icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दुर्ग के सरपंच अरुण गौतम ने प्रशासन के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी; गिरफ्तारी

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग जिले के समोदा गांव के सरपंच अरुण गौतम को जिले के कलेक्टर और एसडीएम के खिलाफ व्हाट्सएप स्टेटस पर आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है दरअसल ग्रामीण जितेंद्र देशमुख की लिखित शिकायत के बाद जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने यह कार्रवाई की जांच में सामने आया कि सरपंच ने अपने स्टेटस पर प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी पोस्ट की थी वहीं एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि आरोपी सरपंच का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में कई मामले दर्ज हैं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अब सरपंच के खिलाफ बॉन्ड ओवर की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
0
0
Report

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार 20 फीट नीचे गिर गई, दोनों युवक बाल-बाल बचे

Kota, Rajasthan:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कैथून के पास हादसा: 20 फीट ऊंचाई से नीचे सर्विस रोड पर गिरी कार, दोनों युवक बाल-बाल बचे. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के नींद की झपकी एक बार फिर भीषण हादसे का कारण बन गई। दिल्ली से उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए निकले दो दोस्तों की तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट की ऊंचाई से नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन दोनों युवकों को हल्की चोटे आई। पुलिस के मुताबिक सीट बेल्ट और ऐन वक्त पर खुले एयरबैग ने दोनों की जान बचा ली। हादसा कैथून थाना क्षेत्र के अरलिया के पास हुआ। द्वारका मोड़ (दिल्ली) निवासी विक्रांत पुत्र सुरेंद्र कुमार और सागरपुर निवासी मोहित कुमार पुत्र सुरेश कुमार एसयूवी से उज्जैन जा रहे थे। तड़के चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह एक्सप्रेसवे से छलांग लगाते हुए नीचे जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची कैथून थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
0
0
Report

रतनपुर में 33 केवी लाइन से घायल युवक की मौत, परिवार में मातम

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की जान चली गई। बकरियों के लिए चारा काटने लखनी देवी मंदिर की पहाड़ी की ओर गया युवक अचानक ऊपर से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर सिम्स पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मिर्जा सलमान बेग,के रूप में हुई है। युवक की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं वार्ड में भी शोक का माहौल है。
0
0
Report
Advertisement

अनुराग ढांडा ने प्रदूषण पर बीजेपी-केज सरकार पर तीखा निशाना

New Delhi, Delhi:आप नेता अनुराग ढांडा का दिल्ली में प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार और बीजेपी पर निशाना दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह की हालत उस बच्चे जैसी है की साल भर पढ़ाई नहीं की और कह रहे साथ में बैठे बच्चे ने एग्जाम नहीं देने दिया। दिल्ली सरकार बहाने बनाना छोड़े, दिल्ली प्रदूषण के लिए बीजेपी की सरकार जिमेदार है। बीजेपी पंजाब को बदनाम करना बंद करे और इन आँकड़ों पर ध्यान दे। पंजाब में मान सरकार ने किसानों के साथ मिलकर पराली जलाने की घटनाएं 95 फ़ीसदी कम कर दी हैं। मध्यप्रदेश में 153 फ़ीसदी सालाना दर से पराली जलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। पूरे देश की 52 फ़ीसदी पराली जलाने की घटनाएँ अकेले बीजेपी शासित मध्यप्रदेश में हो रही हैं। यूपी में 25-30 प्रतिशत की दर से पराली जलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। बीजेपी सरकार किसानों को कोई मदद या संसाधन नहीं दे रही।
0
0
Report

