icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
147105
Satpal GargSatpal GargFollow10 Sept 2024, 12:01 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुरादाबाद कटघर में इंडेन गैस सिलेंडर लोडर मैजिक में लगी आग

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow3m ago
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद कटघर में इंडेन गैस सिलेंडर लोडर मैजिक में लगी आग फायर बॉल भी नहीं बुझा सकी आग टला बड़ा हादसा। मुरादाबाद के कटघर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब इंडेन गैस सिलेंडर लोडर मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई।गनीमत रही कि आग लगने से पहले ही वाहन से सभी गैस सिलेंडर उतार दिए गए थे, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया जानकारी के मुताबिक, वाहन में लगी आग को बुझाने के लिए केमिकल फायर बॉल का इस्तेमाल किया गया। फायर बॉल में धमाका तो हुआ लेकिन आग नहीं बुझ सकी। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद फायर बॉल की कार्यक्षमता और गैस कंपनी के सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि समय रहते सिलेंडर उतार दिए जाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया।
0
0
Report

मुख्यमंत्री ने वितरण किया 46800 टेबलेट टेबलेट चलता फिरता विश्वविद्यालय है - मुख्यमंत्री

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow5m ago
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 वर्ष में छठवें बार गोंडा पहुंचे जहां देवीपाटन मंडल के 46800 लाभार्थी/छात्र/ छात्राओं को टेबलेट वितरण किया और टैबलेट की विशेषताएं बताइ, उन्होंने कहा यह चलता फिरता विश्वविद्यालय है इसमें सारे कोर्स आपको मिल जाएंगे आप इसी टैबलेट से अपने को मतदाता का फॉर्म भर सकते हैं छात्रवृत्ति आवेदन कर सकते हैं, उन्होंने कहा श्रावस्ती जनपद को भगवान राम के पुत्र ने राजधानी बनाई थी, यहां आक्रांता को राजा सुहेलदेव द्वारा पराजित किया था। उन्होंने कहा श्रावस्ती में एयरपोर्ट हो गया है बहुत जल्द अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिवीटी कर दिया जाएगा। देवीपाटन मंडल के तीन जनपद सबसे कम आय वाले जनपद रहे है वर्ष 2017 से पहले गोंडा जनपद सबसे गंदा शहरों में माना जाता था। लेकिन अब इन जनपदों की स्थिति बहुत अच्छी है। 2017 से पहले देवीपाटन आने के लिए 3 घंटे लगते थे सड़के ठीक नहीं थी और अब 45 मिनट में देवीपाटन पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा श्रावस्ती बलरामपुर बहराइच विकास के लिए आकांक्षी जनपद है अब देवीपाटन मंडल से होकर एक्सप्रेस वे का निर्माण होगा, मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा चार बार, बसपा के तीन बार के शासनकाल से अधिक दोगुनी भाजपा में साढ़े नौ साल में साढ़े नौ लाख सरकारी नियुक्तियां दी है। उन्होंने कहा कि अब देवीपाटन मंडल से भी इन्वेस्ट के प्रस्ताव आने लगे हैं और अब पहले की अपेक्षा बहुत ज्यादा विकास कर गया है। लखनऊ में ही अब सबसे अच्छे राइफल,ब्रह्मास्त्र का निर्माण होने लगा है उन्होंने कहा जहां पूर्व के नेता गाजियाबाद नोएडा जाने से डरते थे अब वहां विकास ही विकास है मुख्यमंत्री ने मंच से नीचे उतरकर सेल्फी भी खींची वही गोंडा के सांसद एवं विदेश राज्य मंत्री कीर्तवर्धन सिंह ने भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि सपा सरकार में लोग विकास के लिय तरसते थे और अब इस सरकार में विकास ही विकास है। कैसरगंज के सांसद करण भूषण सिंह ने भी संबोधित किया
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर: तिलहर चीनी मिल में धीमी तौल के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग तक लगा जाम।

