कासगंज इलाके के समुचित विकास हेतु कासगंज को ज़िला मुख्यालय का दर्जा देते हुये मान्यवर श्री कांशीराम जी के नाम पर नया ज़िला बनाया गया, जिसका भी नाम सपा सरकार ने अपने पीडीए-पिछड़ा दलित व अक़्लियत विरोधी रवैयوں के कारण बदला। ऐसे में यूपी सरकार संत रविदास नगर की तरह ही, मान्यवर श्री कांशीराम जी व अन्य महापुरुषों के नाम पर बनाये गये नये ज़िलों के भी असली नाम बहाल कर दे तो यह उचित होगा और यह कार्य अगर मान्यवर श्री कांशीराम जी की दिनांक 9 अक्टूबर के परिनिर्वाण दिवस से पहले कर दिया जाये या उसी दिन ही कर दिया जाये तो बी.एस.पी. इसके लिये आभारी रहेगी।0
0
Report
Sitapur: खराब सड़क की वजह से पलटा ऑटो, ड्राइवर घायल।
Parsada, Uttar Pradesh:रामकोट सीतापुर रामकोट तिराहे पर सड़क न बनने और बड़े-बड़े गड्ढों की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया। ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें ऑटो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। जानकारी के अनुसार,ऑटो ड्राइवर रोज की तरह ऑटो लेकर जा रहा था। रामकोट तिराहे के पास सड़क पूरी तरह टूटी हुई थी। गड्ढे से बचने के चक्कर में ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक के पैर में गंभीर चोट आई।0
0
Report
कांवड़ यात्रा में आस्था का सैलाब: मंझनपुर शहर भक्तिमय
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब सावन माह में भगवान भोलेनाथ की भक्ति पूरे शबाब पर है। कौशाम्बी के मंझनपुर मुख्यालय से हजारों शिवभक्तों ने भव्य कांवड़ यात्रा निकाली। डीजे की धुन, "बोल बम" के जयघोष और भगवा रंग में रंगे श्रद्धालुओं से पूरा शहर शिवमय हो गया। कांवड़ियों के स्वागत के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने विशेष व्यवस्थाएं कीं। वहीं यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। मंझनपुर मुख्यालय से निकली भव्य कांवड़ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कंधों पर सजी कांवड़ और हाथों में भगवा ध्वज लिए शिवभक्त "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। यात्रा के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा और जलपान कर स्वागत किया गया। शिवभक्ति में सराबोर कांवड़िए पवित्र जल लेकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।0
0
Report
Advertisement
पंडरीखार में नदी पार कर पढ़ाई: बच्चों की सुरक्षा पर पुल-स्कूल की मांग तेज
Kawardha, Chhattisgarh:ब्रेकिंग: कबीरधाम के पंडरीखार में जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे। उफनती नदी पार कर शिक्षा हासिल करने को मजबूर मासूम। बारिश में तेज बहाव के बीच रोज स्कूल पहुंचते हैं बच्चे। शिक्षा के लिए हर दिन मौत का रास्ता पार कर रहे छात्र। पंडरीखार में स्कूल नहीं, दूसरे गांव जाने को मजबूर बच्चे। नदी पर पुल नहीं, खतरे के बीच पढ़ाई जारी। ग्रामीणों ने वर्षों से की पुल और स्कूल की मांग। प्रशासन के दावों पर पंडरीखार की तस्वीरें खड़े कर रहीं सवाल। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में हर दिन डर। ग्रामीण बोले—समय रहते समाधान नहीं हुआ तो हो सकता है बड़ा हादसा। सुरक्षित शिक्षा का अधिकार, लेकिन पंडरीखार में हालात चिंताजनक। ग्रामीणों ने पुल और प्राथमिक विद्यालय की मांग दोहराई।0
0
Report
पारोळा में बारिश की वजह से मिट्टी के घर की दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत — ग्राम समाचार
Jalgaon, Maharashtra:जलगांव पारोळा, पारोळा तालुक के वसंत नगर में मिट्टी के घर की दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत हुई। बाबू जाधव नामक 75 वर्षीय मरणे वाले वृद्ध हैं। रात में घर में सोते समय अचानक दीवार गिर गई और वही मृत्यु हो गई। पारोळा तालुक में.midnight से बारिश चल रही थी, जिससे दीवार गिरने की घटना बताई गई। घटनास्थल पर राजस्व प्रशासन के अधिकारी पहुंच चुके हैं।0
0
Report
आजाद समाज पार्टी ने यूपी 2027 चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की
Noida, Uttar Pradesh:आजाद समाज पार्टी ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष BhimArmyChief नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्र शेखर आजाद जी के निर्देश एवं प्रदेश कमेटी की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत निम्नलिखित विधानसभा क्षेत्रों हेतु प्रभारियों की नियुक्ति की जाती है। नवनियुक्त सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। आप सभी से अपेक्षा है कि पूरी निष्ठा, समर्पण और मेहनत के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे तथा सामाजिक न्याय, संविधान और बहुजन हितों की आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाएंगे।0
0
Report
Advertisement
