147105
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा ने कानुनों के खिलाफ किया प्रदर्शन
Patran, Punjab:15 अगस्त को 20 जनसंगठनों द्वारा भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा ब्लाक पातडां ने नए आपराधिक कानूनों और अन्य काले कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर पांच एकड़ अनाज मंडी में विरोध प्रदर्शन किया। ब्लाक प्रधान अमरीक सिंह घगा ने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकारें आजादी और लोकतंत्र के खोखले दावे कर रही हैं, जबकि किसान, मजदूर और अन्य वर्गों को इन कानूनों के खिलाफ संघर्ष करना पड़ रहा है। जनसंगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भवानीमंडी पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी मामले में फरार आरोपी चिराग मीणा को गिरफ्तार किया
Jhalawar, Rajasthan:भवानीमंडी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के भवानीमंडी पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में फरार आरोपी चिराग मीणा उर्फ चिंटू मीणा को गिरफ्तार किया है। वह पिछले तीन माह से फरार चल रहा था। इस मामले में अब तक कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो म्यूल बैंक खातों का उपयोग कर साइबर धोखाधड़ी में संलिप्त थे। झालावाड़ एसपी अमित बुडानिया ने बताया कि बढ़ते साइबर और अन्य धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी थानाधिकारियों को थाना स्तर पर टीम गठित कर प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। भवानीमंडी पुलिस थाने ने भी एक विशेष टीम का गठन किया था। इसी अभियान के तहत भवानीमंडी पुलिस थाने को गोपनीय सूचना मिली थी जिसमें बताया गया कि भवानीमंडी निवासी ललित राणा अपने बैंक खातों का उपयोग म्यूल खातों के रूप में कर बड़े पैमाने पर साइबर धोखाधड़ी कर रहा है। तकनीकी विश्लेषण से पुष्टि हुई कि ललित राणा के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, भवानीमंडी शाखा के खाते का उपयोग साइबर धोखाधड़ी में किया गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। थानाधिकारी भवानीमंडी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तीन माह से फरार चल रहे म्यूल बैंक खाताधारक चिराग मीणा उर्फ चिंटू मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया।0
0
Report
वाराणसी से मंगल कलश रथ राजस्थान में समरसता संकल्प का ऐतिहासिक स्वागत
Jaipur, Rajasthan:बीजेपी का समरसता संकल्प अभियान के तहत कल गुरु पूर्णिमा पर वाराणसी से मंगल कलश रथ रवाना होगा। कलश रथ राजस्थान में जगह जगह ऐतिहासिक स्वागत होगा। आज वाराणसी में धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। राजस्थान से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने संत गुरु रविदास के समरसता, समानता एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। संत रविदास की जन्म स्थली वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर गांव में बीजेपी प्रतिनिधि सामाजिक समरसता के कलश लेने पहुंचे। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, महामंत्री कैलाश मेघवाल सहित वरिष्ठ पदाधिकारी ने रविदास स्मारक स्थल पर पावन मिट्टी पूजन किया। इसके बाद रविदास स्मारक स्थल से गुरु रविदास जन्मस्थली मंदिर तक भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों, जयघोष और भक्ति गीतों के बीच शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सभी मार्ग पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और वातावरण "जय गुरु रविदास" और समरसता के नारों से गूंज उठा। मंदिर परिसर में मंगल कलश पूजन में राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने समरसता के प्रतीक मंगल कलश को ग्रहण किया और संत गुरु रविदास के विचारों को राजस्थान के गाँव, कस्बे और शहर तक पहुँचाने का संकल्प लिया। यह मंगल कलश सामाजिक सद्भाव, एकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश लेकर राजस्थान