VSVivek SharmaFollow27m ago
Tilhar, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के तिलहर में बड़ी संख्या में गन्ने की पर्चियां जारी होने और उम्मीद से अधिक गन्ना आने के चलते एक किलोमीटर तक तौल कांटे से गन्ने से लदे वाहनों का लगा जाम।राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे तक ट्रैक्टर ट्राली का जाम लगने से हादसे का अंदेशा।सीसीओ ने कहा जल्द खत्म होगा जाम। दी किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड में गन्ना तौल कांटे से लेकर लगभग एक किलोमीटर पीछे राष्ट्रीय राजमार्ग तक गन्ने से लोड ट्रैक्टर ट्राली,ट्रक और बैलगाड़ी की भारी संख्या के चलते जाम लग गया है।राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे तक गन्ने से लोड वाहनों की लाइनें पहुंचने के चलते यहां पर हादसे का अंदेशा भी बना हुआ है।इस समय इस जाम में लगभग 400 ट्रैक्टर ट्रॉली सहित तमाम वहां फंसे हुए हैं।बीते कई दिनों से किसान अपना गन्ना लेकर यहां आए हुए हैं लेकिन धीमी गन्ने की तौल के चलते उनका गन्ना अभी तक तौला नहीं जा सका है।कई दिनों से मौजूद किसानों का गन्ना धूप में सूखने के चलते उसका वजन घटने से जहां उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है तो वहीं रात दिन यहीं पर खुले आसमान के नीचे रहने से उनका स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है। मुख्य गन्ना अधिकारी लाल चंद उपाध्याय ने बताया कि गन्ना पर्ची वितरण तेजी से किया गया था और अपेक्षा थी कि इनमें से लगभग 60% किसान अपना गन्ना लेकर आएंगे लेकिन यहां पर 90% किसान गन्ना लेकर आ गए हैं जिसके चलते जाम की स्थिति बन गई है शनिवार शाम तक जाम खत्म हो जाएगा।
0
0
Report

नशा उन्मूलन मुहिम के ब्रांड बने एस.पी. सिंह

Salarpur, Uttar Pradesh:बहराइच। जनपद में नशे के बढ़ते प्रचलन पर रोक लगाने और युवाओं को नशे की लत से बचाने के उद्देश्य से मां राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एस.पी. सिंह लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं नशा उन्मूलन को लेकर उनकी सक्रियता अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है एस.पी. सिंह गांव-गांव गोष्ठियों, जनजागरूकता कार्यक्रमों और सामाजिक बैठकों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर रहे हैं उनका विशेष जोर युवाओं को नशे से दूर रखने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और परिवारों को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करने पर है उनका कहना है कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है इसे समाप्त करने के लिए जनभागीदारी और सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी हैं मां राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से एस.पी. सिंह का संकल्प है कि जनपद बहराइच को नशामुक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएं उन्होंने जनपद बहराइच के अधिकारियों एवं संभ्रांत जनों से इस मुहिम में आगे आकर सहयोग की अपील की है उनकी इस मुहिम का संदेश है— नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें और स्वस्थ समाज का निर्माण करें।
0
0
Report
Advertisement

30 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow1h ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा की ताखा तहसील में पैमाइश के नाम पर रिश्वत लेने वाले राजस्व निरीक्षक को कानपुर की विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।आरोप है कि राजस्व निरीक्षक रामगोपाल ने कुरखा गांव में गाटा संख्या की पैमाइश कराने के नाम पर शिकायतकर्ताओं से करीब एक महीने पहले 20 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद भी पैमाइश के लिए 50 हजार रुपये की अतिरिक्त रिश्वत मांगी जा रही थी। रिश्वत की मांग से परेशान गांव के दुष्यंत कुमार और नीरज शुक्ला ने विजिलेंस टीम से शिकायत की। शिकायत के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई और 30 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। शुक्रवार दोपहर जैसे ही शिकायतकर्ताओं ने ताखा तहसील मुख्यालय पर राजस्व निरीक्षक रामगोपाल को 30 हजार रुपये दिए, पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। अचानक हुई विजिलेंस की कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार राजस्व निरीक्षक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

रास्ते के विवाद में खूनी बवाल, घर में घुसकर महिला और तीन बेटियों को पीटा, तीन पर मुकदमा दर्ज: हरदोई

GSGeetesh SinghFollow1h ago
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई/गीतेश सिंह हरदोई में रास्ते के विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला और उसकी बेटियों पर हमला बोल दिया। आरोप है कि शराब के नशे में पहुंचे तीन लोगों ने महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान न सिर्फ उन्हें पीटा गया, बल्कि कपड़े फाड़ने का भी आरोप है। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव का है। यहां रहने वाली रामदुलारी का आरोप है कि बीते 2 मई को सड़क हादसे में उनके पति रामरहीस की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उन्हें और उनके परिवार को परेशान कर रहे हैं। मकान के पास बने गलियारे और रास्ते में दरवाजा लगाने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि 25 नवंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे रास्ते को लेकर बेटी माधुरी और शैलेंद्र के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद सोनेलाल, शैलेंद्र और छोट्टा कथित तौर पर शराब के नशे में घर में घुस आए और रामदुलारी समेत उनकी बेटियों माधुरी, रामेश्वरी और साधना के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में रामेश्वरी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पीड़िता की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

