147105
पंजाब में डॉक्टरों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में मरीजों को बढ़ी मुश्किलें
Patran, Punjab:पंजाब के पातडां स्थित कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में डॉक्टरों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। डॉक्टरों की मांगों को लेकर चल रही इस हड़ताल के चलते मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं जारी रखी गई हैं। आज की मीटिंग में हड़ताल के समाधान को लेकर निर्णय की उम्मीद की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इरफान अंसारी का मोदी पर तीखा हमला: राहुल गांधी के साथ डिबेट की मांग
Ranchi, Jharkhand:राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक डिबेट की चुनौती दिए जाने के मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी राहुल गांधी के सामने डिबेट में खड़े भी नहीं हो सकते। देश आज डिबेट मांग रहा है और प्रधानमंत्री को राहुल गांधी के साथ आमने-सामने बैठकर देश के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। इरफान अंसारी ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां डिबेट के आधार पर जनता नेताओं का प्रदर्शन देखती है। उन्होंने 40 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के सड़क पर होने और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं को संयमित रख रहे हैं और देशहित में प्रधानमंत्री को उनकी बात सुननी चाहिए।0
0
Report
फागी में पंचायत चुनाव के बीच प्रत्याशी गले मिले, विकास के दावे दिखे
Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) जयपुर के फागी में चुनावी माहौल के बीच भाई-चारे की तस्वीर आई सामने। बुथ के बाहर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में तीखी नोंकझोंक लेकिन बुथ के अंदर प्रत्याशी आपस में गले मिलकर सदभावना की तस्वीर की पेश। दोनों प्रत्याशियों के बीच भाई-चारे की तस्वीर बनी हुई है चर्चा का विषय। फागी के मांदा ग्राम पंचायत में कैलाश चौधरी और रामजीलाल चौधरी के बीच सरपंच चुनाव की है टक्कर। प्रत्याशियों के सामने महिला वोटर ने हाथ जोड़कर विकास कराने की लगाई गुहार। जयपुर की 5 पंचायत समिति की 133 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पद के लिए हुआ है चुनाव। सरपंच के दोनों दावेदारों ने विकास कराने के ठोके दावे, चुनाव के बाद प्रत्याशी ऐसे भाईचारा नहीं निभातें एक महिला लास्ट वोटर थी भागकर गई थी प्रत्याशी से हाथ जोड़कर विकास कराने की गुहार लगाई0
0
Report
रांची में अल्पसंख्यक कोचिंग योजना के तहत मुफ्त कोचिंग, लाइब्रेरी सुविधाओं की शुरुआत
Ranchi, Jharkhand:आज राजधानी रांची के हज हाउस में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना के तहत जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की गई। इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री हफीजुल हसन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस योजना के तहत जेपीएससी और जेएसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। खास बात यह है कि विद्यार्थियों को कोचिंग के साथ-साथ पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि उन्हें एक बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके। फिलहाल इस योजना के तहत लगभग 78 विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा दी जा रही है। मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल कोचिंग सेंटर का उद्घाटन करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। इसके लिए बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों और आईएएस-आईपीएस अधिकारियों को भी विद्यार्थियों के बीच बुलाया जाएगा, ताकि उन्हें प्रेरणा और उचित मार्गदर्शन मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि सरकार की योजना आने वाले तीन वर्षों में प्रमंडल स्तर पर अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए एक-एक कोचिंग सेंटर खोलने की है। इसके अलावा नीट, जेईई मेन्स और यूपीएससी जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, योजना का लाभ लेने वाले विद्यार्थियों ने सरकार की इस पहल को काफी मददगार बताया। छात्रों का कहना है कि निजी कोचिंग संस्थानों की फीस अधिक होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सरकार की इस पहल से उन्हें बिना आर्थिक बोझ के बेहतर मार्गदर्शन और पढ़ाई का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों का मानना है कि इस तरह की पहल से न केवल उनकी तैयारी को मजबूती मिलेगी, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने का उनका सपना भी साकार हो सकेगा।0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर ब्रेकिंग: ट्रक की टक्कर से सिपाही देवेश चौधरी की मौत, हादसे का CCTV वीडियो आया सामने!