अनूपपुर में 140 सौर स्ट्रीट लाइटें: बैटरी बैकअप कमजोर, पोलों में दरार

Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले की नगर परिषद डोला द्वारा लाखों रुपये की लागत से लगाई गई 140 सोलर स्ट्रीट लाइटों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ओर नगर परिषद ने लाइटों की स्थापना पर बड़ी राशि खर्च की है, वहीं समस्या सामने आ रही है: रात में कुछ घंटे चलने के बाद बत्तियां बंद हो जाती हैं, बैटरी बैकअप कमजोर है और पोल की स्थापना भी समस्या है, जिससे पर्याप्त रोशनी नहीं मिल रही। स्लग को हटाकर वास्तविक खबर के सरल वॉइस में यह कहा गया है कि स्थानीय लोग कहते हैं कि प्रकाश पोल से नीचे सड़क तक रोशनी नहीं पहुंच रही है। परिषद के अधिकारी कह रहे हैं कि अभी ट्रायल चल रहा है और पोल बार-बार बदले जाएंगे, जिससे अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा।
0
0
Report
Advertisement

आनंद विहार टर्मिनल पर पूर्वांचलवासियों की भीड़, ट्रेन टिकटों की होड़

New Delhi, Delhi:देश में इस समय तिवारी सीजन चल रहा है बड़े शहरों में रहकर रोजी-रोटी कमाने वाले लोग तो हर में अपने गृह राज्य वापस परिवार के साथ तोहार मनाने के लिए छूट गए हैं ट्रेन जहां फुल हो चुकी है वहीं फ्लाइट का किराया भी सातवें आसमान पर है राजधानी दिल्ली में आज तौर से पूर्वांचल के लोग अपने गृह राज्य दिवाली और उसके बाद आने वाले छठ का महा पर मनाने के लिए स्टेशनों की और जा रहे हैं पूरी दिल्ली के आनंद विहार रेलवे टर्मिनल जहां से ज्यादातर गाड़ियां पूर्वांचल की ओर जाती है यहां पर लोगों की भारी भीड़ है लोग अपने गृह राज्य जाने के लिए टिकट के जुगाड़ में इधर से उधर घूम रहे हैं कुछ लोगों को टिकट मिल रहा है तो कुछ लोग जनरल में ही जाने को तैयार है इस बीच रेलवे ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं यात्री सुविधा केंद्र के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्सेस और आफ के जवान तैनात है साथ ही आउटसोर्स कर लोगों को तैनात किया गया है ताकि वह ट्रेन की जानकारी से लेकर सभी तरह की सुविधाओं के बारे में यात्रियों को बता सके ट्रेन की जानकारी के लिए आनंद विहार रेलवे टर्मिनल पर एक अलग से यात्री सुविधा केंद्र बनाया हुआ है जहां पर लोग ट्रेन की जानकारी ले सकते हैं और बैठने के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि भीड़ एक साथ जमाना हो और कोई हादसा ना हो सके अब लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही वह अपने घर पहुंचेंगे और तोहार अपने परिवार के साथ मनाएंगे
0
0
Report

गिरिडीह में भाजपा पदयात्रा: लोकतंत्र बचाओ के नारों के साथ भारी भीड़

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह में आज भाजपा के, लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ, अभियान के तहत मंगलवार को गिरिडीह शहर में निकली पदयात्रा में भारी भीड़ उमड़ी. पदयात्रा को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. भाजपा गिरिडीह महानगर और ग्रामीण जिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में निकली इस पदयात्रा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू मुख्य रूप से शामिल हुए. झंडा मैदान से शुरू हुई पदयात्रा जैसे ही अंबेडकर चौक, कालीबाड़ी, टावर चौक और मुस्लिम बाजार होते हुए बड़ा चौक की ओर बढ़ी, कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. हाथों में तख्तियां और भाजपा के झंडे लिए कार्यकर्ता, लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ, के नारे लगाते चल रहे थे. पदयात्रा के कारण पूरे रूट पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली. स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे.झंडा मैदान में आयोजित सभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल एसआईआर के नाम पर भ्रम फैलाकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी. कार्यक्रम में जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी, पूर्व विधायक अमर बाउरी, निर्भय कुमार शाहबादी, महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, जिला प्रभारी डॉ. संजय कुमार सिंह, समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और आम नागरिक शामिल हुए.
0
0
Report