युवती को ले जाने को लेकर दो युवकों में जमकर चले लात जूते देखने को लेकर जुट गई भीड़

RSRaghvendra SinghFollow1h ago
Garautha Khurd, Uttar Pradesh:लोकेशन झांसी रिपोर्टर राघवेंद्र सिंह झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास चौराहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती को ले जाने को लेकर दो युवकों के बीच जमकर मारपीट होती नजर आ रही है बताया जा रहा है कि पहले दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच लात-जूते चलने लगे। चौराहे पर बीच सड़क पर हो रही इस मारपीट को देखकर वहां से गुजर रहे लोग रुक गए और देखने वालों की भीड़ जुट गई इस दौरान वहां मौजूद राहगीरों ने अपने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में दोनों युवक एक-दूसरे पर जमकर हाथ चलाते नजर आ रहे हैं, जबकि युवती उन्हें रोकने का प्रयास करती दिख रही है वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर: तिलहर सर्किल क्षेत्र के गांव में कथा सुन कर लौटे ग्रामीण को पीट कर हाथ पैर तोड़े।

VSVivek SharmaFollow1h ago
Tilhar, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के तिलहर सर्किल क्षेत्र के गांव भुसौरी निवासी सचिन शर्मा ने परिजनों के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर मारपीट करने वाले दबंगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग करते हुए स्थानीय पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। शुक्रवार दोपहर को अपने एक टूटे पैर और हाथ के साथ लंगड़ाते हुए परिजन का सहारा लेकर पहुंचे सचिन शर्मा ने सिसकते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी को अपने साथ हुई मारपीट और बर्बरता की कहानी सुनाते हुए स्थानीय पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सचिन शर्मा ने बताया कि वह मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव भुसौरी का निवासी है बीती 15 नवंबर को वह गांव में हो रही भागवत कथा सुन कर लौट रहे थे इसी दौरान गांव के सतेश्वर ने उसके साथ गाली गलौज की जिसके बाद वह चुपचाप अपने लौट आया।इसके बाद भी सतेश्वर,गुलफाम आदि अपने साथियों के साथ आए और लाठी डंडों से जमकर उसके साथ मारपीट की जिसके चलते उसका एक पैर और हाथ टूट गया तथा चाचा रामसेवक के सिर में गंभीर चोट आई साथ ही भाई सुधीर के भी हाथ में गंभीर चोट आई।पुलिस ने दस नामजद सहित अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई भी सख्त कार्यवाही नहीं की।उसे और परिवार के लोगों को जो चोटें आई हैं उनके आधार पर भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है।आरोपियों से उसे और उसके परिवार को जान माल का खतरा बना हुआ है। सी विदुष सक्सेना ने सचिन को सुरक्षा का भरोसा देते हुए कहा कि मुकदमा दर्ज हो गया है,जांच पड़ताल और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही अवश्य की जाएगी।
0
0
Report

धान खरीदी केंद्रों की समस्याओं को लेकर सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने उठाई आवाज, खर्च राशि बढ़ाने एवं

Avinash Babu PatelAvinash Babu PatelFollow1h ago
Dabhara, Chhattisgarh:धान खरीदी केंद्रों की समस्याओं को लेकर सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने उठाई आवाज, खर्च राशि बढ़ाने एवं सूखत मान्य करने की मांग… सक्ती। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को सुचारू रूप से संचालित करने तथा धान खरीदी केंद्रों के समक्ष उत्पन्न आर्थिक समस्याओं के निराकरण को लेकर सहकारी समिति कर्मचारी संघ जिला सक्ती ने कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन के माध्यम से महत्वपूर्ण मांग रखी है। संघ ने बताया कि धान खरीदी विपणन वर्ष 2026-27 में उपार्जन केंद्रों में खरीदे गए संपूर्ण धान का भंडारण अंतिम खरीदी दिवस 15 जनवरी तक किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में दिनांक 12 एवं 13 नवंबर 2026 को आयोजित विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठकों में सभी 129 केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। संघ के अनुसार, संपूर्ण धान का भंडारण करने में लगभग 39.20 रुपये प्रति क्विंटल व्यय होने का अनुमान है, जबकि धान खरीदी हेतु मात्र 27.05 रुपये प्रति क्विंटल की राशि निर्धारित है। ऐसी स्थिति में समितियों को प्रति क्विंटल लगभग 12.15 रुपये का अतिरिक्त आर्थिक भार उठाना पड़ रहा है। वहीं धान में आने वाली सूखत की भरपाई के लिए भी समितियां सक्षम नहीं हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित राशि में धान खरीदी एवं भंडारण की समस्त व्यवस्था करना समितियों के लिए अत्यंत कठिन हो गया है। वहीं अगर 15 जनवरी या धान खरीदी अवधि तक अगर उपार्जन केंद्रों में धान जाम रहता है, तो धान में सुखत आएगी और समितियों को बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान होगा, समितियों के आय के साधन एक मात्र धान खरीदी से मिलने वाली कमीशन की राशि है, जिससे समितियों का संचालन एवं उसमें कार्यरत कर्मचारियों को वेतन मिलता है, इसलिए धान खरीदी के साथ-साथ जिले में उठाओ भी बेहद आवश्यक है। धान में होने वाली कमी या सुखत के लिए समितियों को किसी भी प्रकार से शासन प्रशासन से रियायत नहीं दी जाती। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को दोषी ठहराया जाता है जबकि धान में सुखत आना स्वाभाविक बात है। संघ के पदाधिकारी का कहना है की यदि समय रहते पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं कराई गई तथा धान में होने वाली सूखत को मान्य नहीं किया गया, तो समितियों के लिए धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित करना मुश्किल होगा।
0
0
Report