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सिपाही देवेश चौधरी की मौत का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हादसा बुधवार सुबह डीएवी फ्लाईओवर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार सिपाही को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, देवेश चौधरी खुर्जा देहात थाने में तैनात थे और किसी काम से बाइक पर बुलंदशहर जिला न्यायालय जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सिपाही को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। हालांकि, इलाज के दौरान दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। मूल रूप से मथुरा के निवासी सिपाही देवेश चौधरी की मौत की खबर से पुलिस विभाग और परिचितों में शोक की लहर है। एक सड़क हादसा और एक परिवार की जिंदगी में कभी न भरने वाला खालीपन...0
0
Report
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मरांग बुरु सम्मेलन का भव्य समापन किया
Giridih, Jharkhand:झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज कड़ी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच मुख्यमंत्री दो दिवसीय मरांग बुरु धोरोमगढ़ महासम्मेलन के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह महासम्मेलन मरांग बुरु बचाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में मधुबन में आयोजित था. कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सबसे मधुबन फुटबॉल मैदान में आयोजित ओपन सेशन / समापन समारोह में शामिल हुए। महासम्मेलन में संथाल समाज की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था, रीति-रिवाज, पूजा पद्धति, हासा भाषा, धोरोम, संस्कृति तथा जल, जंगल और जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चिंतन-मंथन किया गया। देश-विदेश से आए आदिवासी समाज के प्रतिनिधि इसमें हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट रहा। डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. विमल कुमार तैयारियों की लगातार निगरानी करते रहे। कार्यक्रम स्थल और आस-पास के इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सीएम ने कहा - यह सम्मेलन पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए उत्साह का कार्यक्रम था. समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह सम्मेलन पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए उत्साह का कार्यक्रम था। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को अपनी परंपरा, संस्कृति और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं और आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं।0
0
Report
मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज का आंदोलन 35 दिनों से जारी, भूख हड़ताल पर छात्र
Nuh, Haryana:Story :- मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज का आंदोलन 35वें दिन भी जारी, दो छात्र सात दिन से भूख हड़ताल पर हर्ष छिकारा, कांग्रेस विधायक राजबीर सिंह फर्टिया और कॉकरोच जनता पार्टी के मोहम्मद जुनैद पहुंचे धरना स्थल, कॉलेज प्रशासक से मांगा जवाब छात्रों और कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार पर उठाए सवाल, विधानसभा में मुद्दा उठाने का दिया भरोसा नूंह के पल्ला गांव स्थित मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज (वक्फ) में छात्रों और शिक्षकों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। बृहस्पतिवार को आंदोलन 35वें दिन में प्रवेश कर गया। कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी लंबे समय से लंबित वेतन, महंगाई भत्ते और पदोन्नति का लाभ देने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। वहीं, छात्र कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की कमी, आधुनिक प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं, बेहतर लाइब्रेरी और जर्जर छात्रावासों की मरम्मत की मांग उठा रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर कॉलेज के दो छात्र हुजैफा और अरबाज पिछले सात दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। बृहस्पतिवार को आंदोलन को समर्थन देने के लिए हर्ष छिकारा, कॉकरोच जनता पार्टी के मोहम्मद जुनैद और लोहारू से कांग्रेस विधायक राजबीर सिंह फर्टिया सहित कांग्रेस के अन्य नेता धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान हर्ष छिकारा ने कॉलेज प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रशासक जाकिर हुसैन को छात्रों के बीच आकर जवाब देना होगा और कॉलेज का पूरा हिसाब