फतेहाबाद सेशन कोर्ट को बम धमकी, परिसर में हड़कंप और तलाशी शुरू
Noida, Uttar Pradesh:फतेहाबाद सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी.. सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी की मेल आने के बाद पूरे अदालत परिसर में मचा हड़कंप पुलिस ने एहतियातन पूरे अदालत परिसर को खाली करवाया। डॉग स्क्वॉयड व बम निरोधक दस्ते ने सर्च ऑपरेशन किया शुरू अदालत परिसर को करवाकर गया खाली0
0
Report
जोधपुर नगर निगम ने नाले पर अवैध कब्जे हटाकर अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में शुक्रवार को नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए बम्बा मोहल्ले में नाले पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। निगम की ओर से भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में जेसीबी और अन्य मशीनों की सहायता से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार बम्बा मोहल्ले में नाले पर अवैध कब्जा कर गैरकानूनी तरीके से नॉनवेज ढाबे संचालित किए जा रहे थे। स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि देर रात तक यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा था। इस संबंध में मामला नगर निगम की सतर्कता समिति में लंबे समय से लंबित था। नगर निगम प्रशासन ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व में कई बार पुलिस जाब्ते की मांग की गई थी, लेकिन पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध नहीं होने के कारण कार्रवाई टलती रही। अंततः 31 जुलाई को पर्याप्त पुलिस सुरक्षा मिलने के बाद निगम ने अभियान चलाकर नाले पर बने अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटा दिया। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि शहर में सार्वजनिक भूमि, नालों और सरकारी संपत्तियों पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
लखनऊ: यूपी रोडवेज मुख्यालय में आउटसोर्स परिचालकों ने घेराव और समान वेतन की मांग
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ UP राज्य सड़क परिवहन निगम मुख्यालय का घेराव आउटसोर्स परिचालकों ने किया घेराव विभागीय संविदा पर समायोजन की मांग महिला परिचालकों की तरह समायोजन की मांग पुरुष परिचालकों को भी विभागीय संविदा का लाभ देने की मांग समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने की मांग माँगो को लेकर कार्यालय का घेराव प्रदर्शन0
0
Report
Advertisement
बस्तर में भीषण बारिश से बाढ़ का खतरा, इंद्रावती नदी उफान पर
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी नाले अपने उफान पर है, इंद्रावती नदी के जल स्तर बढ़ने से आस पास के गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में मध्यम से कम बारिश होने की चेतावनी जारी की है, लेकिन ज़िले में कई इलाकों में लापरवाही बरतने की भी तस्वीर सामने आई है, नारंगी नदी में बहती लकड़ी पकड़ने के लिए युवा जान जोखिम में डालकर नदी में कूदते हुए नजर आए, मुंडागांव में नारंगी नदी पुल के बेहद करीब से गुजर रही है बावजूद यहां लापरवाही की हद्द पार करते हुए स्थानीय युवा नजर आ रहे ।0
0
Report
सीहोर में दहेज-जातिगत प्रताड़ना से दुर्गेश्वरी कोली के लिए न्याय की मांग तेज
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर में आष्टा निवासी मृतिका दुर्गेश्वरी कोली को न्याय दिलाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय कोली समाज ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच, सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। परिवार का आरोप है कि विवाह के बाद दुर्गेश्वरी को दहेज और जातिगत प्रताड़ना का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। समाज का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।0
0
Report
मोदी के खिलाफ अपशब्द पर FIR: युवाओं को निशाना बनाने पर पुलिस दुरुपयोग
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ़ अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर, कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, "विरोध प्रदर्शन के दौरान अपशब्दों के इस्तेमाल की निंदा की जा सकती है। लेकिन, पुलिस के ज़रिए उन्हें निशाना बनाने और परेशान करने के लिए आपराधिक न्याय प्रणाली का इस्तेमाल करना बिल्कुल भी सही नहीं है। इस देश में अपशब्दों का इस्तेमाल करना कब से आपराधिक अपराध हो गया? लोग रोज़मर्रा की ज़िंदगी में अक्सर ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। लोकसभा के 50% सांसदों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं, जिनमें बलात्कार, हत्या और डकैती जैसे गंभीर अपराध भी शामिल हैं, फिर भी उनके ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं होती। आप बस उन्हें अलग-थलग करके एक मिसाल बनाना चाहते हैं। यह पूरी तरह से निंदनीय है। मैं एक बार फिर सरकार और उसकी पुलिस व्यवस्था से अपील करता हूँ कि वे युवाओं को परेशान करना बंद करें। इस तरह से युवाओं को निशाना बनाना बंद करें और इस लड़की को छोड़ दें। ऐसे मामलों में पुलिस बल का इस तरह का दुरुपयोग बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है…0