पहुंचेगा। बीजेपी समाज के अंतिम व्यक्ति तक संत-महापुरुषों के विचारों को पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और समरसता संकल्प अभियान उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। वाराणसी से 29 जुलाई को मंगल कलश रथ राजस्थान के लिए रवाना होगा और 30 जुलाई को भरतपुर जिले के ऊँचा नागला स्थित राजस्थान सीमा पर रथ का ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद भरतपुर से गुलाबी नगरी जयपुर तक मार्ग में सैकड़ों स्थानों पर मंगल कलश रथ का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और अभिनंदन किया जाएगा।0
0
Report
जियो फेंसिंग से राशन वितरण बाधित, ग्रामीण इलाकों में उपभोक्ता परेशानीय
Jaipur, Rajasthan:राशन की दुकान तक तो लोग पहुंच रहे हैं.. लेकिन राशन मशीन तक नहीं पहुंच पा रहा। वजह है तकनीक का नया पहरा। पारदर्शिता के नाम पर पीडीएस में लागू की गई जियो फेंसिंग व्यवस्था अब खुद राशन वितरण में सबसे बड़ी रुकावट बनती दिख रही है। सर्वर एरर, कमजोर नेटवर्क और लोकेशन मिसमैच के चलते हजारों उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि राशन डीलर भी लोगों के गुस्से का सामना कर रहे हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से लागू की गई जियो फेंसिंग व्यवस्था अब कई जगह खुद राशन वितरण में बाधा बनती नजर आ रही है। उचित मूल्य दुकानों पर लगी पीओएस मशीनें निर्धारित लोकेशन से जरा-सी भी असंगति होने पर सर्वर एरर दिखाने लगती हैं। नतीजतन राशन वितरण रुक जाता है और लाभार्थियों को घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों में सामने आ रही है, जहां कमजोर नेटवर्क और बार-बार सर्वर डाउन होने से मशीनें काम ही नहीं कर प रहीं। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक उचित मूल्य दुकान की जियो टैगिंग की गई है और पीओएस मशीन उसी निर्धारित स्थान से संचालित होने पर ही राशन वितरण की अनुमति देती है। लेकिन कई स्थानों पर लोकेशन मैच नहीं होने, जीपीएस सिग्नल में गड़बड़ी और इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर होने के कारण मशीनें बार-बार तकनीकी त्रुटि दिखा रही हैं। सर्वर डाउन होने पर पूरी प्रक्रिया ठप हो जाती है, जिससे दुकानों पर लंबी कतारें लग रही हैं। बाइट-राशन डीलर्स बाइट-राशन डीलर्स राशन डीलर्स का कहना है कि लाभार्थियों की पहचान पहले से ही बायोमैट्रिक सत्यापन के जरिए की जा रही है। ऐसे में जियो फेंसिंग की व्यवस्था से पारदर्शिता तो नहीं बढ़ी, बल्कि विशेषकर ग्रामीण इलाकों में तकनीकी परेशानियां जरूर बढ़ गई हैं। उनका कहना है कि नेटवर्क और सर्वर की समस्या के कारण डीलरों को उपभोक्ताओं के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है, जबकि तकनीकी खामी उनके नियंत्रण से बाहर है। डीलरों का कहना है कि जियो फेंसिंग व्यवस्था का उद्देश्य अच्छा है, लेकिन इसे पूरी तरह तकनीकी रूप से सक्षम किए बिना लागू करने से परेशानी बढ़ रही है। उनका मानना है कि पहले सर्वर की क्षमता, नेटवर्क कनेक्टिविटी और जीपीएस संबंधी दिक्कतों का समाधान किया जाए, तभी यह व्यवस्था प्रभावी साबित होगी। अन्यथा इसका सीधा असर राशन वितरण और आम उपभोक्ताओं पर पड़ता रहेगा। इधर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने भी जियो टैगिंग से जुड़ी त्रुटियों को सुधारने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने सभी उचित मूल्य दुकानदारों को 31 जुलाई तक गलत जियो टैगिंग ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए आदेश जारी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी दुकानों की लोकेशन संबंधी त्रुटियां दूर करने को कहा गया है। बहरहाल, राशन डीलरों का कहना है कि यदि विभाग तकनीकी खामियों को जल्द दूर कर सर्वर और नेटवर्क व्यवस्था को मजबूत करता है, तो जियो फेंसिंग व्यवस्था पारदर्शी और प्रभावी वितरण प्रणाली की दिशा में उपयोगी साबित हो सकती है। फिलहाल तकनीकी बाधाओं के चलते राशन वितरण की रफ्तार प्रभावित हो रही है और इसका सबसे बड़ा खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में पुजारी की पिटाई का वीडियो वायरल; दबंग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर - मंदिर के पुजारी की पिटाई का वीडियो वायरल. गांव के दबंग युवक ने पुजारी को जमकर पीटा. अज्ञात कारणों के चलते लात घूंसों से साधू वेशधारी की पिटाई करता रहा दबंग. तमाशबीन बने रहे मौके पर मौजूद लोग. बिंवार थाना क्षेत्र के रोहारी गाँव के साढ़े बाबा मंदिर प्रांगण का मामला।0