देना होगा। उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासक छात्रों के बीच आकर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करते, तब तक वह भी इन्हीं छात्रों के बीच धरना स्थल पर रहेंगे। लोहारू से कांग्रेस विधायक राजबीर सिंह फर्टिया ने कहा कि मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र अपने शिक्षा के अधिकार और बेहतर भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार को कॉलेज की स्थिति और यहां उठाई जा रही मांगों की तत्काल प्रभाव से जांच करानी चाहिए। सात दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे दो छात्रों के स्वास्थ्य और उनकी मांगों को लेकर भी सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस पूरे मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा, ताकि छात्रों और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हो सके। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी के मोहम्मद जुनैद ने कहा कि मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में पिछले 35 दिनों से आंदोलन चल रहा है। उन्हें इसकी जानकारी देरी से मिली, लेकिन जानकारी मिलने के बाद वह छात्रों के बीच पहुंचकर उनके समर्थन में खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज के छात्र केवल बेहतर शिक्षा व्यवस्था और अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। जुनैद ने कहा कि आज जो भी अपने हक की बात करता है और अपनी आवाज उठाता है, उसे जेन-जी (Gen Z) का दर्जा दे दिया जाता है। इस दौरान धरना स्थल पर पहुंचे कांग्रेस विधायक और अन्य नेताओं को आंदोलनरत छात्रों के आक्रोश का भी सामना کرنا पड़ा। छात्रों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर नाराजगी जाहिर की। कॉलेज में लगातार 35 दिनों से चल रहे आंदोलन और दो छात्रों की भूख हड़ताल के बावजूद समाधान नहीं निकलने से छात्रों और कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। अब सभी की निगाहें कॉलेज प्रशासन और सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं.0
0
Report
Advertisement
तेंदुआ दिखने से पूरनपुर के ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग गश्त तेज
Pilibhit, Uttar Pradesh:0511ZUP_PLB_TENDUA_R एंकर- पीलीभीत की पूरनपुर तहसील के अमरैया कलां गांव में खेत के पास तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने झाड़ियों में तेंदुए को देखा और उसकी वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।सूचना मिलते ही वन दरोगा निपेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने खेतों और आसपास मिले पगचिह्नों का निरीक्षण कर तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि की। दरोगा निपेंद्र कुमार व ग्राम पंचायत प्रशासक सत्यपाल शर्मा ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अकेले खेतों की ओर न जाएं, शाम को बच्चों को बाहर न निकलने दें और जंगली जानवर दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।फिलहाल वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है। तेंदुए की मौजूदगी से गांव में भय का माहौल बना हुआ है。0
0
Report
दमोह में सफाईकर्मी हड़ताल से शहर में कचरे का कहर, दीवाली पर मुश्किल
Damoh, Madhya Pradesh:सफाई कर्मियों की हड़ताल, गंदगी से पट पड़ा शहर.. इन दिनों गली गली में लोगों के घर मकान दुकान हर तरफ सफाई चल रही है लोग दीवाली को लेकर घरों में रंग रोगन कर रहे है और कचरा ज्यादा निकल रहा है लेकिन इसी बीच प्रदेश में सफाई कर्मियों की हड़ताल ने हालात बिगाड़ दिए है। दमोह में हड़ताल का खासा असर देखा जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर गये सफाई कर्मी सरकार के खिलाफ खड़े है और किसी भी हालत में काम पर वापस आने तैयार नहीं है ऐसे में शहर भर में कचरा ही कचरा दिखाई दे रहा है। हड़ताली कर्मचारी धरने पर बैठने के साथ मांगो को पूरा करने का भरपूर दबाव बना रहे है वहीं दीवाली जैसे त्यौहार पर गंदगी को लेकर नगर पालिका भी चिंता में है। हालातों से निपटने के लिए नगर पालिका ने कार्ययोजना बनाई है और आउटसोर्स कर्मचारी बड़ा हथियार बनने जा रहे है और उम्मीद जताई जा रही है कि इन के भरोसे शहर में व्यवस्थाएं बन पाएंगी।0
0
Report
वैशाली में मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी: युवक गिरफ्तार, माफी के बाद छोड़ा गया
