147105
ब्लॉक कांग्रेस शुतराना ने डीएसपी पातडां कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया
Patran, Punjab:पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शुतराना ने डीएसपी पातडां कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस प्रदर्शन की अगवाई हल्का शुतराना इंचार्ज दरवारा सिंह बणवाला ने की। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में बढ़ती रंगदारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कानून व्यवस्था में सुधार की मांग की।जयोन
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डीडवाना के रुद्री चौधरी की बॉलीवुड डेब्यू: कालीघाटी 7 अगस्त को रिलीज
आभा नगरी उपकाशी डीडवाना के किसान के बेटे रुद्र चौधरी अब बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। उनकी अभिनीत पहली हिंदी फिल्म "कालीघाटी" आगामी 7 अगस्त को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में रुद्र चौधरी अपने साथी कलाकार ललित भार्गव (फतेहपुर ढांढण) और सुमित सिसोदिया (इंदौर) के साथ डीडवाना पहुंचे। यहां स्थित होटल क्लार्क टावर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान रुद्र ने मीडिया से अपनी फिल्म और फिल्मी सफर से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की। रुद्र ने बताया कि वे टीवी सीरियल 'जोधा अकबर' से प्रभावित होकर अभिनय के क्षेत्र में आए थे। जब उनके पिता खेमाराम गोदारा को उनके इस शौक का पता चला तो वे काफी नाराज हुए, जिसके बाद रुद्र एक बार घर से भी निकल गए थे। हालांकि, बाद में उनकी बड़ी बहन डॉ. कविता गोदारा और माता लक्ष्मी देवी के प्रोत्साहन एवं सहयोग से उन्होंने बॉलीवुड तक का सफर तय किया। क्या है 'कालीघाटी' की कहानी रुद्र ने बताया कि यह फिल्म बेटियों के साथ हो रहे अन्याय और संगठित अपराध पर प्रहार करती है। कहानी में एक ऐसे समाज और गिरोह को दर्शाया गया है जो कम उम्र की बेटियों का सौदा कर उनके साथ अत्याचार करते हैं। फिल्म का मुख्य पात्र 'रुद्र' ऐसे ही एक परिवार का बच्चा है, जो बड़ा होकर इस अन्याय के खिलाफ इंतकाम लेता है। फिल्म में दर्शकों को सस्पेंस, मिस्ट्री, एक्शन और हास्य का मिला-जुला मिश्रण देखने को मिलेगा। स्थानीय प्रतिभा के बॉलीवुड में मुख्य भूमिका निभाने को लेकर डीडवाना क्षेत्र की जनता में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।0
0
Report
आचार्य प्रमोद कृष्णन गुरुकुल मार्ग अपनाने से बच्चों को कॉकरोच बनने से रोकने आह्वान
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद पहुंचे कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णनन का बड़ा बयान। देश के सभी अभिभावकों से आचार्य प्रमोद कृष्णनन की अपने बच्चों को कॉकरोच न बनने देने की अपील है। यदि वे अपने बच्चे स्वामी विवेकानंद और महर्षि दधीचि जैसे महान देश भक्त बनाएं चाहते हैं, तो उन्हें अपने बच्चों को गुरुकुल का रास्ता दिखाना होगा। भारत की संस्कृति, सभ्यता और सनातन को बचाने के लिए, अगर बच्चों को कॉकरोच बनने से रोकना है तो गुरुकुल मार्ग दिखाना आवश्यक है। मौलाना जर्जिस पर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णनन का बड़ा बयान है कि जो भी मौलाना इस तरह की वाहियात बातें करता है उसे मुसलमान नहीं मानते, तथा अगर वह किसी धर्म का अपमान करता है तो वह मुसलमान नहीं। मौलाना जर्जिस को पहले इस्लाम की तालीम लेनी चाहिए। भगवान से प्रार्थना है कि मौलाना जर्जिस को माफ़ी दें। सांसद पप्पू यादव के चंदा चोरी के भगवा नाटकीय प्रोटेस्ट पर भी आचार्य प्रमोद कृष्णनन भड़के। भारत की दिल्ली में नाट्य कला अकादमी है जिसे नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा कहते हैं। राहुल गांधी नेता विपक्ष बने तब से उनका इरादा संसद को थिएटर बनाने का है। अगर पप्पू यादव थिएटर में काम करना चाहते हैं तो नवरामात्री में रामलीला शुरू होगी। रामलीला में पाठ करें खरदूषण या मेघनाथ का पाठ करें या फिर रावण का पाठ करें, सनातन का अपमान करने का प्रयास न करें। ओवैसी के वंदे मातरम् गाने से मुसलमानों के काफी हो जाने के बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णनन का पलटवार है कि सच्चा मुसलमान पांच वक्त वंदे मातरम् करता है, ओवैसी जी को यह समझना चाहिए। बाइट – आचार्य प्रमोद कृष्णनन, पिठाधिश्वर, कल्कि धाम।0