0
Report
ईओ/आरओ भर्ती परीक्षा में ब्लूटथ से नकल: 34 गिरफ्तार, 7 लाख का सौदा
Noida, Uttar Pradesh:ईओ/आरओ भर्ती परीक्षा-2022, ब्लूटूथ से नकल करवाने का मामला दो साल से फरार महिला अभ्यर्थी गिरफ्तार SOG ने 5 हजार की इनामी कोमल को किया गिरफ़्तार इस मामले में अब तक हुई कुल 34 आरोपियों की गिरफ्तारी आरोपी पोरव कालेर और उसके चाचा ने रचा था पूरा षड्यंत्र 7 लाख रुपये में हुआ था नकल का सौदा0
0
Report
श्रावणी मेले की भव्य शुरुआत: सुल्तानगंज से देवघर तक भक्तिमय कांवड़ यात्रा
Naya Chak, Bihar:सावन की शुरुआत भले ही 30 जुलाई से हो रही हो, लेकिन आस्था के सबसे बड़े आयोजन श्रावणी मेले का आगाज़ आज से सुल्तानगंज में हो गया। नमामि गंगे घाट पर भव्य समारोह के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही सुल्तानगंज से लेकर अजगैबीनाथ धाम तक पूरा इलाका हर-हर महादेव के जयघोष और भगवा रंग में रंग गया है। लाखों कांवड़ियों के स्वागत के लिए इस बार प्रशासन ने पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर इंतजाम करने का दावा किया है। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की शुरुआत के साथ ही सुल्तानगंज पूरी तरह शिवमय हो गया है। नमामि गंगे घाट पर बने भव्य पंडाल में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यम្នत्री विजय चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल समेत कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री दिलीप जायसवाल ने की, जबकि प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया। मंच से सम्राट चौधरी ने ई श्रावणी एप्प को लॉन्च किया। इस एप्प पर कांवड़ियों को मूलभूत सुविधाओं की जानकारियां उपलब्ध होगी एक क्लिक में कांवड़िया सारी जानकारी ले सकेंगे इस एप्प को ट्रिपल आईटी भागलपुर ने जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में विकसित किया है। इधर आज उद्घाटन के साथ ही बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए गंगाजल लेकर निकलने वाले श्रद्धालुओं का सुल्तानगंज पहुंचना शुरू हो गया है। अजगैबीनाथ धाम से लेकर नमामि गंगे घाट तक हर ओर भगवा वस्त्र पहने कांवड़िए, 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ नजर आ रहे हैं। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब चुका है। इस वर्ष प्रशासन ने मेले को और अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए कई नई तैयारियां की हैं। नमामि गंगे घाट को आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगी सजावट से दुल्हन की तरह संवारा गया है। घाट के आसपास सफाई, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा, कंट्रोल रूम और सूचना केंद्र जैसी सुविधाओं को मजबूत किया गया है। वहीं, बाहर से आने वाले लाखों कांवड़ियों के ठहरने के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस टेंट सिटी भी बनाई गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वरीय अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कांवड़ियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली और निर्देश दिया कि घाट से लेकर पूरे कांवड़िया पथ तक सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएl श्रावणी मेले को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और विभिन्न विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, मेडिकल सहायता और आपदा प्रबंधन की भी व्यापक व्यवस्था की गई है, ताकि लाखों