काली मंदिर से 15 घंटियां चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Dipu RawatDipu RawatFollow6m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मलमलिया उर्फ सिरसिया गांव में प्राथमिक विद्यालय के ठीक सामने स्थित काली मंदिर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। मंदिर से छोटी-बड़ी कुल 15 घंटियां चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने परतावल पुलिस चौकी पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर घटना की जानकारी दी है। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि अज्ञात चोर मंदिर में लगी छोटी-बड़ी कुल 15 घंटियां चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी की घटना का खुलासा करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी अनीश सिंह नें कहाँ की तहरीर प्राप्त हुआ मामले की जांच की जा रही हैं
0
0
Report
Advertisement

सीएचसी परतावल में अल्ट्रासाउंड मशीन बंद, मरीजों को करना पड़ा इंतजार

Dipu RawatDipu RawatFollow14m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:सुबह से बंद रही मशीन, संबंधित डॉक्टर भी नहीं मिले; मरीजों को नहीं मिला संतोषजनक जवाब परतावल/महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा मंगलवार सुबह से ही बंद रही। मशीन बंद होने के साथ ही संबंधित डॉक्टर भी अपने कक्ष में मौजूद नहीं मिले। इसके चलते अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा बाधित होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मरीज सीमा ने बताया कि अल्ट्रासाउंड कक्ष सुबह से ही बंद है। पूछताछ करने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। ऐसे में मरीजों को यह समझ नहीं आ रहा कि जांच कब शुरू होगी। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि संबंधित डॉक्टर को नोटिस दिया जाएगा। उनसे मशीन बंद रहने और ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित रहने का स्पष्ट कारण पूछा जाएगा।
0
0
Report

मेड़ता रोड पर अवैध बिजली कनेक्शन से वाहन चालक खतरे में, अधिकारी चुप

Nagaur, Rajasthan:मेड़ता सिटी - मेड़ता रोड सड़क मार्ग पर एक फर्नीचर व्यवसायी द्वारा रेलवे ठेकेदार को अवैध रूप से विद्युत कनेक्शन देकर वाहन चालकों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है और विद्युत विभाग के अधिकारी आंख मूंदे यह सब देख रहे हैं। यह मामला मेड़ता सिटी मेड़ता रोड स्टेट हाईवे 39 का है जहां एक फर्नीचर व्यवसायी द्वारा रेलवे के ठेकेदार को अवैध रूप से कनेक्शन देकर बीच सड़क पर तार बीछा गया है। इस तार के ऊपर से प्रतिदिन हजार वाहन निकलते हैं ऐसे में कोई बड़े हादसा होने से लोगों की जान जा सकती है। ऐसा भी नहीं की मेड़ता के अधिकारियों को इसकी जानकारी ना हो। पंचायती राज चुनाव के दौरान इस सड़क मार्ग से न जाने कितने अधिकारी निकले होंगे मगर किसी ने भी इस अवैध कनेक्शन को हटाने के आदेश नहीं दिए। फर्नीचर व्यवसायी और अधिकारियों की लापरवाही से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बाइट - कैलाश चंद जैन सहायक अभियंता विद्युत विभाग मेड़ता
0
0
Report