0
Report
पटना में सीएम सम्राट चौधरी ने नशामुक्त भारत संकल्प अभियान का शुभारम्भ किया
Noida, Uttar Pradesh:पटना- सीएम सम्राट चौधरी ने "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान" का शुभारम्भ कार्यक्रम。0
0
Report
Advertisement
बेंगलूरु में 9 अगस्त को CM भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में प्रवासी राजस्थानी संगम
Noida, Uttar Pradesh:बेंगलूरु प्रवासी राजस्थानी संगम 9 अगस्त को CM भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में होगा आयोजन राज.फाउंडेशन अध्यक्ष सचिन पाण्डियां ने कहा उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी,राज्यसभा सांसद डॉ.सतीश पूनियां,लहरसिंह सिरोया समेत कई नेता रहेंगे मौजूद व्यापार से विकास तक विषय पर होगी दिनभर चर्चा दुनियां के कई चैप्टर होंगे शामिल-सचिन पाण्डियां आयोजन में हजारों करोड़ के निवेश करार पर हस्ताक्षर आला IAS शिखर अग्रवाल,IT सचिव रवि सूरपुर,आयुक्त राज.फाउंडेशन मनीषा अरोड़ा,IAS नरेश गोयल,IAS नीलाभ सक्सेना रहेंगे कार्यक्रम में0
0
Report
नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की घोषणा के लिए धरना जारी
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी में मेडिकल कॉलेज का मामला गरमाता जा रहा है और अब नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर सुमन पार्क में वरिष्ठ बीजेपी नेता जीतराम भट्ट धरने पर बैठ गए है और सरकार से नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की घोषणा और लिखित आश्वासन देने की मांग की है,भट्ट ने कहा टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय और नरेंद्र नगर विधायक स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल دونوں ही जनता को गुमराह कर रहे है कभी एक दूसरे का विरोध कर रहे है तो कभी गले मिल रहे है अब जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली है।0
0
Report
पटना के पाटलिपुर्र टाउनशिप पर रोक हटना: विरोध के बीच विकास योजना के संकेत
Patna, Bihar:बिहार के पटना जिले में प्रस्तावित पाटलिपुत्र सेटेलाइट टाउनशिप के चिह्नित विशेष क्षेत्र की जमीन के खरीद और बिक्री से रोक हटा दी गई है। सम्राट सरकार ने इस टाउनशिप के विकास के लिए डेवलेपमेंट प्लान का प्रारूप जारी कर दिया है। इस संबंध में नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से शनिवार को अधिसूचना जारी की गई। इस पर 60 दिनों के भीतर आपत्ति और सुझाव मांगे गए हैं। सरकार ने बीते अप्रैल महीने में पटना समेत बिहार के अन्य जिलों में सेटेलाइट टाउनशिप के चिह्नित क्षेत्रों में जमीन की खरीद, बिक्री और हस्तांतरण पर रोक लगा दिया था। पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा ने कहा कि अभी एक टाउनशिप के लिए प्रतिबंध हटा है सबको खोलना चाहिए। सरकार आम लोगों से बात करे, जिनकी जमीन जहां है उनकी क्या स्थिति है इस चीज को सरकार को सबसे पहले पता लगाए और कितना पैसा वो उनको देंगे, ये सबके सामने सरकार रखे। क्योंकि लोगों ने सपना दिखा दिया है सबको सरकार ने कि हम आपको इतना पैसा देने वाले हैं, लेकिन अब तक नहीं क्लियर किया है कि उसके बदले कितना पैसा एज ए मुआवजा उन लोगों को मिलेगा। जेडीयू के MLC और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि शहरीकरण का जवाब: पूरे देश के अंदर मानक देखेंगे तो बिहार का शहरीकरण का प्रतिशत बहुत कम है। ऐसी स्थिति में सैटेलाइट शहर बना-बसाने का फैसला लिया गया है जो आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। और उस एरिया को छोड़कर के जो अन्य जमीन था उस पर रजिस्ट्री को फ्री किया गया। और इसी बीच में राज्य सरकार ने यह भी तय किया कि अगर कोई असाध्य रोगी है, कोई बीमारी है या कोई सामाजिक प्रयोजन है, तो इसके लिए आवेदन देने की विहित प्रक्रिया तय की गई है। इसलिए... तात्कालिक रूप से परेशानी हुई लेकिन दीर्घकालिक रास्ता निकाला गया है और वह रास्ता बेहतर है। आरजेडी विधायक गौतम ऋषि ने कहा: रोक हटाया है तो चलिए, विकास कीजिए। जिस प्रकार सरकार ने एक पक्ष को देखा वहीं दूसरा पक्ष भूला नहीं है। किसानों के जमीन और घर-परिवार की स्थिति को लेकर चिंता बनी है। बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि शुरुआती परेशानी के बाद स्थायी समाधान होगा। टाउनशिप बनना बिहार के उन्नति के लिए लाभकारी है और ड्राफ्ट प्लानिंग के साथ अन्य 11 जगहें भी जल्द फ्री होंगी।0