श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता के साथ अपनी यात्रा पूरी कर सकें। हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंचते हैं। यहां उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा के बाद देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। आस्था, सेवा और सुरक्षा के इस महापर्व की शुरुआत के साथ ही अब पूरे श्रावणी मेले की रौनक चरम पर पहुंचने लगी है। आस्था का यह अद्भुत संगम अब आने वाले दिनों में और भी विराट रूप लेगा। प्रशासन लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दे चुका है और शिवभक्ति की गूंज के बीच सुल्तानगंज से देवघर तक का पूरा कांवड़िया पथ 'बोल बम' के जयघोष से गूंजने लगा है।0
0
Report
Advertisement
पचम्बा क्षेत्र के मोहनपुर में लूट का खुलासा, 2 लाख 7 हजार रुपये बरामद
Giridih, Jharkhand:एभीबी : पचम्बा थाना क्षेत्र के मोहनपुर वन विभाग कार्यालय के सामने 23 जुलाई को मछली व्यवसायी से हथियार के बल पर हुई 2 लाख 7 हजार रुपये की लूट का पुलिस ने 5 दिन में खुलासा कर दिया है. मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि कांड की गंभीरता को देखते हुए रुपेन्द्र कुमार राणा, डीएसपी 02 के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. एसआईटी और तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया. इनके पास से लूट के 10 हजार रुपये, 2 देशी कट्टा, 3 जिंदा गोली और 2 बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है. गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक कुमार वर्मा, पिता बहादुर प्रसाद वर्मा, बेंगाबाद, पप्पू प्रसाद वर्मा, पिता तुलो महतो, बेंगाबाद, विजय राय उर्फ बाबा, पिता स्व. जोधन राय, बेंगाबाद, अशोक दास, पिता नकुल दास, शास्त्रीनगर, थाना गिरिडीह नगर और शंकर दास उर्फ भांगड़ा, पिता लेखो दास, मुफ्फसिल शामिल हैं. एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने दो जुलाई को गांडेय थाना क्षेत्र के बंधाबाद गांव में एक फाइनेंस कर्मी से 1 लाख 46 हजार रुपये की लूट करना भी स्वीकार किया है. विजय राय, शंकर दास और अशोक दास पर पहले से लूट, डकैती और पॉक्सो एक्ट के कई मामले दर्ज हैं. सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. छापामारी दल में डीएसपी आरके राणा, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार, गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, बेंगाबाद थाना के जगन्नाथ पान सहित अनुसंधान सेल और तकनीकी शाखा की टीम शामिल थी.0
0
Report
जामताड़ा में भाजपा का बड़ा प्रदर्शन; प्रसूता मौत FIR के विरोध में 31 जुलाई
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा: प्रसूता की मौत के मामले को लेकर भाजपा नेताओं पर दर्ज प्राथमिकी के विरोध में भाजपा 31 जुलाई को जामताड़ा में व्यापक प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेताओं ने पत्रकार वार्ता कर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा नेता सीता सोरेन, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, पूर्व सांसद सुनील सोरेन समेत कई स्थानीय नेताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। नेताओं ने कहा कि 31 जुलाई को जामताड़ा में आयोजित प्रदर्शन के जरिए सरकार को जवाब दिया जाएगा। भाजपा नेताओं के मुताबिक, प्रदर्शन में प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ चार पूर्व मुख्यमंत्री और संथाल परगना के सभी जिलों से बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता जामताड़ा पहुंचेंगे। इसके बाद समाहरणालय में प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा नेता सीता सोरेन ने कहा कि प्रसूता की मौत के मामले को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने वाले भाजपा नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज करना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस कार्रवाई के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध करेगी। वहीं, पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता रणधीर सिंह ने कहा कि सरकार के खिलाफ जामताड़ा से बिगुल फूंका जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ता वर्तमान सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेंगे और सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा।0