Hajipur, Bihar:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिदुपुर थाना के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद वैशाली पुलिस ने साइबर थाना में FIR दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। हालांकि, माफी और भविष्य में ऐसी पोस्ट नहीं करने के आश्वासन के बाद पुलिस ने बंधपत्र भरवाकर उसे थाने से छोड़ दिया। पूरा मामला वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र का है।वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के फुलपुरा गांव में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। गिरफ्तार युवक की पहचान निशांत कुमार यादव के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान युवक के इंस्टाग्राम अकाउंट से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिदुपुर थाना के खिलाफ अभद्र टिप्पणी वाला वीडियो सामने आया था।वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर साइबर थाना हाजीपुर में प्राथमिकी संख्या 72/26 दर्ज की गई। वीडियो और अकाउंट के सत्यापन के बाद पुलिस ने युवक के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद युवक के मोबाइल की जांच की गई, जिसमें संबंधित वीडियो और इंस्टाग्राम अकाउंट का लॉगिन मिला। वीडियोग्राफी के साथ मोबाइल जब्त कर जब्ती सूची तैयार की गई।डीएसपी चांदनी सुमन के अनुसार, युवक ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से माफी मांगी और भविष्य में ऐसी टिप्पणी या कंटेंट पोस्ट नहीं करने का आश्वासन दिया। इसके बाद बंधपत्र भरवाकर उसे थाने से छोड़ दिया गया।0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर ब्रेकिंग: खुर्जा में KDA ऑफिस के पास मिला ई-रिक्शा चालक का शव, इलाके में फैली सनसनी!
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, खुर्जा तहसील मार्ग स्थित KDA ऑफिस के निकट मिले शव की पहचान 55 वर्षीय सुरेश पुत्र यादव राम, निवासी सेलटैक्स ऑफिस के पास, के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। खुर्जा में आखिर किन परिस्थितियों में हुई ई-रिक्शा चालक की मौत? जांच के बाद ही होगा खुलासा।0
0
Report
फतेहपुर के निर्माणाधीन आईटीआई भवन की देरी पर डीएम ने वेतन रोकने के निर्देश
Fatehpur, Uttar Pradesh:आईटीआई के निर्माणाधीन भवन में देरी पर डीएम सख्त, कार्यदाई संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर का वेतन रोकने के निर्देश 9.57 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है नवीन भवन डीएम निधि गुप्ता वत्स ने किया औचक निरीक्षण निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी 25 दिन के अंदर गुणवत्तापूर्ण निर्माण और फिनिशिंग कार्य पूरा करने के निर्देश निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और एस्टीमेट के अनुसार कार्यों की जांच के आदेश भवन में सीलन और अन्य खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश0
0
Report
टीकमगढ़: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वृक्षारोपण उजागर
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले के बाजीतपुरा गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। मेन रोड से लगी करोड़ों रुपये की बेशकीमती जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया, बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने फर्जी वृक्षारोपण के नाम पर जमीन घेराबंदी कर ली थी, जबकि मौके पर पेड़ भी मौजूद नहीं थे। मामले में खुद को वकील बताने वाले एक युवक पर थाना प्रभारी को धमकाने और यह कहने का आरोप है कि 'एसडीएम को भी हम ही चलाते हैं', जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामला कलेक्टर तक पहुंचा तो उनके निर्देश पर प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अब सवाल यह है कि सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश किसके संरक्षण में हो रही थी और वृक्षारोपण के नाम पर जमीन घेरने की अनुमति किसने दी थी।0
0
Report
Advertisement
गृहमंत्री विजय शर्मा ने विपक्ष पर साजिश का आरोप, अवैध घुसपैठ रोकने की रणनीति स्पष्ट
Kusu, Chhattisgarh:अंबिकापुर में भाजपा द्वारा भारत बचाओ रैली पीजी कॉलेज ग्राउंड से कलाकेंद्र मैदान तक निकाली गई। रैली में गृह मंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि यह रैली देश में नेपाल, श्रीलंका या बांग्लादेश जैसा माहौल बनाने की साजिश रचने वालों तथा बैलेट पेपर के बजाय सड़कों पर सरकार बदलने की सोच रखने वालों के विरुद्ध निकाली गई है। उनका उद्देश्य जनता के बीच एसआईआर प्रक्रिया को लेकर पूरी स्पष्टता लाना और लोकतंत्र की रक्षा करना है। उन्होंने एसआईआर को पूरी तरह से संवैधानिक प्रक्रिया बताते हुए कहा कि इसके तहत मृत व्यक्तियों के नाम, एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नाम