0
Report
Advertisement
जंतर-मंतर विवाद पर सुरजेवाला का वार: मोदी-शाह से माफी मांगने की मांग
Kaithal, Haryana:जंतर-मंतर विवाद पर रणदीप सुरजेवाला का हमला, बोले- 'प्रधानमंत्री और अमित शाह देश के बच्चों से मांगें माफी' राहुल गांधी पर FIR को लेकर कांग्रेस का पलटवार, सुरजेवाला ने सरकार को घेरा एंकर: कैथल पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि Modi सरकार ने देश के नौजवानों पर हमला बोल रखा है और प्रधानमंत्री को खुद को एक अभिभावक की भूमिका में रखकर सोचना चाहिए। सुरजेवाला ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे युवा पूरे देश के बच्चे हैं और उन पर बेदर्दी से लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने कहा, "अगर माता-पिता से कोई गलती हो जाती है तो वे अपने बच्चों से कहते हैं कि सॉरी बेटा। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को भी देश के बच्चों से कहना चाहिए कि 'सॉरी बेटा, बीजेपी सरकार से गलती हो गई और आगे ऐसी गलती नहीं होगी।'" उन्होंने कहा कि युवाओं पर कार्रवाई करने के बाद यह कहना कि "मैं तुम्हें माफ करता हूं", पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब युवाओं पर लाठीचार्ज हुआ, उन्हें पीटा गया और उनके खिलाफ कार्रवाई की गई, तब आखिर उन्हें किस बात के लिए माफ किया जा रहा है। देशभर में प्रदर्शन करने वाले युवाओं के खिलाफ हो रही कानूनी कार्रवाई का जिक्र करते हुए सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि आज भी बच्चों और युवाओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी लड़की को धमकाया जा रहा है, 15-15 साल के बच्चों के साथ भी अन्याय हो रहा है, किसी को घर से उठाया जा रहा है, किसी की गिरफ्तारी की जा रही है, किसी के इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट बंद करवाए जा रहे हैं और उन्हें यह कहकर डराया जा रहा है कि उनका करियर बर्बाद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद इस बार देश का युवा डरने वाला नहीं है। उन्होंने चेतावनी देता हुआ कहा, "अगर बच्चे दोबारा खड़े हो गए तो आपको लाल किला छोड़कर जाना पड़ेगा।" सुरजेवाला ने कहा कि युवाओं का कोई धर्म, जाति या क्षेत्र नहीं होता। युवा केवल अपनी शिक्षा, मेहनत और काबिलियत से जुड़ा होता है, इसलिए उसकी आवाज को दबाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। वाराणसी में राहुल गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए सुरजेवाला ने कहा कि जिन लोगों पर राम मंदिर के चढ़ावे में भ्रष्टाचार के आरोप हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही, जबकि विपक्ष के नेताओं पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि "भगवान श्रीराम के मंदिर का चढ़ावा चोरी करने वाले लोग खुले घूम रहे हैं और एफआईआर हमारे ऊपर दर्ज हो रही है। यह कैसा न्याय है?" सुरजेवाला ने आगे कहा कि उन्होंने वेद-पुराणों में पढ़ा है कि भगवान के चरणों में चढ़ाया गया चढ़ावा चोरी करने वाले को हजारों जन्मों तक मुक्ति नहीं मिलती। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण में भी भारी कमीशनखोरी हुई है। उनका कहना था कि जिन लोगों पर ऐसे आरोप हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज की जा रही है, जो न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है। बाइट: रणदीप सुरजेवाला राज्यसभा सांसद0
0
Report
गाजीपुर एनकाउंटर: हिस्ट्रीशीटर सुधीर पासी समेत 2 गिरफ्तार, लाखों की लूट उजागर