गाय के गोबर से बने दीपक, दिव्यांग बच्चों के हुनर से हरित दिवाली

Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर - दीपावली का पर्व खुशियों और रोशनी का त्योहार है, लेकिन इस दौरान जलने वाले चाइनीज दीयों से निकलने वाला धुआं पर्यावरण को प्रदूषित करता है । ऐसे में महोबा जिले के दिव्यांग गाय के गोबर से निर्मित दीये , धूपबत्तियां सहित अन्य पूजन सामग्री तैयार कर रहे हैं। इनके हाथों से तैयार हो रहे ये दीपक न सिर्फ घरों को रोशन करेंगे बल्कि पर्यावरण संरक्षण के साथ दिव्यांग बच्चों के हुनर और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल भी पेश करेंगे । वी/ओ - दीवाली पर्व पर हर घर रोशन हो और हर चेहरे पर मुस्कान हो एवं पर्यावरण भी सुरक्षित रहे । इसी सोच के साथ दिव्यांग बच्चे अपने हुनर को आकार देने में जुटे हुए हैं । गाय के गोबर से तैयार किए जा रहे इन दीपकों की खासियत है कि ये पर्यावरण के अनुकूल हैं । जहां पारंपरिक दीपावली में चाइनीज दीया से निकलने वाला धुआं वायु प्रदूषण को बढ़ाता है, वहीं गाय के गोबर से बने दीये लोगों को स्वच्छ और हरित दीपावली मनाने का सन्देश दे रहे हैं । इन दीयो को जलाने के बाद आप चाहे तो खाद के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है। इन दीयो की खासियत है कि नदी और तालाबों में दीपदान के लिए भी ये उपयोगी हैं क्योकि पानी पर तैरने की क्षमता के चलते इनसे जलाशयों में दीपदान किया जा सकता है । वही दिव्यांग बच्चे सिर्फ दीपक ही नहीं, बल्कि धूपबत्ती, देवी-देवताओं की मूर्तियां सहित अन्य मोमेंट भी तैयार कर रहे हैं। इनकी मेहनत और लगन देखकर साफ है कि हुनर किसी शारीरिक अक्षमता का मोहताज नहीं होता । इन बच्चों के हाथों से तैयार हो रही पूजन सामग्री जहां लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ी है, वहीं यह पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दे रही है । गाय के गोबर को धार्मिक रूप से पवित्र माना जाता है और इससे बने दीपकों का उपयोग दीपावली को प्रकृति के करीब लाने की एक अच्छी पहल है । दिव्यांग बच्चों की यह कोशिश समाज को संदेश देती है कि यदि उन्हें अवसर और प्रोत्साहन मिले, तो वे भी अपनी प्रतिभा के दम पर आत्मनिर्भर बन सकते हैं । बाइट - अखिलेश रैकबार (दीपक बनाने वाला दिव्यांग- कारीगर) बाइट - मनोज कुमार (दिव्यांग -कारीगर ) bाइट - शिखा चौरसिया (दिव्यांग -कारीगर)
0
0
Report
Advertisement

बनास नदी में डूबे युवक का शव तीन दिन बाद बरामद, परिजनों में कोहराम

Tonk, Rajasthan:बनास नदी में डूबे युवक का तीन दिन बाद मिला शव, परिवार में मचा कोहराम टोंक। बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में बनास नदी में डूबे युवक का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया। युवक रविवार सुबह मछली पकड़ने के दौरान नदी में गिर गया था। जानकारी के अनुसार सावर थाना क्षेत्र के पाड़लिया गांव निवासी घीसालाल रेगर (29) पुत्र भंवरलाल रेगर रविवार सुबह बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया स्थित नासिरदा थाना क्षेत्र के रतनपुरा तन में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान रविवार सुबह करीब 11 बजे वह बनास नदी में गिर गया और लापता हो गया。 घटना के बाद से युवक की तलाश की जा रही थी। मंगलवार को तीन दिन बाद उसका शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में शोक की लहर छा गई।
0
0
Report

कुरुक्षेत्र में CIA-2 और बदमाश के बीच मुठभेड़, एक घायल, चार आरोपी काबू

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र के लाठी धनौरा के पास CIA-2 की गिरफ्त से पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश के पैर में गोली, इलाज के लिए LNJP हॉस्पीटल, आरोपी पर पहले भी है मामले दर्ज, कुल 4 आरोपी किए काबू कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र जिले में लाठी धनौरा के पास CIA 2 की गिरफ्त से बदमाश के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। कुरुक्षेत्र CIA 2 की गिरफ्त से आरोपी ने भागने का प्रयास किया। जिसके बाद CIA 2 और बदमाश के बीच मुठभेड़ के दौरान बदमाश अमन के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस उसे उपचार के लिए कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस की कार्रवाई में कुल चार आरोपियों को काबू किया गया है। घायल बदमाश की पहचान गांव घिसरपड़ी निवासी अमन के रूप में हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top