और हमेशा के लिए स्थानांतरित हो चुके लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं, ताकि अवैध घुसपैठियों की पहचान की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि फॉर्म-6 में कोई नया संशोधन नहीं किया गया है, बल्कि राजीव गांधी के समय के फॉर्म-6 में केवल एक अलग घोषणा पत्र जोड़ा गया है। जिससे किसी को भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से भारत में रह रहे घुसपैठियों को चिन्हित कर उन्हें बॉर्डर पार भेजा जाएगा। महादेव सट्टा बेटिंग एप मामले सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि बड़ी कार्रवाई हुईं हैं। इस मामले में सीबीआई और ईडी के द्वारा एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की विस्तृत जांच के बाद और आने वाले समय में और भी खुलासे होंगे।0
0
Report
डूंडा गांव में अवैध शराब के विरोध में महिलाओं ने SP कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग
Tikamgarh, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के गृह ग्राम डूंडा में अवैध शराब बिकने से परेशान गांव की महिलाओं ने टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन, इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की और गांव में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के साथ ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, वही पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है की उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उनके गांव में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाई जाएगी। दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के डूंडा गांव का है, जहां गांव में अवैध शराब की बिक्री से परेशान महिलाओं ने आज एसपी ऑफिस पहुंचकर नारेबाजी करते हुए गांव में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के साथ ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, महिलाओं का आरोप है की गांव में अवैध शराब की बिक्री के चलते माहौल खराब हो रहा है, शराब के नशे में होने वाले विवादों के कारण महिलाओं को घरों से बाहर निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, ग्रामीणों का कहना है की कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिसके चलते उन्हें आज एसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी आवाज उठानी पड़ रही है, वही महिलाओं का आरोप है की संबंधित थाना बड़ागांव धासन में भी उनके द्वारा कई दफा इस बात की शिकायत की गई, लेकिन शराब माफियाओं और पुलिस की मिलीभगत के चलते अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं होती है, वहीं ओबीसी महासभा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रविंद्र लोधी ने कहा की डूंडा गांव पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का गांव है औऱ उन्होंने ही मध्य प्रदेश में शराबबंदी को लेकर पहल की थी, लेकिन आज उनके ही गांव में अवैध रूप से गांव की गली गली में अवैध शराब बेची जा रही है.0
0
Report
पीले चावल से जागरूकता अभियान: पंचायत चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान का प्रयास
Dholpur, Rajasthan:पीले चावल बांटकर मतदाताओं को दिया मतदान का न्योता, शत-प्रतिशत मतदान के लिए किया जागरूक सरमथुरा (धौलपुर) पंचायतीराज आम चुनाव 2026 को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से ब्लॉक सरमथुरा के समस्त राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में स्वीप गतिविधियों के तहत 'सतरंगी सप्ताह' का आयोजन किया गया। इस दौरान 'वोट बुलावा अभियान (पीले चावल बांटना)' कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान के लिए आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर मतदाताओं को पीले चावल बांटे गए और उन्हें लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने का न्योता दिया गया। साथ ही मतदाताओं को मतदान के महत्व एवं उनके मताधिकार के प्रयोग के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर मतदान करने, लोकतंत्र में मतदान की भूमिका एवं महत्व तथा शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। अभियान के माध्यम से प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने और बिना किसी भय या दबाव के मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। स्वीप गतिविधियों के माध्यम से प्रशासन का उद्देश्य पंचायत चुनाव में अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना और लोकतंत्र को मजबूत बनाना है।0
0
Report
Advertisement