Gazipur, Uttar Pradesh:पुलिस एनकाउंटर में अंतरजनपदीय हिस्ट्रीशीटर लुटेरा समेत 2 के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार, लूट की नगदी, जेवर, तमंचे और चोरी की बाइक बरामद गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में लगी गोली मुख्य आरोपी सुधीर पासी उर्फ ध्रुव पासी पर लूट, रंगदारी, चोरी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत 35 मुकदमे दर्ज हैं 29 जुलाई को बकरा खरीदने के बहाने व्यापारी से 60 हजार रुपये और सोने की चेन लूटने का आरोप कामाख्या धाम मैरिज हॉल संचालक से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले का भी खुलासा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 90,620 रुपये नकद, सोने का लॉकेट, 5 मोबाइल, चोरी की हंटर बाइक और 2 अवैध तमंचे बरामद किए बरामद मोबाइल और बाइक गाजीपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर और आजमगढ़ की वारदातों से जुड़ी बताई जा रही हैं घायल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज किया मुकदमा गहमर पुलिस द्वारा की कार्रवाई, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी गाजीपुर में पुलिस ने अंतरजनपदीय लुटेरा गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर के दौरान दो शातिर बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों बदमाशो पर लूट, रंगदारी, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट की नकदी, सोने का लॉकेट, पांच मोबाइल, चोरी की बाइक और अवैध तमंचे बरामद किए हैं। दरअसल गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार देर रात बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजनपदीय शातिर लुटेरे और हिस्ट्रीशीटर सुधीर पासी उर्फ ध्रुव पासी तथा उसके साथी समीम शाह को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस बात की पुष्टि एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि दोनों बदमाशों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी। घायल बदमाशों को तत्काल अस्पताल भेजकर उपचार कराया गया। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि 29 जुलाई को नवली निवासी मेराज कुरैशी से 60 हजार रुपये और सोने की चेन लूटने तथा विरोध करने पर तमंचे की बट से हमला कर उसका हाथ तोड़ देने की वारदात में यही गिरोह शामिल था। इसके अलावा कामाख्या धाम स्थित मैरिज हॉल संचालक नवीन पांडेय से खुद को गैंग का सदस्य बताकर 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में भी दोनों की भूमिका सामने आई है। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से 90,620 रुपये नकद, सोने का लॉकेट, पांच मोबाइल फोन, चोरी की लाल रंग की हंटर मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। बरामद बाइक से गाजीपुर, सुल्तानपुर, आजमगढ़ और लखनऊ में हुई कई वारदातों से जुड़ा है। मुख्य आरोपी सुधीर पासी थाना मरदह का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ लूट, चोरी, रंगदारी, गैंगस्टर, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट समेत 35 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं उसके साथी समीम शाह पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस पूरी कार्रवाई को गहमर थाना प्रभारी नंद कुमार तिवारी और कामाख्या धाम चौकी प्रभारी संजय कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और अन्य वारदातों का भी खुलासा करने में जुटी है। बाइट- अतुल सोनकर- एसपी ग्रामीण, गाजीपुर0
0
Report
बैरसिया में शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण
Bhopal, Madhya Pradesh:बैरसिया में शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण0
0
Report
Advertisement
धनबाद हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, रॉड और खून लगे कपड़े बरामद