0
Report
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूंछरी के लौठा डीग के दौरे पर पहुंचेंगे
Bharatpur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कुछ देर में पहुँचेंगे पूंछरी के लौठा डीग, मुड़िया पूर्णिमा मेले में करेंगे शिरकत, रात्रि विश्राम पूंछरी स्थित श्रीनाथ जी धर्मशाला में करेंगे, परिक्रमार्थियों की करेंगे जल सेवा और लंगर प्रसादी, डीग जिला प्रशासन के साथ मीटिंग भी लेंगे सीएम, डीग जिला प्रशासन ने की है व्यापक तैयारियां, गिरराज गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में उमड़ा आस्था का सैलाब, जगह लगे प्याऊ और भण्डारे, राजस्थान सरकार ने किए है खास इंतजाम0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र में श्रावण मास कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा इंतजाम तैयार, रूट डायवर्जन लागू
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रमुख शिवालयों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं का व्यापक खाका तैयार किया गया है। वहीं कांवड़ यात्रा के दौरान भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन भी लागू किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं का आवागमन सुरक्षित और सुगम बना रहे। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर सोनभद्र प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया इसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सभी विभागों को समय रहते तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। प्रमुख शिवालयों और मेला क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी पर्याप्त तैनाती रहेगी, जबकि संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसरों और संपर्क मार्गों पर पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा टीम, एम्बुलेंस और प्राथमिक उपचार केंद्र तैयार रखने को कहा गया है। उधर कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। विभिन्न प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन प्लान लागू रहेगा, जबकि शिवद्वार मंदिर आने वाले कांवड़ियों के लिए भी विशेष वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। प्रशासन ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि श्रावण मास और कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।0
0
Report
जंतर-मंतर विरोध के बाद गिरफ्तारियाँ बढ़ीं, मुसलमानों पर निशाना बढ़ने की चिंता
Aligarh, Uttar Pradesh:बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल और बीजेपी शासित दूसरे राज्यों से ऐसी परेशान करने वाली खबरें आ रहीं हैं कि जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल युवाओं को गिरफ़्तार किया जा रहा है। और भी चिंता की बात यह है कि जिन लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, उनमें ज़्यादातर मुसलमान हैं। यह सब जे.पी. नड्डा के उस भरोसे के बावजूद हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ सभी FIR वापस ले ली जाएंगी। CJP के फ़ाउंडर अभिजीत दिपके को इसमें दखल देना चाहिए, यह पक्का करना चाहिए कि इस वादे को पूरा किया जाए, और जिन लोगों पर मुक़दमा चल रहा है, उन्हें कानूनी मदद दिलानी चाहिए।0
0
Report
