पातडां में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ब्लॉक स्तरीय टाइपिंग प्रतियोगिता आयोजित
Patran, Punjab:शिक्षा विभाग के करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग कार्यक्रम के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पातडां में अगस्त माह में ब्लॉक स्तरीय टाइपिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता गाइडेंस ब्लॉक रिसोर्स पर्सन तनवीर शर्मा की देखरेख में हुई, जिसमें समाना-1 ब्लॉक के नौवीं से बारहवीं कक्षा के 34 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अंग्रेजी, पंजाबी, और हिंदी भाषाओं में अलग-अलग समूह बनाकर पांच मिनट की टाइपिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