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर में 24 वर्षीय करण राम की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कन्हाई लाल भट्टाचार्य और शिव प्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई रॉड और खून लगे कपड़े भी बरामद किए हैं। वही मामले को लेकर धनबाद के पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश सोय ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मृतक के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों पर करण राम के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी कन्हाई लाल भट्टाचार्य ने पूछताछ में बताया कि करण कुमार कथित तौर पर चोरी की नीयत से एक घर में घुसा था। इसी दौरान घर के लोगों की नींद खुल गई और उन्होंने करण को घर के अंदर देखा। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर पड़ोस के कुछ लोग भी मौके पर जुट गए और मारपीट में शामिल हो गए। मारपीट में करण राम गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल और आरोपियों से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर रॉड और खून लगे कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस इस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के दौरान वास्तव में कितने लोग मौजूद थे और मारपीट में किस-किसकी भूमिका थी। पुलिस ने यह भी बताया कि मृतक करण राम का पूर्व में चोरी के एक मामले में जेल जाने का रिकॉर्ड रहा है और उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच साक्ष्यों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कर रही है।0
0
Report
कॉमनवेल्थ में नरेंद्र बेरवाल ने सिल्वर मेडल जीता, गांव सौरखी में खुशियों की लहर
Bhiwani, Haryana:कॉमनवेल्थ खेलो में सिल्वर जीतकर भी चमके नरेंद्र बेरवाल, फाइनल में इंग्लैंड के मुक्केबाज से हार; गांव सौरखी में जश्न का माहौल 4 अगस्त को भारत लौटेंगे सिल्वर मेडलिस्ट नरेंद्र बेरवाल इंडियन आर्मी करेंगे स्वागत तो 5 अगस्त को गांव सौरखी में होगा भव्य स्वागत, अगला लक्ष्य एशियन गेम्स की तैयारी में पूरी ताकत से जुटेंगे, लेंगे गोल्ड हांसी जिले के गांव सौरखी के अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल को फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के मुक्केबाज के हाथों 5-0 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि फाइनल में हार के बावजूद नरेंद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। हार के बावजूद सिल्वर मेडल जीतने पर भी पूरे सौरखी में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया और नरेंद्र व उनके परिवार को बधाई देने वालों का तांता लग गया। आपको बता दे कि 4 अगस्त को भारत पहुंचने पर भारतीय सेना की ओर से नरेंद्र बेरवाल का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 5 अगस्त को अपने पैतृक गांव सौरखी पहुंचने पर ग्रामीणों की ओर से उनका भव्य स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। परिवार और ग्रामीण स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। नरेंद्र की माता रोशनी देवी ने कहा कि बेटे की उपलब्धि पर उन्हें बेहद गर्व है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्होंने नरेंद्र को दूध, घी और हलवा खिलाकर मजबूत बनाया और आज वही बेटा अपने मुक्कों से देश का नाम रोशन कर रहा है। पिता जगदीश बेरवाल ने कहा कि उन्हें गोल्ड मेडल की उम्मीद थी, लेकिन सिल्वर मेडल भी किसी उपलब्धि से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा जहां भी प्रतियोगिता खेलने जाता है, देश के लिए कोई न कोई पदक जरूर जीतकर लौटता है। ग्रामीण ने कहा कि खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है और उन्हें इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को शुरुआत से ही बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिलें, तो वे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।0
0
Report
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल के विद्याेदय तीर्थ कार्यक्रम में शिरकत की
Bhopal, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा विद्याेदय तीर्थ, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता0
0
Report
Advertisement