0
Report
Advertisement
वंदे भारत से पहली बार माल की त्वरित ढुलाई, व्यापारियों में खुशी
Baran, Rajasthan:एसी कोच में होगी माल की ढुलाई , व्यापारियों में ने जताई खुशी । भारत में पहली बार वंदे भारत ट्रेन के माध्यम से त्वरित गति से माल की सप्लाई की जाएगी । 16 बोगी वाले इस पार्सल ट्रेन में दो बोगी एयर कंडीशनर भी रखे गए हैं , जिनमें दूध सब्जियां जैसे जल्द खराब होने वाले उत्पादों की ढुलाई हो सकेगी , रेल मंत्रालय द्वारा यह कदम उठाने के बाद व्यापारिक संगठन कनफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने खुशी जताई है । कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार गोयल ने केंद्र सरकार का आभार जताते हुए इसे देश के फ्रेट कॉरिडोर का एक क्रांतिकारी कदम बताया है । दो माह पूर्व कैट के राष्ट्रीय महामंत्री चाँदनी चौक सांसद प्रवीण खंडेलवाल के नेतृत्व में देश भर के व्यापारियों ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से माल ढुलाई के लिए एयर कंडीशनर कोचेज चलाई जाने की मांग की थी, जिसके बाद इसका ट्रायल शुरू होने बाद सही अब व्यापारियों ने खुशी जताई है ।0
0
Report
दिल्ली पुलिस प्रवक्ता ने संसद परिसर में गोलीबारी की आशंका स्पष्ट की
Noida, Uttar Pradesh:KP कुकरेती (retd एसीपी दिल्ली पुलिस)- इस प्रेस कांफ्रेंस की ज़रूरत पड़ी क्योंकि सिर्फ़ एक साइड की कहानी सोशल मीडिया पर बतायी जा रही हैं. एक तरफ़ा हमले पुलिस पर हो रहे हैं. एक्सपेरिएंस्ड ऑफिसर का काम है. कि ग़लत जानकारी को फैलने से रोके. पेलेट गन क्या है. किसी को पता ही नहीं है. पार्लियामेंट के फ्लोर से ऐसे भ्रामक स्टेटमेंट ना दिए जाये. प्रदर्शन होना चाहिए लेकिन क्राउड कंट्रोल करना होता हैं. क़ानून की भाषा में हर इंसान जो उस जगह मौजूद है. जहाँ मॉब है. सब पर कार्रवाई की जाती हैं. अगर पुलिस पार्लिय mend जाने से नहीं रोकती तो इससे बड़ी घटना हो जाती. गोली चलानी ही पड़ती. कोलैटरल डैमेज हो जाता हैं. प्रदर्शन में, हम हमारी पुलिस के साथ है. जो ज़ख्मी हुए है. और उनके परिवार के भी साथ खड़े हैं. जहाँ पर जान का खतरा होता हैं वहाँ पर SOP काम नहीं आती हैं. राजेंद्र सिंह पठनिया (रिटायर्ड एसीपी) - मैं आपके जवानों की तरफ़ से आपको विश्वास दिलाता हूँ की वे मिट्टी के नहीं बने हैं. वे बहुत मज़बूत हैं. यंग जनरेशन के माता पिता से कहना चाहता हूँ कि अपने बच्चो को देखे कि वे कहा जा रहे हैं क्या कर रहे हैं. बच्चे गाली दे रहे थे.0
0
Report
CU Kashmir DMS में टीमवर्क पर प्रेरक लेक्चर, Nair ने नेतृत्व की अहमियत बताई
Aram Pora, Ganderbal, Department of Management Studies (DMS), Central University of Kashmir (CUKashmir), organised an inspiring extension lecture on "Teamwork" by Prof. K. S. Chandrasekhar Nair, Vice Chancellor, Cluster University of Jammu, for the students of MBA, BBA, and MBA (Tourism Studies). Drawing upon his rich academic and administrative experience, Prof. Nair emphasised that teamwork is the cornerstone of organisational excellence, innovation, and sustainable success. He urged students to cultivate a spirit of collaboration, mutual respect, effective communication, and shared leadership to excel in their careers. Prof. Nair highlighted that organisations across the globe increasingly seek professionals who can work effectively in diverse teams, resolve conflicts constructively, and contribute towards achieving common organisational goals. He encouraged the students to embrace teamwork not merely as a managerial concept but as a lifelong value that fosters trust, creativity, resilience, and collective growth. The lecture was followed by an interactive session during which the participants actively engaged with the speaker. The lecture was organised under the guidance of Dr. Mushtaq Ahmad Lone, Head, Deptt of Management Studies, as part of the Department's ongoing commitment to provide students with opportunities to interact with eminent academicians and thought leaders. Faculty members including Dr. Mir Insha Farooq, Sr Asst Prof, Dr. Ashiq Hussain Najar, Sr Asst Prof, and Dr. Sammaiah Buhukya, Asst Prof. were among others present.0
0
Report
Advertisement