मुरादाबाद खादी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ पहले दिन हुई 2 लाख रुपये की बिक्री

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow2h ago
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के दीनदयाल नगर स्थित युवा केंद्र साईं मंदिर रोड पर गुरुवार को मुरादाबाद खादी महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह चौहान ने फीता काटकर किया। महोत्सव के पहले ही दिन खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पादों की करीब 2 लाख रुपये की बिक्री हुई। प्रदर्शनी में देश और प्रदेश के विभिन्न राज्यों से आए उद्यमियों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। यहां सहारनपुर के लकड़ी के हस्तशिल्प, कन्नौज का इत्र, जम्मूकश्मीर के शॉल शहद अचार, मसाले, कालीन खादी के कपड़े और ड्राई फ्रूट्स सहित कई उत्पाद लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में कुल 130 स्टॉल लगाए गए हैं। यह महोत्सव 5 दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement

उत्तर प्रदेश में 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Raghvendra singhRaghvendra singhFollow3h ago
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के कई जिलों के पुलिस कप्तान और पुलिस कमिश्नर बदले मोहित अग्रवाल को वाराणसी से प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया। पीयूष मोर्डिया बने एडीजी स्थापना, लखनऊ। रहमत शर्मा को एडीजी लखनऊ जोन की जिम्मेदारी। लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्धनगर से गाजियाबाद का पुलिस कमिश्नर बनाया गया। जे. रविंदर गौड़ को गाजियाबाद से गौतमबुद्धनगर भेजा गया। किरण एस. बने वाराणसी के पुलिस कमिश्नर। प्रभाकर चौधरी बने डीआईजी लखनऊ रेंज। गौरव ग्रोवर को अयोध्या से मुरादाबाद का एसएसपी बनाया गया। सतपाल को मुरादाबाद से अयोध्या का एसएसपी बनाया गया। अमित कुमावत को लखनऊ से आगरा का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया। कुल 28 अधिकारियों की तबादला सूची जारी, तीन अधिकारियों के पूर्व में किए गए स्थानांतरण निरस्त।
0
0
Report

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का जोरदार प्रदर्शन

Devendra Singh PalDevendra Singh PalFollow3h ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कचहरी परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय वृद्धि तथा अपनी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान जिलाधिकारी ने रोजगार सेवकों को उनकी समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे। बाइट – सुनील, रोजगार सेवक बाइट – अनिल, रोजगार सेवक
0
0
Report

छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बवाल, भाजपा नेता और समर्थकों पर मारपीट का आरोप

Devendra Singh PalDevendra Singh PalFollow3h ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी। थाना करहल क्षेत्र में कक्षा 11वीं की छात्रा से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा ने अमन भारती नामक युवक पर पिछले करीब एक महीने से स्कूल और कोचिंग आते-जाते समय अश्लील टिप्पणियां करने तथा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। छात्रा के अनुसार, जब उसने इस हरकत का विरोध किया तो मामला तूल पकड़ गया। पीड़िता का आरोप है कि भाजपा नेता कलपेंद्र भारती और उनके करीब 15 से 20 समर्थकों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि मामले में लिखित शिकायत देने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उल्टा पीड़ित परिवार के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना परिसर में मीडिया के सामने पीड़िता ने अपनी बात रखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच और आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top