हत्या के बाद प्रशासनिक सुरक्षा पर सवाल, बिहार के अधिकारी हड़ताल का ऐलान
Danapur, Bihar:रोहतास में डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद पूरे बिहार के नगर निकाय अधिकारियों में भारी आक्रोश है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को जब उनका पार्थिव शरीर दानापुर टी-पॉइंट स्थित उनके सरकारी आवास पहुंचा तो वहां मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि बड़ी संख्या में नगर परिषद एवं नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल बताया। कार्यपालक पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार जल्द दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के साथ अधिकारियों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था नहीं करती है, तो पूरे राज्य में कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से हड़ताल का ऐलान करते हुए चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ने पर वे आंदोलन को और तेज करेंगे। प्रदर्शन कर रहे अधिकारियों ने यह भी कहा कि उनकी मांगें पूरी नहीं होने पर वे जल समाधि जैसे कठोर कदम उठाने को भी मजबूर होंगे। अधिकारियों की मांग है कि हत्या की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, मृतक के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए तथा राज्य के सभी कार्यपालक पदाधिकारियों के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विमल कुमार की हत्या के बाद प्रशासनिक महकमे में गहरा शोक और असुरक्षा का माहौल है。0
0
Report
सौरभ भारद्वाज का दिल्ली सरकार पर 30 करोड़ साइकिल घोटाले का बड़ा आरोप
New Delhi, Delhi:आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारत में दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य गवाने के बाद साइकिल खरीद घोटाले को लेकर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि 30 करोड़ का साइकिल प्रक्रिया में घोटाला हो सकता है जो साइकिल 4000 में मिल रही है इस साइकिल को 6000 से ज्यादा में खरीद के लिए टेंडर जारी किया गया जो दिखता है कि इसमें मैं भी भ्रष्टाचार हो रहा है सौरभ भारद्वाज0
0
Report
रामनगर में एयर कंडीशनर फटने से शराब दुकान में भीषण आग, दमकल काबू पाया
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में AC फटने से शराब दुकान में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया रामनगर-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर स्थित 'लीगर किला' नाम की विदेशी शराब की दुकान में अचानक आग लग गई, देखते ही देखते आग ने दुकान के अंदर तेजी से फैलना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए दुकान से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और तुरंत दुकान स्वामी व फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रेडेग की टीम मौके पर पहुंची, आग की गंभीरता को देखते हुए कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला और काफी देर तक चले रेस्क्यू व बुझाने के अभियान के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आग आसपास के क्षेत्रों और अन्य प्रतिष्ठानों तक नहीं फैल सकी, जिससे बड़ा हादसा टल गया. फायर विभाग के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण दुकान में लगा एयर कंडीशनर फटना माना जा रहा है, हालांकि विभाग सभी पहलुओं की जांच कर रहा है और वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है. फायर कर्मी ने बताया कि यदि टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंचती तो आग और भी विकराल रूप ले सकती थी, उन्होंने कहा कि फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। दुकान स्वामी से जानकारी मिलने के बाद ही नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. आग पर काबू पाने के बाद दुकान के कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली. घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही, जबकि फायर विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है.0
0
Report
Advertisement