अलीगढ़ में बाइक सवार युवक पर दबंगों ने बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ बाइक सवार युवक को दबंगों ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना, वीडियो वायरल, दो दबंग युवक को पीटते रहे, तखत पर बैठकर तमाशा देखते रहे दो लोग, बाजार में ही एक बुजुर्ग ने बचाया, एकत्रित हुई भीड़ को देख फरार हुए दबंग, पुरानी रंजिश को लेकर की गई मारपीट, युवक हुआ गंभीर घायल, 25 जुलाई की सुबह की घटना, शिक्षिका पत्नी को स्कूल छोड़कर लौटते समय हुआ हमला, पुलिस ने घायल तहरीर और सीसीटीवी के आधार पर FIR की दर्ज, विजयगढ़ के नगला बरी का निवासी है घायल सुनील कुमार, हमलावर अभी भी पुलिस की पकड़ से हैं दूर, अकराबाद थाना इलाके के मुख्य बाजार की घटना.0
0
Report
Advertisement
शिव मंदिर मंगरिया बाजार में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां (सीतापुर)। शिव मंदिर मंगरिया बाजार (धनुष वाला मंदिर) में मंदिर के जीर्णोद्धार के तृतीय वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन, रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कर महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजता रहा। महिलाओं ने भक्ति भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक वैश्य, नंदकिशोर रस्तोगी, कमल वैश्य, प्रखर वैश्य, अमित वंदन रस्तोगी, अनुराग रस्तोगी, शिवकुमार कठेरिया, अरुण नाथ सिंह, विजय अवस्थी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।0
0
Report
जालौन में एक घण्टे की बारिश ने नगरपालिका दावों की पोल खोल दी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बारिश ने खोली नगर पालिका के दावों की पोल, महज एक घण्टे की बारिश में नगर की सड़कें बनी स्विमिंग पूल, इलाके के कई घरों में पानी घुसने से स्थानीय लोगों हुई परेशानियां, छोटे-छोटे बच्चे सड़क पर भारी जलभराव के बीच तैरते आए नजर, इलाके की सड़कों पर भारी जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जालौन के कालपी नगर पालिका क्षेत्र के रामगंज इलाके का मामला。0
0
Report
नेशनल हाईवे
Kanpur, Uttar Pradesh:*हाईवे ने बदली तकदीर: सिंगल लेन से सिक्स लेन तक, मोहन पेड़ा की मिठास पहुंची देशभर में* मलवा। विकास की असली तस्वीर तब दिखाई देती है, जब उसका लाभ सीधे आम लोगों और स्थानीय कारोबार तक पहुंचे। कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मलवा का प्रसिद्ध मोहन पेड़ा इसकी एक मिसाल बनकर सामने आया है। वर्ष 1965 में एक छोटी-सी दुकान से शुरू हुआ यह सफर आसान नहीं था। उस समय कानपुर-प्रयागराज मार्ग सिंगल लेन था। सड़क संकरी थी, वाहनों की संख्या कम थी और दुकान पर आने वाले ग्राहक भी गिने-चुने होते थे। परिवार मेहनत करता था, लेकिन कारोबार सीमित था। समय बदला और राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ। सिंगल लेन सड़क आधुनिक सिक्स लेन हाईवे में बदल गई। बेहतर सड़क, तेज़ सफर और बढ़ती आवाजाही ने मलवा को नई पहचान दी। इसी के साथ मोहन पेड़ा की दुकान पर भी ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ने लगी। आज सुबह होते ही दुकान पर लोगों की भीड़ लग जाती है। कई यात्री अपनी यात्रा की शुरुआत यहां के ताज़ा पेड़े से करते हैं, तो कई लोग लौटते समय अपने साथ डिब्बों में पैक कराकर इसे ले जाना नहीं भूलते। स्वाद और गुणवत्ता ने मोहन पेड़ा को केवल मलवा तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे देशभर के यात्रियों के बीच लोकप्रिय बना दिया। बढ़ती मांग के साथ कारोबार ने भी रफ्तार पकड़ी। परिवार ने मोहन पेड़ा की कई नई शाखाएं शुरू कीं। कारोबार बढ़ने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हुए। हलवाई, बिक्री कर्मचारी, पैकिंग स्टाफ और परिवहन से जुड़े कई लोगों को काम मिलने लगा। स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि बेहतर सड़क संपर्क ने पूरे क्षेत्र के व्यापार को नई ऊर्जा दी है। मोहन पेड़ा की सफलता इस बात का उदाहरण है कि मजबूत बुनियादी ढांचा केवल सफर को आसान नहीं बनाता, बल्कि छोटे कारोबारों को बड़े ब्रांड बनने का अवसर भी देता है। आज मोहन पेड़ा सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि मलवा की पहचान, स्थानीय उद्यमिता की सफलता और बदलते भारत की एक प्रेरक कहानी बन चुका है।0
0
Report
Advertisement
